logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीमाना में गैस/तेल पाइपलाइन में आग की सूचना से मचा हड़कंप, मॉक ड्रिल से परखी आपदा तैयारी पिण्डवाड़ा। रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना गांव में गैस/तेल पाइपलाइन में आग लगने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें तत्काल मौके पर सक्रिय हो गईं। पांच कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मॉक ड्रिल की गई , जिसके माध्यम से आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के दोरान पिंडवाड़ा डीवाईएसपी भवरलाल चौधरी एवं थाना अधिकारी अमराराम खोखर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर रहे । वहीं पिंडवाड़ा तहसीलदार शंकर लाल परिहार सहित प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामलाल भी मेडिकल टीम के साथ तैनात रहे। आबू रोड से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का अभ्यास किया। इस दौरान आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य और व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति में तत्परता और संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया गया, जिससे भविष्य में किसी भी वास्तविक हादसे से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

9 hrs ago
user_Jitendra Agarwal
Jitendra Agarwal
Local News Reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
9 hrs ago

भीमाना में गैस/तेल पाइपलाइन में आग की सूचना से मचा हड़कंप, मॉक ड्रिल से परखी आपदा तैयारी पिण्डवाड़ा। रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना गांव में गैस/तेल पाइपलाइन में आग लगने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें तत्काल मौके पर सक्रिय हो गईं। पांच कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मॉक ड्रिल की गई , जिसके माध्यम से आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के दोरान पिंडवाड़ा डीवाईएसपी भवरलाल चौधरी एवं थाना अधिकारी अमराराम खोखर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर रहे । वहीं पिंडवाड़ा तहसीलदार शंकर लाल परिहार सहित प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामलाल भी मेडिकल टीम के साथ तैनात रहे। आबू रोड से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का अभ्यास किया। इस दौरान आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य और व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति में तत्परता और संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया गया, जिससे भविष्य में किसी भी वास्तविक हादसे से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाघपुरा में तलवार से जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
    1
    बाघपुरा में तलवार से जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जालोर शहर सहित जिले भर के विद्या मंदिर शिशु वाटिका में नन्हे मुन्ने बच्चों में देशभक्ति के रंग देखने को मिले, विद्या के मंदिर में विद्यालय परिवार द्वारा अभी से नन्हे मुन्ने बच्चों में देशभक्ति के प्रति भावना से जोड़ा जा रहा है जो समय के साथ देश के विकास में इनका योगदान रहेगा
    2
    जालोर शहर सहित जिले भर के विद्या मंदिर शिशु वाटिका में नन्हे मुन्ने बच्चों में देशभक्ति के रंग देखने को मिले, विद्या के मंदिर में विद्यालय परिवार द्वारा अभी से नन्हे मुन्ने बच्चों में देशभक्ति के प्रति भावना से जोड़ा जा रहा है जो समय के साथ देश के विकास में इनका योगदान रहेगा
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नेशनल हाईवे पर तेल टैंकर पलटा, भीषण आग से 200 मीटर तक फैली लपटें; एक की जिंदा जलकर मौत जालोर/सांचौर। जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-48) पर तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि हाईवे पर करीब 200 मीटर तक लपटें फैल गईं। हादसे में टैंकर में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से सांचौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया। पलटने के बाद उसमें भरा ज्वलशील पदार्थ सड़क पर फैल गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और एहतियात के तौर पर एक साइड का ट्रैफिक तुरंत बंद कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सांचौर से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। चितलवाना थानाधिकारी भंवरलाल गुड़ियासर ने बताया कि टैंकर में किस प्रकार का ज्वलशील पदार्थ भरा था, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि टैंकर गुजरात नंबर (GJ-12-BZ-9820) का बताया जा रहा है, जो भारत पेट्रोलियम कंपनी से संबंधित है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही
    2
    नेशनल हाईवे पर तेल टैंकर पलटा, भीषण आग से 200 मीटर तक फैली लपटें; एक की जिंदा जलकर मौत
जालोर/सांचौर।
जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-48) पर तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि हाईवे पर करीब 200 मीटर तक लपटें फैल गईं। हादसे में टैंकर में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से सांचौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया। पलटने के बाद उसमें भरा ज्वलशील पदार्थ सड़क पर फैल गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और एहतियात के तौर पर एक साइड का ट्रैफिक तुरंत बंद कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सांचौर से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।
चितलवाना थानाधिकारी भंवरलाल गुड़ियासर ने बताया कि टैंकर में किस प्रकार का ज्वलशील पदार्थ भरा था, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि टैंकर गुजरात नंबर (GJ-12-BZ-9820) का बताया जा रहा है, जो भारत पेट्रोलियम कंपनी से संबंधित है।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • 📰 प्रेस विज्ञप्ति / समाचारदासपां (भीनमाल), 18 मार्च 2026दासपां (भीनमाल) निवासी समाजसेवी एवं रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता कैलाश कुमार जैन को “वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र में दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।इस अवसर पर देशभर से आए रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों के बीच कैलाश कुमार जैन के उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया। उन्होंने अब तक 62 से अधिक बार रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की है।कैलाश कुमार जैन, अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान एवं सोनल फाउंडेशन (भीनमाल, जिला जालौर, राजस्थान) के संस्थापक हैं और लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाने के अभियान में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।साथ ही वे रक्तदान के क्षेत्र के अलावा बेजुबान पशु-पक्षियों के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता तथा सड़क सुरक्षा जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय र
    3
    📰 प्रेस विज्ञप्ति / समाचारदासपां (भीनमाल), 18 मार्च 2026दासपां (भीनमाल) निवासी समाजसेवी एवं रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता कैलाश कुमार जैन को “वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र में दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।इस अवसर पर देशभर से आए रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों के बीच कैलाश कुमार जैन के उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया। उन्होंने अब तक 62 से अधिक बार रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की है।कैलाश कुमार जैन, अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान एवं सोनल फाउंडेशन (भीनमाल, जिला जालौर, राजस्थान) के संस्थापक हैं और लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाने के अभियान में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।साथ ही वे रक्तदान के क्षेत्र के अलावा बेजुबान पशु-पक्षियों के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता तथा सड़क सुरक्षा जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय र
    user_ARIHANTANAM RAKTA SARATHI
    ARIHANTANAM RAKTA SARATHI
    NGO Worker भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के शीशम की घाटी स्थित नेशनल हाईवे 48 के सर्विस रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक अनियंत्रित 407 ट्रक ने राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
    1
    उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के शीशम की घाटी स्थित नेशनल हाईवे 48 के सर्विस रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक अनियंत्रित 407 ट्रक ने राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • दमाणा में पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    1
    दमाणा में पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटेवर में गुरुवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पीयर एजुकेटर्स की एएफसी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में किशोर बालक-बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य, शारीरिक बदलावों के साथ सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
    1
    उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटेवर में गुरुवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पीयर एजुकेटर्स की एएफसी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में किशोर बालक-बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य, शारीरिक बदलावों के साथ सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.