logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया आयोजित, 28 विद्यार्थियों का चयन अनूपशहर। आज दिनांक 23. 09. 2026 को डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर की एनसीसी इकाई द्वारा आज एनसीसी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया 41 यू पी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लवलेश पंगाल के निर्देशन में संपन्न हुई। एनसीसी में प्रवेश के लिए महाविद्यालय के कुल 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 28 विद्यार्थियों का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें रनिंग, पुश-अप एवं चिन-अप जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता एवं फिटनेस का परीक्षण किया गया। इसके पश्चात अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई तथा चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में साक्षात्कार लिया गया। सभी चरणों में विद्यार्थियों के शारीरिक सामर्थ्य, अनुशासन, सामान्य ज्ञान एवं एनसीसी के प्रति उनकी अभिरुचि का मूल्यांकन किया गया। पूरी भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कर्नल प्रिय दर्शन चौधरी ,कैप्टन यजवेंद्र कुमार, सूबेदार प्रह्लाद सिंह, हवलदार भूपेंद्र सिंह तथा जीसीआई (गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर) सृष्टि अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर कर्नल प्रिय दर्शन चौधरी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहस, राष्ट्रसेवा की भावना एवं व्यक्तित्व विकास के गुणों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने चयनित कैडेट्स को एनसीसी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी भर्ती प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। चयनित 28 कैडेट्स ने एनसीसी के माध्यम से राष्ट्रसेवा एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।

8 hrs ago
user_समाचार थर्टी लाईव
समाचार थर्टी लाईव
Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया आयोजित, 28 विद्यार्थियों का चयन अनूपशहर। आज दिनांक 23. 09. 2026 को डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर की एनसीसी इकाई द्वारा आज एनसीसी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया 41 यू पी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लवलेश पंगाल के निर्देशन में संपन्न हुई। एनसीसी में प्रवेश के लिए महाविद्यालय के कुल 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 28 विद्यार्थियों का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें रनिंग, पुश-अप एवं चिन-अप जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता एवं फिटनेस का परीक्षण किया गया। इसके पश्चात अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई तथा चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में साक्षात्कार लिया गया। सभी चरणों में विद्यार्थियों के शारीरिक सामर्थ्य, अनुशासन, सामान्य ज्ञान एवं एनसीसी के प्रति उनकी अभिरुचि का मूल्यांकन किया गया। पूरी भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कर्नल प्रिय दर्शन चौधरी ,कैप्टन यजवेंद्र कुमार, सूबेदार प्रह्लाद सिंह, हवलदार भूपेंद्र सिंह तथा जीसीआई (गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर) सृष्टि अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर कर्नल प्रिय दर्शन चौधरी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहस, राष्ट्रसेवा की भावना एवं व्यक्तित्व विकास के गुणों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने चयनित कैडेट्स को एनसीसी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी भर्ती प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। चयनित 28 कैडेट्स ने एनसीसी के माध्यम से राष्ट्रसेवा एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बुलंदशहर के खुर्जा में ग्रैंड होटल पर हिंदूवादी संगठन का छापा: कथित देह व्यापार के खुलासे के बाद मचा हड़कंप पुलिस के पहुंचने से पहले युवतियां फरार ​पहासू रोड स्थित ग्रैंड होटल में लंबे समय से चल रहा था अवैध धंधा? हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद होटल संचालक पुलिस हिरासत में ​खुर्जा में देह व्यापार के आरोप पर बड़ा बवाल: छापे के दौरान कार्यकर्ताओं से अभद्रता कर भागीं युवतियां, पुलिस जांच में जुटी ​ग्रैंड होटल में कथित अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश: हिंदू कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर भागा होटल स्टाफ, संचालक से पूछताछ शुरू
    1
    बुलंदशहर के खुर्जा में ग्रैंड होटल पर हिंदूवादी संगठन का छापा: कथित देह व्यापार के खुलासे के बाद मचा हड़कंप
पुलिस के पहुंचने से पहले युवतियां फरार
​पहासू रोड स्थित ग्रैंड होटल में लंबे समय से चल रहा था अवैध धंधा?
हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद होटल संचालक पुलिस हिरासत में
​खुर्जा में देह व्यापार के आरोप पर बड़ा बवाल: छापे के दौरान कार्यकर्ताओं से अभद्रता कर भागीं युवतियां, पुलिस जांच में जुटी
​ग्रैंड होटल में कथित अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश: हिंदू कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर भागा होटल स्टाफ, संचालक से पूछताछ शुरू
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • होटल के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात संडीला, हरदोई के सदर बाजार में मुरादाबाद होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मो. बिलाल के मुताबिक वह होटल के अंदर बैठा था, इसी दौरान बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और बाइक बरामद करने की मांग की है।
    1
    होटल के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात
संडीला, हरदोई के सदर बाजार में मुरादाबाद होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मो. बिलाल के मुताबिक वह होटल के अंदर बैठा था, इसी दौरान बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।
बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और बाइक बरामद करने की मांग की है।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • श्यामपुर जट्ट को मिली सीधी बस सुविधा, ग्रामीणों के लिए सफर हुआ आसान हापुड़। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिंभावली ब्लॉक के गांव श्यामपुर जट्ट से किठौर मार्ग होते हुए हापुड़ के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंधु एवं एआरएम लक्ष्मण सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। बस सेवा शुरू होने से श्यामपुर जट्ट सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को हापुड़ तक आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब ग्रामीणों को जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों, न्यायालय, जिला चिकित्सालय तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए निजी साधनों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा। नई परिवहन सुविधा से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भी सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों को बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत हो सके। यह सेवा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगी। बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर प्राइवेट यूनियन हापुड़ के सचिव वहाब चौधरी, बस संचालक अकरम चौधरी, कार्यालय प्रबंधक भरत शर्मा, विशाल शर्मा, यमन, सुदेश, भारत सिंह, मनोज कुमार, पूर्व प्रधान जगबीर सिंह, भूपेंद्र चौधरी, सतपाल सिंह, डॉ. जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    श्यामपुर जट्ट को मिली सीधी बस सुविधा, ग्रामीणों के लिए सफर हुआ आसान
हापुड़। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिंभावली ब्लॉक के गांव श्यामपुर जट्ट से किठौर मार्ग होते हुए हापुड़ के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंधु एवं एआरएम लक्ष्मण सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
बस सेवा शुरू होने से श्यामपुर जट्ट सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को हापुड़ तक आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब ग्रामीणों को जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों, न्यायालय, जिला चिकित्सालय तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए निजी साधनों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा। नई परिवहन सुविधा से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भी सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों को बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत हो सके। यह सेवा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगी।
बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर प्राइवेट यूनियन हापुड़ के सचिव वहाब चौधरी, बस संचालक अकरम चौधरी, कार्यालय प्रबंधक भरत शर्मा, विशाल शर्मा, यमन, सुदेश, भारत सिंह, मनोज कुमार, पूर्व प्रधान जगबीर सिंह, भूपेंद्र चौधरी, सतपाल सिंह, डॉ. जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Dayanand Kumar journalist
    Dayanand Kumar journalist
    Local News Reporter Hapur, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • गाजियाबाद मुठभेड़ में शातिर स्नैचर 'मक्खी' गिरफ्तार, ​थाना कविनगर पुलिस और स्नैचर के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, ​गाजियाबाद:- थाना कविनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में शातिर स्नैचर इमरान मंसूरी उर्फ 'मक्खी' को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए संजय नगर अस्पताल भेजा गया। ​पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को गोविन्दपुरम में सफेद स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र छीना था। आरोपी इमरान ने अपने साथी सूरज के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था और छीने गए मंगलसूत्र को पिघलाकर सोने की टिक्की बना ली थी। वह इस टिक्की को बेचने और अन्य वारदात करने निकला था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सोने की टिक्की, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल सफेद रंग की स्कूटी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद में स्नैचिंग व चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं।
    2
    गाजियाबाद मुठभेड़ में शातिर स्नैचर 'मक्खी' गिरफ्तार, 
​थाना कविनगर पुलिस और स्नैचर के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, 
​गाजियाबाद:- थाना कविनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में शातिर स्नैचर इमरान मंसूरी उर्फ 'मक्खी' को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए संजय नगर अस्पताल भेजा गया।  
​पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को गोविन्दपुरम में सफेद स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र छीना था। आरोपी इमरान ने अपने साथी सूरज के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था और छीने गए मंगलसूत्र को पिघलाकर सोने की टिक्की बना ली थी। वह इस टिक्की को बेचने और अन्य वारदात करने निकला था।  
पुलिस ने आरोपी के पास से एक सोने की टिक्की, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल सफेद रंग की स्कूटी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद में स्नैचिंग व चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पति और बेटे को खोने के बाद दो पोतों की जिम्मेदारी उठा रही 60 वर्षीय दादी, आर्थिक मदद की आस* *जीतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर बच्चों का पालन-पोषण कर रही राजेश देवी ने मदद की अपील की* * महिला के अनुसार, उन्हें अब तक किसी भी स्थान से पर्याप्त आर्थिक सहायता नहीं मिली है। वह चाहती हैं कि जरूरतमंद परिवार की स्थिति को देखते हुए समाजसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि और सक्षम लोग आगे आएं तथा दोनों बच्चों की मदद करें। मदद की उम्मीद में बुजुर्ग दादी राजेश देवी की स्थिति परिवार की आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करती है। दो बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही बुजुर्ग महिला को सहयोग की आवश्यकता है। स्थानीय प्रशासन और समाजसेवी संगठनों द्वारा परिवार की स्थिति की जांच कर पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं तथा अन्य सहायता की संभावनाओं पर ध्यान दिया जा सकता है। दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र जरूरतमंद परिवारों से जुड़े मुद्दों को सामने लाने और जनहित से संबंधित मामलों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करता है।
    1
    पति और बेटे को खोने के बाद दो पोतों की जिम्मेदारी उठा रही 60 वर्षीय दादी, आर्थिक मदद की आस*
*जीतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर बच्चों का पालन-पोषण कर रही राजेश देवी ने मदद की अपील की*
*
महिला के अनुसार, उन्हें अब तक किसी भी स्थान से पर्याप्त आर्थिक सहायता नहीं मिली है। वह चाहती हैं कि जरूरतमंद परिवार की स्थिति को देखते हुए समाजसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि और सक्षम लोग आगे आएं तथा दोनों बच्चों की मदद करें।
मदद की उम्मीद में बुजुर्ग दादी
राजेश देवी की स्थिति परिवार की आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करती है। दो बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही बुजुर्ग महिला को सहयोग की आवश्यकता है। स्थानीय प्रशासन और समाजसेवी संगठनों द्वारा परिवार की स्थिति की जांच कर पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं तथा अन्य सहायता की संभावनाओं पर ध्यान दिया जा सकता है।
दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र जरूरतमंद परिवारों से जुड़े मुद्दों को सामने लाने और जनहित से संबंधित मामलों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करता है।
    user_Duniya Direct news
    Duniya Direct news
    Voice of people गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को सुलभ एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि *सूचना विभाग हापुड़* *दिनांक 23 सितम्बर, 2026* *मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी के शुभारंभ / उद्घाटन समारोह के आयोजन का किया गया सीधा प्रसारण* *उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को सुलभ एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि* आज प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी के शुभारंभ / उद्घाटन समारोह के आयोजन का सीधा प्रसारण किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन का सीधा प्रसारण सहकारिता विभाग के उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि., द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्री सतीश प्रधान, डायरेक्टर, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. रहे तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा नागर, अध्यक्षा, जिला पंचायत, हापुड़ एवं श्रीमती कविता मीना, जिलाधिकारी, हापुड़, सुश्री श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़, सांसद प्रतिनिधिगण, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की विभिन्न शाखाओं के शाखा अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक लि., गाजियाबाद के निदेशकगण तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, हापुड़ व सहकारिता विभाग, हापुड़ व उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. जनपद हापुड़ के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योजना की जानकारी देते हुये बताया गया कि इसका उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को सुलभ एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है। योजना के अतंर्गत पात्र कृषकों को 06 लाख रूपये तक का दीर्घकालीन ऋण 06 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समय से ऋण की किस्तें जमा करने वाले पात्र कृषकों को राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान का लाभ भी प्राप्त होगा। उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. जनपद हापुड़ की सभी शाखाओं के ऋणी सदस्यों जो समय से अपने ऋण की अदायगी कर रहे है, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। योजना हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 384 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा आगमी 05 वर्षों में लगभग 05 लाख कृषकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि के साथ-साथ कृषि आधारित अन्य गतिविधियों एवं आवश्यक पूंजीगत निवेश हेतु भी ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था पर बल दिया गया है। इसी अवसर पर प्रदेश में "भारत टैक्सी" सेवा का भी शुभारंभ किया गया। भारत टैक्सी, सहकारी टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एस०टी०सी०एल०) द्वारा संचालित भारत का पहला सहकारी-नेतृत्व वाला डिजिटल राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है। "सारथी ही मालिक" की सहकारी भावना के अंतर्गत चालक सदस्य एवं हितधारक के रूप् में इससे जुडते है। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराते हुए चालकों के आर्थिक सामाजिक सशक्तीकरण, रोजगार एवं स्वरोजगार को बढावा देना है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के उद्देश्यों, कृ षकों के हित में सहकारिता विभाग की भूमिका तथा भारत टैक्सी से संबंधित पहल के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कृषकों को अधिकाधिक लाभान्वित किए जाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, हापुड़ द्वारा उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रमुख तथ्यः 384 करोड़ रूपये स्वीकृत। 05 वर्षों में 05 लाख कृषक लाभान्वित। 06 लाख रूपये तक का दीर्घका ऋण, 06 प्रतिशत ब्याज दर पर। भारत टैक्सीः सहकारिता आधारित डिजिटल मोबिलिटी सेवा। आयुक्त से सहायक आयुक्त युक्त सहायक निबन्धक, सहकारिता जनपद हापुड़।
    1
    *उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को सुलभ एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि
*सूचना विभाग हापुड़*
*दिनांक 23 सितम्बर, 2026* 
*मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी के शुभारंभ / उद्घाटन समारोह के आयोजन का किया गया सीधा प्रसारण*
*उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को सुलभ एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि*
आज प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी के शुभारंभ / उद्घाटन समारोह के आयोजन का सीधा प्रसारण किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन का सीधा प्रसारण सहकारिता विभाग के उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि., द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक श्री सतीश प्रधान, डायरेक्टर, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. रहे तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा नागर, अध्यक्षा, जिला पंचायत, हापुड़ एवं श्रीमती कविता मीना, जिलाधिकारी, हापुड़, सुश्री श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़, सांसद प्रतिनिधिगण, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की विभिन्न शाखाओं के शाखा अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक लि., गाजियाबाद के निदेशकगण तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, हापुड़ व सहकारिता विभाग, हापुड़ व उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. जनपद हापुड़ के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में योजना की जानकारी देते हुये बताया गया कि इसका उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को सुलभ एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है। योजना के अतंर्गत पात्र कृषकों को 06 लाख रूपये तक का दीर्घकालीन ऋण 06 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समय से ऋण की किस्तें जमा करने वाले पात्र कृषकों को राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान का लाभ भी प्राप्त होगा। उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. जनपद हापुड़ की सभी शाखाओं के ऋणी सदस्यों जो समय से अपने ऋण की अदायगी कर रहे है, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
योजना हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 384 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा आगमी 05 वर्षों में लगभग 05 लाख कृषकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि के साथ-साथ कृषि आधारित अन्य गतिविधियों एवं आवश्यक पूंजीगत निवेश हेतु भी ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था पर बल दिया गया है।
इसी अवसर पर प्रदेश में "भारत टैक्सी" सेवा का भी शुभारंभ किया गया। भारत टैक्सी, सहकारी टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एस०टी०सी०एल०) द्वारा संचालित भारत का पहला सहकारी-नेतृत्व वाला डिजिटल राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है। "सारथी ही मालिक" की सहकारी भावना के अंतर्गत चालक सदस्य एवं हितधारक के रूप् में इससे जुडते है। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराते हुए चालकों के आर्थिक सामाजिक सशक्तीकरण, रोजगार एवं स्वरोजगार को बढावा देना है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के उद्देश्यों, कृ षकों के हित में सहकारिता विभाग की भूमिका तथा भारत टैक्सी से संबंधित पहल के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कृषकों को अधिकाधिक लाभान्वित किए जाने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, हापुड़ द्वारा उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
प्रमुख तथ्यः 384 करोड़ रूपये स्वीकृत। 05 वर्षों में 05 लाख कृषक लाभान्वित। 06 लाख रूपये तक का दीर्घका ऋण, 06 प्रतिशत ब्याज दर पर। भारत टैक्सीः सहकारिता आधारित डिजिटल मोबिलिटी सेवा।
आयुक्त से सहायक आयुक्त युक्त सहायक निबन्धक, सहकारिता जनपद हापुड़।
    user_Shrma Impekt Bharat News Jejender
    Shrma Impekt Bharat News Jejender
    Reporter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • विमलेश तिवारी बने नेशनल इंटर कालेज डरौरा के प्रधानाचार्य अनूपशहर, संवाददाता नेशनल इंटर कालेज खालौर डरौरा में डा. विमलेश तिवारी ने प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चयनित डा. विमलेश तिवारी को नेशनल इंटर कालेज खालौर का प्रधानाचार्य चयनित किया गया था। बुधवार को सहविद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने पदभार ग्रहण कराया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने स्वागत किया। डा. विमलेश तिवारी ने कहा कि वह पूर्व में देवरिया में अंग्रेजी के प्रवक्ता रहे हैं। और उनका प्रयास रहेगा, कि सभी साथियों के सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करेंगे। फोटो परिचय अनूपशहर डदौरा इंटर कॉलेज के नवनियुक्त प्रधानाचार्य विमलेश तिवारी का फोटो।
    1
    विमलेश तिवारी बने नेशनल इंटर कालेज डरौरा के प्रधानाचार्य
अनूपशहर, संवाददाता
नेशनल इंटर कालेज खालौर डरौरा में डा. विमलेश तिवारी ने प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चयनित डा. विमलेश तिवारी को नेशनल इंटर कालेज खालौर का प्रधानाचार्य चयनित किया गया था। बुधवार को सहविद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने पदभार ग्रहण कराया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने स्वागत किया। डा. विमलेश तिवारी ने कहा कि वह पूर्व में देवरिया में अंग्रेजी के प्रवक्ता रहे हैं। और उनका प्रयास रहेगा, कि सभी साथियों के सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करेंगे।
फोटो परिचय अनूपशहर डदौरा इंटर कॉलेज के नवनियुक्त प्रधानाचार्य विमलेश तिवारी का फोटो।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बुलंदशहर : औरंगाबाद कस्बे के जहांगीराबाद चौराहे पर दो पक्षों में भिड़ंत, नशे में धूत हालत में जमकर हंगामा ​कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट से चौराहे पर काफी देर तक हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा ​विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता और खींचतान किए जाने का लगा आरोप ​बीच-बचाव कर रहे एक दरोगा की फटी वर्दी और टूट गया चश्मा - ​बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद कस्बे का है यह पुरा मामला
    1
    बुलंदशहर : औरंगाबाद कस्बे के जहांगीराबाद चौराहे पर दो पक्षों में भिड़ंत, नशे में धूत हालत में जमकर हंगामा
​कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट से चौराहे पर काफी देर तक हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
​विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता और खींचतान किए जाने का लगा आरोप
​बीच-बचाव कर रहे एक दरोगा की फटी वर्दी और टूट गया चश्मा - ​बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद कस्बे का है यह पुरा मामला
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • संडीला में निकली श्री महावीर जी झंडा मेले की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत संडीला में श्री महावीर जी झंडा मेले के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान हनुमान समेत विभिन्न धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सदर बाजार रोड सहित कई स्थानों पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा देखने पहुंचे। इमलियाबाग चौराहे पर ग्रामीण क्षेत्रों से आए झंडे भी शोभायात्रा में शामिल हुए। मेला कमेटी अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री की अगुवाई में शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए बस अड्डा चौराहे पहुंची, जहां समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
    1
    संडीला में निकली श्री महावीर जी झंडा मेले की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
संडीला में श्री महावीर जी झंडा मेले के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान हनुमान समेत विभिन्न धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
सदर बाजार रोड सहित कई स्थानों पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा देखने पहुंचे। इमलियाबाग चौराहे पर ग्रामीण क्षेत्रों से आए झंडे भी शोभायात्रा में शामिल हुए।
मेला कमेटी अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री की अगुवाई में शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए बस अड्डा चौराहे पहुंची, जहां समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.