साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राधानगर पुलिस और अंचल प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने उधवा ओवर ब्रिज के समीप छापेमारी कर एक युवक को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ एमडीएमए के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 6 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को यह सूचना मिली थी कि उधवा ओवर ब्रिज के पास एक युवक द्वारा प्रतिबंधित अवैध नशीले मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी कार्यालय द्वारा एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस दल में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी उधवा जयंत कुमार तिवारी, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार दुबे, सुनील कुमार मेहता, हवलदार प्रहलाद मेहरा और आरक्षी दुलारचंद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम के ओवर ब्रिज पर पहुंचते ही एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़ गांव निवासी अताउल शेख के 23 वर्षीय पुत्र फिरोज शेख के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.88 ग्राम प्रतिबंधित अवैध नशीले पदार्थ एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राधानगर थाना में कांड संख्या 198/26 एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 एवं 27 के तहत मामला दर्ज किया। बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी फिरोज शेख को गिरफ्तार कर लिया गया और रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

- साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राधानगर पुलिस और अंचल प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने उधवा ओवर ब्रिज के समीप छापेमारी कर एक युवक को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ एमडीएमए के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 6 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को यह सूचना मिली थी कि उधवा ओवर ब्रिज के पास एक युवक द्वारा प्रतिबंधित अवैध नशीले मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी कार्यालय द्वारा एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस दल में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी उधवा जयंत कुमार तिवारी, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार दुबे, सुनील कुमार मेहता, हवलदार प्रहलाद मेहरा और आरक्षी दुलारचंद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम के ओवर ब्रिज पर पहुंचते ही एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़ गांव निवासी अताउल शेख के 23 वर्षीय पुत्र फिरोज शेख के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.88 ग्राम प्रतिबंधित अवैध नशीले पदार्थ एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राधानगर थाना में कांड संख्या 198/26 एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 एवं 27 के तहत मामला दर्ज किया। बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी फिरोज शेख को गिरफ्तार कर लिया गया और रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1
- झारखंड से लोग पश्चिम बंगाल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर यह बात भी कही गई कि वे लोग इस बार भी फिर मिलेंगे।1
- झारखंड राज्य के बड़ा तालबोना गाँव में एक व्यक्ति ने करोड़ों रुपये लुटाए हैं, जिससे इस घटना को लेकर काफी हैरानी और आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।1
- खान सर के समर्थन में एक तीखा बयान जारी किया गया है, जिसमें उनके धर्म को देखकर विरोध करने वाले लोगों को 'अनपढ़ पाकिस्तानी आतंकवादी' करार दिया गया है। इस बयान में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ऐसे व्यक्तियों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है।1
- मूल पाठ में CBSE की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर प्रकाश डाला गया है। इसमें बताया गया है कि CBSE का टेंडर तीन बार निकाला गया, और यह आरोप लगाया गया है कि 'COEMPT' के लिए सभी नियमों को 'तोड़ा-मरोड़ा' गया। पोस्ट सीधे तौर पर सवाल करती है कि ऐसा क्यों किया गया, और यह इंगित करती है कि 'सार्थक' के पास इसका सीधा जवाब है। साथ ही, यह भी सुझाया गया है कि पाठकों को शायद यह जवाब पहले से पता होगा और उन्हें इसे देखकर पुष्टि करने के लिए कहा गया है।1
- भागलपुर के कहलगांव में भू-विस्थापितों और RC-1 तथा RC-2 के ग्रामीणों ने एनटीपीसी पावर प्लांट के रेलवे रैक को पूरी तरह जाम कर दिया है। इस चक्का जाम के कारण प्लांट को होने वाली कोयले की आपूर्ति बाधित हो गई है।1
- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित फरक्का से झारखंड की ओर यात्रा करते समय एक व्यक्ति ने वीडियो बनाया है। इस वीडियो में यात्रा के दौरान दिखे सुंदर और शहरी क्षेत्र को देखकर यात्री ने अपनी खुशी व्यक्त की है।1
- Post by Dulal Kumar1