हरिद्वार : बहादराबाद मे भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय सलाहकार संजय दात्ताराम द्वारा होली के पावन अवसर पर फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन बेदी द्वारा फूलों की होली का भव्य आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय सलाहकार संजय दात्ताराम द्वारा होली के पावन अवसर पर फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राव पप्पू पुंडीर, जिलाध्यक्ष रुड़की राव सलमान साबरी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार आलिम अंसारी, हरिद्वार कार्यकारिणी सदस्य मुजाहिद, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष राव अमजद अली एवं प्रदेश महासचिव राव खुशनुद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संजय दात्ताराम एवं उनकी टीम द्वारा सभी अतिथियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में रंगों की जगह फूलों से होली खेली गई, जिससे वातावरण पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बना रहा। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि त्योहारों का उद्देश्य लोगों को जोड़ना है, तोड़ना नहीं। फूलों की होली के इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश की।
हरिद्वार : बहादराबाद मे भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय सलाहकार संजय दात्ताराम द्वारा होली के पावन अवसर पर फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन बेदी द्वारा फूलों की होली का भव्य आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय सलाहकार संजय दात्ताराम द्वारा होली के पावन अवसर पर फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राव पप्पू पुंडीर, जिलाध्यक्ष रुड़की राव सलमान साबरी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार आलिम अंसारी, हरिद्वार कार्यकारिणी सदस्य मुजाहिद, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष राव अमजद अली एवं प्रदेश महासचिव राव खुशनुद सहित
कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संजय दात्ताराम एवं उनकी टीम द्वारा सभी अतिथियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में रंगों की जगह फूलों से होली खेली गई, जिससे वातावरण पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बना रहा। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि त्योहारों का उद्देश्य लोगों को जोड़ना है, तोड़ना नहीं। फूलों की होली के इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश की।
- आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमितशाह के 7 मार्च 2026 को हरिद्वार आगमन पर तैयारी को लेकर चर्चा बैठक की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में भारत के गृह और सहकारिता मंत्री प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार के द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों पर मोहर लगाने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने 4 वर्ष में अनेकों ऐसे कार्य किए हैं। जिससे उत्तराखंड राज्य का नाम भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल हुआ है और उत्तराखंड राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है। उत्तराखंड 2047 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में अपना महती योगदान दे रहा है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा बहुत ही ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस दौरे के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि हम गांव गांव बूथ बूथ जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां की चर्चा कर और उन्हें कार्य का स्थल तक लाने के लिए कार्य योजना बनाए जिससे कि सभी लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा सके। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी तय करें। जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में सम्मिलित किया जा सके। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने सभी विधायकों और पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों से चर्चा करते हुए अनुरोध किया कि अपनी अपनी विधानसभा में मंडलों के अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ चर्चा कर केंदीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करें। इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। हरिद्वार के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पहुंचे हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज से ही अपनी जिम्मेदारियां के अनुरूप कार्य करते हुए। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में जनता को बताएं और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का आग्रह करें उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमित शाह का हरिद्वार द्वारा ऐतिहासिक साबित होगा और उससे भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, रुड़की जिला अध्यक्ष डा मधु सिंह, देहरादून नगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, कोटद्वार जिला अध्यक्ष मीता सिंह,हरिद्वार महापौर किरण जैसल, ऋषिकेश नगर पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, रानी देवयानी ,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान ,ओम प्रकाश जमदग्नि, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, देशराज करनवाल ,शोभाराम प्रजापति, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ,विकास तिवारी, संदीप गोयल, लव शर्मा, आशु चौधरी संदीप अग्रवाल,निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान,तरुण नय्यर ,सागर गोयल, अक्षय प्रताप,प्रीति गुप्ता ,जसवीर चौधरी,लोकेश पाल, विक्रम भुल्लर, तेलूराम प्रधान,अभिनव चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विपिन शर्मा, नकली राम सैनी,अरविंद कुशवाहा,विवेक चौहान,सुशील पवार, कैलाश भंडारी, प्रताप प्रधान, रितु ठाकुर, अम्बरीष सैनी,रीता सैनी ,योगेश चौहान आदेश सैनी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by Dpk Chauhan1
- वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश कापालन करते हुए कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर से चैकिंग हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों लगाकर क्षेत्र में एक्टीव किया गया पुलिस विभाग द्वारा गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर दिनांक 27.02. को लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध 45 पाउच टेट्रापैक माल्टा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।1
- Post by Deepak Kumar3
- हरिद्वार पुलिस ने होली के पावन पर्व पर 140 लोगों को होली गिफ्ट दिया और 35 लाख के फोन रिकवर कर लोगों के मुख पर खुशी दिलाई। हरिद्वार पुलिस की इस पहल से लोगों में खुशी की लहर है। पुलिस ने न केवल गिफ्ट बांटे, बल्कि चोरी हुए 35 लाख के फोन भी रिकवर कर उनके मालिकों को वापस किए, जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई। इस कार्यक्रम के माध्यम से हरिद्वार पुलिस ने अपनी जनता के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना को दर्शाया है। हरिद्वार से आरके आजाद कि एक खास रिपोर्ट1
- Post by Bijnor Super News1
- हरिद्वार में आजकल नमामि गंगे परियोजना के तहत हरिपुर से लेकर जगजीतपुर तक सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है । करीब 35 किलोमीटर लंबे इस काम में लंबा वक्त लगना है। जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। सड़कें गलियां खुदी होने से दिनभर धूल उड़ रही है।कई जगह भराव ठीक से नहीं होने से सड़क बैठ रही हैं। इससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। विशेषकर हरकी पैड़ी अपररोड़ के व्यस्ततम मार्ग पर श्रद्धालु यात्रियों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर मोटी मोटी रोड़ी डालकर छोड़ दी गई हैं जिनपर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।उधर व्यापार मंडल भी इससे कारोबार प्रभावित होने के कारण रोज ही कार्यदाई एजेंसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष संजीव नैयर ने आरोप लगाया कि विभाग से काम को जिस तरह से करने पर सहमति बनी थी,उस तरह से काम नहीं किया जा रहा है।पूरे शहर को एक साथ खोद दिया गया है और सड़कों को भरा नहीं जा रहा है। उन्होंने विभाग को चेताया है कि जहां लाईन डाल दी गई है वहां अस्थाई हाट मिक्स सड़क डाली जानी चाहिए, जिससे धूल मिट्टी न उड़े और आवागमन सुगम हो।कहा कि अगर ऐसा न हुआ तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे।1
- Post by Dpk Chauhan1
- क्या ईरान भारत पर भी हमला करने वाला है आई समझते हैं देखिए पूरी वीडियो कमेंट करें1