logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेत की मेड़ काटने का विरोध किया तो महिला से मारपीट का आरोप, घर में घुसकर बहू से अभद्रता की शिकायत वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के गजोखर गांव में जमीन के विवाद को लेकर महिला से मारपीट, जेवर छीनने और घर में घुसकर परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता उषा देवी ने गुरुवार, 13 अगस्त को पुलिस उपायुक्त गोमती जोन से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मेडिकल कराने की मांग की। उषा देवी के मुताबिक, 19 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे वह खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान परदेशी गौड़, सुक्खू गौड़, जितेंद्र गौड़ और दो अज्ञात महिलाएं कथित तौर पर फरसे से खेत की मेड़ काटकर जमीन अपने खेत में मिलाने लगीं। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पानी भरे खेत में गिराकर पीटा। आरोप है कि तीन लोगों ने उनका सिर पानी में दबाया। शोर सुनकर बेटा धनंजय और बहू बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान उसका मंगलसूत्र और कान की सोने की झाली छीन ली गई। मारपीट से कान में सूजन आने और सुनने में परेशानी होने की बात भी शिकायत में कही गई है। आरोप है कि इसके बाद आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बहू की साड़ी खींचकर उसके साथ अभद्रता और अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। आरोपियों ने जमीन का विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है। पीड़िता ने डीसीपी से मामले की किसी सक्षम अधिकारी से जांच, मेडिकल परीक्षण और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायत के साथ मंगलसूत्र की रसीद की फोटोकॉपी भी संलग्न की गई है। मामले पर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कात्यातन ने फुलपुर पुलिस को जांच हेतु तहरीर अग्रेसित किया।

2 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
2 hrs ago

खेत की मेड़ काटने का विरोध किया तो महिला से मारपीट का आरोप, घर में घुसकर बहू से अभद्रता की शिकायत वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के गजोखर गांव में जमीन के विवाद को लेकर महिला से मारपीट, जेवर छीनने और घर में घुसकर परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता उषा देवी ने गुरुवार, 13 अगस्त को पुलिस उपायुक्त गोमती जोन से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मेडिकल कराने की मांग की। उषा देवी के मुताबिक, 19 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे वह खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान परदेशी गौड़, सुक्खू गौड़, जितेंद्र गौड़ और दो अज्ञात महिलाएं कथित तौर पर फरसे से खेत की मेड़ काटकर जमीन अपने खेत में मिलाने लगीं। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पानी भरे खेत में गिराकर पीटा। आरोप है कि तीन लोगों ने उनका सिर पानी में दबाया। शोर सुनकर बेटा धनंजय और बहू बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी कथित तौर

पर मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान उसका मंगलसूत्र और कान की सोने की झाली छीन ली गई। मारपीट से कान में सूजन आने और सुनने में परेशानी होने की बात भी शिकायत में कही गई है। आरोप है कि इसके बाद आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बहू की साड़ी खींचकर उसके साथ अभद्रता और अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। आरोपियों ने जमीन का विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है। पीड़िता ने डीसीपी से मामले की किसी सक्षम अधिकारी से जांच, मेडिकल परीक्षण और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायत के साथ मंगलसूत्र की रसीद की फोटोकॉपी भी संलग्न की गई है। मामले पर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कात्यातन ने फुलपुर पुलिस को जांच हेतु तहरीर अग्रेसित किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जौनपुर ब्रेकिंग न्यूज़ बदले मौसम,हुई बारिश किसानो की चेहरे खिले जौनपुर: बदले मौसम, हुई बारिश, किसानों के चेहरे खिले जौनपुर । जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से छाए बादलों के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। आप देख सकते हैं तस्वीर में खेतों में लहराती हरी फसलें बारिश की बूंदों से नहा गई हैं। मक्का और अन्य फसलों के लिए ये बारिश किसानों के लिए संजीवनी बनकर आई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवा चलने से बाजार और घरों में लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चे भी बारिश में भीगते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। किसानों ने कहा कि इस बारिश से फसलों को काफी फायदा होगा और गर्मी के कारण हो रही परेशानी भी कम होगी।
    1
    जौनपुर ब्रेकिंग न्यूज़ बदले मौसम,हुई बारिश किसानो की चेहरे खिले 
जौनपुर: बदले मौसम, हुई बारिश, किसानों के चेहरे खिले
जौनपुर । जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से छाए बादलों के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
आप देख सकते हैं तस्वीर में खेतों में लहराती हरी फसलें बारिश की बूंदों से नहा गई हैं। मक्का और अन्य फसलों के लिए ये बारिश किसानों के लिए संजीवनी बनकर आई है।
बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवा चलने से बाजार और घरों में लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चे भी बारिश में भीगते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।
किसानों ने कहा कि इस बारिश से फसलों को काफी फायदा होगा और गर्मी के कारण हो रही परेशानी भी कम होगी।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • किसान महासभा जिलाध्यक्ष को आवास पर पुलिस ने रोका, घर पर ही किया सत्याग्रह जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। देश में बढ़ती आर्थिक असमानता, महंगाई और ग्रामीण गरीबों की बिगड़ती स्थिति के खिलाफ अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा द्वारा 13 और 14 अगस्त को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह उपवास का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में भाकपा माले जिला स्थायी समिति के सदस्य एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष कॉमरेड श्रवण कुशवाहा को बलुआ पुलिस ने उनके पपौरा स्थित आवास पर रोक दिया। पुलिस द्वारा आवास पर रोके जाने के बाद कॉमरेड श्रवण कुशवाहा ने वहीं सत्याग्रह उपवास किया। इस दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर के माध्यम से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण सहारा रहे मनरेगा जैसे कानूनों में बदलाव से उनके कानूनी अधिकार प्रभावित हुए हैं। इसी के विरोध में संगठन ने 13 और 14 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालयों पर सत्याग्रह करने का राष्ट्रीय आह्वान किया है। संगठन की ओर से सरकार के समक्ष दस सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। इनमें सभी ग्रामीणों के जॉब कार्ड बनाकर काम उपलब्ध कराने तथा न्यूनतम मजदूरी 729 रुपये प्रतिदिन निर्धारित करने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा सभी आवासविहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने और आवास निर्माण के लिए सात लाख रुपये देने की मांग की गई है। संगठन ने गरीबों के सरकारी माइक्रो फाइनेंस संस्थानों और निजी साहूकारों से लिए गए दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने, गरीबों को पांच डिसमिल जमीन देने तथा सरकारी जमीन पर बसे गरीबों का विनियमितीकरण करने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 60 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीण गरीबों को छह हजार रुपये मासिक पेंशन, स्कूलों के बंद या विलय पर रोक और स्नातक तक निशुल्क शिक्षा देने की मांग की गई है। संगठन ने बंद पड़े पीएचसी-सीएचसी को चालू कर विशेषज्ञ चिकित्सकों और जांच सुविधाओं की व्यवस्था करने तथा जातीय, धार्मिक, लैंगिक और भाषाई भेदभाव पर प्रभावी रोक लगाकर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
    1
    किसान महासभा जिलाध्यक्ष को आवास पर पुलिस ने रोका, घर पर ही किया सत्याग्रह
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया (चंदौली)। देश में बढ़ती आर्थिक असमानता, महंगाई और ग्रामीण गरीबों की बिगड़ती स्थिति के खिलाफ अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा द्वारा 13 और 14 अगस्त को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह उपवास का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में भाकपा माले जिला स्थायी समिति के सदस्य एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष कॉमरेड श्रवण कुशवाहा को बलुआ पुलिस ने उनके पपौरा स्थित आवास पर रोक दिया।
पुलिस द्वारा आवास पर रोके जाने के बाद कॉमरेड श्रवण कुशवाहा ने वहीं सत्याग्रह उपवास किया। इस दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर के माध्यम से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण सहारा रहे मनरेगा जैसे कानूनों में बदलाव से उनके कानूनी अधिकार प्रभावित हुए हैं। इसी के विरोध में संगठन ने 13 और 14 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालयों पर सत्याग्रह करने का राष्ट्रीय आह्वान किया है।
संगठन की ओर से सरकार के समक्ष दस सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। इनमें सभी ग्रामीणों के जॉब कार्ड बनाकर काम उपलब्ध कराने तथा न्यूनतम मजदूरी 729 रुपये प्रतिदिन निर्धारित करने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा सभी आवासविहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने और आवास निर्माण के लिए सात लाख रुपये देने की मांग की गई है।
संगठन ने गरीबों के सरकारी माइक्रो फाइनेंस संस्थानों और निजी साहूकारों से लिए गए दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने, गरीबों को पांच डिसमिल जमीन देने तथा सरकारी जमीन पर बसे गरीबों का विनियमितीकरण करने की मांग भी उठाई।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 60 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीण गरीबों को छह हजार रुपये मासिक पेंशन, स्कूलों के बंद या विलय पर रोक और स्नातक तक निशुल्क शिक्षा देने की मांग की गई है।
संगठन ने बंद पड़े पीएचसी-सीएचसी को चालू कर विशेषज्ञ चिकित्सकों और जांच सुविधाओं की व्यवस्था करने तथा जातीय, धार्मिक, लैंगिक और भाषाई भेदभाव पर प्रभावी रोक लगाकर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • रात्रि में बिजली कटौती से भड़का आक्रोश उपकेंद्र पर जुटे कस्बावासी उमस भरी गर्मी में बेहाल लोगों ने देर रात किया हंगामा अधिकारियों को बुलाने की मांग न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां उमस भरी गर्मी के बीच रात्रि में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान कस्बावासियों का बुधवार की देर रात धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित लोग चहनियां बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गए और जमकर हंगामा करते हुए अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। हालांकि, एसएसओ ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कस्बावासियों का आरोप है कि धानापुर से आने वाली मेन सप्लाई में रात के समय बार-बार कटौती की जा रही है। प्रतिदिन रात करीब 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सप्लाई बाधित रहती है। इसके बाद भी मेन सप्लाई में कटौती जारी रहने से लोगों को भीषण उमस में रात गुजारनी पड़ रही है। दिन में तेज धूप और रात में उमस के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है कस्बावासियों का कहना है कि दिनभर काम करने के बाद लोग रात में घर पहुंचकर आराम करना चाहते हैं, लेकिन बिजली कटौती के कारण न तो चैन मिल रहा है और न ही रात में ठीक से नींद हो पा रही है। लगातार हो रही कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गुरुवार की सुबह सेवड़ी के पास 33 हजार वोल्ट की लाइन का जंफर उड़ने और इंसुलेटर पंचर होने के कारण बिजली आपूर्ति करीब साढ़े तीन घंटे बाधित रही। सुबह करीब सात बजे गायब हुई सप्लाई साढ़े दस बजे के बाद बहाल हो सकी। कस्बावासियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से रात के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद धानापुर से आने वाली मेन सप्लाई में रात में कटौती की जा रही है। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से रात्रिकालीन कटौती बंद कराने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    रात्रि में बिजली कटौती से भड़का आक्रोश उपकेंद्र पर जुटे कस्बावासी उमस भरी गर्मी में बेहाल लोगों ने देर रात किया हंगामा अधिकारियों को बुलाने की मांग
न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
चहनियां उमस भरी गर्मी के बीच रात्रि में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान कस्बावासियों का बुधवार की देर रात धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित लोग चहनियां बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गए और जमकर हंगामा करते हुए अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। हालांकि, एसएसओ ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
कस्बावासियों का आरोप है कि धानापुर से आने वाली मेन सप्लाई में रात के समय बार-बार कटौती की जा रही है। प्रतिदिन रात करीब 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सप्लाई बाधित रहती है। इसके बाद भी मेन सप्लाई में कटौती जारी रहने से लोगों को भीषण उमस में रात गुजारनी पड़ रही है। दिन में तेज धूप और रात में उमस के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है कस्बावासियों का कहना है कि दिनभर काम करने के बाद लोग रात में घर पहुंचकर आराम करना चाहते हैं, लेकिन बिजली कटौती के कारण न तो चैन मिल रहा है और न ही रात में ठीक से नींद हो पा रही है। लगातार हो रही कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, गुरुवार की सुबह सेवड़ी के पास 33 हजार वोल्ट की लाइन का जंफर उड़ने और इंसुलेटर पंचर होने के कारण बिजली आपूर्ति करीब साढ़े तीन घंटे बाधित रही। सुबह करीब सात बजे गायब हुई सप्लाई साढ़े दस बजे के बाद बहाल हो सकी।
कस्बावासियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से रात के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद धानापुर से आने वाली मेन सप्लाई में रात में कटौती की जा रही है। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से रात्रिकालीन कटौती बंद कराने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देश भक्ति songहिन्दूस्तानी songराष्टीय पर्व देश भक्ति स्टेटस IndepenceDay#jayhind #vandematram#jbj#muick#prjent#up#trending#vayaral#now#shorts#westcvaliti#goodcunten#topten# Bharatvashi#uttarpradesh.
    1
    देश भक्ति songहिन्दूस्तानी songराष्टीय पर्व देश  भक्ति स्टेटस IndepenceDay#jayhind #vandematram#jbj#muick#prjent#up#trending#vayaral#now#shorts#westcvaliti#goodcunten#topten# Bharatvashi#uttarpradesh.
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्पेन से ग्रहण का अद्भुत नज़ारा 🔥* दोपहर को हुईं रात... पूरा स्पेन उतरा सड़कों पे * सूर्य ग्रहण की वजह से हुईं ये अद्भुत घटना
    1
    स्पेन से ग्रहण का अद्भुत नज़ारा 🔥*

दोपहर को हुईं रात... पूरा स्पेन उतरा सड़कों पे 
*
सूर्य ग्रहण की वजह से हुईं ये अद्भुत घटना
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुख्यमंत्री ने एसपी से घटना के संबंध में जानकारी भी ली। अस्पताल में भर्ती बादल खतरे से बाहर बताए गए हैं *अपडेट* महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने सुखबीर सिंह बादल पर हमले के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने एसपी से घटना के संबंध में जानकारी भी ली। अस्पताल में भर्ती बादल खतरे से बाहर बताए गए हैं।
    1
    मुख्यमंत्री ने एसपी से घटना के संबंध में जानकारी भी ली। अस्पताल में भर्ती बादल खतरे से बाहर बताए गए हैं

*अपडेट*
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने सुखबीर सिंह बादल पर हमले के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने एसपी से घटना के संबंध में जानकारी भी ली। अस्पताल में भर्ती बादल खतरे से बाहर बताए गए हैं।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    15 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.