कुंती नगर के मैदान में रोजेदारों के लिए दावत- ए- इफ्तार का हुआ आयोजन #डॉ अनुज सिंह समर्थको द्वारा किया गया था आयोजन #इफ्तार के द्वारा दिया गया सांप्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश नवादा लाइव नेटवर्क। शहर के कुंती नगर स्थित खेल मैदान में रमजान के इस पाक महीने में रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। यह दावत ए इफ्तार नवादा के चर्चित शिक्षाविद एव समाजसेवी, मॉडर्न शैक्षणिक समूह नवादा के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह के सौजन्य से आयोजित की गई। सबसे पहले दावत एक तार में शामिल होने वाले सभी रोजगार को गमछा और गुलाब का फूल देकर डॉ॰अनुज सिंह सिंह के द्वारा स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित डॉ अनुज सिह ने रमजान के इस पाक महीने में सभी रोजेदार भाइयों को रमजान की बधाई देते हुए कहा कि रमजान एक पाक महीना है और मान्यता है कि इस महीने की जाने वाली हर दुआ कुबूल होती है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से पिछले कई वर्षों से हर वर्ष रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मगरिब की अजान से पहले एक साथ हाथ उठाकर अल्लाह की रजामंदी एवं मुल्क में अमन शांति के लिए दुआएं मांगी।दावते ए इफ्तार पार्टी में शामिल इस्लाम धर्मावलंबियों ने कहा कि इस्लाम में सबसे बेहतर और पाक रमजान का माह होता है। इस महीने में मुस्लिम समुदायों के लोग रोजा रखते हैं और साथ में नमाज कुरान और पूरे महीने अल्लाह की इबादत करते हैं।इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा गरीबों में खैरात, जकात, दान करते हैं। छोटी दरगाह के मोहम्मद अरमान हुसैन राही ने कहा कि यह पाक महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है।इस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर खास रहमत बरसाता है।रोजेदारों ने कहा कि जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है। अल्लाह उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। अल्लाह ताआला रमजान माह में एक नेकी के बदले 70 गुना सबाब बढ़ा देता है। मौके पर उपस्थित रोजेदार में से मास्टर शफीर खान ने कहा कि इस आयोजन ने साबित किया है की एकजुटता से किसी भी समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है । समा सभी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि दावत हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। डॉ॰ अनीश खान, हयाज अहमद, मोहम्मद अरमान आदि ने कहा कि यह वर्तमान समय की मांग है। इस इफ्तार पार्टी में नवादा सहित आसपास के गांवों के हिंदू एवं मुस्लिम पक्ष के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए। इफ्तार में मोहम्मद फैयाज अहमद उर्फ प्यारे जी भदौनी ,नौशाद आलम अंसार नगर , जाहिर अनवर , समाजसेवी शफीर खान, एजाज अहमद, डॉ अनीश खान, डॉ रियाज खान, तारिक खान, मोहम्मद चुन्नू, मोहम्मद छोटू,मोहम्मद रिजवान आलम अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, मोहम्मद गुलाम मुस्तफा भदौनी,अबू सलीम वारसी अंसार नगर , मो राजा साहब इस्लामनगर, मो अनु मलिक , मो मास्टर जाहिर अनवर भदौनी ,एमडी अंसारी , पचाढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश सिंह ,समासेवी बिपिन कुमार ,सोनू कुमार ,अरुण कुमार ,बलराम कुमार, अनि रुद्र सिंह दिलीप कुमार ,शिवम कुमार, नीरज कुमार सहित सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम एवं हिंदू पक्ष के लोगों ने शिरकत की। अंत में डॉ अनुज के द्वारा तमाम मुस्लिम भाइयों को रमजान एवं ईद की मुबारकबाद दी गई रमजान के अवसर पर दावत ए इफ्तार में शामिल हुए और सभी अल्पसंख्यक समाज के भाइयों ने डॉ॰ अनुज सिंह का शुक्रिया अदा किया।
कुंती नगर के मैदान में रोजेदारों के लिए दावत- ए- इफ्तार का हुआ आयोजन #डॉ अनुज सिंह समर्थको द्वारा किया गया था आयोजन #इफ्तार के द्वारा दिया गया सांप्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश नवादा लाइव नेटवर्क। शहर के कुंती नगर स्थित खेल मैदान में रमजान के इस पाक महीने में रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। यह दावत ए इफ्तार नवादा के चर्चित शिक्षाविद एव समाजसेवी, मॉडर्न शैक्षणिक समूह नवादा के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह के सौजन्य से आयोजित की गई। सबसे पहले दावत एक तार में शामिल होने वाले सभी रोजगार को गमछा और गुलाब का फूल देकर डॉ॰अनुज सिंह सिंह के द्वारा स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित डॉ अनुज सिह ने रमजान के इस पाक महीने में सभी रोजेदार भाइयों को रमजान की बधाई देते हुए कहा कि रमजान एक पाक महीना है और मान्यता है
कि इस महीने की जाने वाली हर दुआ कुबूल होती है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से पिछले कई वर्षों से हर वर्ष रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मगरिब की अजान से पहले एक साथ हाथ उठाकर अल्लाह की रजामंदी एवं मुल्क में अमन शांति के लिए दुआएं मांगी।दावते ए इफ्तार पार्टी में शामिल इस्लाम धर्मावलंबियों ने कहा कि इस्लाम में सबसे बेहतर और पाक रमजान का माह होता है। इस महीने में मुस्लिम समुदायों के लोग रोजा रखते हैं और साथ में नमाज कुरान और पूरे महीने अल्लाह की इबादत करते हैं।इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा गरीबों में खैरात, जकात, दान करते हैं। छोटी दरगाह के मोहम्मद अरमान हुसैन राही ने कहा कि यह पाक महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है।इस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर खास रहमत
बरसाता है।रोजेदारों ने कहा कि जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है। अल्लाह उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। अल्लाह ताआला रमजान माह में एक नेकी के बदले 70 गुना सबाब बढ़ा देता है। मौके पर उपस्थित रोजेदार में से मास्टर शफीर खान ने कहा कि इस आयोजन ने साबित किया है की एकजुटता से किसी भी समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है । समा सभी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि दावत हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। डॉ॰ अनीश खान, हयाज अहमद, मोहम्मद अरमान आदि ने कहा कि यह वर्तमान समय की मांग है। इस इफ्तार पार्टी में नवादा सहित आसपास के गांवों के हिंदू एवं मुस्लिम पक्ष के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए। इफ्तार में मोहम्मद फैयाज अहमद
उर्फ प्यारे जी भदौनी ,नौशाद आलम अंसार नगर , जाहिर अनवर , समाजसेवी शफीर खान, एजाज अहमद, डॉ अनीश खान, डॉ रियाज खान, तारिक खान, मोहम्मद चुन्नू, मोहम्मद छोटू,मोहम्मद रिजवान आलम अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, मोहम्मद गुलाम मुस्तफा भदौनी,अबू सलीम वारसी अंसार नगर , मो राजा साहब इस्लामनगर, मो अनु मलिक , मो मास्टर जाहिर अनवर भदौनी ,एमडी अंसारी , पचाढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश सिंह ,समासेवी बिपिन कुमार ,सोनू कुमार ,अरुण कुमार ,बलराम कुमार, अनि रुद्र सिंह दिलीप कुमार ,शिवम कुमार, नीरज कुमार सहित सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम एवं हिंदू पक्ष के लोगों ने शिरकत की। अंत में डॉ अनुज के द्वारा तमाम मुस्लिम भाइयों को रमजान एवं ईद की मुबारकबाद दी गई रमजान के अवसर पर दावत ए इफ्तार में शामिल हुए और सभी अल्पसंख्यक समाज के भाइयों ने डॉ॰ अनुज सिंह का शुक्रिया अदा किया।
- दुलारडीह में वार्ड सदस्या रेखा कुमारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में जेठ सुनील कुमार और उनके परिवार वालों ने रेखा कुमारी को बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- इस लड़के ने सारा काम बिगाड़ दिया1
- नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के छज्जू मोहल्ला में पवित्र रमजान के अवसर पर आरजेडी नेत्री आयशा फातिमा के द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया। दावत-ए-इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और मिलकर इफ्तार किया। कार्यक्रम में टुप-टुप मलिक सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता मजबूत होती है।1
- बिहारशरीफ में भव्य दावत-ए-इफ्तार, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल, एंकर, नालंदा जिले के बिहारशरीफ में रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। दरअसल बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला, वार्ड संख्या 13 में राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आयशा फातिमा और समाजसेवी यासिर इमाम की ओर से दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम और गैर-मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि रमजान का महीना प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देता है। वक्ताओं ने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब का देश है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नफरत फैलाने वाली ताकतें समाज में जहर घोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन ऐसे लोग कभी सफल नहीं होंगे। इस दौरान लोगों ने अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर दुनिया में चिंता का माहौल है, लेकिन भारत में इसका कोई प्रत्यक्ष असर नहीं दिख रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भरोसा जताया कि भारत सरकार वैश्विक हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। अंत में सभी समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया1
- बच्चा जितनी जोर लगाना है लगा ले 😱4
- भैंस पालन पर बिहार सरकार की बड़ी सौगात, 50% से 75% तक सब्सिडी कैप्शन / खबर: बिहार सरकार द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए भैंस पालन पर 50% से 75% तक सब्सिडी दी जा रही है। अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग सब्सिडी निर्धारित की गई है। इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि समय रहते आवेदन करें, ताकि इस अवसर का लाभ मिल सके।1
- गोविंदपुर प्रखंड के दुलारडीह गांव में सोमवार को आपसी विवाद मे वार्ड सदस्या को मारपीट कर किया जख्मी परिजनो के सहयोग से सीएचसी में कराया गया भर्ती जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया1
- इस वीडियो को पूरा देखिए बहुत मजा आएगा1
- नालंदा के चंडी में घूसकांड, 17 हजार लेते ही दबोचा गया संसाधन शिक्षक एंकर, नालंदा जिले के चंडी प्रखंड से रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने छापेमारी कर एक संसाधन शिक्षक को 17 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दरअसल नालंदा जिला अंतर्गत चंडी प्रखंड स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में सोमवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संसाधन शिक्षक मनोज कुमार वर्मा को 17 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक पीड़ित शिक्षक की शिकायत के आधार पर की गई है। मामले में चंडी की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। निगरानी विभाग के डीएसपी अमरेंद्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि पीड़ित शिक्षक धर्मेंद्र कुमार वर्ष 2017 से 2019 तक मिड डे मील में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित रहे थे। बाद में अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए रोके गए वार्षिक वेतन के भुगतान का आदेश दिया था। जिला स्तर से भी वेतन भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद आरोप है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी की ओर से वेतन भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी और भुगतान को जानबूझकर लंबित रखा गया था। इससे परेशान होकर शिक्षक ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया और जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। जैसे ही पीड़ित शिक्षक ने बीआरसी कार्यालय में मौजूद मनोज कुमार वर्मा को 17 हजार रुपये दिए, पहले से घात लगाए निगरानी टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि मनोज कुमार वर्मा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी के निर्देश पर ही यह राशि ले रहे थे। इसके आधार पर निगरानी टीम ने बीईओ पुष्पा कुमारी को भी मामले में नामजद अभियुक्त बना दिया है।1