ओवरटेक के चक्कर में बाइक को मारी टक्कर, दो युवक हुए घायल वारासिवनी। एक चार पहिया वाहन को ओवरटेक कर आगे निकलने के चक्कर में एक बाईक सवार ने सामने से आ रही बाईक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों बाईकों में सवार युवक सेवकराम इडपाचे कोथुरना निवासी व लोकेश शिवहरे खैरलाजी निवासी घायल हो गये। लेकिन टक्कर मारने वाले बाईक सवार युवक अपनी बाईक को घटना स्थल पर छोड़ कर फरार हो गए। वही दुर्घटना में घायल युवक सेवक राम इडपाचे को ग्रामीणों ने निजी वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी में लाकर भर्ती कराया, जहॉ सेवक राम इडपाचे के पैर की हड्डी टूट जाने से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय बालाघाट उचित उपचार के लिए भेज दिया गया है। लेकिन घटना के एक घंटे बाद दूसरा घायल युवक लोकेश शिवहरे भी उपचार कराने के लिए शासकीय चिकित्सालय पहुॅच गया था। घटना शनिवार की शाम को जनपद पंचायत वारासिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत थानेगॉव के पास स्थित नाले के समीप की है। घायल सेवक राम इडपाचे के साथ बाईक पर उनका 10 वर्षीय पुत्र आरजू इडपाचे भी था, वह अपनी बाईक से ग्राम पाथरी अपने रिश्तेदार के घर गेहूॅ व चना छोडऩे जा रहा था। जब वारासिवनी से थानेगांव की ओर से जा रहे बाइक सवार युवकों ने उसे सामने से सीधी टक्कर मार दी थी। जिन बाईकों की आपस में आमने सामने की भिड़ंत हुई, उनमें एक बाईक नंबर एमपी 50 के जेड 2892 व एम पी 38 जेड बी 7488 है। पुलिस ने दोनों ही बाईको को थाने में लाकर विवेचना प्रांरभ कर दी है।

- बालाघाट जिले की जनपद पंचायत कटंगी के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत कामठी में श्मशान घाट की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे गांव का सामाजिक माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने गांव के ही एक किसान पर अवैध अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। वहीं, किसान के पुत्र ने अपने परिवार का पक्ष रखते हुए सीमांकन की कार्रवाई में सहयोग करने का भरोसा दिया है। दरअसल, गांव के किसान राजाराम चौधरी की श्मशाम घाट के पास कृषि भूमि है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने अपनी कृषि भूमि के बगल की श्मशान घाट की भूमि पर जेसीबी चलाकर मेढ़ बनाकर कृषि भूमि तैयार कर अतिक्रमण किया गया है।1
- दुलापुर में लांजी बालाघाट मुख्य मार्ग पर 2 गाड़ियों : की आपसी भिड़ंत घायलों का अस्पताल में किया गया भर्ती पुलिस थाना लांजी अंतर्गत आने वाले ग्राम दुल्हापुर के लांजी बालाघाट मुख्य मार्ग पर 2 गाड़ियो अर्टिका और कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। डायल 112 की मदद से घायलो को सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, मिली जानकरी के अनुसार घटना 18 अप्रैल की सुबह 1:30 की दरमियानी घटित हुई, जब अर्टिगा वाहन क्रमांक MP 40/ZC 3931 लांजी से बालाघाट की तरफ जा रही थी जबकि कार वाहन क्रमांक MH 14/ FG 9779 बालाघाट से लांजी की तरफ आ रही थी तभी दोनों की आपसी भिड़ंत हो गई जिसमें शैलेश पिता दीपक शिंदेकर 31 वर्ष निवासी कटंगी और 50 वर्षीय रजनी पति बेनी शंकर उमरे निवासी कटंगी को ज्यादा चोट आई, जिन्हें डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया इसके अलावा पांच अन्य लोगों को लाया गया था, जिन्हें मामूली चोट आई थी।1
- सिवनी -घर बैठे करें जनगणना, मोबाइल से भरे जानकारी बने देश के भविष्य के भागीदार -सिवनी कलेक्टर नेहा मीना1
- #सिवनी/ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी हुए परीक्षा परिणामों में राज्यस्तरीय प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं से कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना ने आत्मीय भेंट की। कलेक्टर श्रीमती मीना ने विद्यार्थियों को पुष्प माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्यों एवं अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।1
- Post by BRMG SEONI1
- घंसौर में एक्शन मोड में कलेक्टर! 21 पंचायत सचिवों को थमाया नोटिस1
- Post by Samarpit sahu1
- पिता जीवन का सहारा थे। हर सुबह स्कूल जाते समय उनकी आँखों में गर्व और प्यार झलकता था। लेकिन अचानक किस्मत ने करवट ली। पिता का साया सिर से उठ गया। घर में सन्नाटा छा गया, माँ की आँखों में आँसू और बेटी के दिल में खालीपन था किंतु आज फिर से परिवार में खुशियां छाई हुई है। दरअसल, जिस बेटी के सिर से पिता का साया उठ चुका है उस बेटी ने अपने पिता और परिवार के सपने को साकार करते हुए स्कूल में टॉप किया है। यह कोई किस्सा-कहानी नहीं बल्कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं में नांदी हाईस्कूल में टॉप करने वाली स्वाति मेश्राम की हकीकत है। स्वाति के पिता फिरोज मेश्राम की मौत हो गई है और मां सीमा मेश्राम आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता है।1
- मेधावी छात्रों का सम्मान… कलेक्टर बोलीं—“यहीं से बनेंगे जिले के भविष्य के डॉक्टर, इंजीनियर और अफसर!”1