Shuru
Apke Nagar Ki App…
तीन सवारी समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, चेकिंग अभियान जारी तीन सवारी समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, चेकिंग अभियान जारी
दुनिया भारत NEWS
तीन सवारी समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, चेकिंग अभियान जारी तीन सवारी समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, चेकिंग अभियान जारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लकड़ी ले जाते युवक का वीडियो, बैरियर की निगरानी पर उठे सवाल बीसलपुर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज में साइकिल पर लकड़ी ले जाते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो के बाद जंगल से लकड़ी की निकासी और बैरियर की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि लकड़ी लदी साइकिलें बैरियर से होकर बाहर निकलती हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। लोगों ने वन विभाग से वायरल वीडियो की जांच कर लकड़ी निकासी के रिकॉर्ड और बैरियर की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा कराने की मांग की है।1
- पूरनपुर में 'वंदे मातरम्' की गूंज, देशभर में एक साथ एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य। मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित तथा शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी रहेगा पूरनपुर। 'नमामि भारतम्' के तहत सम्पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, देशभर में एक साथ एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य।1
- नरपत नगर के जंगल में गन्ने के खेत से गौ माता के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, स्वार (रामपुर) तहसील क्षेत्र के गांव नरपत नगर के जंगल में गन्ने के खेत के अंदर गौ माता के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वार कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने गन्ने के खेत के अंदर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और मिले अवशेषों को एकत्र कराया। इसके बाद मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को दफन कराया गया। मौके पर नरपत नगर चौकी प्रभारी और मसवासी चौकी प्रभारी समेत पुलिस टीम मौजूद रही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में संलिप्त लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में कसाईयों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और अवशेषों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्टर सुधांशु मासवासी स्वार रामपुर प्रदेश,4
- राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- “भारत के युवा अब वोट चोरी नहीं होने देंगे” राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- “भारत के युवा अब वोट चोरी नहीं होने देंगे” नई दिल्ली, 25 सितंबर 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठाए हैं। 24 सितंबर को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और अपने “वोट चोरी” के आरोपों को दोहराया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान पर असर डालती है। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता के वोट के अधिकार को नुकसान पहुंचता है तो उससे संसद, कानून और संवैधानिक संस्थाओं की वैधता पर भी सवाल उठता है। राहुल गांधी ने युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि “भारत के युवा अब वोट चोरी नहीं होने देंगे—देखते रहिए।” उनका यह बयान चुनाव आयोग को लेकर चल रहे मौजूदा राजनीतिक विवाद के बीच सामने आया है। विवाद की दूसरी तरफ क्या कहता है चुनाव आयोग? चुनाव आयोग ने SIR और आयोग के फैसलों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया है। आयोग का कहना है कि निर्णयों पर चर्चा और अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन अंतिम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। विवाद की पृष्ठभूमि में The Indian Express की एक रिपोर्ट भी है, जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में SIR और अन्य चुनावी मामलों से जुड़े फैसलों पर कई बार आपत्तियां दर्ज की थीं। यह रिपोर्ट अब राजनीतिक बहस का प्रमुख आधार बन गई है। फैक्ट-चेक नोट: राहुल गांधी के “वोट चोरी” संबंधी आरोप राजनीतिक आरोप/दावा हैं; इन्हें स्थापित तथ्य के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं होगा। चुनाव आयोग इन आरोपों को स्वीकार नहीं करता और अपनी प्रक्रियाओं का बचाव कर रहा है। #RahulGandhi #VoteChori #ElectionCommission #GyaneshKumar #SIR #IndianPolitics #Youth #VoterList #ElectionNews #BreakingNews #IndiaNews1
- समूह सखियों ने काम वंद करने का दिया अल्टीमेटम सैलरी बढ़ाने की मांग। पीलीभीत।जनपद में कलैक्ट्रेट पर इकट्ठा हुई समूह सखियों ने काम वंद करने का अल्टिमेटम देते हुए सैलरी बढ़ाने और उन्हें नियमित करने की मांग की।1
- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भेजा वीडियो संदेश, ज्ञानेश कुमार क्या करेंगे वीडियो देखें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भेजा वीडियो संदेश, ज्ञानेश कुमार क्या करेंगे।1
- अमरिया के परेवा वैश्य में घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान1
- थाना भुता पुलिस ने खेत के रास्ते को लेकर मारपीट में चार वांछित गिरफ्तार बरेली क्षेत्र के थाना भुता पुलिस ने खेत के रास्ते को लेकर हुई मारपीट के मामले में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को लाडपुर मुड़िया पुलिया के पास फरीदपुर रोड से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीन अगस्त को खेत के रास्ते को लेकर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला किया था जिसमें विपिन नाम का युवक घायल हो गया था। पुलिस ने एक आरोपी के पास से डंडा भी बरामद किया है और सभी को कोर्ट में पेश कर दिया है।1
- जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण.... जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का तलब किया स्पष्टीकरण पीलीभीत सूचना विभाग 25 सितम्बर 2026/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घायल व बीमार गोवंशों की इलाज/देखभाल हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला में मृत गौवंशों के पंचनामा रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की। गौशाला में व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गोवंशों को नियमित हरा चारा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो पशु दुर्घटना से चोटिल होकर गौशाला लाये जाते हैं उनके स्वास्थ्य की विशेष ध्यान रखते हुये नियमित दवा दी जाये। उन्होंने गोवशों हेतु टिनशेड का निर्माण शीघ्र कराए जाने व गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित रहे।2