पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और धरपकड़ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, मंदसौर की थाना दलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशों पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल और एसडीओपी सुश्री कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डाँगी की टीम ने 13 जुलाई 2026 को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन कर रहे इस आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम एमडी और 2 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा बरामद किया गया है। घटना के विवरण के अनुसार, दलौदा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तेजसिंह डामोर को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दलौदा महु नीमच हाईवे रोड पर सांवलिया गौशाला के पास घेराबंदी की। वहां से फिरोज (उम्र 22 वर्ष), पिता अब्दुल रहमान, निवासी अभिनंदन कॉलोनी, पदमावती रिसोर्ट के पास, मंदसौर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से ₹1,20,000 मूल्य की 20 ग्राम अवैध एमडी और उसकी पीठ पर टंगे बैग से ₹4,000 मूल्य का 2 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने ₹20,000 मूल्य का एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त किए गए कुल मादक पदार्थ की कीमत करीब ₹1,24,000 बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत थाना दलौदा पर धारा 8/22 और 15 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी फिरोज के खिलाफ पहले से ही थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 258/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 118(1), 126(2), 296(b), 351(3), और 3(5) का मामला पंजीकृत है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप डाँगी, सउनि तेजसिंह डामोर, आरक्षक जितेन्द्र त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, युवराजसिंह और सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और धरपकड़ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, मंदसौर की थाना दलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशों पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल और एसडीओपी सुश्री कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डाँगी की टीम ने 13 जुलाई 2026 को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन कर रहे इस आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम एमडी और 2 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा बरामद किया गया है। घटना के विवरण के अनुसार, दलौदा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तेजसिंह डामोर को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दलौदा महु नीमच हाईवे रोड पर सांवलिया गौशाला के पास घेराबंदी की। वहां से फिरोज (उम्र 22 वर्ष), पिता अब्दुल रहमान, निवासी अभिनंदन कॉलोनी, पदमावती रिसोर्ट
के पास, मंदसौर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से ₹1,20,000 मूल्य की 20 ग्राम अवैध एमडी और उसकी पीठ पर टंगे बैग से ₹4,000 मूल्य का 2 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने ₹20,000 मूल्य का एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त किए गए कुल मादक पदार्थ की कीमत करीब ₹1,24,000 बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत थाना दलौदा पर धारा 8/22 और 15 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी फिरोज के खिलाफ पहले से ही थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 258/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 118(1), 126(2), 296(b), 351(3), और 3(5) का मामला पंजीकृत है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप डाँगी, सउनि तेजसिंह डामोर, आरक्षक जितेन्द्र त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, युवराजसिंह और सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में ग्राम पंचायत आड़ के अनुसूचित जाति (SC) कालबेलिया समाज के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर आवासीय पट्टे की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे सभी पिछले करीब 60 से 70 वर्षों से ग्राम पंचायत आड़ के बिलानाम जमीन पर काबिज हैं। पीड़ित ग्रामीण जगदीश नाथ ने बताया कि इस क्षेत्र में कालबेलिया समाज के लगभग 35 से 40 परिवार आधे कच्चे मकान बनाकर कॉलोनी में निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में भी प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों के माध्यम से पट्टे के लिए आवेदन किए गए थे। उस दौरान ग्राम पंचायत द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर जमीन की नपती भी की गई थी, लेकिन आज तक उन्हें पट्टे वितरित नहीं किए गए। ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन ही दिए गए, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आवासीय पट्टा न होने के कारण ये सभी परिवार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं के लाभ से पूरी तरह वंचित हैं। इसी आक्रोश को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी से जल्द से जल्द पट्टे आवंटित करने की मांग की है।4
- नीमच जिले के जीरन तहसील अंतर्गत ग्राम चीताखेड़ा से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है, जहां करीब 80 वर्षीय दिव्यांग महिला कला बाई न्याय की आस में लोट लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचीं। इस 80 साल की दिव्यांग महिला के पीएम आवास पर संकट मंडरा रहा है। इसी दर्दभरी गुहार के साथ वे लोट लगाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा रखी।1
- मन्दसौर में एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में अफजलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस वारदात के आरोपी गुर्जर भाइयों पर अपना शिकंजा कस दिया है।1
- नीमच में एसपी कार्यालय के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल पर सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक मौके से फरार हो गया।1
- Available for Sale Other Vehicle Type : JCB Brand : jcb Model : 2017 Year of Registration : 2017 Price (₹) : 1850000 City / Locality : Kabja Vehicle Type : Other Vehicle Condition : Old Fuel Type : Diesel बेचना है2
- राजस्थान के कुंभलगढ़ तहसील के नाडोल में स्थित आशापुरा माताजी का मंदिर भक्तों के लिए एक बेहद चमत्कारिक स्थान है। ऐसी मान्यता है कि माता रानी के इस दरबार में आने वाले हर व्यक्ति का दुख-दर्द पूरी तरह दूर हो जाता है। यह राजस्थान का एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां आने वाले सभी दुखियों के कष्ट कटते हैं और इंसानों को उनके कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।2
- प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में ग्राम पंचायत देवला के ग्रामीणों ने डीएमएफटी मद से विकास कार्यों को स्वीकृत करने की मांग को लेकर धरियावद से सलूंबर जाने वाले मार्ग पर उग्र प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने इस मांग को लेकर प्रशासन को 14 जुलाई का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर रास्ता रोक दिया। जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी समझाइश के बाद ग्रामीणों को शांत कराकर रास्ता बहाल करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि देवला ग्राम पंचायत क्षेत्र में 10 से अधिक पत्थर की माइंस संचालित हो रही हैं, जहां से रोजाना पूरे राजस्थान में पत्थर की सप्लाई की जाती है। इन खदानों के संचालन से स्थानीय पंचायत और आम जनता को भारी नुकसान हो रहा है। भारी खनन के कारण क्षेत्र का जलस्तर लगातार नीचे गिर रहा है, स्कूल के भवन जर्जर हो रहे हैं और खस्ताहाल सड़कों के कारण आए दिन लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा उड़ती धूल के कारण लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों ने पुरजोर मांग की है कि खनन से मिलने वाले डीएमएफटी मद के पैसे का उपयोग देवला ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए ही किया जाए। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा है और जल्द से जल्द इस दिशा में उचित कदम उठाने की मांग की है।4
- नीमच जिले की जावद तहसील के ग्राम पालसोड़ा में खेत तक पहुंचने के रास्ते का विवाद अब एक अनोखे विरोध प्रदर्शन के कारण चर्चा का विषय बन गया है। यहां के एक पीड़ित किसान खिलौने के हेलीकॉप्टर की माला पहनकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। रास्ते की समस्या से परेशान पीड़ित किसान ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन से सीधे शब्दों में कहा, "रास्ता नहीं दे सकते तो हेलीकॉप्टर दे दीजिए।"1
- मध्य प्रदेश के नीमच में दबंगों द्वारा किसानों का रास्ता रोककर हाई कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। इस गंभीर विषय को लेकर अधिकारियों को हेलीकॉप्टर पहनकर जानकारी दी गई है।1