हरदिया सेक्टर सी के पास दो बाइकों की हुई जबरदस्त भिड़ंत चार लोग घायल, रेफर के बाद रास्ते में हुई एक की मौत रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया सेक्टर सी के पास सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अभिप्राय चौधरी ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि दो घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। रेफर किए गए घायलों में दुलरपुरा गांव के सत्येंद्र यादव और दिबौर गांव के असलान शामिल है। वहीं हादसे में घायल जुबैद और मुंहजमील का इलाज रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में ही किया गया। गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र यादव को पावापुरी से पटना रेफर किया गया। लेकिन पावापुरी से पटना ले जाने के क्रम में बख्तियारपुर के आसपास रास्ते में ही दुलरपुरा गांव निवासी सत्येंद्र यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरदिया में दोनों बाइक आमने-सामने से आ रही थी। तभी दोनों बाइक में अचानक भिड़ंत हो गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गया। आसपास के मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर लोगों के द्वारा तेज रफ्तार से बाइक चलाया जाता है। साथ ही अचानक मोड़ के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती है। मृतक सत्येंद्र यादव के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना है।

- भोले भाले इंसान फ़श गए राधा स्वामी कम्पनी के दलालो के चाकर में ऐ मामला नवादा जिला के सिरदला प्रखंड का है जो अपनी बीती हुई बातो को मीडिया के सामने रख रहा जनता1
- परनाडाबर थाना क्षेत्र के गया-रजौली मार्ग पर कमलकुरहा के पास तेज रफ्तार बाइक से दो युवकों का भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि एक युवक को घटना स्थल पर ही मौत हो गया। वहीं दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए डायल 112 की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवक को उठाकर इलाज के लिए सिरदला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम मनीष चौधरी बताया, जो मनपुर का रहने वाला है। दूसरे युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। #News Of Nawada #Sirdala News #news1
- रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन थाना क्षेत्र के टनल नंबर-3 और 4 के पास चल रहे रेलवे निर्माण कार्य स्थल से बैटरी और सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आदित्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार सिंह ने रजौली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।1
- बातचीत में मोहम्मद काशिद जी ने बताया देश सेवा के लिए शिक्षा सर्वोपरि है।1
- स्व. अखिलेश कुमार की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि संजय वर्मा, नवादा | 31 मार्च नवादा के पथरा इंग्लिश स्थित जेहल प्रसाद बीएड कॉलेज के सभा कक्ष में मंगलवार को स्व. अखिलेश कुमार के असामयिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति हेतु सर्वधर्म प्रार्थना सभा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों एवं पंथों के धर्मगुरुओं ने भाग लेकर अपने-अपने तरीके से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्व. अखिलेश कुमार, पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद एवं सदर विधायक विभा देवी के छोटे सुपुत्र थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सभा में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन धर्म के धर्मगुरुओं के साथ-साथ प्रजापति ब्रह्मकुमारी एवं कबीरपंथ सहित विभिन्न पंथों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे शुभचिंतकों ने “अखिलेश कुमार अमर रहें” के नारे लगाए और उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान राजबल्लभ प्रसाद, उनकी धर्मपत्नी विभा देवी सहित शोकाकुल परिवार के सदस्यों ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा का संचालन करते हुए एमएलसी अशोक कुमार ने कहा कि ईश्वर ने हमारे प्रिय को हमसे छीन लिया, लेकिन उनकी यादें सदैव हृदय में जीवित रहेंगी। वहीं, भावुक होते हुए राजबल्लभ प्रसाद ने कहा कि पुत्र की अल्पायु में मृत्यु से वे आहत जरूर हैं, लेकिन टूटे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्व. अखिलेश की अधूरी इच्छाओं को पूरा करना ही अब उनका जीवन लक्ष्य होगा। कार्यक्रम स्थल पर देर शाम तक श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत ब्रह्मभोज का आयोजन भी किया गया।3
- कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदरवा निवासी मीना देवी (पति टेकलाल साव, उम्र लगभग 30 वर्ष) की दुखद मौत हो गई। सूचना के अनुसार, मीना देवी घर में साफ-सफाई कर रही थीं, उसी दौरान अचानक गिर गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सदर अस्पताल कोडरमा का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया और परिजनों को उचित मुआवजे की मांग की। इस आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे JLKM के नेता प्रेम नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष जयनगर पवन सिंह तथा इंदरवा पंचायत की मुखिया उमा देवी भी धरना में शामिल रहीं। 📹 देखिए पूरी रिपोर्ट #Koderma #BreakingNews #JharkhandNews #JusticeForMeenaDevi #JLKM #Protest #LocalNews1
- @नवादा #शिक्षक नेता अशोक कुमार सिंह हुए सेवानिवृत्त #विदाई समारोह में शामिल हुए मंत्री संजय कुमार पासवान #मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी #MLC नीरज कुमार #पूर्व सांसद डॉ अरूण कुमार #MLC और शिक्षक नेता वंशीधर बृजवासी...!4
- आज सुबह रजौली समेकित जॉच चौकी पर आज वाहन जॉच चौकी पर उत्पात विभाग के टीम ने पिकअप वैन से टमाटर के कैरेट के नीचे 1512 लीटर बियर और शराब बरामद और दो तस्कर भी गिरफ्तार किया गया1