Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में चार पहिया वाहन से आए बेखौफ दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर महिलाओं और बुजुर्गों पर जानलेवा हमला रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में चार पहिया वाहन से आए बेखौफ दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर महिलाओं और बुजुर्गों पर जानलेवा हमला करने और मारपीट करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस हिंसक घटना से आहत होकर पीड़ितों ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) और जिलाधिकारी (DM) को एक शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ितों ने जिले के इन वरिष्ठ अधिकारियों से दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Pankaj
रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में चार पहिया वाहन से आए बेखौफ दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर महिलाओं और बुजुर्गों पर जानलेवा हमला रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में चार पहिया वाहन से आए बेखौफ दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर महिलाओं और बुजुर्गों पर जानलेवा हमला करने और मारपीट करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस हिंसक घटना से आहत होकर पीड़ितों ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) और जिलाधिकारी (DM) को एक शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ितों ने जिले के इन वरिष्ठ अधिकारियों से दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
More news from Pratapgarh and nearby areas
- श्रीमती गोदावरी हिंदी विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में मनाया गया जन्मदिन उत्सव चिंचवड़, पुणे : श्रीमती गोदावरी हिंदी विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय, चिंचवड़ में विद्यालय के आदरणीय प्रबंधक श्री यस यस तिवारी जी का जन्मदिन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, पालक प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने श्री तिवारी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने श्री तिवारी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके योगदान की सराहना भी की गई। श्री यस यस तिवारी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- शहजादपुर ग्राम पंचायत में हादसे में युवक की मौत, सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह छोटा कंटेंट शहजादपुर ग्राम पंचायत में दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शहजादपुर ग्राम पंचायत में हादसे में युवक की मौत, सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह छोटा कंटेंट शहजादपुर ग्राम पंचायत में दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।1
- रायबरेली अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई रायबरेली आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने हमराहियों के साथ सदर तहसील के थाना गुरुबक्सगंज अंतर्गत बसगवा, गोझारी एवं शिवहला में कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर 400 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।2
- पांच साल से अधिक पुराने राजस्व वादों की 05 सितम्बर को कम्पनी बाग में होगी सुनवाई प्रतापगढ़ 5 वर्ष से अधिक पुराने लंबित राजस्व वादों के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ के न्यायालय में उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950, उत्तर प्रदेश अधिकतम जोत सीमा आरोपण अधिनियम-1960 तथा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 के अंतर्गत पांच वर्ष से अधिक पुराने लंबित सभी वादों को न्यायहित में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। इन सभी वादों में पूर्व में निर्धारित तिथियों को अवक्रमित करते हुए 5 सितंबर 2026 की नई सुनवाई तिथि निर्धारित की गई है। सभी संबंधित मामलों की सुनवाई 5 सितंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से कम्पनी बाग (कम्पनी गार्डेन) प्रतापगढ़ में की जाएगी। उन्होने बताया है कि सुनवाई स्थल पर वादों की सूची भी चस्पा की जाएगी। इसके अलावा संबंधित पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए वादों की सूची पहले से ही मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय के बाहर तथा नजारत अनुभाग में चस्पा करा दी गई है, ताकि संबंधित लोग सुनवाई से पूर्व अपने वाद की जानकारी प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पक्षकारों एवं विद्वान अधिवक्ताओं से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर अपने वाद की सुनवाई में प्रतिभाग करने को कहा है।1
- नवनिर्मित पुल बना राहगीरों के लिए मुसीबत, दलदल में फंस रहे वाहन और स्कूली बच्चे संग्रामपुर, अमेठी। क्षेत्र के टिकरिया गांव के पास नवनिर्मित पुल इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पुल के आसपास मिट्टी और पानी जमा होने से संपर्क मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। रास्ते पर फिसलन होने के कारण ई-रिक्शा, बस, दोपहिया वाहन और स्कूली बच्चों की साइकिलें तक फंस रही हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। साइकिल से पुल पार करते समय कई बच्चे दलदल में फंस जाते हैं, जिससे उनकी स्कूल ड्रेस कीचड़ से खराब हो जाती है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। वहीं ई-रिक्शा और बस चालकों को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के आवागमन से रास्ते की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। फिसलन के चलते दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण के बाद उसके दोनों ओर संपर्क मार्ग को व्यवस्थित करने और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने में संबंधित विभाग ने लापरवाही बरती है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पुल के दोनों ओर जमा कीचड़ और दलदल को तत्काल हटवाने, रास्ते पर गिट्टी-मिट्टी डलवाकर आवागमन सुचारु कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्कूली बच्चों और राहगीरों के साथ हादसा हो सकता है।4
- जमुआ ग्राम सभा के सरोज बस्ती के घरों में भरा बारिश का पानी पुलिस ने मौका मुआयना कर निकाला हल जिद और दबंगई की वजह से अमृत लाल सरोज,राजू सरोज ,बजनी सरोज,बच्चे लाल,ननके सरोज,अनुज सिंह,कुंवर सिंह,हरि बक्श सिंह,कौशल सिंह,शुभम् सिंह,तिलकधारी सिंह,बंश बहादुर सिंह,बबन सिंह एवं अजय सिंह सहित अन्य लोगों के घरों के सामने रास्ते में घुटनों तक पानी भरने की वजह से बच्चों,वृद्धों का घर से निकलना हुआ मुश्किल। पिछ्ले कई दशकों से जिस मार्ग से पानी जा रहा था उसे मिट्टी कंक्रीट डालकर पाट दिया गया है यह मार्ग प्यारे लाल सिंह के घर के बगल से गुजरता है जो और उन्हीं के द्वारा मार्ग अवरुद्ध किया गया है,ग्रामीण जनों द्वारा डायल 112 बुलाने के बाद भी प्यारे लाल सिंह एवं उनके परिवार जनों द्वारा अपनी अड़ियल जिद व दबंगई की वजह से पुलिस को भी नजरअंदाज कर दिए। सरोज बस्ती के घरों तक पानी भर आया है,सभी बुरी तरह परेशान है। आम जनमानस की समस्या को देखते हो अग्रिम कार्यवाही हो।1
- नगर पंचायत मान्धाता में जमीन कब्जे को लेकर सुबह सुबह ही हुआ सर फूटाउवल कई गंभीर1
- रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र में टीकाकरण के बाद 6 महीने की एक बच्ची की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र में टीकाकरण के बाद 6 महीने की एक बच्ची की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। मुख्य बातें घटना: 22 अगस्त को गुल्लूपुर गांव में 6 माह की मासूम जानवी को टीकाकरण हुआ था। परिजनों का आरोप: एक ही दिन में तीन टीके लगाए गए, जिससे बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। रिकॉर्ड में तारीखें भी अलग दर्ज होने का आरोप है। इलाज और मौत: हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लखनऊ ले गए, जहां 29 अगस्त की रात आईसीयू में उसकी मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन: मां ने हरचंदपुर थाने में शिकायत दी है। सीएचसी अधीक्षक ने उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1