अतिक्रमण के खिलाफ अंचलाधिकारी ने चलाया अभियान तथा कई दिशा निर्देश दिए मनिका, लातेहार:-आज दिनांक 11 मई को अंचलाधिकारी अमन कुमार ने मनिका के बाजार टांड़ में अतिक्रमण के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया तथा सड़क के किनारे लगे हुए कई दुकानों का निरीक्षण किया जहां नियमित दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आप सड़क के किनारे अपने दुकान के सामानों को सड़क से सटाकर ना लगे|इससे गाड़ियों के आवा गमन में कठिनाइयां होती है तथा आवागमन बाधित होता है|यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके ऊपर कानून सम्मत कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी|जबकि अंचल अधिकारी श्री अमन कुमार ने गौतम साहू द्वारा दुकान के लिए बनाए गए कमरे का निरीक्षण करते हुए पाया की फर्श का ढलाई शटर के बाहर लगभग 5 फिट किया गया है जिसे तुरंत तोड़ने का निर्देश दिया और कहा की आप फर्श का ढलाई शटर के बाहर लगभग 1 फिट कर सकते हैं यदि इससे ज्यादा फर्श का ढलाई किया गया तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि ऐसा करने से संकीर्ण सड़क का आवागमन बाधित होगा और लोगों को इस रास्ते से गुजरने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ेगा
अतिक्रमण के खिलाफ अंचलाधिकारी ने चलाया अभियान तथा कई दिशा निर्देश दिए मनिका, लातेहार:-आज दिनांक 11 मई को अंचलाधिकारी अमन कुमार ने मनिका के बाजार टांड़ में अतिक्रमण के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया तथा सड़क के किनारे लगे हुए कई दुकानों का निरीक्षण किया जहां नियमित दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आप सड़क के किनारे अपने दुकान के सामानों को सड़क से सटाकर ना लगे|इससे गाड़ियों के आवा गमन में कठिनाइयां होती है तथा आवागमन बाधित होता है|यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके ऊपर कानून सम्मत कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी|जबकि अंचल अधिकारी श्री अमन कुमार ने गौतम साहू द्वारा दुकान के लिए बनाए गए कमरे का निरीक्षण करते हुए पाया की फर्श का ढलाई शटर के बाहर लगभग 5 फिट किया गया है जिसे तुरंत तोड़ने का निर्देश दिया और कहा की आप फर्श का ढलाई शटर के बाहर लगभग 1 फिट कर सकते हैं यदि इससे ज्यादा फर्श का ढलाई किया गया तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि ऐसा करने से संकीर्ण सड़क का आवागमन बाधित होगा और लोगों को इस रास्ते से गुजरने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ेगा
- झारखंड के बालूमाथ में जनता दरबार के दौरान विधायक प्रकाश राम ने अंचलाधिकारी को भ्रष्टाचार और जनता के प्रति लापरवाही के लिए जमकर फटकारा। वायरल वीडियो में विधायक अधिकारी पर सिर्फ पैसे लेने और जमीन-राजस्व के मामलों को लटकाने का आरोप लगाते दिख रहे हैं। उन्होंने लंबित मामलों के जल्द निपटारे का निर्देश दिया।1
- लातेहार जिले में पीएमजी रोड का सर्वे कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। स्थानीय विधायक प्रकाश राम के अथक प्रयासों से ग्रामीणों में खासा उत्साह है, जिन्हें अब आवागमन की परेशानियों से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। यह सड़क बच्चों के स्कूल, मरीजों के अस्पताल और किसानों के बाजार तक पहुंचने में बड़ी सहूलियत देगी।1
- झारखंड के बरवाडीह प्रखंड स्थित केचकी गांव 26 साल बाद भी सड़क और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। खस्ताहाल सड़कों के कारण मरीजों को खटिया पर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है, वहीं कई परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हैं। ग्रामीणों में इस उपेक्षा को लेकर भारी आक्रोश है।1
- मानपुर महताब मोड़ पर हाईवा की चपेट में आए चटकमान विद्यालय प्रधानाध्यापक हुए घायल मानपुर महताब मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटकमान के प्रभारी प्रधानाध्यापक मंदीप राम घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार करीब 1 बजकर 30 मिनट पर वह जनगणना कार्य से संबंधित बैठक में भाग लेने के लिए रंका प्रखंड मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान मानपुर महताब मोड़ के पास एक तेज रफ्तार हाईवा मालवाहक ट्रक की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सड़क से उठाकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।1
- खाट पर दम तोड़ती जिंदगी, 25 किलोमीटर पैदल लोकतंत्र” — आखिर कब जामडीह तक पहुंचेगी विकास की सड़क? रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ प्रखंड का सुदूरवर्ती जामडीह गांव आज भी विकास की बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। जंगल-पहाड़ और दुर्गम रास्तों के बीच बसे इस गांव की पीड़ा ऐसी है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल द्रवित हो जाए। आजादी के इतने वर्षों बाद भी गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं बन सकी है। सड़क के अभाव में यहां के लोग हर दिन जिंदगी, बीमारी और बदहाल व्यवस्था से जंग लड़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने भावुक अपील करते हुए माननीय सांसद कालीचरण सिंह, जननायक विधायक रामचंद्र सिंह एवं उपायुक्त संदीप कुमार से जामडीह गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने के कारण गांव आज भी मानो दुनिया से कटा हुआ है। गांव तक पहुंचने वाला रास्ता पूरी तरह जर्जर और खतरनाक है। चार पहिया वाहन गांव तक पहुंच ही नहीं पाते। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब पूरा रास्ता कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है। ऐसे समय में गांव के लोग कई-कई दिनों तक बाहरी दुनिया से कट जाते हैं। सबसे दर्दनाक स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब गांव में कोई बीमार पड़ जाता है। सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। मजबूरी में मरीजों को खाट पर लादकर कई किलोमीटर तक कंधों के सहारे महुआडांड़ अस्पताल पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों ने भारी मन से बताया कि कई लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। गांव की माताओं, बुजुर्गों और बच्चों की आंखों में आज भी उन दर्दनाक घटनाओं की पीड़ा साफ दिखाई देती है। ग्रामीणों ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में मतदान करने के लिए भी उन्हें करीब 25 किलोमीटर की कठिन दूरी तय करनी पड़ती है। बावजूद इसके आज तक गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। गांव के अधिकांश लोग गरीब, अशिक्षित और बेरोजगार हैं। सड़क नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा और रोजगार के अवसर भी गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जामडीह के ग्रामीणों ने उम्मीद भरी निगाहों से जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की ओर देखते हुए कहा कि यदि गांव तक सड़क बन जाती है, तो यह केवल मिट्टी और पत्थर की सड़क नहीं होगी, बल्कि यह गांव के लोगों के सपनों, सम्मान और नई जिंदगी की राह बनेगी। अब जामडीह के लोगों को उस दिन का इंतजार है, जब विकास की पहली गाड़ी गांव तक पहुंचेगी और वर्षों से उपेक्षित इस गांव की तस्वीर बदल जाएगी।1
- 2 साल से पुल टूटा हुआ है जान जोखिम में रखकर लोग सफर कर रहे हैं विधायक सांसद स्थानीय नेता किसी का कोई ध्यान नहीं है, रोजाना लोग जान जोखिम में रखकर सफर करते हैं1
- लातेहार के बालूमाथ प्रखंड में विधायक प्रकाश राम ने जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे कई मामलों में तुरंत समाधान प्रक्रिया शुरू हुई। यह पहल क्षेत्रवासियों में विश्वास और खुशी का माहौल बना रही है।2
- खपरो पंचायत के सोनपुरवा गांव में सुमन यादव के तिलक समारोह में में पहुंचे BDC प्रतिनिधि नजीर अंसारी ने की सहयोग राशि खपरो पंचायत के सोनपुरवा गांव में रघुवीर यादव के पुत्र सुमन यादव के तिलक समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर वर पक्ष को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत खपरो के BDC प्रतिनिधि नजीर अंसारी ने समारोह में पहुंचकर सहयोग राशि प्रदान की तथा परिवार को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके इस सहयोगात्मक पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। तिलक समारोह में मुकेश कुमार यादव, राजू कुमार, शिक्षक, प्रेम यादव फुलेश्वर यादव, छोटन यादव, विलाप यादव,1
- लोहरदगा में रात के समय सड़क पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण दुर्घटना हो गई। इस हादसे में बाइक और कार सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।1