माननीय प्रभारी मंत्री ने रोजा मंडी में गेहूं क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी शाहजहांपुर 18-04-2026। श्री नरेन्द्र कश्यप, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार, पिछड़ वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री जनपद-शाहजहाँपुर द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत रौजा मण्डी में विभिन्न क्रय संस्थाओं द्वारा स्थापित गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विपणन शाखा द्वारा संचालित गेहूं क्रय केन्द्र रौजा मण्डी प्रथम पर गेहूँ क्रय सम्बन्धी समस्त व्यवस्थायें पूर्ण पायी गयीं। कृषक गुरविन्दर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम-रक्सा, जनपद-शाहजहाँपुर के द्वारा लाये गये लगभग 100-00 कुंतल गेहूँ की तौल होती हुई पायी गयी। माननीय मंत्री जी द्वारा कृषक से वार्ता की गयी, तो कृषक द्वारा बताया गया कि केन्द्र प्रभारी से पूर्व में टोकेन प्राप्त कर अपना गेहूँ विक्रय हेतु निर्धारित प्रपत्रों सहित आया है, उसे अपना गेहूँ विक्रय किये जाने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है और वह शासकीय व्यवस्था से पूर्णतः संतुष्ट है, अपनी उपज का विक्रय कर लाभकारी मूल्य प्राप्त कर रहा है। माननीय मंत्री जी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / जिला खरीद अधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 17-04-2026 तक 895 कृषकों के माध्यम से 7326-790 मी०टन गेहूँ की खरीद हो चुकी है। मण्डियों में संचालित गेहूं क्रय केन्द्रों पर बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे केन्द्र जिन पर गेहूँ की आवक प्रारम्भ हो गयी है, को भी बोरे उपलब्ध करा दिये गये है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में बोरों की व्यवस्था प्रगतिमान है। उचित दर विक्रेताओं एवं अन्य जनपदों से प्राप्त बोरों के अतिरिक्त खाद्य आयुक्त कार्यालय द्वारा जैम पोर्टल के माध्यम से बोरा क्रय कर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे ससमय समस्त केन्द्रों को उपलब्ध कराते हुए कृषकों से गेहूँ खरीद सुनिश्चित करायी जायेगी, किसी भी कृषक को गेहूँ विक्रय से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। सरकार की मंशानुरूप अधिकाधिक कृषकों को समर्थन मूल्य योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु खाद्य विभाग प्रयासरत एवं तत्पर है। माननीय मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को गेहूं बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और उनका समय से गेहूं मूल्य का भुगतान मिले। गेहूं खरीद बेहतरीन तरीके से हो। ----
माननीय प्रभारी मंत्री ने रोजा मंडी में गेहूं क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी शाहजहांपुर 18-04-2026। श्री नरेन्द्र कश्यप, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार, पिछड़ वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री जनपद-शाहजहाँपुर द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत रौजा मण्डी में विभिन्न क्रय संस्थाओं द्वारा स्थापित गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विपणन शाखा द्वारा संचालित गेहूं क्रय केन्द्र रौजा मण्डी
प्रथम पर गेहूँ क्रय सम्बन्धी समस्त व्यवस्थायें पूर्ण पायी गयीं। कृषक गुरविन्दर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम-रक्सा, जनपद-शाहजहाँपुर के द्वारा लाये गये लगभग 100-00 कुंतल गेहूँ की तौल होती हुई पायी गयी। माननीय मंत्री जी द्वारा कृषक से वार्ता की गयी, तो कृषक द्वारा बताया गया कि केन्द्र प्रभारी से पूर्व में टोकेन प्राप्त कर अपना गेहूँ विक्रय हेतु निर्धारित प्रपत्रों सहित आया है, उसे अपना गेहूँ विक्रय किये जाने में किसी
प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है और वह शासकीय व्यवस्था से पूर्णतः संतुष्ट है, अपनी उपज का विक्रय कर लाभकारी मूल्य प्राप्त कर रहा है। माननीय मंत्री जी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / जिला खरीद अधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 17-04-2026 तक 895 कृषकों के माध्यम से 7326-790 मी०टन गेहूँ की खरीद हो चुकी है। मण्डियों में संचालित गेहूं क्रय केन्द्रों पर बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए ग्रामीण
क्षेत्रों के ऐसे केन्द्र जिन पर गेहूँ की आवक प्रारम्भ हो गयी है, को भी बोरे उपलब्ध करा दिये गये है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में बोरों की व्यवस्था प्रगतिमान है। उचित दर विक्रेताओं एवं अन्य जनपदों से प्राप्त बोरों के अतिरिक्त खाद्य आयुक्त कार्यालय द्वारा जैम पोर्टल के माध्यम से बोरा क्रय कर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे ससमय समस्त केन्द्रों को उपलब्ध कराते हुए कृषकों
से गेहूँ खरीद सुनिश्चित करायी जायेगी, किसी भी कृषक को गेहूँ विक्रय से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। सरकार की मंशानुरूप अधिकाधिक कृषकों को समर्थन मूल्य योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु खाद्य विभाग प्रयासरत एवं तत्पर है। माननीय मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को गेहूं बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और उनका समय से गेहूं मूल्य का भुगतान मिले। गेहूं खरीद बेहतरीन तरीके से हो। ----
- शाहजहांपुर/वित्त मंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा रोजा स्थित सैटलाइट बस अड्डे पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की सीएसआर पहल के अंतर्गत निर्मित मल्टीपरपज भवन तथा नगर निगम के प्रस्तावित जोनल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं तथा आम जनता को मिलने वाली सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर आमजन के उपयोग के लिए शीघ्र प्रारम्भ कराया जाए। अधिकारियों ने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से शहर के नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाओं के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में भी काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही बस अड्डा परिसर में यात्रियों की सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।1
- शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खिरनी बाग रामलीला मैदान में विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ रही सामाजिक चुनौतियों, अवैध कब्जों और अन्य गतिविधियों को लेकर विरोध जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ तत्व समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने ‘लव जिहाद’ और कथित जबरन धर्मांतरण जैसे मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रकरण अब विभिन्न क्षेत्रों में सामने आ रहे हैं। साथ ही, सरकारी व सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों को भी गंभीर समस्या बताते हुए इसे रोकने की मांग की गई। इसके अलावा, खाद्य पदार्थों से जुड़ी कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए धार्मिक भावनाओं के आहत होने का मुद्दा भी उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन की ओर से राष्ट्रपति से मांग की गई कि ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जबरन धर्मांतरण और संबंधित गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाने की भी मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच1
- ब्रेकिंग: सोनभद्र.... - वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग में बड़ा सड़क हादसा टला, लोगों में बना अफरा-तफरी का माहौल - कुत्ते को बचाने में कार अचानक चलते ट्रक के सामने आई, कार सवार सहमे - ट्रक चालक की सूझबूझ से टक्कर टली, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रक को रोका गया - अचानक हुए हादसे से ट्रक पर लदा लोहे का एंगल सड़क पर बिखरा - कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस - सड़क से एंगल हटवाकर मार्ग कराया साफ - गनीमत रही, घटना में कोई जनहानि नहीं, स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की सराहना की - चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में शुक्रवार सुबह की घटना। Byte-: चालक।1
- थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु होने व 02 व्यक्तियों के घायल होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंकित मिश्रा ने दी जानकारी1
- Post by Pawan Raj pasi1
- डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, 45 में से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण1
- शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम उदियापुर में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामकुमार स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जबकि साथ बैठी महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया, जहां महिला का इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में शामिल ट्रैक्टर कटिया रजब के वर्तमान प्रधान का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना रोजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- शाहजहांपुर। बिना अनुमति सरकारी और निजी भवनों पर पोस्टर व होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर एक मिठाई दुकान के उद्घाटन से संबंधित पोस्टर चिपका मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। डीएम ने तत्काल नगर निगम अधिकारियों को तलब कर पोस्टर हटवाया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही नोटिस जारी कर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना अनुमति पोस्टर और होर्डिंग लगाने वालों में हड़कंप मच गया है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भी अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने के लिए नगर निगम की टीमों को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया है कि शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग-बैनर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।1