चुरचू पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, बासाडीह में मंदिर के भूमिपूजन में हुए शामिल हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा क्षेत्र के चूरचू प्रखंड अंतर्गत इंदरा पंचायत अवस्थित ग्राम बासाडीह में प्राचीन मंदिर प्रांगण में नवीन दुर्गा मंडप एवं हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों सह ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। यहां पंहुचने पर सांसद मनीष जायसवाल का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़े की थाप के साथ गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान यहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि मंदिर निर्माण केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा खड़ा करना नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और आस्था को जीवंत रखना है। उन्होंने वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मंदिर निर्माण की इस पुनीत घड़ी में हमें यह भी आत्मचिंतन करना होगा कि हमारी आने वाली पीढ़ी इन मंदिरों में सुरक्षित ढंग से अपनी आस्था का पालन कर सके, इसके लिए हम कितने तैयार हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने सनातन धर्म के प्रति वैश्विक षड्यंत्रों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में सनातन का ध्वज थामकर इसे मजबूती प्रदान करने के लिए बासाडीह के ग्रामीण साधुवाद के पात्र हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने मंदिर निर्माण समिति को आश्वस्त किया कि इस पावन कार्य में उनका यथासंभव व्यक्तिगत और रचनात्मक सहयोग सदैव बना रहेगा। इसके साथ ही ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने घोषणा की कि चौदह माइल से बासाडीह तक की सड़क निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़क निर्माण के इस भरोसे ने ग्रामीणों के उत्साह को दोगुना कर दिया है। उक्त अवसर पर विशेषरूप से सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मांडू विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, स्थानीय जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, चुरचू प्रमुख निरंजन नायक, स्थानीय सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, इंदरा मुखिया राधिका देवी, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, चौधरी प्रसाद साहू, जेएलकेएम नेता संजय महतो, राजकुमार प्रसाद, मथुर महतो, गंगा प्रसाद, संतोष करमाली, भुनेश्वर राम, गोपी प्रसाद, प्रद्युम्न महतो, अनिल साव, विंदु देवी, प्रभु साव, संदीप साव, दिलीप महतो, विजय महतो, गणेश राम, लक्ष्मी साव, विजय करमाली, कैलाश महतो, सुरेश प्रसाद साव, सुरेश महतो, अशोक साव, सुरेश राम, इन्द्र राम, भुनेश्वर गंझू, बद्री प्रसाद, भुलन भुइयां, आरती देवी, पानो देवी, बंगाली करमाली, अमित साव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
चुरचू पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, बासाडीह में मंदिर के भूमिपूजन में हुए शामिल हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा क्षेत्र के चूरचू प्रखंड अंतर्गत इंदरा पंचायत अवस्थित ग्राम बासाडीह में प्राचीन मंदिर प्रांगण में नवीन दुर्गा मंडप एवं हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों सह ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। यहां पंहुचने पर सांसद मनीष जायसवाल का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़े की थाप के साथ गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान यहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित
करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि मंदिर निर्माण केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा खड़ा करना नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और आस्था को जीवंत रखना है। उन्होंने वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मंदिर निर्माण की इस पुनीत घड़ी में हमें यह भी आत्मचिंतन करना होगा कि हमारी आने वाली पीढ़ी इन मंदिरों में सुरक्षित ढंग से अपनी आस्था का पालन कर सके, इसके लिए हम कितने तैयार हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने सनातन धर्म के प्रति वैश्विक षड्यंत्रों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में सनातन का ध्वज थामकर इसे मजबूती प्रदान करने के लिए बासाडीह के
ग्रामीण साधुवाद के पात्र हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने मंदिर निर्माण समिति को आश्वस्त किया कि इस पावन कार्य में उनका यथासंभव व्यक्तिगत और रचनात्मक सहयोग सदैव बना रहेगा। इसके साथ ही ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने घोषणा की कि चौदह माइल से बासाडीह तक की सड़क निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़क निर्माण के इस भरोसे ने ग्रामीणों के उत्साह को दोगुना कर दिया है। उक्त अवसर पर विशेषरूप से सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मांडू विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, आजसू
जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, स्थानीय जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, चुरचू प्रमुख निरंजन नायक, स्थानीय सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, इंदरा मुखिया राधिका देवी, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, चौधरी प्रसाद साहू, जेएलकेएम नेता संजय महतो, राजकुमार प्रसाद, मथुर महतो, गंगा प्रसाद, संतोष करमाली, भुनेश्वर राम, गोपी प्रसाद, प्रद्युम्न महतो, अनिल साव, विंदु देवी, प्रभु साव, संदीप साव, दिलीप महतो, विजय महतो, गणेश राम, लक्ष्मी साव, विजय करमाली, कैलाश महतो, सुरेश प्रसाद साव, सुरेश महतो, अशोक साव, सुरेश राम, इन्द्र राम, भुनेश्वर गंझू, बद्री प्रसाद, भुलन भुइयां, आरती देवी, पानो देवी, बंगाली करमाली, अमित साव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
- चुरचू हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा क्षेत्र के चूरचू प्रखंड अंतर्गत इंदरा पंचायत अवस्थित ग्राम बासाडीह में प्राचीन मंदिर प्रांगण में नवीन दुर्गा मंडप एवं हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों सह ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। यहां पंहुचने पर सांसद मनीष जायसवाल का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़े की थाप के साथ गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान यहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि मंदिर निर्माण केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा खड़ा करना नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और आस्था को जीवंत रखना है। उन्होंने वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मंदिर निर्माण की इस पुनीत घड़ी में हमें यह भी आत्मचिंतन करना होगा कि हमारी आने वाली पीढ़ी इन मंदिरों में सुरक्षित ढंग से अपनी आस्था का पालन कर सके, इसके लिए हम कितने तैयार हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने सनातन धर्म के प्रति वैश्विक षड्यंत्रों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में सनातन का ध्वज थामकर इसे मजबूती प्रदान करने के लिए बासाडीह के ग्रामीण साधुवाद के पात्र हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने मंदिर निर्माण समिति को आश्वस्त किया कि इस पावन कार्य में उनका यथासंभव व्यक्तिगत और रचनात्मक सहयोग सदैव बना रहेगा। इसके साथ ही ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने घोषणा की कि चौदह माइल से बासाडीह तक की सड़क निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़क निर्माण के इस भरोसे ने ग्रामीणों के उत्साह को दोगुना कर दिया है। उक्त अवसर पर विशेषरूप से सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मांडू विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, स्थानीय जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, चुरचू प्रमुख निरंजन नायक, स्थानीय सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, इंदरा मुखिया राधिका देवी, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, चौधरी प्रसाद साहू, जेएलकेएम नेता संजय महतो, राजकुमार प्रसाद, मथुर महतो, गंगा प्रसाद, संतोष करमाली, भुनेश्वर राम, गोपी प्रसाद, प्रद्युम्न महतो, अनिल साव, विंदु देवी, प्रभु साव, संदीप साव, दिलीप महतो, विजय महतो, गणेश राम, लक्ष्मी साव, विजय करमाली, कैलाश महतो, सुरेश प्रसाद साव, सुरेश महतो, अशोक साव, सुरेश राम, इन्द्र राम, भुनेश्वर गंझू, बद्री प्रसाद, भुलन भुइयां, आरती देवी, पानो देवी, बंगाली करमाली, अमित साव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।1
- हजारीबाग निबंधन कार्यालय मे जमीन विवाद को लेकर दो गुट मे हुई झड़प1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Update news 241
- चतरा टंडवा में बाबासाहेब की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक उज्ज्वल कुमार और पूर्व विधायक किशुन दास ने दी श्रद्धांजलि... टंडवा (चतरा): संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती टंडवा प्रखंड में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उज्ज्वल कुमार और पूर्व विधायक किशुन कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित हुए। महापुरुषों ने किया नमन कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। विधायक उज्ज्वल कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष और उनके विचार आज भी हमें समानता और न्याय की राह दिखाते हैं। पूर्व विधायक किशुन दास ने बाबासाहेब को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया। प्रशासनिक और सामाजिक भागीदारी कार्यक्रम में न केवल राजनीतिक हस्तियां, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। इस मौके पर एनटीपीसी (NTPC) के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्र के कई पूर्व मुखिया और समाज के तमाम अगवा (बुद्धिजीवी और प्रतिनिधि) मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बाबासाहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के नारे को बुलंद किया।1
- Kashinath mahto2
- हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत मयातु गांव की नीतू कुमारी आज ऑर्गेनिक खेती के माध्यम से आत्मनिर्भरता की उदाहरण बन चुकी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, तो कम लागत में भी बेहतर आय अर्जित की जा सकती है। नीतू कुमारी ने झारखंड सरकार के उद्यान विभाग से जुड़कर नेचुरल फार्मिंग योजना का लाभ उठाया। विभाग द्वारा उन्हें कीट-रहित इकाई में खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके तहत उन्होंने लगभग 168 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में शुद्ध ऑर्गेनिक खीरे की खेती शुरू की। आज उनकी मेहनत रंग ला रही है। नीतू कुमारी प्रतिदिन लगभग 150 से 200 किलोग्राम खीरे का उत्पादन कर रही हैं। गर्मी के मौसम में खीरे की बढ़ती मांग के कारण उन्हें प्रतिदिन लगभग ₹4000 तक की आमदनी हो रही है, जिससे उनका आर्थिक स्तर मजबूत हुआ है। जिला उद्यान पदाधिकारी श्री जसवंत कुमार ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्हें प्रति माह ₹300 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) भी प्रदान की जा रही है, ताकि वे बिना कीटनाशकों के उपयोग के सुरक्षित और शुद्ध उत्पादन जारी रख सकें। नीतू कुमारी बताती हैं कि उद्यान विभाग से मिले प्रशिक्षण और सहयोग ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। कम क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन कर उन्होंने न केवल अपनी आय बढ़ाई है, बल्कि अपने परिवार के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाया है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य किसानों, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। नीतू कुमारी ने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन एवं झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है और अन्य किसानों से भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की है। नीतू कुमारी की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही योजना, मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प के साथ ग्रामीण महिलाएं भी कृषि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।1
- कटकमदाग में युवक की संदिग्ध मौत, जुआ विवाद में हत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी1
- : कोडरमा में सनसनी: मासूम बच्चे की हत्या, शव कुएं से बरामद; ग्रामीणों का हंगामा1