Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर : औरंगाबाद कस्बे के जहांगीराबाद चौराहे पर दो पक्षों में भिड़ंत, नशे में धूत हालत में जमकर हंगामा कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट से चौराहे पर काफी देर तक हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता और खींचतान किए जाने का लगा आरोप बीच-बचाव कर रहे एक दरोगा की फटी वर्दी और टूट गया चश्मा - बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद कस्बे का है यह पुरा मामला
Bulandshahr Times News
बुलंदशहर : औरंगाबाद कस्बे के जहांगीराबाद चौराहे पर दो पक्षों में भिड़ंत, नशे में धूत हालत में जमकर हंगामा कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट से चौराहे पर काफी देर तक हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता और खींचतान किए जाने का लगा आरोप बीच-बचाव कर रहे एक दरोगा की फटी वर्दी और टूट गया चश्मा - बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद कस्बे का है यह पुरा मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फर्जी अधिवक्ता के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर की कार्यवाही की मांग बुलंदशहर निवासी रोहित शर्मा ने एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र ममता शर्मा नामक महिला पर सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का लगा आरोप - जल्द से जल्द कार्यवाही की प्रार्थी ने की अपील बुलंदशहर सीओ सिटी कर रहे जाँच - ममता शर्मा ने खुद को शिक्षार्थ होने की कबूल की सीओ सिटी के सामने बात सवाल इस बात पर उठता है की क्या एलएलबी की छात्रा कोर्ट परिसर मे काला कोट पहन कर कर सकती है कार्य युवक का कहना है की पिछले कई महीने से लगातार प्रार्थना पत्र देकर कर रहा है कार्यवाही की मांग1
- light kharab h village+post -Nimchana district-Bulandshahr pin code_245407 8 light वाली बड़ी लाइट खराब है कृपया इसको सही कराने की कृपा करें .. धन्यवाद.. ?1
- डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया आयोजित, 28 विद्यार्थियों का चयन अनूपशहर। आज दिनांक 23. 09. 2026 को डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर की एनसीसी इकाई द्वारा आज एनसीसी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया 41 यू पी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लवलेश पंगाल के निर्देशन में संपन्न हुई। एनसीसी में प्रवेश के लिए महाविद्यालय के कुल 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 28 विद्यार्थियों का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें रनिंग, पुश-अप एवं चिन-अप जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता एवं फिटनेस का परीक्षण किया गया। इसके पश्चात अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई तथा चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में साक्षात्कार लिया गया। सभी चरणों में विद्यार्थियों के शारीरिक सामर्थ्य, अनुशासन, सामान्य ज्ञान एवं एनसीसी के प्रति उनकी अभिरुचि का मूल्यांकन किया गया। पूरी भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कर्नल प्रिय दर्शन चौधरी ,कैप्टन यजवेंद्र कुमार, सूबेदार प्रह्लाद सिंह, हवलदार भूपेंद्र सिंह तथा जीसीआई (गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर) सृष्टि अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर कर्नल प्रिय दर्शन चौधरी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहस, राष्ट्रसेवा की भावना एवं व्यक्तित्व विकास के गुणों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने चयनित कैडेट्स को एनसीसी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी भर्ती प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। चयनित 28 कैडेट्स ने एनसीसी के माध्यम से राष्ट्रसेवा एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।1
- ग्रांड होटल में कथित देह व्यापार की सूचना पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा बुलन्दशहर : खुर्जा के ग्रांड होटल में कथित देह व्यापार की सूचना पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा खुर्जा में पहासू रोड स्थित शिल्पा मैरिज होम के सामने ग्रांड होटल में कथित देह व्यापार की सूचना पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने छापा मार दिया संगठन के कार्यकर्ताओं का दावा है कि होटल के अन्दर करीब 6 युवतियां मौजूद थी आरोप है कि इस दौरान दो युवतियों ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की और एक कार्यकर्ता के हाथ में कथित तौर पर काटकर मौके से भाग गई हंगामे के बीच संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही होटल संचालक ने युवतियों को वहां से भगा दिया सूचना के बाद 112 पुलिस मौके पर पहुंची और होटल संचालक को अपने साथ ले गई वहीं होटल में मौजूद स्टाफ भी मौके से भागता नजर आया हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल संचालक पर होटल में लम्बे समय से कथित रूप से देह व्यापार संचालित कराने के गम्भीर आरोप लगाए है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि होटल में वास्तव में क्या गतिविधियां चल रही थी ।1
- नाहल पहुंचे प्रताप सिंह चौहान, रिजवान के निधन पर परिजनों से मिलकर जताया शोक। आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ 24। जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा-58 के ग्राम नाहल निवासी शाहिद जी के बेटे रिजवान के आकस्मिक निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के भावी उम्मीदवार प्रताप सिंह चौहान उनके निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत रिजवान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रताप सिंह चौहान ने परिवार के लिए इस दुख को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक सभा में मुस्तफ़ीन, नूर अली, हाजी, ज़ाहिद, ज़ाकिर हुसैन सहित क्षेत्र के अन्य सम्मानित साथी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत रिजवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।1
- 🏠 गुलशन प्रॉपर्टी डीलर | मकान, दुकान, खेत, बाग और प्लॉट खरीदें-बेचें 🏡 📍 शिवानी हॉस्पिटल के पास, बाईपास रोड, कस्बा खानपुर, बुलंदशहर 💰 सस्ते दामों में प्लॉट उपलब्ध 📞 संपर्क: अच्छन खान – 9810691826 | चाँद खान – 87429711521
- टटीरी में तालाब की मिट्टी उठाने को लेकर विवाद, भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी BAGHPAT DESK: बागपत। टटीरी कस्बे में तालाब सुंदरीकरण के लिए मिट्टी उठाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की मिट्टी दूध प्लांट में भेजी जा रही है, लेकिन इसके लिए आसपास के किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी उठाई जा रही है। भाकियू कार्यकर्ता प्रदीप धामा के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि मिट्टी उठाने का विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। प्रदीप धामा ने कहा कि यदि तालाब के सुंदरीकरण के लिए नियमानुसार मिट्टी उठाकर दूध प्लांट में भेजी जा रही है, तो उन्हें आपत्ति नहीं है। लेकिन किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी उठाना और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देना गलत है। प्रदीप धामा ने चेतावनी दी कि यदि किसानों के साथ इस तरह की कार्रवाई जारी रही या किसी निर्दोष व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया, तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मामले को लेकर बैठक करने की भी बात कही। वहीं, एसडीएम दिग्विजय सिंह ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।1
- नुक्कड़ नाटक से एनसीसी कैडेट्स ने किया टीबी के प्रति जागरूक अनूपशहर, संवाददाता एलडीएवी इंटर कॉलेज की 41 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने क्षय रोग (टीबी) के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने और इसके उन्मूलन के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रैली निकाली। एलडीएवी की प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स ने क्षय रोग (टीबी) के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के लिए फव्वारा चौक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नागरिकों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच, उपचार तथा सामाजिक भेदभाव से बचने का संदेश दिया। कैडेट्स ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा— “टीबी को छिपाएं नहीं, समय पर जांच कराएं। इलाज पूरा कराएं, स्वस्थ जीवन अपनाएं। टीबी से लड़ें—टीबी मरीज से नहीं।” कार्यक्रम कमान अधिकारी (सीओ) कर्नल लवलेश पंगाल के निर्देशन तथा ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट धर्मेन्द्र कुमार एवं प्रॉक्टर अखंड प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी बनी रहती है, तो इसे सामान्य न समझें और नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराकर आमजन से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं, निःशुल्क उपचार एवं उपलब्ध पोषण संबंधी सहायता का लाभ उठाने तथा चिकित्सकों द्वारा निर्धारित दवाइयों का नियमित सेवन करने की अपील की। प्रधानाचार्या ने कैडेट्स को टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और टीबी मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अभय, डॉ. भालचंद्र मिश्र, दिनेश कुमार, ब्रजपाल, धीरज कुमार, राजेश उपाध्याय, डॉ. गौरव कुमार गौड़, दिगंबर सिंह, कौटिल्य चौहान, सुबोध कुमार गिरी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। फोटो परिचय अनूपशहर टीबी मुक्त भारत का संकल्प लेते एलडीएवी के कैडेट्स।1