logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डुमरा में 13 वर्षीय छात्र ने दी जान, स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार मुकुंदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव डुमरा में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने स्कूल संचालक व प्रधानाचार्य पर छात्र को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार छात्र के स्कूल में लगातार परेशान किए जाने से वह तनाव में था। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने शव लेने से इनकार कर विरोध जताया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश कर मामले की जांच व नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की भी मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं बालक का शव नवलगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

18 hrs ago
user_Amit Sharma
Amit Sharma
पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
18 hrs ago

डुमरा में 13 वर्षीय छात्र ने दी जान, स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार मुकुंदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव डुमरा में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने स्कूल संचालक व प्रधानाचार्य पर छात्र को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार छात्र के स्कूल में लगातार परेशान किए जाने से वह तनाव में था। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने शव लेने से इनकार कर विरोध जताया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश कर मामले की जांच व नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की भी मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं बालक का शव नवलगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली में भीषण सड़क हादसा अचानक ब्रेक लगाने से ट्रेलर के अंदर घुसा ट्रेलर
    1
    पाली में भीषण सड़क हादसा अचानक ब्रेक लगाने से ट्रेलर के अंदर घुसा ट्रेलर
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • शेखावाटी का प्रसिद्ध गणेश महोत्सव व मेला का शुभारंभ कल से मंडावा। कस्बे के फतेहपुर मार्ग पर वार्ड 2 में स्थित श्री सम्राट सिद्धि विनायक मंदिर में सात दिवसीय गणेश महोत्सव व मेला का शुभारंभ 14 सितंबर को होगा।गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील लुहारुवाला ने बताया कि मेला की तैयारियों को आज शाम तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।14 सितंबर को गणेश महोत्सव शुभारंभ से पहले माता माई मंदिर से सुबह 9 बजे कलश यात्रा रवाना होगी जो मुख्य बाजार होते हुए गणेश मंदिर पहुंचेगी। कलश यात्रा के दौरान कनिका सेन एंड पार्टी द्वारा नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दी जाएगी वह शाम को आरती के बाद झारिया धाम के संत आकाशनाथ महाराज के सानिध्य में भजन संध्या होगी।मेला में बिजली से संचालित झूले, ब्रेक डांस, ड्रैगन, ट्रेन कोलम्बस नाव, बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे झूले, मिकी माउस आकर्षण के केंद्र होंगे। वही मेला स्थल के विभिन्न प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं जिससे 24 घंटे निगरानी रहेगी।
    1
    शेखावाटी का प्रसिद्ध गणेश महोत्सव व मेला का शुभारंभ कल से
मंडावा। कस्बे के फतेहपुर मार्ग पर वार्ड 2 में स्थित श्री सम्राट सिद्धि विनायक मंदिर में सात दिवसीय गणेश महोत्सव व मेला का शुभारंभ 14 सितंबर को होगा।गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील लुहारुवाला ने बताया कि मेला की तैयारियों को आज शाम तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।14 सितंबर को गणेश महोत्सव शुभारंभ से पहले माता माई मंदिर से सुबह 9 बजे कलश यात्रा रवाना होगी जो मुख्य बाजार होते हुए गणेश मंदिर पहुंचेगी। कलश यात्रा के दौरान कनिका सेन एंड पार्टी द्वारा नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दी जाएगी वह शाम को आरती के बाद झारिया धाम के संत आकाशनाथ महाराज के सानिध्य में भजन संध्या होगी।मेला में बिजली से संचालित झूले, ब्रेक डांस, ड्रैगन, ट्रेन कोलम्बस नाव, बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे झूले, मिकी माउस आकर्षण के केंद्र होंगे। वही मेला स्थल के विभिन्न प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं जिससे 24 घंटे निगरानी रहेगी।
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist Jhunjhunun, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल काका की द्वितीय पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, राजनेताओं की मौजूदगी में लगे ठुमके पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल काका की द्वितीय पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, राजनेताओं की मौजूदगी में लगे ठुमके पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल काका की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के साथ कई राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय सुंदरलाल काका को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया गया। वहीं आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिनमें राजनेताओं और मौजूद लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया और ठुमके लगाते नजर आए। पुण्यतिथि कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी और उत्साह चर्चा का विषय बना रहा।
    1
    पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल काका की द्वितीय पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, राजनेताओं की मौजूदगी में लगे ठुमके
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल काका की द्वितीय पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, राजनेताओं की मौजूदगी में लगे ठुमके
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल काका की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के साथ कई राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय सुंदरलाल काका को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया गया। वहीं आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिनमें राजनेताओं और मौजूद लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया और ठुमके लगाते नजर आए।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी और उत्साह चर्चा का विषय बना रहा।
    user_Rs news jhunjhunu
    Rs news jhunjhunu
    Local News Reporter चिड़ावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • हफ्ता वसूली और धमकी के आरोप में दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी। मुकदमा दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस, दो घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार। नारनौल, भगवत शर्मा। अटेली क्षेत्र में दो लाख रुपये हफ्ता मांगने, जान से मारने की धमकी देने तथा घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में अटेली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर महज दो घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव ताजपुर निवासी सतवीर उर्फ छोटिया तथा रामलखन के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उससे दो लाख रुपये हफ्ते के रूप में मांग किए जा रहे थे। रुपये नहीं देने पर उसे लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन और व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकियां दी गईं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि धमकियों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद कुछ लोग उसके घर पहुंचे और वहां तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना से भयभीत शिकायतकर्ता ने अटेली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलते ही अटेली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अटेली थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं शिकायत में लगाए गए हफ्ता वसूली, धमकी, फोन कॉल और घर पर तोड़फोड़ के आरोपों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
    4
    हफ्ता वसूली और धमकी के आरोप में दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

मुकदमा दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस, दो घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार।
नारनौल, भगवत शर्मा। अटेली क्षेत्र में दो लाख रुपये हफ्ता मांगने, जान से मारने की धमकी देने तथा घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में अटेली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर महज दो घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव ताजपुर निवासी सतवीर उर्फ छोटिया तथा रामलखन के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उससे दो लाख रुपये हफ्ते के रूप में मांग किए जा रहे थे। रुपये नहीं देने पर उसे लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन और व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकियां दी गईं।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि धमकियों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद कुछ लोग उसके घर पहुंचे और वहां तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना से भयभीत शिकायतकर्ता ने अटेली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शिकायत मिलते ही अटेली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अटेली थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं शिकायत में लगाए गए हफ्ता वसूली, धमकी, फोन कॉल और घर पर तोड़फोड़ के आरोपों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
    user_Bhagwat Sharma
    Bhagwat Sharma
    Media company नारनौल, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • खासपुर स्पोर्ट्स क्लब की जमीन और गोचर भूमि पर मंदिर बनाकर कब्जे का आरोप। ग्रामीणों ने प्रशासन से पैमाइश की मांग की।" खासपुर स्पोर्ट्स क्लब की जमीन और गोचर भूमि पर मंदिर बनाकर कब्जे का आरोप। ग्रामीणों ने प्रशासन से पैमाइश की मांग की।"
    1
    खासपुर स्पोर्ट्स क्लब की जमीन और गोचर भूमि पर मंदिर बनाकर कब्जे का आरोप। ग्रामीणों ने प्रशासन से पैमाइश की मांग की।"
खासपुर स्पोर्ट्स क्लब की जमीन और गोचर भूमि पर मंदिर बनाकर कब्जे का आरोप। ग्रामीणों ने प्रशासन से पैमाइश की मांग की।"
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • शादी के नाम पर बड़ा खेल ! फर्जी दुल्हन के जाल में फंसते थे कुंवारे युवक नकदी-जेवर लेकर हो जाते थे फरार
    1
    शादी के नाम पर बड़ा खेल !

फर्जी दुल्हन के जाल में फंसते थे कुंवारे युवक

नकदी-जेवर लेकर हो जाते थे फरार
    user_Satish kumar
    Satish kumar
    Electrician महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • राजस्थान प्रदेश की कानून व्यवस्था एकदम चौपट हो चुकी है
    1
    राजस्थान प्रदेश की कानून व्यवस्था एकदम चौपट हो चुकी है
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • डुमरा में 13 वर्षीय छात्र ने दी जान, स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार मुकुंदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव डुमरा में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने स्कूल संचालक व प्रधानाचार्य पर छात्र को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार छात्र के स्कूल में लगातार परेशान किए जाने से वह तनाव में था। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने शव लेने से इनकार कर विरोध जताया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश कर मामले की जांच व नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की भी मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं बालक का शव नवलगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
    1
    डुमरा में 13 वर्षीय छात्र ने दी जान, स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार
मुकुंदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव डुमरा में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने स्कूल संचालक व प्रधानाचार्य पर छात्र को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के अनुसार छात्र के स्कूल में लगातार परेशान किए जाने से वह तनाव में था। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने शव लेने से इनकार कर विरोध जताया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश कर मामले की जांच व नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की भी मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं बालक का शव नवलगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.