logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई रायबरेली आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने हमराहियों के साथ सदर तहसील के थाना गुरुबक्सगंज अंतर्गत बसगवा, गोझारी एवं शिवहला में कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर 400 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

16 hrs ago
user_Sujeet kumar
Sujeet kumar
Lalganj, Rae Bareli•
16 hrs ago

रायबरेली अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई रायबरेली आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने हमराहियों के साथ सदर तहसील के थाना गुरुबक्सगंज अंतर्गत बसगवा, गोझारी एवं शिवहला में कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर 400 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • 🌺 माँ शीतला सप्तमी पर हार्दिक शुभकामनाएं 🌺 माँ शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। माँ शीतला देवी की आराधना भारतीय सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखती है। श्रद्धालु इस पावन पर्व पर माता शीतला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना करते हैं। मान्यता है कि माँ शीतला अपने भक्तों को स्वस्थ जीवन, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से आह्वान है कि वे आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करते हुए समाज में मानवता एवं सेवा की भावना को बढ़ावा दें। माँ शीतला देवी सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें। हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी रिपोर्टर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
    1
    🌺 माँ शीतला सप्तमी पर हार्दिक शुभकामनाएं 🌺
माँ शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।
माँ शीतला देवी की आराधना भारतीय सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखती है। श्रद्धालु इस पावन पर्व पर माता शीतला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना करते हैं। मान्यता है कि माँ शीतला अपने भक्तों को स्वस्थ जीवन, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से आह्वान है कि वे आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करते हुए समाज में मानवता एवं सेवा की भावना को बढ़ावा दें।
माँ शीतला देवी सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें।
हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन।
सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
रिपोर्टर
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Lalganj, Pratapgarh•
    15 hrs ago
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से सुशील पासवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के हरदी गांव निवासी सुशील पासवान अपने ससुराल उन्नाव जा रहे थे। इसी दौरान ओसिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। UPPCL अज्ञात वाहन की टक्कर से सुशील पासवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के हरदी गांव निवासी सुशील पासवान अपने ससुराल उन्नाव जा रहे थे। इसी दौरान ओसिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। UPPCL
    1
    अज्ञात वाहन की टक्कर से सुशील पासवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के हरदी गांव निवासी सुशील पासवान अपने ससुराल उन्नाव जा रहे थे। इसी दौरान ओसिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। UPPCL
अज्ञात वाहन की टक्कर से सुशील पासवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के हरदी गांव निवासी सुशील पासवान अपने ससुराल उन्नाव जा रहे थे। इसी दौरान ओसिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। UPPCL
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    15 hrs ago
  • रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में चार पहिया वाहन से आए बेखौफ दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर महिलाओं और बुजुर्गों पर जानलेवा हमला रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में चार पहिया वाहन से आए बेखौफ दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर महिलाओं और बुजुर्गों पर जानलेवा हमला करने और मारपीट करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस हिंसक घटना से आहत होकर पीड़ितों ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) और जिलाधिकारी (DM) को एक शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ितों ने जिले के इन वरिष्ठ अधिकारियों से दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में चार पहिया वाहन से आए बेखौफ दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर महिलाओं और बुजुर्गों पर जानलेवा हमला
रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में चार पहिया वाहन से आए बेखौफ दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर महिलाओं और बुजुर्गों पर जानलेवा हमला करने और मारपीट करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस हिंसक घटना से आहत होकर पीड़ितों ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) और जिलाधिकारी (DM) को एक शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ितों ने जिले के इन वरिष्ठ अधिकारियों से दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा अमेठी।अमेठी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते ही जिले के डीपीआरसी सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। अब नहीं चलेगी एजेंसियों की मनमानी सीएम योगी ने साफ कहा - अब बिना सरकार की मंजूरी के किसी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। 5 तारीख से पहले वेतन खाते में आएगा। अमेठी में अधिकारियों का बड़ा बयान डीएम संजय चौहान ने कहा - आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब खत्म। शिकायत के लिए सीधा निगम सुनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा - यह फैसला कर्मचारियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।
    1
    आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा
आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा
अमेठी।अमेठी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते ही जिले के डीपीआरसी सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।
अब नहीं चलेगी एजेंसियों की मनमानी
सीएम योगी ने साफ कहा - अब बिना सरकार की मंजूरी के किसी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। 5 तारीख से पहले वेतन खाते में आएगा।
अमेठी में अधिकारियों का बड़ा बयान
डीएम संजय चौहान ने कहा - आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब खत्म। शिकायत के लिए सीधा निगम सुनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा - यह फैसला कर्मचारियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • फरार हत्यारोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिस, ढोल-नगाड़ों से कराई मुनादी अमेठी जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के गांव पहुंची और ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर उसके घर के बाहर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने सार्वजनिक रूप से आरोपी को जल्द से जल्द अदालत या थाने में हाजिर होने की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार यदि निर्धारित समय में आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय की अनुमति के बाद उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि 17 जून को जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग रामफली पाल की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य अभियुक्त शीतलाबख्श सिंह अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। धारा 82 की कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है।
    1
    फरार हत्यारोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिस, ढोल-नगाड़ों से कराई मुनादी
अमेठी
जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के गांव पहुंची और ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर उसके घर के बाहर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया।
पुलिस ने सार्वजनिक रूप से आरोपी को जल्द से जल्द अदालत या थाने में हाजिर होने की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार यदि निर्धारित समय में आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय की अनुमति के बाद उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया कि 17 जून को जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग रामफली पाल की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य अभियुक्त शीतलाबख्श सिंह अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। धारा 82 की कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह का असर, तमंचा-कारतूस के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार संग्रामपुर। अमेठी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए थाना संग्रामपुर क्षेत्र से एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 1 सितंबर को थाना संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अंकित पाण्डेय (23) पुत्र चन्द्रिका पाण्डेय, निवासी रामापुर मजरे गड़ेरी, थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में थाना संग्रामपुर में मु0अ0सं0 165/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी संग्रामपुर थाने में गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट से संबंधित मामले भी शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र यादव, कांस्टेबल हरवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल चन्दन यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।
    1
    अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह का असर, तमंचा-कारतूस के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार
संग्रामपुर। अमेठी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए थाना संग्रामपुर क्षेत्र से एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 1 सितंबर को थाना संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अंकित पाण्डेय (23) पुत्र चन्द्रिका पाण्डेय, निवासी रामापुर मजरे गड़ेरी, थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में थाना संग्रामपुर में मु0अ0सं0 165/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी संग्रामपुर थाने में गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट से संबंधित मामले भी शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र यादव, कांस्टेबल हरवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल चन्दन यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • घर में भरा पानी, गर्भवती पत्नी सहित पूरा परिवार मुसीबत में रमेश श्रीवास्तव। घर में भरा पानी, गर्भवती पत्नी और बेटी के साथ मुसीबत में परिवार। आने-जाने का रास्ता बंद, गृहस्थी का सामान पानी में भीगा, टिन के सहारे गुजर-बसर, सांपों का भी खतरा। प्रतापगढ़। विधानसभा बाबागंज क्षेत्र के ग्रामसभा झींगुर गोपालापुर गांव निवासी विपिन गौतम पुत्र पुरई राम का परिवार लगातार बारिश के चलते गंभीर संकट से जूझ रहा है। गरीब परिवार पहले से ही टिन डालकर किसी तरह गुजर-बसर कर रहा है। पिछले दो दिनों से घर में पानी भरा होने के कारण परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बताया गया कि घर चारों ओर से पानी से घिर गया है और बाहर आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। जलभराव के कारण गृहस्थी का अधिकांश सामान पानी में भीग गया है। परिवार में विपिन गौतम की गर्भवती पत्नी और एक बेटी है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। परिवार के मुताबिक, घर में पानी भरा होने से सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ है। पीड़ित का कहना है कि पहले भी सांप उनकी बेटी पर हमला करने की कोशिश कर चुका है। ऐसे में गर्भवती महिला और बच्ची की सुरक्षा को लेकर परिवार भयभीत है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ग्राम सभा की ओर से अब तक कोई सहायता नहीं मिल सकी है। परिवार ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर जलनिकासी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है। विपिन गौतम ने कहा कि यदि तत्काल आर्थिक सहायता संभव नहीं है तो कम से कम घर से बाहर निकलने के लिए सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जलभराव की स्थिति सामान्य होने तक परिवार को किसी सुरक्षित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था की जाए। टीन के सहारे जीवन गुजार रहा गरीब परिवार अब बारिश और जलभराव के बीच प्रशासन की मदद का इंतजार कर रहा है। परिवार ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से तत्काल सहायता की गुहार लगाई है।
    1
    घर में भरा पानी, गर्भवती पत्नी सहित पूरा परिवार मुसीबत में 
रमेश श्रीवास्तव।
घर में भरा पानी, गर्भवती पत्नी और बेटी के साथ मुसीबत में परिवार।
आने-जाने का रास्ता बंद, गृहस्थी का सामान पानी में भीगा, टिन के सहारे गुजर-बसर, सांपों का भी खतरा।
प्रतापगढ़। 
विधानसभा बाबागंज क्षेत्र के ग्रामसभा झींगुर गोपालापुर गांव निवासी विपिन गौतम पुत्र पुरई राम का परिवार लगातार बारिश के चलते गंभीर संकट से जूझ रहा है। गरीब परिवार पहले से ही टिन डालकर किसी तरह गुजर-बसर कर रहा है। पिछले दो दिनों से घर में पानी भरा होने के कारण परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
बताया गया कि घर चारों ओर से पानी से घिर गया है और बाहर आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। जलभराव के कारण गृहस्थी का अधिकांश सामान पानी में भीग गया है। परिवार में विपिन गौतम की गर्भवती पत्नी और एक बेटी है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।
परिवार के मुताबिक, घर में पानी भरा होने से सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ है। पीड़ित का कहना है कि पहले भी सांप उनकी बेटी पर हमला करने की कोशिश कर चुका है। ऐसे में गर्भवती महिला और बच्ची की सुरक्षा को लेकर परिवार भयभीत है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि ग्राम सभा की ओर से अब तक कोई सहायता नहीं मिल सकी है। परिवार ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर जलनिकासी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है। विपिन गौतम ने कहा कि यदि तत्काल आर्थिक सहायता संभव नहीं है तो कम से कम घर से बाहर निकलने के लिए सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जलभराव की स्थिति सामान्य होने तक परिवार को किसी सुरक्षित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था की जाए। टीन के सहारे जीवन गुजार रहा गरीब परिवार अब बारिश और जलभराव के बीच प्रशासन की मदद का इंतजार कर रहा है। परिवार ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से तत्काल सहायता की गुहार लगाई है।
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा अमेठी।अमेठी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते ही जिले के डीपीआरसी सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। अब नहीं चलेगी एजेंसियों की मनमानी सीएम योगी ने साफ कहा - अब बिना सरकार की मंजूरी के किसी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। 5 तारीख से पहले वेतन खाते में आएगा। अमेठी में अधिकारियों का बड़ा बयान डीएम संजय चौहान ने कहा - आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब खत्म। शिकायत के लिए सीधा निगम सुनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा - यह फैसला कर्मचारियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।
    2
    आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा
आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा
अमेठी।अमेठी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते ही जिले के डीपीआरसी सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।
अब नहीं चलेगी एजेंसियों की मनमानी
सीएम योगी ने साफ कहा - अब बिना सरकार की मंजूरी के किसी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। 5 तारीख से पहले वेतन खाते में आएगा।
अमेठी में अधिकारियों का बड़ा बयान
डीएम संजय चौहान ने कहा - आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब खत्म। शिकायत के लिए सीधा निगम सुनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा - यह फैसला कर्मचारियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हत्या के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, गांव में डुगडुगी पिटवाकर 82 की कार्रवाई हाजिर हो जाओ, वरना कुर्क होगी संपत्ति; थाना अमेठी पुलिस ने सैदपुर में कराई मुनादी अमेठी। हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी शीतला सिंह के खिलाफ थाना अमेठी पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई करते हुए गांव सैदपुर मजरे दलशाहपुर में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई। पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी के न्यायालय के समक्ष हाजिर होने की जानकारी दी। मुनादी के दौरान स्पष्ट किया गया कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसकी संपत्ति की कुर्की की जा सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना अमेठी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। धारा 82 की कार्रवाई के बाद अब आरोपी पर गिरफ्तारी के साथ-साथ संपत्ति कुर्की की तलवार भी लटक गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    हत्या के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, गांव में डुगडुगी पिटवाकर 82 की कार्रवाई

हाजिर हो जाओ, वरना कुर्क होगी संपत्ति; थाना अमेठी पुलिस ने सैदपुर में कराई मुनादी
अमेठी। हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी शीतला सिंह के खिलाफ थाना अमेठी पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई करते हुए गांव सैदपुर मजरे दलशाहपुर में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई।
पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी के न्यायालय के समक्ष हाजिर होने की जानकारी दी। मुनादी के दौरान स्पष्ट किया गया कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसकी संपत्ति की कुर्की की जा सकती है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना अमेठी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। धारा 82 की कार्रवाई के बाद अब आरोपी पर गिरफ्तारी के साथ-साथ संपत्ति कुर्की की तलवार भी लटक गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.