Shuru
Apke Nagar Ki App…
छतरपुर में भीषण गर्मी के बीच खराब बिजली व्यवस्था से गुस्साए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन 7 दिन का दिया अल्टीमेटम छतरपुर में भीषण गर्मी के बीच खराब बिजली व्यवस्था से गुस्साए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन 7 दिन का दिया अल्टीमेटम ।
The best news
छतरपुर में भीषण गर्मी के बीच खराब बिजली व्यवस्था से गुस्साए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन 7 दिन का दिया अल्टीमेटम छतरपुर में भीषण गर्मी के बीच खराब बिजली व्यवस्था से गुस्साए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन 7 दिन का दिया अल्टीमेटम ।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- महाराजपुर थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी के कुछ ही समय बाद दुल्हन घर से जेवरात लेकर फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। इस संबंध में छतरपुर एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने 30 अप्रैल को दोपहर करीब 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- Post by Mukesh Gautam1
- मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे झड़प में बदल गई। इसी दौरान आग भड़कने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है।1
- पलेरा में जनसेवा की मिसाल: खरगापुर रोड बस स्टैंड पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- पटवारियों का अनोखा विरोध: तहसीलदार के सामने नाक रगड़कर जताई नाराजगी टीकमगढ़ जिले में पटवारियों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। बताया गया कि लंबे समय से पटवारी अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों—कलेक्टर से लेकर तहसील स्तर तक—गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी के चलते तहसील बल्देवगढ़ तहसील में जिला कार्यकारिणी के एक प्रतिनिधि ने तहसीलदार अनिल गुप्ता के समक्ष दंडवत होकर नाक रगड़ते हुए अपनी मांगों पर ध्यान देने की अपील की। इस अनोखे विरोध ने प्रशासनिक महकमे में हलचल पैदा कर दी है। पटवारियों का कहना है कि वे लंबे समय से कार्यभार, संसाधनों की कमी और अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। विरोध के बावजूद भी मौके पर समस्याओं के निराकरण को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इस घटना के बाद पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नही तो उग्र आंदोलन किया जाएगा1
- छतरपुर में पति ने पत्नी को रील्स बनाने के लिए किया मना ना मानने पर पति ने की पत्नी की गला रेत कर हत्या । पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने थाने में जाकर स्वयं किया आत्मसमर्पण । वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ।1
- छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलकौरा में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार फरसा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने आज 30 अप्रैल दोपहर करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1