जिला स्वास्थ्य समिति, चित्रकूट राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने हेतु मीडिया ब्रीफिंग कार्यशाला आयोजित: सीएमओ डॉ. महेंद्र त्रिपाठी चित्रकूट, 07 अगस्त 2026। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति, चित्रकूट द्वारा मीडिया ब्रीफिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के नेतृत्व में डॉ. महेंद्र जटारिया ने की। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं इसकी उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र जटारिया ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 अगस्त, 2026 को आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़ों से बचाव हेतु कृमिनाशक दवा (एल्बेंडाजोल) निःशुल्क खिलाई जाएगी। यह दवा जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर कृमिनाशक दवा अवश्य दिलाएं। यदि कोई बच्चा 10 अगस्त को किसी कारणवश दवा लेने से वंचित रह जाता है, तो उसे 14 अगस्त, 2026 को आयोजित मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। कार्यशाला में अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र जटारिया एवं डी सी पी एम विकास कुशवाहा ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के पोषण, शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नियमित रूप से कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों को स्वस्थ रखने और उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यशाला में मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे इस जनहितकारी अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर जन-जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें, ताकि जिले का कोई भी पात्र बच्चा इस अभियान के लाभ से वंचित न रहे। स्लोगन: "पेट के कीड़ों से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा।"
जिला स्वास्थ्य समिति, चित्रकूट राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने हेतु मीडिया ब्रीफिंग कार्यशाला आयोजित: सीएमओ डॉ. महेंद्र त्रिपाठी चित्रकूट, 07 अगस्त 2026। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति, चित्रकूट द्वारा मीडिया ब्रीफिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के नेतृत्व में डॉ. महेंद्र जटारिया ने की। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं इसकी उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र जटारिया ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 अगस्त, 2026 को आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़ों से बचाव हेतु कृमिनाशक दवा (एल्बेंडाजोल) निःशुल्क खिलाई जाएगी। यह दवा जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने
अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर कृमिनाशक दवा अवश्य दिलाएं। यदि कोई बच्चा 10 अगस्त को किसी कारणवश दवा लेने से वंचित रह जाता है, तो उसे 14 अगस्त, 2026 को आयोजित मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। कार्यशाला में अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र जटारिया एवं डी सी पी एम विकास कुशवाहा ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के पोषण, शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नियमित रूप से कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों को स्वस्थ रखने और उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यशाला में मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे इस जनहितकारी अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर जन-जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें, ताकि जिले का कोई भी पात्र बच्चा इस अभियान के लाभ से वंचित न रहे। स्लोगन: "पेट के कीड़ों से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा।"
- रेहुटिया रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से आवागमन ठप, राहगीर परेशान चित्रकूट/मानिकपुर। लगातार बारिश के चलते कर्वी–मानिकपुर मार्ग को जोड़ने वाले रेहुटिया रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। अंडरब्रिज में कई फीट तक पानी जमा होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग कर्वी और मानिकपुर के बीच प्रमुख संपर्क मार्ग है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अंडरब्रिज से पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को बार-बार इस समस्या का सामना न करना पड़े।1
- स्कूलों में अभेद्य सुरक्षा: चित्रकूट के PM SHRI विद्यालयों में तैनात होंगे 3-3 सिक्योरिटी गार्ड, 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट में होगी ड्यूटी! स्कूलों में अभेद्य सुरक्षा: चित्रकूट के PM SHRI विद्यालयों में तैनात होंगे 3-3 सिक्योरिटी गार्ड, 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट में होगी ड्यूटी!2
- जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने की मिशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास आदि कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा *विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश* चित्रकूट, 07 अगस्त। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैंप कार्यालय, चित्रकूट में मिशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वृक्षारोपण अभियान, निराश्रित गोवंश संरक्षण एवं वीबी-जी रामजी योजना सहित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने वीबी-जी रामजी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आगामी एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से कार्य प्रारंभ कराते हुए अधिकाधिक श्रमिकों का नियोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो चकबंदी संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक गौशालाओं में योजना के अंतर्गत अनुमन्यतानुसार भूमि सुधार, वृक्षारोपण, अतिरिक्त पशुशेड, जलभराव वाले स्थानों पर इंटरलॉकिंग आदि कार्य कराए जाएं, जिससे गौशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार हो सके। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास क्लस्टर विकसित किए जाएंगे मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक विकासखंड में ऐसे कम से कम एक स्थल का चयन करने के निर्देश दिए, जहां बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए गए हों तथा आवासों का निर्माण क्लस्टर के रूप में कराया जा सके। इस क्रम में विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत अकबरपुर तथा विकासखंड मानिकपुर की ग्राम पंचायत डोडामाफी में कोल जनजाति के आवास क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। दोनों स्थानों के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। मिशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश मिशन कायाकल्प के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित 19 पैरामीटर्स के संतृप्तीकरण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 84 विद्यालयों में अवशेष बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्राथमिकता पर कराया जाए। वहीं कम ऊंचाई वाली बाउंड्रीवाल वाले 200 विद्यालयों में कंटीले तार (Concertina Wire) लगाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स के सापेक्ष जो भी अन्य कार्य अभी असंतृप्त हैं, उन्हें ग्राम पंचायतों में उपलब्ध धनराशि के अनुसार प्राथमिकता से पूर्ण कराते हुए विद्यालयों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संतृप्त किया जाए। जिन विद्यालयों में रनिंग वाटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां भी कार्य को प्राथमिकता पर लेते हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने बजरंग वाटिका, नक्षत्र वाटिका एवं हरिशंकरी के पौधारोपण हेतु स्थल चयन एवं आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग से समन्वय स्थापित कर पौधों का उठान एवं निर्धारित तिथि पर पौधारोपण सुनिश्चित करने को कहा। निराश्रित गोवंश का शत-प्रतिशत संरक्षण सुनिश्चित किया जाए गोवंश संरक्षण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में संचालित सभी सामुदायिक गौशालाओं में निराश्रित गोवंश का अनिवार्य रूप से संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्थिति में अन्ना गोवंश सड़कों अथवा किसानों की निजी भूमि पर नहीं पाया जाना चाहिए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित विकासखंड का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने गौशालाओं में जलभराव एवं कीचड़ की समस्या का प्राथमिकता पर निराकरण कराने के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार मिट्टी, बजरी, खड़ंजा आदि का उपयोग कर गौशालाओं को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाया जाए। साथ ही गौशालाओं के कायाकल्प से संबंधित अनुमन्य कार्य वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जाए।1
- चित्रकूट रैपुरा मदना फ़ुटहा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट 3 महिलाओं समेत 5 घायल मामला दर्ज। मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना अंतर्गत मदना के फ़ुटहा गांव का है जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट की है जिसमें 3महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए मारपीट में घायल सुखलाल पुत्र मोहन ने बताया कि वह घर से अपनी भैंस लेकर चराने जा रहा था और जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंचा वैसे रास्ते में पहले से मारपीट की इरादे से बैठे हैं धर्मपाल रघुवीर राजकरन भगवान दीन और रविकरन उसे गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर पांच लोग लाठी डंडे लेकर उसे पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की है जिसको बचाने के उसके भाई रामसागर भाभी कुसमा ज्ञानवती और उसकी भतीजी शिवानी के साथ में दबंगों ने मारपीट की है जिनकी तहरीर पीड़ित ने रायपुर थाने में दी है जान दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुखलाल का आज शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है चित्रकूट रैपुरा मदना फ़ुटहा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट 3 महिलाओं समेत 5 घायल मामला दर्ज। मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना अंतर्गत मदना के फ़ुटहा गांव का है जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट की है जिसमें 3महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए मारपीट में घायल सुखलाल पुत्र मोहन ने बताया कि वह घर से अपनी भैंस लेकर चराने जा रहा था और जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंचा वैसे रास्ते में पहले से मारपीट की इरादे से बैठे हैं धर्मपाल रघुवीर राजकरन भगवान दीन और रविकरन उसे गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर पांच लोग लाठी डंडे लेकर उसे पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की है जिसको बचाने के उसके भाई रामसागर भाभी कुसमा ज्ञानवती और उसकी भतीजी शिवानी के साथ में दबंगों ने मारपीट की है जिनकी तहरीर पीड़ित ने रायपुर थाने में दी है जान दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुखलाल का आज शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है1
- *चित्रकूट ब्रेकिंग*__मंदाकिनी नदी, जल, जनस्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक धरोहर की रक्षा के उद्देश्य से शुक्रवार को कर्वी के राजाघाट, पुरानी बाजार में जल सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ। समाजसेवी अभिमन्यु, भूपेंद्र पटेल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने मंदाकिनी को प्रदूषण, सीवर, अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से मुक्त कर स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने की मांग उठाई। उन्होंने प्रशासन से नदी संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने, जल गुणवत्ता की नियमित जांच कराने तथा प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू करने की अपील की। सत्याग्रहियों ने कहा कि जनभागीदारी से ही मंदाकिनी का संरक्षण संभव है। *चित्रकूट ब्रेकिंग*__मंदाकिनी नदी, जल, जनस्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक धरोहर की रक्षा के उद्देश्य से शुक्रवार को कर्वी के राजाघाट, पुरानी बाजार में जल सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ। समाजसेवी अभिमन्यु, भूपेंद्र पटेल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने मंदाकिनी को प्रदूषण, सीवर, अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से मुक्त कर स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने की मांग उठाई। उन्होंने प्रशासन से नदी संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने, जल गुणवत्ता की नियमित जांच कराने तथा प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू करने की अपील की। सत्याग्रहियों ने कहा कि जनभागीदारी से ही मंदाकिनी का संरक्षण संभव है।1
- भाकपा ने महंगाई, बेरोजगारी मुद्दों पर बारिश में पदयात्रा निकाली। 🚨 चित्रकूट न्यूज लाइव | बड़ी खबर 🚨 🌧️ बरसते पानी में महंगाई, बेरोजगारी व शिक्षा-स्वास्थ्य के मुद्दों पर भाकपा की निकली जनजागरण पदयात्रा चित्रकूट। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की चित्रकूट इकाई ने गुरुवार को जिला सचिव कामरेड अमित यादव के नेतृत्व में बारिश के बीच जनजागरण पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों एवं मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर जनता को जागरूक करना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिलाएं एवं मजदूर शामिल रहे। कामरेड अमित यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, किसानों-मजदूरों की समस्याएं और भ्रष्टाचार के कारण आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने युवाओं के रोजगार संकट पर चिंता जताते हुए जनजागरूकता की आवश्यकता बताई। भाकपा के अनुसार, यह जनजागरण पदयात्रा 15 अगस्त तक जिले के सभी ब्लॉकों, तहसीलों और गांवों में निकाली जाएगी। अभियान के दौरान लोगों को उनके अधिकारों और जनहित के मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विशाल रैली में शामिल होने की अपील भी की जाएगी। पदयात्रा कर्वी से शुरू होकर बनकट, बन्धुओं, छिपनी होते हुए लोढ़वारा गांव पहुंची, जहां जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान कामरेड कमलेश यादव, कामरेड हनुमान यादव, रामनरेश मिश्र सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता, दर्जनों महिलाएं एवं मजदूर उपस्थित रहे। 📲 ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए "चित्रकूट न्यूज लाइव" को फॉलो करें। 👍 पोस्ट को लाइक करें | शेयर करें | अपनी राय कमेंट में दें। #ChitrakootNewsLive #चित्रकूट #CPI #जनजागरण_पदयात्रा #महंगाई #बेरोजगारी #किसान #मजदूर #BreakingNews #UttarPradesh1
- 🚨 चित्रकूट: डकैती व हत्या मामले का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार चित्रकूट की कोतवाली कर्वी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती एवं हत्या के मामले में वांछित ₹25,000 के इनामी अपराधी छोटकू पुत्र मोहर्रम को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2024 में ग्राम कसहाई में छात्रा मुस्कान की हत्या, डकैती एवं लूट की वारदात में वांछित था। मामले के खुलासे के बाद उसके विरुद्ध ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कान्त राय, क्षेत्राधिकारी नगर सतेन्द्र कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजेश कुमार एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। 📌 गिरफ्तार करने वाली टीम: • उ0नि0 राजेश कुमार • मुख्य आरक्षी इकरार अहमद • आरक्षी धर्मेंद्र सिंह • आरक्षी शिवम यादव चित्रकूट पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार इनामी अपराधी को कानून के शिकंजे में लाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। #Chitrakoot #ChitrakootPolice #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh #PoliceAction #ChitrakootNewsLive1