logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर ! ज्वाली। पुलिस थाना ज्वाली के तहत ग्राम पंचायत टकोली-घिरथा के वार्ड नं० तीन मैं स्थित दुर्गा माता मंदिर में गत रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के दानपात्र से करीब आठ हजार रुपये की नकदी तथा माता की प्रतिमा को पहनाया गया नोटों का हार चोरी कर ले गए। मंदिर की सेविका इंद्रा देवी ने बताया कि उन्होंने रात करीब साढ़े आठ बजे मंदिर को बंद किया और घर चली गईं। गांव में एक घर में कीर्तन होने के कारण गांव की महिलाएं वहां गई हुई थीं। इंद्रा देवी नै बताया कि रात करीब 12 बजे जब वह कीर्तन का सामान मंदिर में रखने के लिए आईं तो उस समय मंदिर का ताला लगा हुआ था। सुबह करीब चार बजे उनके पति सुनील कुमार मंदिर में साफ-सफाई करने पहुंचे तो मंदिर के कैंची गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर जांच करने पर दानपात्र से करीब आठ हजार रुपये की नकदी और माता को पहनाया गया नोटों का हार गायब पाया गया। सुनील कुमार ने घटना की सूचना पुलिस थाना ज्वाली को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर के सेवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है।

10 hrs ago
user_Shivu Thakur
Shivu Thakur
ज्वाली, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
10 hrs ago

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर ! ज्वाली। पुलिस थाना ज्वाली के तहत ग्राम पंचायत टकोली-घिरथा के वार्ड नं० तीन मैं स्थित दुर्गा माता मंदिर में गत रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के दानपात्र से करीब आठ हजार रुपये की

नकदी तथा माता की प्रतिमा को पहनाया गया नोटों का हार चोरी कर ले गए। मंदिर की सेविका इंद्रा देवी ने बताया कि उन्होंने रात करीब साढ़े आठ बजे मंदिर को बंद किया और घर चली गईं। गांव में एक घर में कीर्तन होने के कारण गांव की महिलाएं वहां गई हुई थीं। इंद्रा देवी नै बताया कि रात

करीब 12 बजे जब वह कीर्तन का सामान मंदिर में रखने के लिए आईं तो उस समय मंदिर का ताला लगा हुआ था। सुबह करीब चार बजे उनके पति सुनील कुमार मंदिर में साफ-सफाई करने पहुंचे तो मंदिर के कैंची गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर जांच करने पर दानपात्र से करीब आठ हजार रुपये की नकदी

और माता को पहनाया गया नोटों का हार गायब पाया गया। सुनील कुमार ने घटना की सूचना पुलिस थाना ज्वाली को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर के सेवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को दी जा रही कैशलैस इलाज की सुविधा : गंधर्वा राठौड़ नेशनल हाईवे, अन्य सड़कों और संपर्क मार्गों के जंक्शनों पर आवश्यक प्रबंध करें जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
    1
    सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को दी जा रही कैशलैस इलाज की सुविधा : गंधर्वा राठौड़
नेशनल हाईवे, अन्य सड़कों और संपर्क मार्गों के जंक्शनों पर आवश्यक प्रबंध करें
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ऊना के दुकानदारों को की अजय शर्मा ने की अपिल #himachalpunjabnews
    1
    ऊना के दुकानदारों को की अजय शर्मा ने की अपिल #himachalpunjabnews
    user_HIMACHAL PUNJAB NEWS
    HIMACHAL PUNJAB NEWS
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना का दर्जा रक्षा मंत्रालय ने Strategic Project of National Importance में किया शामिल, NHDL मानकों के अनुरूप निर्माण पर होगा विचार कृष्ण चंद राणा जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी की सड़क कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने चंबा-किलाड़ सड़क परियोजना को Strategic Project of National Importance यानी राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना के रूप में सूचीबद्ध किया है। रक्षा मंत्रालय के डी (बीआर-I) अनुभाग की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन में देश की महत्वपूर्ण रणनीतिक सड़क परियोजनाओं की सूची जारी की गई है। इसमें चंबा-किलाड़ सड़क को भी शामिल किया गया है। रक्षा मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन संख्या MoD/04/937/2024/D (BR-I) के अनुसार चंबा-किलाड़ सड़क को NHDL specification के अनुरूप विकसित करने के लिए ग्रीनफील्ड सड़क के निर्माण पर विचार किया जाएगा। दस्तावेज में चंबा से किलाड़ तक कनेक्टिविटी के लिए ग्रीनफील्ड सड़क के प्रस्तावित अलाइनमेंट पर विचार करने की बात कही गई है। वहीं, किलाड़ से आगे लेह तक कनेक्टिविटी मौजूदा अथवा निर्माणाधीन सड़कों के माध्यम से प्रस्तावित की गई है। रणनीतिक रोड हेड फंड से होगा विकास ज्ञापन के अनुसार सूचीबद्ध सड़क परियोजनाओं का विकास एवं रखरखाव Strategic Road Head Fund के माध्यम से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन किया जाएगा। परियोजनाओं की अंतर-प्राथमिकता DGMO की ओर से निर्धारित की गई है। चंबा-किलाड़ सड़क को इस सूची में शामिल किए जाने से पांगी घाटी की दीर्घकालीन सड़क कनेक्टिविटी को लेकर नई उम्मीद जगी है। पांगी की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं और भारी बर्फबारी के कारण वर्ष के कई महीनों तक सड़क संपर्क प्रभावित रहता है। ऐसे में चंबा से किलाड़ तक आधुनिक मानकों के अनुरूप वैकल्पिक और रणनीतिक सड़क विकसित होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। किलाड़ से आगे लेह तक सड़क नेटवर्क से जुड़ाव की प्रस्तावित व्यवस्था इस परियोजना के रणनीतिक महत्व को और बढ़ाती है। वांगतू-मुद-अत्तरगू सड़क भी सूची में रक्षा मंत्रालय के इसी कार्यालय ज्ञापन में हिमाचल प्रदेश की वांगतू-मुद-अत्तरगू सड़क को भी NHDL specification के अनुरूप निर्माण के लिए शामिल किया गया है। दस्तावेज में इसे हिमाचल प्रदेश में वैकल्पिक axial connectivity उपलब्ध करवाने वाली परियोजना बताया गया है। पांगी की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आधार : डॉ. जनक राज भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना में शामिल किया जाना पांगी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पांगी की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्र को बेहतर और सुरक्षित सड़क कनेक्टिविटी की आवश्यकता है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से चंबा-किलाड़ सड़क के विकास को रणनीतिक दृष्टि से नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय के ज्ञापन में चंबा से किलाड़ तक ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट और NHDL specification के अनुरूप सड़क विकसित करने पर विचार किया गया है। साथ ही किलाड़ से आगे लेह तक मौजूदा अथवा निर्माणाधीन सड़कों के माध्यम से कनेक्टिविटी का प्रस्ताव है। इससे पांगी को व्यापक सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार हुआ है। विधायक ने कहा कि अब परियोजना के सर्वेक्षण, अलाइनमेंट, तकनीकी प्रक्रिया और निर्माण से संबंधित आगामी कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंबा-किलाड़ सड़क परियोजना पांगी के विकास, पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि परियोजना को आगामी चरणों में प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
    2
    चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना का दर्जा
रक्षा मंत्रालय ने Strategic Project of National Importance में किया शामिल, NHDL मानकों के अनुरूप निर्माण पर होगा विचार
कृष्ण चंद राणा 
जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी की सड़क कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने चंबा-किलाड़ सड़क परियोजना को Strategic Project of National Importance यानी राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना के रूप में सूचीबद्ध किया है। रक्षा मंत्रालय के डी (बीआर-I) अनुभाग की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन में देश की महत्वपूर्ण रणनीतिक सड़क परियोजनाओं की सूची जारी की गई है। इसमें चंबा-किलाड़ सड़क को भी शामिल किया गया है।
रक्षा मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन संख्या MoD/04/937/2024/D (BR-I) के अनुसार चंबा-किलाड़ सड़क को NHDL specification के अनुरूप विकसित करने के लिए ग्रीनफील्ड सड़क के निर्माण पर विचार किया जाएगा। दस्तावेज में चंबा से किलाड़ तक कनेक्टिविटी के लिए ग्रीनफील्ड सड़क के प्रस्तावित अलाइनमेंट पर विचार करने की बात कही गई है। वहीं, किलाड़ से आगे लेह तक कनेक्टिविटी मौजूदा अथवा निर्माणाधीन सड़कों के माध्यम से प्रस्तावित की गई है।
रणनीतिक रोड हेड फंड से होगा विकास
ज्ञापन के अनुसार सूचीबद्ध सड़क परियोजनाओं का विकास एवं रखरखाव Strategic Road Head Fund के माध्यम से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन किया जाएगा। परियोजनाओं की अंतर-प्राथमिकता DGMO की ओर से निर्धारित की गई है। चंबा-किलाड़ सड़क को इस सूची में शामिल किए जाने से पांगी घाटी की दीर्घकालीन सड़क कनेक्टिविटी को लेकर नई उम्मीद जगी है।
पांगी की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं और भारी बर्फबारी के कारण वर्ष के कई महीनों तक सड़क संपर्क प्रभावित रहता है। ऐसे में चंबा से किलाड़ तक आधुनिक मानकों के अनुरूप वैकल्पिक और रणनीतिक सड़क विकसित होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। किलाड़ से आगे लेह तक सड़क नेटवर्क से जुड़ाव की प्रस्तावित व्यवस्था इस परियोजना के रणनीतिक महत्व को और बढ़ाती है।
वांगतू-मुद-अत्तरगू सड़क भी सूची में
रक्षा मंत्रालय के इसी कार्यालय ज्ञापन में हिमाचल प्रदेश की वांगतू-मुद-अत्तरगू सड़क को भी NHDL specification के अनुरूप निर्माण के लिए शामिल किया गया है। दस्तावेज में इसे हिमाचल प्रदेश में वैकल्पिक axial connectivity उपलब्ध करवाने वाली परियोजना बताया गया है।
पांगी की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आधार : डॉ. जनक राज
भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना में शामिल किया जाना पांगी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पांगी की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्र को बेहतर और सुरक्षित सड़क कनेक्टिविटी की आवश्यकता है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से चंबा-किलाड़ सड़क के विकास को रणनीतिक दृष्टि से नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय के ज्ञापन में चंबा से किलाड़ तक ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट और NHDL specification के अनुरूप सड़क विकसित करने पर विचार किया गया है। साथ ही किलाड़ से आगे लेह तक मौजूदा अथवा निर्माणाधीन सड़कों के माध्यम से कनेक्टिविटी का प्रस्ताव है। इससे पांगी को व्यापक सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार हुआ है।
विधायक ने कहा कि अब परियोजना के सर्वेक्षण, अलाइनमेंट, तकनीकी प्रक्रिया और निर्माण से संबंधित आगामी कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंबा-किलाड़ सड़क परियोजना पांगी के विकास, पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि परियोजना को आगामी चरणों में प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
    user_PANGI NEWS TODAY
    PANGI NEWS TODAY
    किताब की दुकान पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • विदेश रोजगार के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 24 सितंबर को मोहाली में इंटरव्यू विदेश में रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। **OIMC Pvt. Ltd. (Oshin International)** द्वारा 24 सितंबर 2026 को मोहाली स्थित कार्यालय में विभिन्न देशों में उपलब्ध रोजगार अवसरों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त भर्ती एजेंसी **OIMC Pvt. Ltd. (Oshin International)** लंबे समय से विदेश रोजगार से संबंधित भर्ती और मार्गदर्शन के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कंपनी की ओर से उम्मीदवारों को विभिन्न देशों और अलग-अलग कार्य क्षेत्रों से संबंधित रोजगार अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। 24 सितंबर को होने वाले इंटरव्यू में **Russia, Germany और Dubai** से संबंधित विभिन्न श्रेणियों के अवसर शामिल हैं। इनमें रूस के लिए **Warehouse और Construction**, जर्मनी के लिए **Trailer Driver**, जबकि दुबई के लिए **Airport/Aviation, Picker Packer, Security, Taxi Driver और Construction** जैसी श्रेणियां शामिल हैं। कंपनी ने इच्छुक उम्मीदवारों से इंटरव्यू से पहले संबंधित पद की पात्रता, रोजगार की शर्तों, दस्तावेजों, वीज़ा प्रक्रिया और अन्य विवरणों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। **इंटरव्यू:** 24 सितंबर 2026 **स्थान:** OIMC Pvt. Ltd. (Oshin International) SCO 4, Shiwalik Avenue, Sunny Enclave, Sector 145, Kharar, Mohali, Punjab – 140301 **संपर्क:** 9646934957 | 9988802145 | 9988365665 **नोट:** रोजगार के अवसर, पात्रता, वेतन, वीज़ा एवं अन्य शर्तें संबंधित नियोक्ता और पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। उम्मीदवार किसी भी प्रक्रिया से पहले उपलब्ध जानकारी और शर्तों की पुष्टि करें।
    1
    विदेश रोजगार के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 24 सितंबर को मोहाली में इंटरव्यू

विदेश में रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। **OIMC Pvt. Ltd. (Oshin International)** द्वारा 24 सितंबर 2026 को मोहाली स्थित कार्यालय में विभिन्न देशों में उपलब्ध रोजगार अवसरों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।
विदेश मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त भर्ती एजेंसी **OIMC Pvt. Ltd. (Oshin International)** लंबे समय से विदेश रोजगार से संबंधित भर्ती और मार्गदर्शन के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कंपनी की ओर से उम्मीदवारों को विभिन्न देशों और अलग-अलग कार्य क्षेत्रों से संबंधित रोजगार अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
24 सितंबर को होने वाले इंटरव्यू में **Russia, Germany और Dubai** से संबंधित विभिन्न श्रेणियों के अवसर शामिल हैं। इनमें रूस के लिए **Warehouse और Construction**, जर्मनी के लिए **Trailer Driver**, जबकि दुबई के लिए **Airport/Aviation, Picker Packer, Security, Taxi Driver और Construction** जैसी श्रेणियां शामिल हैं।
कंपनी ने इच्छुक उम्मीदवारों से इंटरव्यू से पहले संबंधित पद की पात्रता, रोजगार की शर्तों, दस्तावेजों, वीज़ा प्रक्रिया और अन्य विवरणों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
**इंटरव्यू:** 24 सितंबर 2026
**स्थान:** OIMC Pvt. Ltd. (Oshin International)
SCO 4, Shiwalik Avenue, Sunny Enclave, Sector 145, Kharar, Mohali, Punjab – 140301
**संपर्क:** 9646934957 | 9988802145 | 9988365665
**नोट:** रोजगार के अवसर, पात्रता, वेतन, वीज़ा एवं अन्य शर्तें संबंधित नियोक्ता और पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। उम्मीदवार किसी भी प्रक्रिया से पहले उपलब्ध जानकारी और शर्तों की पुष्टि करें।
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों की टियर रैंकिंग जारी।
    1
    हिमाचल प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों की टियर रैंकिंग जारी।
    user_Dhiraj Thakur
    Dhiraj Thakur
    दरलाघाट, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Heavenly daze Manali hmara cottage h to ap kabhi bhi aa sakte hain season aane wala hai to aap a sakte hain manali m to ap aa sakte h aao aur bharf ka maja lo apko manali m apko bhuut mjq ayge hamare y a room mil jayega aur hamare hotal m h rangji chowk se thoda uper h to ap agar ap ana chahte ho aap a sakte ho Mera phone number hai 7876408915 ok thanks
    2
    Heavenly daze Manali  hmara cottage h to ap kabhi bhi aa sakte hain
season aane wala hai to aap a sakte hain manali m to ap aa sakte h aao aur bharf ka maja lo apko  manali m apko bhuut mjq ayge hamare y a room mil jayega aur hamare hotal m h rangji chowk se thoda uper h to ap agar ap ana chahte ho aap a sakte ho Mera phone number hai 7876408915 ok thanks
    user_Guru dimple rana
    Guru dimple rana
    Artist बाली चौकी, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कोर्ट से बस स्टैंड की ओर भागा चिट्टा आरोपी, नाली में छिपकर बचने की कोशिश ड्रोन की मदद से चला सर्च ऑपरेशन, पुलिस और स्थानीय लोगों को चकमा देने में रहा कामयाब बिलासपुर। जिला बिलासपुर में मंगलवार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया चिट्टे का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी कोर्ट परिसर से बस स्टैंड की तरफ भागा और खुद को बचाने के लिए पुलिस तथा स्थानीय लोगों को चकमा देते हुए एक नाली में छिप गया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस चिट्टे के मामले में गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर आई थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से भाग निकला। आरोपी के बस स्टैंड की ओर भागने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मदद करते हुए आरोपी को तलाशने में सहयोग किया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी एक नाली में छिप गया और काफी देर तक पुलिस तथा स्थानीय लोगों को चकमा देता रहा। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ड्रोन की भी सहायता ली गई। पुलिस बल ने संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी की तलाश जारी रखी। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही और उसे दोबारा हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पुलिस हिरासत से किस तरह फरार हुआ और इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।
    1
    कोर्ट से बस स्टैंड की ओर भागा चिट्टा आरोपी, नाली में छिपकर बचने की कोशिश
ड्रोन की मदद से चला सर्च ऑपरेशन, पुलिस और स्थानीय लोगों को चकमा देने में रहा कामयाब
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में मंगलवार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया चिट्टे का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी कोर्ट परिसर से बस स्टैंड की तरफ भागा और खुद को बचाने के लिए पुलिस तथा स्थानीय लोगों को चकमा देते हुए एक नाली में छिप गया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस चिट्टे के मामले में गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर आई थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से भाग निकला। आरोपी के बस स्टैंड की ओर भागने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मदद करते हुए आरोपी को तलाशने में सहयोग किया।
पुलिस से बचने के लिए आरोपी एक नाली में छिप गया और काफी देर तक पुलिस तथा स्थानीय लोगों को चकमा देता रहा। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ड्रोन की भी सहायता ली गई। पुलिस बल ने संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी की तलाश जारी रखी।
करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही और उसे दोबारा हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पुलिस हिरासत से किस तरह फरार हुआ और इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भारत-जापान के बीच फ्रेंडली मैच आज, क्रिकेट मैदान में सुबह 9:30 बजे से होगी टक्कर
    1
    भारत-जापान के बीच फ्रेंडली मैच आज, क्रिकेट मैदान में सुबह 9:30 बजे से होगी टक्कर
    user_Dhiraj Thakur
    Dhiraj Thakur
    दरलाघाट, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • देखें हिमाचल आजतक का खास बुलेटिन शहनाज़ भाटिया के साथ,खबरें 8 तक निमला के समीप सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, एक घायल अर्की स्कूल ने बॉक्सिंग में जीती ट्रॉफी, आठ पदक झटके संजय अवस्थी अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर कुलचे में कीड़े दिखने का वीडियो चर्चा में, जांच की मांग उम्र को पीछे छोड़ 14 सदस्यीय दल ने की दुर्गम क्षेत्रों की यात्रा आर पी जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला सम्मान, हिमाचल के बढ़ाया गौरव हिमाचल में सीमेंट के अलावा किसी सामग्री के लिए नहीं मिलेगी अग्रिम राशि, वीबी-जीराम जी योजना में सख्ती सोने चांदी के दाम
    1
    देखें हिमाचल आजतक का खास बुलेटिन
शहनाज़ भाटिया के साथ,खबरें 8 तक
निमला के समीप सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, एक घायल
अर्की स्कूल ने बॉक्सिंग में जीती ट्रॉफी, आठ पदक झटके
संजय अवस्थी अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
कुलचे में कीड़े दिखने का वीडियो चर्चा में, जांच की मांग
उम्र को पीछे छोड़ 14 सदस्यीय दल ने की दुर्गम क्षेत्रों की यात्रा
आर पी जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला सम्मान, हिमाचल के बढ़ाया गौरव
हिमाचल में सीमेंट के अलावा किसी सामग्री के लिए नहीं मिलेगी अग्रिम राशि, वीबी-जीराम जी योजना में सख्ती
सोने चांदी के दाम
    user_हिमाचल आज तक
    हिमाचल आज तक
    अर्की, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.