logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जशपुर : बगीचा में निकली रैली गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग.......

12 hrs ago
user_हमर जशपुर
हमर जशपुर
Bagicha, Jashpur•
12 hrs ago

जशपुर : बगीचा में निकली रैली गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग.......

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अंबिकापुर कल्याण ज्वेलर्स की ‘मासिक धनलक्ष्मी योजना’ के नाम पर शोरूम के कर्मचारी ने ही की लाखों की ठगी, रायपुर से गिरफ्तार सरगुजा जिले में ठगी और धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला प्रतिष्ठित ज्वेलरी संस्थान ‘कल्याण ज्वेलर्स’ की निवेश योजना से जुड़ा है, जहाँ एक कर्मचारी ने ही संस्थान के नाम का सहारा लेकर एक ग्राहक के साथ लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के कड़े रुख के बाद गांधीनगर पुलिस ने मुख्य आरोपी को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अविनाश कुमार कल्याणपुर, वर्तमान निवासी मिशन चौक ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के अनुसार, वह जुलाई 2025 में बनारस रोड स्थित कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम में स्वर्ण स्कीम की जानकारी लेने गया था। वहाँ कार्यरत कर्मचारी राजेश कुमार तिवारी और उसके अन्य साथियों ने उसे ‘कल्याण धनलक्ष्मी स्कीम’ के बारे में विस्तार से बताया। ​आरोपियों ने प्रार्थी को झांसा दिया कि यदि वह प्रतिमाह नगद राशि जमा करता है, तो जमा की गई राशि के दिन के सोने के भाव के अनुसार उसके नाम पर सोना सुरक्षित रहेगा। प्रार्थी ने उनकी बातों पर विश्वास कर 5000 रुपये मासिक निवेश का खाता खुलवा लिया। आरोपी राजेश तिवारी लगातार प्रार्थी के संपर्क में रहा और उसे अतिरिक्त लाभ का लालच देने लगा। ठगी की शुरुआत 21 अक्टूबर 2025 को हुई, जब आरोपी ने प्रार्थी से 30 हजार रुपये एक क्यूआर कोड के माध्यम से जमा करवाए और महज 10 दिनों में उसे 40 हजार रुपये वापस दिलाकर उसका भरोसा जीत लिया। ​इसी भरोसे की आड़ में आरोपी ने 11 नवंबर 2025 से 22 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 7,59,000 रुपये निवेश के नाम पर जमा करवा लिए। शातिर आरोपी ने यह राशि शोरूम के आधिकारिक खाते के बजाय अपने निजी साथियों के बैंक खातों और क्यूआर कोड पर मंगवाई थी। जब प्रार्थी ने अपना पैसा वापस माँगा, तो उसे केवल 1,87,000 रुपये ही लौटाए गए। बाकी के 5,72,000 रुपये हड़प लिए गए। शोरूम जाने पर वहाँ के प्रबंधन ने भी राजेश तिवारी की अनुपस्थिति का हवाला देकर मामले से पल्ला झाड़ लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने गांधीनगर पुलिस को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन और व्हाट्सएप चैट के तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला, जिससे आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले। ​पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी राजेश कुमार तिवारी (पिता लक्षमन तिवारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी तेन्दुपारा, राधापुर, थाना सीतापुर) को रायपुर से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया ‘वन प्लस’ कंपनी का मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किया गया है। ​अन्य आरोपियों की तलाश जारी: पुलिस ने बताया कि इस ठगी के खेल में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। ​ इस कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के साथ आरक्षक अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह, घनश्याम देवांगन और मोतीलाल केरकेट्टा की विशेष भूमिका रही।
    1
    अंबिकापुर कल्याण ज्वेलर्स की ‘मासिक धनलक्ष्मी योजना’ के नाम पर शोरूम के कर्मचारी ने ही की लाखों की ठगी, रायपुर से गिरफ्तार
सरगुजा जिले में ठगी और धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला प्रतिष्ठित ज्वेलरी संस्थान ‘कल्याण ज्वेलर्स’ की निवेश योजना से जुड़ा है, जहाँ एक कर्मचारी ने ही संस्थान के नाम का सहारा लेकर एक ग्राहक के साथ लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के कड़े रुख के बाद गांधीनगर पुलिस ने मुख्य आरोपी को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अविनाश कुमार कल्याणपुर, वर्तमान निवासी मिशन चौक ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के अनुसार, वह जुलाई 2025 में बनारस रोड स्थित कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम में स्वर्ण स्कीम की जानकारी लेने गया था। वहाँ कार्यरत कर्मचारी राजेश कुमार तिवारी और उसके अन्य साथियों ने उसे ‘कल्याण धनलक्ष्मी स्कीम’ के बारे में विस्तार से बताया।
​आरोपियों ने प्रार्थी को झांसा दिया कि यदि वह प्रतिमाह नगद राशि जमा करता है, तो जमा की गई राशि के दिन के सोने के भाव के अनुसार उसके नाम पर सोना सुरक्षित रहेगा। प्रार्थी ने उनकी बातों पर विश्वास कर 5000 रुपये मासिक निवेश का खाता खुलवा लिया।
आरोपी राजेश तिवारी लगातार प्रार्थी के संपर्क में रहा और उसे अतिरिक्त लाभ का लालच देने लगा। ठगी की शुरुआत 21 अक्टूबर 2025 को हुई, जब आरोपी ने प्रार्थी से 30 हजार रुपये एक क्यूआर कोड के माध्यम से जमा करवाए और महज 10 दिनों में उसे 40 हजार रुपये वापस दिलाकर उसका भरोसा जीत लिया।
​इसी भरोसे की आड़ में आरोपी ने 11 नवंबर 2025 से 22 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 7,59,000 रुपये निवेश के नाम पर जमा करवा लिए। शातिर आरोपी ने यह राशि शोरूम के आधिकारिक खाते के बजाय अपने निजी साथियों के बैंक खातों और क्यूआर कोड पर मंगवाई थी। जब प्रार्थी ने अपना पैसा वापस माँगा, तो उसे केवल 1,87,000 रुपये ही लौटाए गए। बाकी के 5,72,000 रुपये हड़प लिए गए। शोरूम जाने पर वहाँ के प्रबंधन ने भी राजेश तिवारी की अनुपस्थिति का हवाला देकर मामले से पल्ला झाड़ लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने गांधीनगर पुलिस को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन और व्हाट्सएप चैट के तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला, जिससे आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले।
​पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी राजेश कुमार तिवारी (पिता लक्षमन तिवारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी तेन्दुपारा, राधापुर, थाना सीतापुर) को रायपुर से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया ‘वन प्लस’ कंपनी का मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किया गया है।
​अन्य आरोपियों की तलाश जारी:
पुलिस ने बताया कि इस ठगी के खेल में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
​
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के साथ आरक्षक अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह, घनश्याम देवांगन और मोतीलाल केरकेट्टा की विशेष भूमिका रही।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • राजसमंद में 12वीं तक स्कूल समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किए आदेश #rajsamandnews #hightemperature #jaivardhannews #rajsamand
    1
    राजसमंद में 12वीं तक स्कूल समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किए आदेश #rajsamandnews #hightemperature  #jaivardhannews 
#rajsamand
    user_Laxman Singh Rathor
    Laxman Singh Rathor
    पत्रकार India•
    16 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Jashpur, Chhattisgarh•
    20 hrs ago
  • आवास योजना में लापरवाही पर सख्ती — चैनपुर बीडीओ ने नौ पंचायत सचिवों को थमाया शो-कॉज नोटिस चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखण्ड में सरकारी आवास योजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम चार बजे बताया गया कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं पीएम जनमन आवास योजना के तहत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले नौ पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वित्तीय वर्ष दो हजार चौबीस-पच्चीस के अंतर्गत लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन कई पंचायतों में प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। बताया गया कि प्रखण्ड में आवास निर्माण की प्रगति जिला स्तर के औसत से काफी कम पाई गई, जिस पर प्रशासन ने गंभीर चिंता जताई है। स्पष्टीकरण मांगे गए पंचायत सचिवों में बामदा, मालम, बरवेनगर, बारडीह, छिछवानी, बेन्दोरा, चैनपुर, कातिंग एवं जनावल पंचायत के कर्मी शामिल हैं। जारी पत्र में बीडीओ ने स्पष्ट कहा है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य के प्रति उदासीनता स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता को दर्शाती है। सभी संबंधित पंचायत सचिवों को चौबीस घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त गुमला को भी भेजी गई है। #GumlaNews #Chainpur #PMAY #AwasYojana #JharkhandNews #RuralDevelopment #GovernmentAction #BreakingNews #PublicAppNews
    1
    आवास योजना में लापरवाही पर सख्ती — चैनपुर बीडीओ ने नौ पंचायत सचिवों को थमाया शो-कॉज नोटिस
चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखण्ड में सरकारी आवास योजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम चार बजे बताया गया कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं पीएम जनमन आवास योजना के तहत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले नौ पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वित्तीय वर्ष दो हजार चौबीस-पच्चीस के अंतर्गत लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन कई पंचायतों में प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
बताया गया कि प्रखण्ड में आवास निर्माण की प्रगति जिला स्तर के औसत से काफी कम पाई गई, जिस पर प्रशासन ने गंभीर चिंता जताई है। स्पष्टीकरण मांगे गए पंचायत सचिवों में बामदा, मालम, बरवेनगर, बारडीह, छिछवानी, बेन्दोरा, चैनपुर, कातिंग एवं जनावल पंचायत के कर्मी शामिल हैं।
जारी पत्र में बीडीओ ने स्पष्ट कहा है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य के प्रति उदासीनता स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता को दर्शाती है। सभी संबंधित पंचायत सचिवों को चौबीस घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त गुमला को भी भेजी गई है।
#GumlaNews #Chainpur #PMAY #AwasYojana #JharkhandNews #RuralDevelopment #GovernmentAction #BreakingNews #PublicAppNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने ही एक पत्रकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। घटना में रफ्तार मीडिया चैनल के संवाददाता आशीष साव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।बताया जा रहा है कि हजारीबाग के पौता गांव के दंदाहा क्षेत्र में तीन लोगों का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल लाया गया था। मृतकों के परिजनों से मिलने और घटना की जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आज अस्पताल पहुंचे थे।इसी दौरान मंत्री से मीडिया कर्मी सवाल पूछ रहे थे। तभी मृतकों के परिजन और कुछ लोग मीडिया कर्मियों से उलझ पड़े। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने रफ्तार मीडिया चैनल के संवाददाता आशीष साव पर हमला कर दिया। हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरी घटना मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सका। इससे पत्रकारों में भारी आक्रोश है।घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब राज्य के मंत्री की मौजूदगी में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी।पत्रकार संगठनों और स्थानीय लोगों ने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है।
    2
    हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने ही एक पत्रकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। घटना में रफ्तार मीडिया चैनल के संवाददाता आशीष साव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।बताया जा रहा है कि हजारीबाग के पौता गांव के दंदाहा क्षेत्र में तीन लोगों का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल लाया गया था। मृतकों के परिजनों से मिलने और घटना की जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आज अस्पताल पहुंचे थे।इसी दौरान मंत्री से मीडिया कर्मी सवाल पूछ रहे थे। तभी मृतकों के परिजन और कुछ लोग मीडिया कर्मियों से उलझ पड़े। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने रफ्तार मीडिया चैनल के संवाददाता आशीष साव पर हमला कर दिया। हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरी घटना मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सका। इससे पत्रकारों में भारी आक्रोश है।घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब राज्य के मंत्री की मौजूदगी में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी।पत्रकार संगठनों और स्थानीय लोगों ने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • राजपुर, 27 अप्रैल 2026। थाना राजपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी भगवान सिंह निवासी ग्राम जमापारा, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जनवरी 2026 से उनके घर पर रिश्तेदार भोला राम काम कर रहा था। 21 अप्रैल 2026 की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। देर रात करीब 2:30 बजे उनका पुत्र उठा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद घर की तलाशी लेने पर पता चला कि घर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों में से एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 30U 6989 गायब थी। साथ ही कमरे में रखे 70 हजार रुपये नकद, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन तथा अन्य सामान भी चोरी हो गया था। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है। मामले में थाना राजपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर भोला राम पिता धीरेन्द्र सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी जमापारा की तलाश की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में पहले आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के बयान के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को 27 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना राजपुर पुलिस टीम के सउनि अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव, आरक्षक सुखराम कुजूर तथा सैनिक खुशवंत गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    राजपुर, 27 अप्रैल 2026। थाना राजपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी भगवान सिंह निवासी ग्राम जमापारा, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जनवरी 2026 से उनके घर पर रिश्तेदार भोला राम काम कर रहा था। 21 अप्रैल 2026 की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। देर रात करीब 2:30 बजे उनका पुत्र उठा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है।
इसके बाद घर की तलाशी लेने पर पता चला कि घर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों में से एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 30U 6989 गायब थी। साथ ही कमरे में रखे 70 हजार रुपये नकद, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन तथा अन्य सामान भी चोरी हो गया था। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है।
मामले में थाना राजपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर भोला राम पिता धीरेन्द्र सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी जमापारा की तलाश की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में पहले आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के बयान के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को 27 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना राजपुर पुलिस टीम के सउनि अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव, आरक्षक सुखराम कुजूर तथा सैनिक खुशवंत गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • वाराणसी में महिला आरक्षण को लेकर प्रदर्शन, 33% हिस्सेदारी की मांग ने पकड़ा जोर
    1
    वाराणसी में महिला आरक्षण को लेकर प्रदर्शन, 33% हिस्सेदारी की मांग ने पकड़ा जोर
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • अंबिकापुर के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसएमडीसी बैठक संपन्न, प्राचार्य के प्रस्तावों को समिति ने दी स्वीकृति, खेल-शिक्षा विकास पर जोर अंबिकापुर। शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर में स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) की आधिकारिक बैठक समिति अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, सदस्य विकास पांडेय, रूपेश दुबे, संजीव वर्मा, सुश्री बबली नेताम एवं प्राचार्य एडवर्ड टोप्पो की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों एवं विद्यालय के समग्र विकास से संबंधित प्राचार्य एडवर्ड टोप्पो तथा उप-प्राचार्य शैलेंद्र सिंह सेंगर द्वारा प्रस्तुत महत्वपूर्ण प्रस्तावों को समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिया। इन प्रस्तावों को नए सत्र में लागू किया जाएगा। बैठक का संचालन समिति अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ, जिन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश एवं शाला समग्र विकास हेतु सुझाव दिए। एसएमडीसी के सदस्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद विकास पांडेय ने विद्यालय में खेल गतिविधियों के विकास हेतु विशेष योजना तैयार करने का आह्वान किया। वहीं, समिति के सदस्य व भाजपा सरगुजा जिला मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे ने छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, व्यापक शैक्षणिक परिवर्तन एवं प्रवेश प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर बल दिया। संजीव वर्मा एवं बबली नेताम ने सत्र 2026-27 में सभी विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की। बैठक में बोर्ड प्रभारी दीपक जैन, सीबीएसई बोर्ड प्रभारी श्रीमती रीना रानी सहाय, जिला खेल अधिकारी विकास सिंह, संजय आचार्य, राजेश अम्बस्ट, जमील अख्तर, निशिकांत पांडेय, आर.पी. सोनी, तजिंदर पाल अरोरा, संदीप कुजूर, नरेंद्र तिर्की सहित विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    अंबिकापुर के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसएमडीसी बैठक संपन्न, प्राचार्य के प्रस्तावों को समिति ने दी स्वीकृति, खेल-शिक्षा विकास पर जोर
अंबिकापुर। शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर में स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) की आधिकारिक बैठक समिति अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, सदस्य विकास पांडेय, रूपेश दुबे, संजीव वर्मा, सुश्री बबली नेताम एवं प्राचार्य एडवर्ड टोप्पो की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों एवं विद्यालय के समग्र विकास से संबंधित प्राचार्य एडवर्ड टोप्पो तथा उप-प्राचार्य शैलेंद्र सिंह सेंगर द्वारा प्रस्तुत महत्वपूर्ण प्रस्तावों को समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिया। इन प्रस्तावों को नए सत्र में लागू किया जाएगा। बैठक का संचालन समिति अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ, जिन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश एवं शाला समग्र विकास हेतु सुझाव दिए। एसएमडीसी के सदस्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद विकास पांडेय ने विद्यालय में खेल गतिविधियों के विकास हेतु विशेष योजना तैयार करने का आह्वान किया। वहीं, समिति के सदस्य व भाजपा सरगुजा जिला मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे ने छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, व्यापक शैक्षणिक परिवर्तन एवं प्रवेश प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर बल दिया।
संजीव वर्मा एवं बबली नेताम ने सत्र 2026-27 में सभी विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की।
बैठक में बोर्ड प्रभारी दीपक जैन, सीबीएसई बोर्ड प्रभारी श्रीमती रीना रानी सहाय, जिला खेल अधिकारी विकास सिंह, संजय आचार्य, राजेश अम्बस्ट, जमील अख्तर, निशिकांत पांडेय, आर.पी. सोनी, तजिंदर पाल अरोरा, संदीप कुजूर, नरेंद्र तिर्की सहित विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Post by Laxman Singh Rathor
    1
    Post by Laxman Singh Rathor
    user_Laxman Singh Rathor
    Laxman Singh Rathor
    पत्रकार India•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.