Shuru
Apke Nagar Ki App…
सौर बाजार मुख्य सड़क मार्ग में जाम की समस्या से कब मिलेगी लोगों को राहत नमस्कार आज की बात मिथिलेश कुमार के साथ। लोगों के विशेष आग्रह पर आज हम फिर से दिखा रहे हैं सौर बाजार के मुख्य सड़क मार्ग की तस्वीर जहां अतिक्रमण मुक्त के बाद भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिल रहा है। इसको लेकर स्थानीय दुकानदार सहित आम लोगों का कहना है की मुख्य सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त तो करवाया मगर कई दुकान अब भी मुख्य सड़क मार्ग के किनारे लगे हुए हैं जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और प्रशासन के लापरवाही से कई टेम्पो एवं ई रिक्शा चालक अब भी सड़क मार्ग पर ही अपना वाहन लगा देता है जिससे चलते राहगीर एवं वाहन चालकों को जाम की स्थिति से गुजरना पड़ता है।
मिथिलेश कुमार
सौर बाजार मुख्य सड़क मार्ग में जाम की समस्या से कब मिलेगी लोगों को राहत नमस्कार आज की बात मिथिलेश कुमार के साथ। लोगों के विशेष आग्रह पर आज हम फिर से दिखा रहे हैं सौर बाजार के मुख्य सड़क मार्ग की तस्वीर जहां अतिक्रमण मुक्त के बाद भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिल रहा है। इसको लेकर स्थानीय दुकानदार सहित आम लोगों का कहना है की मुख्य सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त तो करवाया मगर कई दुकान अब भी मुख्य सड़क मार्ग के किनारे लगे हुए हैं जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और प्रशासन के लापरवाही से कई टेम्पो एवं ई रिक्शा चालक अब भी सड़क मार्ग पर ही अपना वाहन लगा देता है जिससे चलते राहगीर एवं वाहन चालकों को जाम की स्थिति से गुजरना पड़ता है।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by सौर बाजार समाचार।1
- नमस्कार मैं मिथिलेश कुमार हाजिर हूं आज के मुख्य खबर के साथ। खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगेबा पंचायत से जहां मुखिया डेजी देवी और मुखिया प्रतिनिधि विजेन्द्र यादव ने पूरे पंचायत में प्रचार करवाकर सोमवार को मध्य विद्यालय जीवछपुर में फसल क्षति मुबावजे को लेकर शिविर आयोजित किया । इसको लेकर मुखिया प्रतिनिधि विजेन्द्र यादव ने बताया की पंचायत वासियों को फसल क्षति मुबावजे को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए कृषि कॉर्डिनेटर अशोक पासवान के साथ शिविर का आयोजन किया गया है। इस प्रकार का पहल सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में शायद पहली बार देखा जा रहा है जो किसी सरकारी सुविधा प्राप्त करने के लिए बिना किसी भेदभाव के सभी को समुचित लाभ मिल सके वरना सरकारी सुविधा प्राप्त करने के लिए बिचौलिया का सहारा लेना पड़ता है।1
- Post by RANJEET YADAV1
- नौहट्टा प्रखंड के खरका तेलवा (वार्ड नंबर 5) में इन दिनों जलजमाव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर घुटनों तक भरे गंदे पानी और कीचड़ के कारण स्थानीय ग्रामीणों सहित राहगीरों का पैदल चलना भी दुर्लभ हो गया है। इस समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। ग्रामीण रंजीत शाह, जगन्नाथ प्रसाद सिंह और जितेंद्र गुप्ता ने वार्ड नंबर 5 की वार्ड सदस्य मीरा देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड सदस्य के घर के नलकूप का गंदा पानी बिना किसी निकासी व्यवस्था के सीधे मुख्य सड़क पर बहाया जा रहा है। नियमित रूप से पानी बहने के कारण सड़क ने नाले का रूप ले लिया है। कीचड़ और जलजमाव की वजह से आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं और दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया हैँ ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यालय मार्ग होने के कारण यहाँ से सैकड़ों लोगों का रोज आना-जाना होता है, लेकिन एक जनप्रतिनिधि की लापरवाही का खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर जल निकासी की व्यवस्था करने तथा आरोपी वार्ड सदस्य पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।1
- बिना वैध वीज़ा नेपाल के रास्ते भारत में घुसे चीनी नागरिक को जोगबनी आईसीपी पर SSB ने किया गिरफ्तार1
- बनाना सीखा दिया ममता बन्जी ने बंगाली मुस्लिम | #modi#rally #Kolkata #BrigadeParadeGround HINDUSTAN#muslim #reels #WestBengal1
- सुपौल जिले के जन सुराज पार्टी ने निजी हाल में मंगलवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला स्तर की नई टीम की घोषणा की गई। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिला सलाहकार समिति एवं एकल पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। इस घोषणा के तहत अनिल कुमार सिंह को सुपौल का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बृजेश कुमार यादव को महामंत्री, मदन मोहन झा को कोषाध्यक्ष, अनुराधा कुमारी पासवान को महिला अध्यक्ष तथा नारायण यादव और रीति झा को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वहीं जिला सलाहकार समिति में हरिनारायण पासवान, मो. दाउद, ई. धीरेन्द्र प्रसाद कुंवर, महेश प्रसाद सिंह और अशोक यादव को शामिल किया गया है। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी को जिले में गांव-गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी वर्तमान समय में एक मजबूत विपक्ष के रूप में उभर रही है और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि सभी नियुक्तियां क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर की गई हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी 15 दिनों के भीतर अपनी जिला कमेटी की सूची तैयार कर क्षेत्रीय कमिटी को सौंपें। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इस दौरान नवमनोनीत क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नरेश नयन, तपेश्वर भारती, नीलम सिंह, इंद्रदेव साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- नमस्कार मैं मिथिलेश कुमार हाजिर हूं आपके बीच एक अहम मुद्दे को लेकर। प्रकृति की मार अगर कोई झेल सकता है तो वो है किसान। जैसा की आप सभी जानते हैं की इस बार किसानों को लगातार प्रकृति की मार झेलनी पड़ी जिसमें अब तक किसान के धान का फसल हाल में आई आंधी तूफान से गेहूं और मक्का का फसल बर्बाद हो गया और अब जिस फसल को लेकर किसान को उम्मीद थी की नगदी फसल मूंग से सभी प्रकार की परेशानी दूर हो जाएगी मगर इस बार भी किसान के उम्मीदों पर पानी फेर गया है क्योंकि लगातार बारिश के कारण खेतों में लगा मूंग का फसल भी सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों के किसान का बर्बाद हो गया है। इस तरह से देखा जाए तो इस वर्ष किसानों को भारी क्षति हुई है। ऐसे में जो किसान केवल खेती पर निर्भर होकर अपना जीविका चलाते हैं आप भी सोच सकते हैं की उनका परिवार कैसे चलता होगा। कई सदी बीत चुके हैं और कई सरकार आई और गई मगर किसी ने अब तक किसानों के हालात पर तरस खाकर कोई तीस पहल किया है। इसीलिए कहा जाता है की जहां किसान है वहीं स्वर्ग है क्योंकि जिस मिट्टी की वे सेवा करते हैं उसकी सुगंध ही उसके लिए स्वर्ग है। वैसे भी किसान अन्नदाता कहे जाते हैं जो अपने खून और पसीने की मेहनत से सभी लोगों तक अन्न पहुंचाते है तभी जाकर हर किसी का पेट भरता है।1