*कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *आपसी कहासुनी पर बढ़ा विवाद, आरोपी के मेमोरेंडम पर जंगल से हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद* *रायगढ़, 15 सितंबर*। थाना कापू क्षेत्र के ग्राम पखनाकोट में ग्रामीण की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आपसी कहासुनी एवं अपने इलाज कराने की बात को लेकर हुए विवाद के दौरान चैतराम यादव उर्फ महेश यादव पर टांगी से वार कर उसकी हत्या करना स्वीकार किया है। कापू पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से वारदात में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 सितंबर 2026 को थाना कापू पुलिस को ग्राम पखनाकोट निवासी चैतराम यादव उर्फ महेश यादव (50 वर्ष) की टांगी से वार कर हत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी द्वारा कापू पुलिस को मौके के लिए रवाना किया गया । सूचना पाकर थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की पुलिस टीम के साथ तत्काल ग्राम पखनाकोट पहुंचे। मौके पर मृतक के भतीजे वासुदेव यादव (47 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि मृतक की पत्नी से के अनुसार, दिनांक 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात गांव के ही नैहर साय मांझी (45 वर्ष) उनके घर आया था किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान चैतराम यादव उर्फ महेश यादव पर टांगी से हमला कर दिया। मृतक का शव आरोपी के घर की परछी में जमीन पर पड़ा मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए कापू पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार पता तलाश की गई, जिसके बाद उसे गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। *पूछताछ में हत्या की बात स्वीकारी* पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात उसके स्वयं के इलाज कराने तथा आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने चैतराम यादव पर टांगी से वार किया था। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद उसने वारदात में प्रयुक्त टांगी को छाताघुरा जंगल में पत्थर के नीचे छिपा दिया था। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने छाताघुरा जंगल पहुंचकर हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद कर जप्त की है। *आरोपी नैहर साय मांझी (45 वर्ष) पिता स्व. गोपाल मांझी* को थाना कापू में दर्ज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *24 घंटे में खुलासा करने वाली टीम* एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में कापू पुलिस ने मामले की त्वरित जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंचकर हत्या की गुत्थी सुलझाई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी कैवर्त, सोमेश गोस्वामी, आरक्षक संजीव पटेल, कन्हैया लाल भगत एवं विभूति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- 29 गुंडा-बदमाशों की नई फाइल खोलने की कार्रवाई, 39 पर धारा 110 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंबिकापुर, 15 सितंबर 2026। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सरगुजा पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशन में 29 गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध नई फाइल खोलने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इनमें से 5 नई फाइलें खोली जा चुकी हैं, जिनमें थाना कोतवाली की 2, गांधीनगर की 2 और मणीपुर की 1 फाइल शामिल है। शेष 24 मामलों में कार्रवाई जारी है। इसके अलावा आदतन अपराधियों के विरुद्ध धारा 110 के तहत 39 प्रकरण तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। इनमें कोतवाली के 18, गांधीनगर के 16, मणीपुर के 3 और चौकी रघुनाथपुर के 2 प्रकरण शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- भाजपा का एक ही सिद्धांत नेशन फर्स्ट,विपक्ष का लक्ष्य कुर्सी फर्स्ट वित्त मंत्री ओपी चौधरी।1
- नमस्कार, मैं कविता कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम। 23 सितम्बर को होगा कार्यक्रम रायगढ़ के रामलीला मैदान में चल रहे दस दिवसीय चक्रधर समारोह के अंतिम दिन देश की प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्ण मूर्ति ने दर्शकों से की अपील। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा की मुझे बेहद खुशी है कि 23 सितंबर को रायगढ़ के भव्य चक्रधर समारोह में अपनी पूरी म्यूजिशियन टीम और जान कुमार शानू के साथ आप सभी के बीच प्रस्तुति देने आ रही हूँ। संगीत की इस खूबसूरत शाम को आपके साथ यादगार बनाने का मुझे बेसब्री से इंतज़ार है। 🎶 आप सभी से मेरा आग्रह है कि 23 सितंबर को रामलीला मैदान, रायगढ़ में बड़ी संख्या में पधारें और हमारे साथ इस सुरमयी शाम का आनंद लें। आइए, मिलकर संगीत, सुर और संस्कृति के इस उत्सव को खास बनाएं। 23 सितंबर को रामलीला मैदान में आप सभी से मुलाकात होगी। आपका इंतज़ार रहेगा! ❤️🎶 अगर चाहें तो मैं इसे वीडियो अपील के लिए 30–40 सेकंड की बोलने वाली स्क्रिप्ट के रूप में भी बना सकता हूँ।1
- मालखरौदा के मोना वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक। मिशन चौक से सीपत रोड की ओर स्थित दुकान में देर रात आगजनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी। मालखरौदा के मोना वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक। मिशन चौक से सीपत रोड की ओर स्थित दुकान में देर रात आगजनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी।1
- रामभांठा में खाली प्लॉट में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, पुलिस ने जुटाए महत्वपूर्ण साक्ष्य रायगढ़, 15 सितंबर । शहर के रामभांठा क्षेत्र में आज सुबह एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिला है। किशोर बीती रात घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में उसका शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 15 सितंबर 2026 की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। मौके पर पहुंचे शिवलाल चौहान पिता बालकराम चौहान, उम्र 49 वर्ष, निवासी रामभांठा, मूल निवासी नवीन भटगांव, थाना लैलूंगा ने शव की पहचान अपने पुत्र धनुर्जय चौहान उर्फ गणेश (16 वर्ष) के रूप में की। परिजनों के अनुसार, धनुर्जय चौहान बीती रात करीब 9 बजे चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। सुबह पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान धनुर्जय के रूप में हुई। प्रारंभिक तौर पर शव के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में जुटी, कुछ संदिग्ध हिरासत में घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े लोगों, घटनाक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा “घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।”2
- सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कटौद के भाटापारा में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव में गौधाम सेवा समिति गठित है, जिसके तहत 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। मंगलवार को इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चन्द्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे। इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं। गायों को फसल में जाने से रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ उन्हें भगाने के लिए आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा है। जैसे ही उन्होंने गाय को रोकने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही उनके दोनों साथी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद परिजन रोहित कुमार बरेठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक किसान के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने घटना को लेकर दुख जताते हुए उचित कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।1
- धरमजयगढ़ वन मंडल में बिछड़े हाथी शावक का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित भेजा गया रमकोला।1
- गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी समझाइश — कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर CSP/SDOP एवं थाना प्रभारियों द्वारा गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की तस्दीक एवं समझाइश की गई। 👮 *गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी* पुलिस द्वारा लगभग 32 गुंडा बदमाश एवं 26 निगरानी बदमाशों सहित पूर्व में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा एवं शरीर संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे लगभग 80 व्यक्तियों को समझाइश दी गई। संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान वे किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट, उपद्रव, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि त्योहार की आड़ में गुंडागर्दी, दहशत फैलाने, विवाद करने अथवा किसी प्रकार का अपराध करने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ “ *त्योहार खुशी से मनाएं, कानून हाथ में लिया तो कार्रवाई तय”* पुलिस द्वारा पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने आचरण में सुधार रखते हुए कानून का पालन करें तथा गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 🛡️ *सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर तथा कानून-व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि गणेश उत्सव आस्था, अनुशासन, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।3