Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
Vinay kumar giri
सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- शिक्षक MLC चुनाव में शिकायत से मचा हड़कंप! भाजपा MLC की शिकायत पर चुनावी प्रेक्षक पर गिरी गाज मतगणना से ठीक पहले IAS अभय सिंह हटाए गए प्रकाश बिंदु को मिली कमान, सियासी गलियारों में हलचल! #TeacherMLC #शिक्षकMLCचुनाव #गोरखपुर #फैजाबाद #देवेंद्रप्रतापसिंह #अभयसिंह #प्रकाशबिंदु #IASअधिकारी #उत्तरप्रदेश #UPNews #GorakhpurNews #MLCElection #BreakingNews #PoliticalNews #ABC Hindustan #एबीसीहिंदुस्तान1
- सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम में किया भव्य रुद्राभिषेक, हवन और विशाल भंडारे का आयोजन संत कबीर नगर।।सहजनवा / :क्षेत्रीय जनता की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और चहुंमुखी विकास की मंगलकामना के लिए सहजनवा के लोकप्रिय विधायक श्री प्रदीप शुक्ला ने अपनी धर्मपत्नी और अपने सुपुत्र वैभव शुक्ला के साथ आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा तामेश्वर नाथ धाम में पहुंचकर विधि-विधान के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न किया।इस पावन अवसर पर विधायक ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया तथा संपूर्ण क्षेत्र के कल्याण की कामना के साथ अखंड रामायण पाठ एवं भव्य हवन का अनुष्ठान पूर्ण किया। अनुष्ठान की पूर्णता के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक प्रदीप शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्रवासियों की सेवा और उनका हरसंभव विकास ही उनके जीवन का मुख्य ध्येय है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से सहजनवा क्षेत्र प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही उनकी हार्दिक प्रार्थना है। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उल्लास का वातावरण व्याप्त रहा।2
- श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिरों में हुआ रामायण पाठ विधायकों ने खलीलाबाद, मेहदावल और महुली में किया कार्यक्रमों का शुभारंभ, 10 सफाई नायक व स्वच्छाग्राही सम्मानित (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर, 26 अक्टूबर। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती जिले में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर खलीलाबाद, मेहदावल, महुली सहित विभिन्न स्थानों के राम जानकी और हनुमान मंदिरों में वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन और भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने श्रीराम जानकी मंदिर खलीलाबाद और मेहदावल में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर रामायण पाठ का शुभारंभ किया। वहीं, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने महुली स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर तथा महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। खलीलाबाद मंदिर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश ने भी महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने 10 सफाई नायकों और स्वच्छाग्रहियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खलीलाबाद में विधायक प्रतिनिधि मुरली जायसवाल और वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह ने भी महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। विधायकों और अपर जिलाधिकारी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन ज्ञान, भक्ति और आत्मशक्ति की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर व्यक्ति जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां जयंती के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने विभिन्न मंदिरों में रामायण पाठ, भजन और भक्ति गीत प्रस्तुत किए। खलीलाबाद में हरिशंकर मौर्य एंड लोकगीत पार्टी, मेहदावल में महेश मौर्य एंड पार्टी, महुली में अमरजीत एंड पार्टी, तितौआ स्थित हनुमान मंदिर में भुआल तथा बखिरा के मंगल बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में रमेश चंद्र एंड पार्टी के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में श्रीराम जानकी मंदिर खलीलाबाद के महंत श्री श्री 108 कृष्ण मुरारी दास, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, खंड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, नगर पालिका के अकाउंटेंट उमेश कुमार और सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। जिले के विभिन्न विकासखंडों के मंदिरों में भी वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया गया।3
- ओवरब्रिज से गिरकर किशोर की मौत, इकलौते बेटे का शव देख बेहोश हुए मां-बाप संतकबीरनगर के खलीलाबाद में देर रात ओवरब्रिज से करीब 30 फीट नीचे गिरकर 17 वर्षीय शाश्वत राय की मौत हो गई। वह रात आठ बजे गिटार लेने के लिए बाइक से घर से निकला था। रात करीब 12 बजे उसका शव सड़क पर मिला। बेटे की मौत की खबर सुनकर माता-पिता बदहवास हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शाश्वत के पिता संजय राय सरकारी शिक्षक और मां अनिता राय निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। वह इलाहाबाद में जेई पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रहा था। हाईस्कूल में 92.4 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले शाश्वत को तत्कालीन डीएम सम्मानित कर चुके थे। वह नवरात्रि से पहले घर आया था और सोमवार को वापस इलाहाबाद जाने वाला था।1
- बस्ती में ट्रक के नीचे दबकर चौकीदार और दो बेटियों की मौत, रातभर पड़े रहे शव बस्ती। बभनान-गौर मार्ग पर कोठवा गांव के पास रविवार रात ट्रक की चपेट में आने से गौर थाने में तैनात चौकीदार राजेश कुमार यादव (32) और उनकी दो बेटियों शिवांगी (11) व मानवी (7) की मौत हो गई। तीनों भंडारे से लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में चला गया और तीनों उसके नीचे दबे रहे। अंधेरे के कारण रातभर किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हाइड्रा मशीन से ट्रक हटवाकर शव निकलवाए। हादसे से गांव में शोक छा गया।1
- लखनऊ में दिन*दहाड़े ट्रि*पल म*र्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ता*बड़तोड़ फा*यरिंग,पुलिस जाँच में जुटी.. लखनऊ में दिन*दहाड़े ट्रि*पल म*र्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ता*बड़तोड़ फा*यरिंग,पुलिस जाँच में जुटी..1
- फिरोजाबाद में टेसू-झांझी पूजा के दौरान बड़ा हादसा, बेकाबू कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 5 की मौत, कई घायल उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शरद पूर्णिमा पर टेसू-झांझी विसर्जन के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा छटनपुरा गांव के पास हुआ। पूरी खबर के लिए जुड़े रहें Vande Times के साथ। #VandeTimes #FirozabadNews #UPNews #Breakingnews #Accident1