Shuru
Apke Nagar Ki App…
संत कबीर नगर के भरवल पर्वता क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से स्थानीय किसानों को बड़ी राहत मिली है और फसलों को नया जीवनदान मिल गया है। कई दिनों से बारिश की राह देख रहे किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस वर्षा से धान सहित अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त पानी मिल गया है। इससे सिंचाई में आने वाली लागत कम होगी और फसलों की बेहतर पैदावार की उम्मीद भी बढ़ गई है। इसके साथ ही किसानों ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर तुरंत ध्यान देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अगर अधिक बारिश होती है तो जलभराव के कारण फसलों को नुकसान पहुँच सकता है, इसलिए प्रशासन को जलभराव वाली जगहों पर समय रहते ध्यान देने की जरूरत है।
Amit
संत कबीर नगर के भरवल पर्वता क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से स्थानीय किसानों को बड़ी राहत मिली है और फसलों को नया जीवनदान मिल गया है। कई दिनों से बारिश की राह देख रहे किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस वर्षा से धान सहित अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त पानी मिल गया है। इससे सिंचाई में आने वाली लागत कम होगी और फसलों की बेहतर पैदावार की उम्मीद भी बढ़ गई है। इसके साथ ही किसानों ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर तुरंत ध्यान देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अगर अधिक बारिश होती है तो जलभराव के कारण फसलों को नुकसान पहुँच सकता है, इसलिए प्रशासन को जलभराव वाली जगहों पर समय रहते ध्यान देने की जरूरत है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संत कबीर नगर के भरवल पर्वता क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से स्थानीय किसानों को बड़ी राहत मिली है और फसलों को नया जीवनदान मिल गया है। कई दिनों से बारिश की राह देख रहे किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस वर्षा से धान सहित अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त पानी मिल गया है। इससे सिंचाई में आने वाली लागत कम होगी और फसलों की बेहतर पैदावार की उम्मीद भी बढ़ गई है। इसके साथ ही किसानों ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर तुरंत ध्यान देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अगर अधिक बारिश होती है तो जलभराव के कारण फसलों को नुकसान पहुँच सकता है, इसलिए प्रशासन को जलभराव वाली जगहों पर समय रहते ध्यान देने की जरूरत है।1
- संत कबीर नगर के खलीलाबाद में एक पिता अपनी दो नाबालिग बेटियों के लापता होने से न्याय और मदद की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित पिता हरिराम चौरसिया का आरोप है कि घटना की सूचना देने और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद रेलवे पुलिस अब तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उनकी पुत्रियां खुशबू (16 वर्ष) और मुस्कान (14 वर्ष) घर से निकल गईं। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि दोनों खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची थीं और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई थीं। पीड़ित पिता का कहना है कि शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 7290091560 से फोन कर बताया कि दोनों बच्चियां देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतर गई हैं। इसके बाद उक्त नंबर बंद हो गया और दोनों बच्चियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका। पिता ने बताया कि बड़ी बेटी खुशबू मानसिक रूप से दिव्यांग है, जबकि उनकी पत्नी भी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। ऐसे में पूरा परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में है। पीड़ित का आरोप है कि रेलवे पुलिस से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है, जिससे समय बीतता जा रहा है और बेटियों की सुरक्षा को लेकर परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर रिपोर्ट दर्ज कराने तथा दोनों नाबालिग बेटियों की शीघ्र सकुशल बरामदगी कराने की मांग की है। यदि किसी व्यक्ति को दोनों बच्चियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तत्काल मोबाइल नंबर 9161114590 या 8400589820 पर संपर्क कर सकता है।1
- दिनांक 27.07.2026 को संतकबीरनगर के थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत कुर्थिया में गोरखपुर से बस्ती की तरफ जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा की गई आवश्यक कार्रवाई की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने आधिकारिक बयान जारी कर दी है।1
- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार गिरी हैं।1
- गोरखपुर के पाली क्षेत्र स्थित नेवास और आसपास के गांवों में सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद हुई इस वर्षा से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश शुरू होते ही ठंडी हवाएं चलने लगीं और पूरे क्षेत्र का मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया, जिससे ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम बदलते ही किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय किसान विनोद, प्रमोद, महेश, अनिल, विजय और मोहन ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और उमस के कारण खेतों में काम करना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि यह वर्षा खरीफ फसलों, विशेषकर धान की खेती के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा, इसलिए यह बारिश खेती-किसानी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्षेत्र में हुई इस वर्षा के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर इसी तरह बारिश होती रही, तो धान सहित अन्य खरीफ फसलों की पैदावार बेहद अच्छी होगी।2
- संत कबीर नगर जिले के धनघटा स्थित भरवल पर्वता की मुख्य सड़क पिछले कई वर्षों से अत्यंत जर्जर और टूटी पड़ी है। आलम यह है कि हल्की सी बारिश होते ही पूरी सड़क जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे स्थानीय निवासियों का रोज़ाना आना-जाना दूभर हो गया है। इस बदहाल रास्ते के पास ही एक प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है। सड़क पर पसरे कीचड़ और भारी जलभराव की वजह से छोटे-छोटे मासूम बच्चों को स्कूल पहुँचने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है, जिसके कारण उनकी पढ़ाई भी प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या पर न तो ग्राम प्रधान कोई ध्यान दे रहे हैं और न ही स्थानीय विधायक इसकी सुध ले रहे हैं। स्थानीय निवासी अमित बेलदार ने प्रशासन और प्रतिनिधियों से मांग की है कि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की परेशानी को देखते हुए सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए और जलनिकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।1
- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के केनवना-कुर्थिया मार्ग पर करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतकों की पहचान लालजी (60 वर्ष), उनकी पत्नी ज्ञानमती (55 वर्ष), पोता आदर्श (10 वर्ष) और नाती सत्यम (8 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लालजी चलने-फिरने में असमर्थ थे और घर के बाहर खाट पर सोए हुए थे। उनके साथ उनकी पत्नी, पोता और नाती भी मौजूद थे। इसी दौरान उनकी बेटी प्रेमलता दवा देकर घर के अंदर गई। तभी गोरखपुर की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक घर के बाहर चढ़ गया और चारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक लालजी को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1