मां कर्मा देवी निस्वार्थ प्रेम से प्रभु को खिचड़ी भोग लगाने को विवश कर दिया:-भक्त माली लोकेशन :- बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन बीना :-रविवार को मां कर्मा प्रगट उत्सव पर भव्य कलश यात्रा मां जागेश्वरी धाम से राधे-राधे प्रभातफेरी मंडल के तत्वाधान में प्रारंभ हुई जो नगर भ्रमण करती हुई श्री कौशल किशोर देव राम जानकी धाम पर संपन्न हुई इस मौके पर मंगल आरती एवं भजन का आयोजन किया गया । दोपहर 12:00 बजे राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल के द्वारा संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया भक्त माली कुंज बिहारी द्वारा बताया गया कि भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं, जिन्होंने निस्वार्थ प्रेम से प्रभु को अपनी बनाई खिचड़ी भोग लगाने को विवश कर दिया था। राजस्थान के नागौर में जन्मी कर्माबाई बालरूप में कृष्ण को पुत्र मानकर सेवा करती थीं। उनकी पवित्र भक्ति व सरलता के कारण भगवान स्वयं उनके द्वारा बनाई खिचड़ी बड़े चाव से खाते थे। वे बचपन से ही भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा करती थीं और उनसे बातें करती थीं। कर्माबाई की इच्छा थी कि वे ठाकुर जी (कृष्ण) को अपने हाथ का बना भोजन खिलाएं। उन्होंने प्रेमपूर्वक अपने हाथों से खिचड़ी बनाकर ठाकुर जी को भोग लगाया। कर्माबाई की अटूट श्रद्धा देखकर भगवान कृष्ण उनकी बनाई खिचड़ी को बड़े चाव से खाते थे। और अंत में साहू समाज अध्यक्ष सुरेंद्र साहू और रघुवीर साहू,नर्मदा प्रसाद, देवेंद्र गुप्ता महिला साहू समाज अध्यक्ष ममता साहू, नंदकिशोर साहू, चौधरी अशोक साहू, करोड़ी लाल शास्त्री, आदि में भक्त माली कुंज बिहारी, एवं आए हुए अतिथियों का पुष्प माला पहनकर स्वागत किया।
मां कर्मा देवी निस्वार्थ प्रेम से प्रभु को खिचड़ी भोग लगाने को विवश कर दिया:-भक्त माली लोकेशन :- बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन बीना :-रविवार को मां कर्मा प्रगट उत्सव पर भव्य कलश यात्रा मां जागेश्वरी धाम से राधे-राधे प्रभातफेरी मंडल के तत्वाधान में प्रारंभ हुई जो नगर भ्रमण करती हुई श्री कौशल किशोर देव राम जानकी धाम पर संपन्न हुई इस मौके पर मंगल आरती
एवं भजन का आयोजन किया गया । दोपहर 12:00 बजे राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल के द्वारा संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया भक्त माली कुंज बिहारी द्वारा बताया गया कि भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं, जिन्होंने निस्वार्थ प्रेम से प्रभु को अपनी बनाई खिचड़ी भोग लगाने को विवश कर दिया था। राजस्थान के नागौर में जन्मी कर्माबाई बालरूप में कृष्ण
को पुत्र मानकर सेवा करती थीं। उनकी पवित्र भक्ति व सरलता के कारण भगवान स्वयं उनके द्वारा बनाई खिचड़ी बड़े चाव से खाते थे। वे बचपन से ही भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा करती थीं और उनसे बातें करती थीं। कर्माबाई की इच्छा थी कि वे ठाकुर जी (कृष्ण) को अपने हाथ का बना भोजन खिलाएं। उन्होंने प्रेमपूर्वक अपने हाथों से खिचड़ी बनाकर
ठाकुर जी को भोग लगाया। कर्माबाई की अटूट श्रद्धा देखकर भगवान कृष्ण उनकी बनाई खिचड़ी को बड़े चाव से खाते थे। और अंत में साहू समाज अध्यक्ष सुरेंद्र साहू और रघुवीर साहू,नर्मदा प्रसाद, देवेंद्र गुप्ता महिला साहू समाज अध्यक्ष ममता साहू, नंदकिशोर साहू, चौधरी अशोक साहू, करोड़ी लाल शास्त्री, आदि में भक्त माली कुंज बिहारी, एवं आए हुए अतिथियों का पुष्प माला पहनकर स्वागत किया।
- लोकल न्यूज़ बीना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन, 100 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग1
- अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को तहसील ईसागढ़ के ग्राम महुअन पहुंचकर चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व श्री राव राजकुमार सिंह यादव के निधन होने पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना और शोकाकुल परिजन को इस पीड़ा को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय श्री राव राजकुमार सिंह जी के बारे में अतीत में चर्चा करना बड़ा मुश्किल है। उन्होंने जीवन को नियम एवं आधार पर चलकर जिया है। साथ ही परिवार की परंपरा निर्वहन किया है। उन्होंने जनसेवा और सत्य की पथ पर जनता की सेवा की है। इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव, चंदेरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।1
- पाली में धूमधाम से मनाई गई मां कर्मा बाई जयंती, संगीतमय सुंदरकांड पाठ व हवन-पूजन आयोजित पाली। नगर में मां कर्मा बाई जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा साहू समाज धर्मशाला में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के भक्तिपूर्ण भजनों के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुई। भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया और भगवान से समाज व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। हवन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर समाज की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान मां कर्मा बाई के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि मां कर्मा बाई का जीवन सेवा, भक्ति और समर्पण की प्रेरणा देता है और समाज को उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को सामाजिक एकता बनाए रखने और धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली, जिससे आयोजन में विशेष उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा तथा समाज के लोगों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।1
- *केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के पहले समृद्ध गाँव में समृद्धि केंद्र का किया उद्घाटन* *सेवाओं और उपकरणों का स्वयं का निरीक्षण* *गुना/भोपाल/नई दिल्ली।* केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल शनिवार को गुना के उमरी गांव में देश के पहले समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया। दूरसंचार विभाग की समृद्ध ग्राम फिजिटल सेवाएं पहल के तहत यह देश का पहला ऐसा गांव है जहाँ ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और कृषि जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सिंधिया ने स्वयं वीआर डिवाइसेज को पहनकर देखा और ग्रामीणों को इसके उपयोग के बारे में बताया।1
- पुणे के दिवे इलाके में लिफ्ट का गेट खोलते समय फंसा मासूम बच्चे का हाथ #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews #maharashtra #dive @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- मड़ावरा तहसील क्षेत्र के ग्राम चौंका में शनिवार दोपहर दो किसानों की गेंहू की फसल में लगी आग, मौके पर खड़ी एवं कटी फसल जलकर हुई नष्ट, पीड़ित किसान राजेंद्र अहिरवार व रामदास की फसल जलकर हुई खाक, घटना की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने मुआयना करके , उच्च अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट भेज दी गई है टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड के लिए रामजी तिवारी मड़ावरा की रिपोर्ट1
- लोकेशन :-बीना रिपोर्टर :-राकेश सेन बीना:-रविवार को मां कर्मा प्रगट उत्सव पर भव्य कलश यात्रा मां जागेश्वरी धाम से राधे-राधे प्रभातफेरी मंडल के तत्वाधान में प्रारंभ हुई जो नगर भ्रमण करती हुई श्री कौशल किशोर देव राम जानकी धाम पर संपन्न हुई इस मौके पर मंगल आरती एवं भजन का आयोजन किया गया साथ ही साहू समाज मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू एवं महिला अध्यक्ष ममता साहू ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से अपील की है दोपहर 12:00 बजे राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल के द्वारा संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तत्पश्चात भक्त शिरोमणि कर्मा देवी की भक्तमाल कथा भक्त माली कुंज बिहारी द्वारा आयोजित की जाएगी अतः सभी अधिक से अधिक संख्या में पधार कर प्रसाद ग्रहण करें एवं धर्म लाभ लें।1
- *गुना के बजरंगगढ़ से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुरू किया जनसुनवाई का दूसरा चरण* *710 प्राप्त आवेदनों में से 98 का सिंधिया ने किया मौके पर समाधान* *पिता के कैंसर का इलाज सुनिश्चित होने पर भावुक हो गई आवेदक कनिका* केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज DIET, बाजरंगढ़, गुना में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। यह जनसुनवाई केंद्रीय मंत्री ने पिछले वर्ष शुरू की थी। आज दूसरे चरण की पहली जनसुनवाई के दौरान कुल 710 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 150 आवेदनों को केंद्रीय मंत्री द्वारा स्वयं सुना गया। इनमें से 98 आवेदनों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को नियमानुसार संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए। *जनहित योजनाओं से जुड़े मामलों का मौके पर समाधान* जनसुनवाई के दौरान सिंधिया ने कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। इनमें बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली बहना योजना, स्वास्थ्य सहायता राशि, नामांकन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का समाधान अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। सभी 712 आवेदनों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया है जिनमें से बच्चे 612 आवेदन ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ के रूप में दर्ज किए गए हैं जिन्हें स्वयं मंत्री ने बैग में रखा। *अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश: हर आवेदन का समाधान होना चाहिए* जनसुनवाई के दौरान सिंधिया ने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक आवेदन का समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों का समाधान संभव नहीं है, उनके कारण भी स्पष्ट रूप से बताए जाएँ।1
- बिहार के बेगुसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से पहले हेलीपैड परिसर में अचानक एक सांड घुस गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था के बीच अफरा-तफरी मच गई, बैल को भगाने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी दरअसल समृद्धि यात्रा के तहत बेगूसराय के बरौनी प्रखंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर नीतीश कुमार का आगमान होना था उससे पहले ही हेलिपैड पर बैल की एंट्री हो गई, सोशल मीडिया पर अब वीडियो हो रहा वायरल #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1