Shuru
Apke Nagar Ki App…
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के पहले समृद्ध गांव में समृद्धि केंद्र का किया उद्घाटन *केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के पहले समृद्ध गाँव में समृद्धि केंद्र का किया उद्घाटन* *सेवाओं और उपकरणों का स्वयं का निरीक्षण* *गुना/भोपाल/नई दिल्ली।* केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल शनिवार को गुना के उमरी गांव में देश के पहले समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया। दूरसंचार विभाग की समृद्ध ग्राम फिजिटल सेवाएं पहल के तहत यह देश का पहला ऐसा गांव है जहाँ ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और कृषि जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सिंधिया ने स्वयं वीआर डिवाइसेज को पहनकर देखा और ग्रामीणों को इसके उपयोग के बारे में बताया।
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के पहले समृद्ध गांव में समृद्धि केंद्र का किया उद्घाटन *केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के पहले समृद्ध गाँव में समृद्धि केंद्र का किया उद्घाटन* *सेवाओं और उपकरणों का स्वयं का निरीक्षण* *गुना/भोपाल/नई दिल्ली।* केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल शनिवार को गुना के उमरी गांव में देश के पहले समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया। दूरसंचार विभाग की समृद्ध ग्राम फिजिटल सेवाएं पहल के तहत यह देश का पहला ऐसा गांव है जहाँ ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और कृषि जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सिंधिया ने स्वयं वीआर डिवाइसेज को पहनकर देखा और ग्रामीणों को इसके उपयोग के बारे में बताया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकेशन :- बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन बीना :-रविवार को मां कर्मा प्रगट उत्सव पर भव्य कलश यात्रा मां जागेश्वरी धाम से राधे-राधे प्रभातफेरी मंडल के तत्वाधान में प्रारंभ हुई जो नगर भ्रमण करती हुई श्री कौशल किशोर देव राम जानकी धाम पर संपन्न हुई इस मौके पर मंगल आरती एवं भजन का आयोजन किया गया । दोपहर 12:00 बजे राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल के द्वारा संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया भक्त माली कुंज बिहारी द्वारा बताया गया कि भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं, जिन्होंने निस्वार्थ प्रेम से प्रभु को अपनी बनाई खिचड़ी भोग लगाने को विवश कर दिया था। राजस्थान के नागौर में जन्मी कर्माबाई बालरूप में कृष्ण को पुत्र मानकर सेवा करती थीं। उनकी पवित्र भक्ति व सरलता के कारण भगवान स्वयं उनके द्वारा बनाई खिचड़ी बड़े चाव से खाते थे। वे बचपन से ही भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा करती थीं और उनसे बातें करती थीं। कर्माबाई की इच्छा थी कि वे ठाकुर जी (कृष्ण) को अपने हाथ का बना भोजन खिलाएं। उन्होंने प्रेमपूर्वक अपने हाथों से खिचड़ी बनाकर ठाकुर जी को भोग लगाया। कर्माबाई की अटूट श्रद्धा देखकर भगवान कृष्ण उनकी बनाई खिचड़ी को बड़े चाव से खाते थे। और अंत में साहू समाज अध्यक्ष सुरेंद्र साहू और रघुवीर साहू,नर्मदा प्रसाद, देवेंद्र गुप्ता महिला साहू समाज अध्यक्ष ममता साहू, नंदकिशोर साहू, चौधरी अशोक साहू, करोड़ी लाल शास्त्री, आदि में भक्त माली कुंज बिहारी, एवं आए हुए अतिथियों का पुष्प माला पहनकर स्वागत किया।4
- पाली में धूमधाम से मनाई गई मां कर्मा बाई जयंती, संगीतमय सुंदरकांड पाठ व हवन-पूजन आयोजित पाली। नगर में मां कर्मा बाई जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा साहू समाज धर्मशाला में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के भक्तिपूर्ण भजनों के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुई। भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया और भगवान से समाज व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। हवन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर समाज की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान मां कर्मा बाई के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि मां कर्मा बाई का जीवन सेवा, भक्ति और समर्पण की प्रेरणा देता है और समाज को उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को सामाजिक एकता बनाए रखने और धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली, जिससे आयोजन में विशेष उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा तथा समाज के लोगों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।1
- क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने खनियाधाना एवं मायापुर क्षेत्र में परिवारों में दुखद निधन पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की खबर शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र से है जहां पर लगभग आज रविवार 12:00 बजे खनियाधाना: क्षेत्रीय विधायक प्रितम सिंह लोधी जी डिप्टी रेंजर राजेन्द्र सिंह लोधी जी सहित मायापुर मंडल के ग्राम मुहांसा में युधिष्ठिर यादव और अन्य परिवारों में दुखद निधन पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों से भेंट की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रितम सिंह लोधी जी ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और वे इस कठिन समय में परिवारजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और परिवारजनों को शक्ति देने की प्रार्थना की। भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दुखद घटना से बहुत प्रभावित हैं और परिवारजनों के साथ हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मायापुर मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे।1
- लोकल न्यूज बीना बीना रिफाइनरी ने पुलिस थाने में लगाया स्वास्थ्य कैंप, 58 पुलिसकर्मियों का हुआ चेकअप — 5 जवानों में बीपी और शुगर की शिकायत बीना। पुलिसकर्मियों की सेहत का ख्याल रखते हुए शनिवार को बीना पुलिस थाना परिसर में बीना रिफाइनरी हॉस्पिटल (विवेकानंद केंद्र) की ओर से फ्री हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 58 पुलिसकर्मियों की जांच की गई और उन्हें जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। कैंप में मौजूद डॉ. आशीष तिवारी और डॉ. आकाश शर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मियों की व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या को देखते हुए उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से यह पहल की गई। शिविर के दौरान जवानों का ब्लड प्रेशर, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जांच में 5 पुलिसकर्मियों में बीपी और शुगर की समस्या सामने आई, जिनका पहले से इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें आगे की विस्तृत जांच के लिए रिफाइनरी अस्पताल आने की सलाह दी है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जरूरत के अनुसार सभी जवानों को मुफ्त दवाइयां भी बांटी गईं। शिविर में शामिल पुलिसकर्मियों ने डॉक्टरों से अपनी सेहत को लेकर सलाह ली और पुलिस विभाग के लिए की गई इस पहल की सराहना की।1
- Post by Mr katki Ji1
- मधुसूदनगढ़ में साहू समाज ने धूमधाम से मनाई कर्मा जयंती, नगर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत1
- लोकेशन :-बीना रिपोर्टर :-राकेश सेन बीना:-रविवार को मां कर्मा प्रगट उत्सव पर भव्य कलश यात्रा मां जागेश्वरी धाम से राधे-राधे प्रभातफेरी मंडल के तत्वाधान में प्रारंभ हुई जो नगर भ्रमण करती हुई श्री कौशल किशोर देव राम जानकी धाम पर संपन्न हुई इस मौके पर मंगल आरती एवं भजन का आयोजन किया गया साथ ही साहू समाज मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू एवं महिला अध्यक्ष ममता साहू ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से अपील की है दोपहर 12:00 बजे राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल के द्वारा संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तत्पश्चात भक्त शिरोमणि कर्मा देवी की भक्तमाल कथा भक्त माली कुंज बिहारी द्वारा आयोजित की जाएगी अतः सभी अधिक से अधिक संख्या में पधार कर प्रसाद ग्रहण करें एवं धर्म लाभ लें।1
- लोकल न्यूज़ बीना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन, 100 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग1
- पुणे के दिवे इलाके में लिफ्ट का गेट खोलते समय फंसा मासूम बच्चे का हाथ #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews #maharashtra #dive @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1