Shuru
Apke Nagar Ki App…
छतरपुर में पति ने पत्नी को रील्स बनाने के लिए किया मना ना मानने पर पति ने की पत्नी की गला रेत कर हत्या छतरपुर में पति ने पत्नी को रील्स बनाने के लिए किया मना ना मानने पर पति ने की पत्नी की गला रेत कर हत्या । पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने थाने में जाकर स्वयं किया आत्मसमर्पण । वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ।
The best news
छतरपुर में पति ने पत्नी को रील्स बनाने के लिए किया मना ना मानने पर पति ने की पत्नी की गला रेत कर हत्या छतरपुर में पति ने पत्नी को रील्स बनाने के लिए किया मना ना मानने पर पति ने की पत्नी की गला रेत कर हत्या । पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने थाने में जाकर स्वयं किया आत्मसमर्पण । वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- छतरपुर जिले के चौका गांव में ढाई साल की बच्ची काव्या ने खेलते समय ₹5 का सिक्का निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. मनोज चौधरी ने बिना ऑपरेशन तकनीकी तरीके से सिक्का बाहर निकाल दिया।डॉक्टर के अनुसार, थोड़ी भी देरी खतरनाक हो सकती थी। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है। डॉ. चौधरी अब तक 500 से अधिक ऐसे मामलों में सफल इलाज कर चुके हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को छोटी वस्तुओं से दूर रखने की अपील की है। वही इस मामले की जानकारी आज 30 अप्रैल शाम करीब 7:00 बजे डॉक्टर ने दी है।1
- छतरपुर में पति ने पत्नी को रील्स बनाने के लिए किया मना ना मानने पर पति ने की पत्नी की गला रेत कर हत्या । पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने थाने में जाकर स्वयं किया आत्मसमर्पण । वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ।1
- छतरपुर (मध्य प्रदेश) में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना सूचना के बार-बार बिजली काटी जा रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। साथ ही कम वोल्टेज, गलत बिजली बिल और अधिकारियों के असहयोग जैसे गंभीर मुद्दे भी उठाए गए। कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 📍 स्थान: छतरपुर, मध्य प्रदेश 🎤 देखिए पूरी रिपोर्ट Bharat Junction News पर1
- अवैध शराब के कारोबार पर खूनी बवालः आधी रात गुंडों का तांडव, तलवार-लाठी से हमला, 2 घायल छतरपुर (एमपी)। जिले के गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र में स्थित निवारी शराब दुकान पर आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारबंद गुंडों ने अचानक धावा बोल दिया। हमलावरों के हाथों में तलवार, लाठी और डंडे थे, और उन्होंने जमकर मारपीट की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद अवैध शराब के कारोबार को लेकर हुआ, जिससे इलाके में पहले से तनाव बना हुआ था। घटना के बाद घायल लोग घंटों तक थाने में बैठे रहे, लेकिन एफआईआर दर्ज कराने में देरी होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है। बड़ा सवाल: क्या अवैध शराब का नेटवर्क इतना मजबूत हो गया है कि कानून का डर खत्म हो गया है? और क्यों पीड़ितों को इंसाफ के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है1
- उन्होंने कहा कि छतरपुर पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही है और पूरे मामले में पक्षपात साफ नजर आ रहा है। उनका आरोप है कि पत्रकारों के साथ हुई घटनाओं में पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है और पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल रहा। कांग्रेस द्वारा पत्रकारों के समर्थन में किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर भी उन्होंने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ—पत्रकारों—के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। इसी कड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति बन गई। छीना-झपटी के बीच पुतला जलाने की कोशिश में आग भड़क गई, जिससे कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी झुलस गए। आलोक चतुर्वेदी ने इस घटना पर भी पुलिस प्रशासन को घेरा और कहा कि अगर पुलिस संयम और समझदारी से काम करती, तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पत्रकारों को न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाएगी और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- Post by Neelesh Tiwari1
- मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे झड़प में बदल गई। इसी दौरान आग भड़कने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है।1
- उपयंत्री महेश असाटी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन । नगर पालिका महाराजपुर में उपयंत्री के पद से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए महेश असाटी को नगर पालिका सभागार में भावभीनी विदाई दी गई । श्री असाटी को शाल,स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया । श्री असाटी ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद दिया ।1