राजकीय पांच इमली विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन राजकीय पांच इमली विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत करमदीखेड़ा स्थित राजकीय पांच इमली विद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में कक्ष-कक्षों की कमी, शिक्षकों के रिक्त पद तथा चारदीवारी सहित कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि राजकीय पांच इमली विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं और विद्यालय में करीब 250 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके बावजूद कक्षा 1 से 12 तक के लिए मात्र 7 कक्ष उपलब्ध हैं, जिनमें से केवल 6 कक्षों में ही अध्ययन कार्य करवाया जा रहा है। पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं होने के कारण कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं विद्यालय परिसर से बाहर खुले में संचालित करने की स्थिति बन रही है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि विद्यालय क्रमोन्नत हुए करीब चार वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज तक विद्यालय में आवश्यक पद स्वीकृत नहीं हुए हैं। इसके चलते विद्यालय में शिक्षकों एवं विषय अध्यापकों की भारी कमी बनी हुई है। शिक्षकों की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ग्राम पंचायत के कई विद्यार्थी नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अध्ययन के लिए दूर स्थित विद्यालयों में जाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के हित को देखते हुए आवश्यकतानुसार शिक्षकों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की है, ताकि बच्चों को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़े। इसके साथ ही ग्रामीणों ने विद्यालय को आवंटित भूमि का निरीक्षण करवाकर उस पर चारदीवारी निर्माण करवाने की मांग भी की है। उनका कहना है कि विद्यालय की भूमि की सुरक्षा एवं विद्यार्थियों के सुरक्षित वातावरण के लिए चारदीवारी अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय की इन समस्याओं के संबंध में पूर्व में भी अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों द्वारा संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं पर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि 7 दिवस के भीतर मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाएगा और विद्यालय में पर्याप्त कक्ष, शिक्षक एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
राजकीय पांच इमली विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन राजकीय पांच इमली विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत करमदीखेड़ा स्थित राजकीय पांच इमली विद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में कक्ष-कक्षों की कमी, शिक्षकों के रिक्त पद तथा चारदीवारी सहित कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि राजकीय पांच इमली विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं और विद्यालय में करीब 250 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके बावजूद कक्षा 1 से 12 तक के लिए मात्र 7 कक्ष उपलब्ध हैं, जिनमें से केवल 6 कक्षों में ही अध्ययन कार्य करवाया जा रहा है। पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं होने के कारण कक्षा 1
से 5 तक की कक्षाएं विद्यालय परिसर से बाहर खुले में संचालित करने की स्थिति बन रही है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि विद्यालय क्रमोन्नत हुए करीब चार वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज तक विद्यालय में आवश्यक पद स्वीकृत नहीं हुए हैं। इसके चलते विद्यालय में शिक्षकों एवं विषय अध्यापकों की भारी कमी बनी हुई है। शिक्षकों की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ग्राम पंचायत के कई विद्यार्थी नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अध्ययन के लिए दूर स्थित विद्यालयों में जाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के हित को देखते हुए आवश्यकतानुसार शिक्षकों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की है, ताकि बच्चों को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़े। इसके साथ ही ग्रामीणों ने विद्यालय को आवंटित भूमि का निरीक्षण करवाकर उस पर चारदीवारी निर्माण करवाने
की मांग भी की है। उनका कहना है कि विद्यालय की भूमि की सुरक्षा एवं विद्यार्थियों के सुरक्षित वातावरण के लिए चारदीवारी अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय की इन समस्याओं के संबंध में पूर्व में भी अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों द्वारा संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं पर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि 7 दिवस के भीतर मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाएगा और विद्यालय में पर्याप्त कक्ष, शिक्षक एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश नीमच। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिलेभर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। भूमि कब्जा, भू-स्वामित्व पट्टा, गैस कनेक्शन में नाम संशोधन, फसल बीमा, पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि और रास्ते से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्रवाई से आवेदकों को अवगत कराने को कहा। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम पराग जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 20 लाख की 335 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त नीमच। अवैध शराब तस्करों के खिलाफ नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नयागांव पुलिस चौकी ने जावद चौराहे पर कार्रवाई करते हुए टाटा कंपनी के ट्रक से 335 पेटी यानी 3015 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 20 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब से भरा ट्रक भी जब्त कर लिया है। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।2
- सफर में ठोकरें और चोटें रास्ते का हिस्सा है ये वही निशान है जो बताते हैं कि हम रुके नहीं चतते रहे भ बढ़ते कदम मंजिल की ओर1
- दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से चेन्नई में मुलाकात की।1
- श्री राम चरित्र मानस मंडल द्वारा तुलसी जन्मोत्सव संगीत में हनुमान चालीसा पाठ, भजन कीर्तन हरसोला हुलास के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया महा आरती के पश्चात, महा प्रसाद का आयोजन भी किया गया मंडल के अध्यक्ष श्री महेश पांचाल श्री अमृतलाल पांचाल श्रीमती राधा जोशी बेनेश्वर महादेव मंदिर बांसवाड़ा1
- MP में CBN की बड़ी स्ट्राइक: टैंकर से करोड़ों का ड्रग्स जब्त, 3 गिरफ्तार नीमच। नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN की मध्य प्रदेश इकाई ने ड्रग तस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। नीमच में 18 और 19 अगस्त की रात बैक-टू-बैक तीन बड़ी कार्रवाइयां की गईं। इस महा- ऑपरेशन में सीबीएन ने एक हजार पांच सौ बाईस (1,522) किलोग्राम पोस्ता भूसा और करीब पच्चीस हजार (24,895) नशीली गोलियां जब्त की हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि तस्कर नशीले पदार्थों को छुपाने के लिए इंडियन ऑयल के टैंकर का इस्तेमाल कर रहे थे।ब्यूरो ने मौके से एक टैंकर, बलेनो, टाटा पंच और एक मोटरसाइकिल सहित कुल चार वाहन जब्त किए हैं, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीएन अब इस ड्रग नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है।1
- MP 65 वर्ष की उम्र में निकले बाबा रामदेव जी के दर्शन करने साइकिल से पति-पत्नी और पोते के साथ 65 वर्ष की उम्र में निकले बाबा रामदेव जी के दर्शन करने साइकिल से पति-पत्नी और पोते के साथ1
- पंख अभियान से नीरज को मिली नई उड़ान, स्वरोजगार से बने आत्मनिर्भर नीमच। पंख अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा बाछड़ा समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। मनासा विकासखंड के ग्राम तलाऊ निवासी नीरज को संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कुकड़ेश्वर से 3 लाख 75 हजार रुपये का ऋण मिला। नीरज ने इस राशि से सेंट्रिंग व्यवसाय शुरू किया है। मकान निर्माण कार्यों में सेंट्रिंग का काम कर वे प्रतिमाह करीब 20 से 25 हजार रुपये आय अर्जित कर रहे हैं। इससे वे परिवार की आजीविका में सहयोग करते हुए आत्मनिर्भर बन रहे हैं। नीरज ने योजना के लिए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।1
- 40 किलो डोडाचूरा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, आर्टिगा कार भी जब्त नीमच। थाना नीमच सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आर्टिगा कार से 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नीमच-मनासा रोड पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध आर्टिगा कार क्रमांक GJ15CH5412 को रोककर तलाशी ली। कार में रखे दो काले प्लास्टिक के कट्टों से 40 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में कृष्णपाल सिंह उर्फ राहुल, रघुवीर उर्फ रघु और देवी सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में 6 लाख रुपये का डोडाचूरा, 6 लाख रुपये की आर्टिगा कार और दो मोबाइल फोन सहित कुल 12 लाख 10 हजार रुपये का मश्रुका जब्त किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना नीमच सिटी पुलिस टीम और साइबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।1