रफीगंज के चौबड़ा़ गांव में मटका फोड़ कार्यक्रम का हुआ आयोजन रफीगंज प्रखंड के चौबड़ा़ गांव में पारंपरिक मटका फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन गुरुवार रात्रि में किया गया। कार्यक्रम में गांव के युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे गांव में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। मटका फोड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में नीतीश कुमार, नंदन कुमार एवं पिंटू कुमार सहित अन्य लोग ने ऊंचाई पर बांधे गए मटके को फोड़ने का प्रयास किया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। नितिश, नंदन, पिंटू के द्वारा जैसे ही मटका फूटा, लोगों ने तालियों और हर्षोल्लास के साथ विजेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समिति के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। गुरुवार रात्रि 10 बजे चौबडा़ पैक्स अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गांव के बुजुर्गों ने इस परंपरा को आगे भी जारी रखने की बात कही। गौतम कुमार ने बताया कि अलग-अलग समय में तीन मटके लगाए गए थे जिसमें नीतीश कुमार नंदन कुमार और पिंटू कुमार सफल प्रतिभागी बने। इस मौके परआयोजक ग्रामीण पैक्स अध्यक्ष उमेश यादव, बालेश्वर यादव, गौतम कुमार,सोहराई यादव,लालु यादव, नरेश कुमार, राजु यादव , पप्पू,पिंटु,नीरज, रंजन कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Post by Uma Shanker singh1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- मामूली विवाद का लिया बदला, 1 दिन पहले गुब्बारा फेंकने की बात को लेकर हुआ था विवाद, आज 5-7 बदमाशों ने मोहल्ले में मचाया आतंक, कई गाड़ियों में की तोड़फोड़, पुलिस ने मामला किया दर्ज, तोड़फोड़ करने वाले लोगों की तलाश में घर पर दी दबिश, नहीं पकड़ में आए आरोपी, प्रतापनगर सदर बाजार का है मामला #होली #जोधपुर #पुलिस1
- Post by महेंद्र शर्मा1
- भोजपुर जिला के सहार प्रखंड के सभी पंचायतो और गांवो में शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ होली त्यौहार मनाया गया, एक दूसरे को भेदभाव बुलाकर अबीर गुलाल लगाकर गले मिले लोग, बरूही पंचायत के कई वार्डों में डीजे साउंड लगाकर झूमते नाचते रहे लोग, शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सहार थाना प्रशासन की अहम भूमिका रहा,1
- जहानाबाद : काको होली का रंग अभी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। काको प्रखंड के विभिन्न गांवों में दूसरे दिन भी होली की रौनक देखने को मिली। खासकर बच्चों की टोली ने पूरे उत्साह के साथ रंग-गुलाल लगाकर और पानी की पिचकारियों से एक-दूसरे को भिगोकर जमकर होली खेली। गांव की गलियों और चौक-चौराहों पर बच्चों की टोलियां ढोलक और मंजीरे की थाप पर होली गीत गाते नजर आए। छोटे-छोटे बच्चे रंगों से सराबोर होकर एक-दूसरे के घर जाकर अबीर-गुलाल लगाते रहे और बड़ों से आशीर्वाद लेते दिखे। इस दौरान कई जगहों पर लोगों ने बच्चों को मिठाई और गुजिया खिलाकर होली की खुशियां साझा कीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि होली का असली आनंद गांवों में ही देखने को मिलता है, जहां आपसी भाईचारा और प्रेम के साथ लोग कई दिनों तक पर्व का आनंद लेते हैं। काको क्षेत्र में भी होली का उल्लास दूसरे दिन तक जारी रहा और बच्चों की मस्ती ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।1
- Post by Uma Shanker singh1
- Post by Pawan Kumar1
- गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बारिसाखी गांव में गुरुवार को अचानक आग लगने से एक घर की छत पर रखी बिचाली जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान प्रकाश राणा को काफी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे प्रकाश राणा के घर की छत पर रखी करीब पांच हजार रुपये मूल्य की बिचाली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिचाली को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में वह जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि उक्त बिचाली मवेशियों के चारे के लिए रखी गई थी, जो लगभग पूरे वर्ष के लिए पर्याप्त होती। आग लगने की इस घटना से पशुपालक को भारी नुकसान हुआ है और मवेशियों के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। पंचायत के उपमुखिया विकास पांडेय ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।1