Shuru
Apke Nagar Ki App…
हजारीबाग यूथ विंग का भव्य रक्तदान शिविर 13 अप्रैल को, सांसद मनीष जायसवाल को सौंपा गया आमंत्रण हजारीबाग। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आगामी 13 अप्रैल दिन सोमवार को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल सभागार में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संस्था के एक प्रतिनिधि मंडल ने संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।
Nitish Keshri
हजारीबाग यूथ विंग का भव्य रक्तदान शिविर 13 अप्रैल को, सांसद मनीष जायसवाल को सौंपा गया आमंत्रण हजारीबाग। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आगामी 13 अप्रैल दिन सोमवार को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल सभागार में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संस्था के एक प्रतिनिधि मंडल ने संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।
More news from झारखंड and nearby areas
- हजारीबाग। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आगामी 13 अप्रैल दिन सोमवार को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल सभागार में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संस्था के एक प्रतिनिधि मंडल ने संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।1
- अभी अभी बोल बम के नजारा1
- मुरली से लगभग एक किलोमीटर आगे मोहना के पास छतरबांध मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कांति मोड़ निवासी संतोष विश्वकर्मा की मोटरसाइकिल का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे वह सड़क किनारे स्थित गहरे आहर में जा गिरे। आहर पानी से भरा हुआ था। घटना को देख आसपास के लोगों ने तुरंत पानी में कूदकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। बाद में संतोष विश्वकर्मा को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर परनदाबर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सिड़दला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Hasnain raza1
- रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक* ================ रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज 22 मार्च को बड़ा अखाड़ा परिसर में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस श्री शुभम नागरगोजे, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री आदित्य पांडेय, बैठक में पर्व से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी आयोजनकर्ता पूरी जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ पर्व को संपन्न कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार के उत्तेजक गानों का उपयोग न किया जाए जिससे,सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। साथ ही उन्होंने अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करें तथा व्हाट्सएप समूहों को ‘एडमिन ओनली’ मोड पर संचालित करें, ताकि अफवाहों पर नियंत्रण रखा जा सके। बैठक के दौरान अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने भी अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने जुलूस के लिए बैरिकेटिंग, रूट निर्धारण एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उपयोग में लाए जा रहे अस्त्र-शस्त्र धारदार न हों, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या चोट की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों के अध्यक्षों को निर्देशित किया कि जुलूस में शामिल प्रत्येक सदस्य को नशा मुक्त जुलूस, अनुशासन, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों एवं आपसी सहयोग के संबंध में पूर्व में ही ब्रीफिंग दी जाए। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। इसे और अधिक गरिमामय एवं अनुशासित तरीके से आयोजित कर इसे विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सकारात्मक सोच एवं सहयोगात्मक व्यवहार का सदैव स्वागत करता है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।2
- आस्था एक ऐसी शक्ति है जो हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। यह हमारे मन को शांति और आत्मविश्वास से भर देती है, खासकर कठिन समय में। जब हमें अपने ऊपर और अपने लक्ष्य पर विश्वास होता है, तब हम किसी भी समस्या का सामना कर सकते हैं। आस्था हमें सही दिशा में चलने और कभी हार न मानने की सीख देती है। इसलिए, जीवन में आस्था का होना बहुत महत्वपूर्ण है।1
- Post by Update news 241