Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाथरस राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा 7 मार्च को निकाली जाएगी भारतीय किसान संगठन किसान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सिंह और राष्ट्रवादी प्रताप सेना की प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने यूजीसी 2026 की विरोध में ठाकुर ललित राणा के नेतृत्व में निकाली जा रही राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा के संदर्भ में जलेसर एटा में संयुक्त प्रेस वार्ता की और 7 मार्च को निकालने वाली इस यात्रा में एटा की धरती से जलेसर होते हुए हाथरस शामिल होंगे उसके बाद यह यात्रा विशाल रूप लेते हुए अलीगढ़ बुलंदशहर होते हुए धौलाना हापुड़ पहुंचेगी।
Cp 24 news
हाथरस राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा 7 मार्च को निकाली जाएगी भारतीय किसान संगठन किसान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सिंह और राष्ट्रवादी प्रताप सेना की प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने यूजीसी 2026 की विरोध में ठाकुर ललित राणा के नेतृत्व में निकाली जा रही राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा के संदर्भ में जलेसर एटा में संयुक्त प्रेस वार्ता की और 7 मार्च को निकालने वाली इस यात्रा में एटा की धरती से जलेसर होते हुए हाथरस शामिल होंगे उसके बाद यह यात्रा विशाल रूप लेते हुए अलीगढ़ बुलंदशहर होते हुए धौलाना हापुड़ पहुंचेगी।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- भारतीय किसान यूनियन बेदी द्वारा फूलों की होली का भव्य आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय सलाहकार संजय दात्ताराम द्वारा होली के पावन अवसर पर फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राव पप्पू पुंडीर, जिलाध्यक्ष रुड़की राव सलमान साबरी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार आलिम अंसारी, हरिद्वार कार्यकारिणी सदस्य मुजाहिद, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष राव अमजद अली एवं प्रदेश महासचिव राव खुशनुद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संजय दात्ताराम एवं उनकी टीम द्वारा सभी अतिथियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में रंगों की जगह फूलों से होली खेली गई, जिससे वातावरण पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बना रहा। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि त्योहारों का उद्देश्य लोगों को जोड़ना है, तोड़ना नहीं। फूलों की होली के इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश की।2
- आज हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करने से रोकने पर भाजपा पदाधिकारी और दो राज्यमंत्री भड़क गए। उन्होंने हरिद्वार एसपी सिटी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की। हालांकि एसपी सिटी ने माननीयों से किसी तरह के दुर्व्यवहार से इंकार किया है और उनके जिस आचरण पर आपत्ति की जा रही है उसे व्यवस्था का हिस्सा बताया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री आज बैरागी कैंप पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षाकर्मियों ने रस्सी से सुरक्षा घेरा बनाया तो दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि, सुनील सैनी और कई कार्यकर्ता अंदर जाने लगे। लेकिन प्रोटोकॉल का हवाला देकर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया।जिसपर दर्जाधारी ओम प्रकाश जमदग्नि और कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और नाराजगी स्वरूप गुरुकुल मैदान में ही खड़े हो गए। पारिस्थितिकी पर्यटन उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि ने नगर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। भाजपा उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि अधिकारी कार्यकर्ताओं को रोककर स्वयं मुख्यमंत्री का स्वागत करना चाहते हैं। मामला बढ़ता देख हविप्रा सचिव मनीष सिंह ने सभी को समझाया और मुख्यमंत्री तक ले गए, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से पूरे घटनाक्रम की शिकायत की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसपर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। (-कुमार दुष्यंत)1
- Post by Dpk Chauhan1
- Post by Bijnor Super News1
- आज 3.20 पर चंद्रग्रहण शुरू और 6.47 बजे होगा समाप्त मंगलवार 3 मार्च की सांझ चन्द्रमा ग्रहण के साथ उदय होगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना दोपहर 3.20 बजे शुरू होगी और सांय 6.47 बजे चंद्रमा ग्रहण से मुक्त हो जाएगा। जापान, ऑस्ट्रेलिया, फिजी, अलास्का और चीन में पूर्ण चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा, जबकि भारत के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक ग्रहण देखा जा सकेगा। भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में लगभग 5.15 बजे शुरू होगा। नैनीताल में 6.15 शुरू होगा और 6.47 बजे समाप्त हो जाएगा। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि चंद्रग्रहण शुरू होने के दौरान भारत में दोपहर दोपहर हो रही होगी, जिस कारण शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद ही ग्रहण देखा जा सकेगा। दोपहर 3.20 बजे चंद्रग्रहण शुरू होगा और लगभग 5.3 बजे पूर्ण चंद्रग्रहण शुरू होगा, जो 5.33 बजे रहेगा। इसके बाद चंद्रमा से पृथ्वी की छाया छंटनी शुरू हो जाएगी और 6.47 ग्रहण चंद्रग्रहण समाप्त हो जाएगा। भारत में पूर्ण ग्रहण ग्रहण का नजारा असम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश व अंडमान निकोबार में देखने को मिलेगा, जो मुश्किल से कुछ ही मिनट देखा जा सकेगा। इसके बाद आंशिक ग्रहण लगा चंद्रमा नजर आएगा। भारत में अलग अलग स्थानों में चन्द्रोदय के अनुसार ही चंद्रग्रहण दिखना शुरू होगा। उत्तर पूर्वी भारत में चंद्रमा अन्य हिस्सों की तुलना जल्दी उदय होता है। जिस कारण इन हिस्सों में ग्रहण अधिक समय देखा जा सकेगा। अन्य हिस्सों में चंद्रमा उदय होते ही आंशिक रूप से ग्रहण दिखाई देगा, जो जल्द ही समाप्त हो जाएगा। पंडित लक्ष्मी नारायण लोहनी के अनुसार ग्रहण लगने से नौ घंटे पहले सुबह 6.15 बजे सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। सांय 6.47 बजे ग्रहण समाप्त होने के सूतककाल भी समाप्त हो जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में पत्रकारों को होली पर दिया गया 420 नम्बर लिखा हुआ मिठाई का ललचाने वाला डब्बा।1
- होली पर्व पर SSP हरिद्वार नवनीत सिंह का संदेश, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई Haridwar Police की ओर से होली पर्व के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Navneet Singh ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ सुरक्षित होली मनाएं। SSP नवनीत सिंह ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब के नशे में उत्पात मचाने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार की आड़ में कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होली पर्व को देखते हुए जनपद के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर से लेकर देहात तक पुलिस द्वारा लगातार गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चौक-चौराहों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। SSP ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। हरिद्वार पुलिस की अपील हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे होली के पर्व को प्रेम, शांति और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। रंगों का यह त्योहार खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, इसे अव्यवस्था और विवाद का कारण न बनने दें। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। होली का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए — इसी कामना के साथ हरिद्वार पुलिस ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।1
- आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमितशाह के 7 मार्च 2026 को हरिद्वार आगमन पर तैयारी को लेकर चर्चा बैठक की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में भारत के गृह और सहकारिता मंत्री प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार के द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों पर मोहर लगाने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने 4 वर्ष में अनेकों ऐसे कार्य किए हैं। जिससे उत्तराखंड राज्य का नाम भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल हुआ है और उत्तराखंड राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है। उत्तराखंड 2047 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में अपना महती योगदान दे रहा है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा बहुत ही ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस दौरे के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि हम गांव गांव बूथ बूथ जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां की चर्चा कर और उन्हें कार्य का स्थल तक लाने के लिए कार्य योजना बनाए जिससे कि सभी लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा सके। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी तय करें। जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में सम्मिलित किया जा सके। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने सभी विधायकों और पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों से चर्चा करते हुए अनुरोध किया कि अपनी अपनी विधानसभा में मंडलों के अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ चर्चा कर केंदीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करें। इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। हरिद्वार के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पहुंचे हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज से ही अपनी जिम्मेदारियां के अनुरूप कार्य करते हुए। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में जनता को बताएं और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का आग्रह करें उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमित शाह का हरिद्वार द्वारा ऐतिहासिक साबित होगा और उससे भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, रुड़की जिला अध्यक्ष डा मधु सिंह, देहरादून नगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, कोटद्वार जिला अध्यक्ष मीता सिंह,हरिद्वार महापौर किरण जैसल, ऋषिकेश नगर पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, रानी देवयानी ,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान ,ओम प्रकाश जमदग्नि, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, देशराज करनवाल ,शोभाराम प्रजापति, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ,विकास तिवारी, संदीप गोयल, लव शर्मा, आशु चौधरी संदीप अग्रवाल,निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान,तरुण नय्यर ,सागर गोयल, अक्षय प्रताप,प्रीति गुप्ता ,जसवीर चौधरी,लोकेश पाल, विक्रम भुल्लर, तेलूराम प्रधान,अभिनव चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विपिन शर्मा, नकली राम सैनी,अरविंद कुशवाहा,विवेक चौहान,सुशील पवार, कैलाश भंडारी, प्रताप प्रधान, रितु ठाकुर, अम्बरीष सैनी,रीता सैनी ,योगेश चौहान आदेश सैनी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by Dpk Chauhan1