logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाकपा ने महंगाई, बेरोजगारी मुद्दों पर बारिश में पदयात्रा निकाली। 🚨 चित्रकूट न्यूज लाइव | बड़ी खबर 🚨 🌧️ बरसते पानी में महंगाई, बेरोजगारी व शिक्षा-स्वास्थ्य के मुद्दों पर भाकपा की निकली जनजागरण पदयात्रा चित्रकूट। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की चित्रकूट इकाई ने गुरुवार को जिला सचिव कामरेड अमित यादव के नेतृत्व में बारिश के बीच जनजागरण पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों एवं मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर जनता को जागरूक करना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिलाएं एवं मजदूर शामिल रहे। कामरेड अमित यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, किसानों-मजदूरों की समस्याएं और भ्रष्टाचार के कारण आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने युवाओं के रोजगार संकट पर चिंता जताते हुए जनजागरूकता की आवश्यकता बताई। भाकपा के अनुसार, यह जनजागरण पदयात्रा 15 अगस्त तक जिले के सभी ब्लॉकों, तहसीलों और गांवों में निकाली जाएगी। अभियान के दौरान लोगों को उनके अधिकारों और जनहित के मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विशाल रैली में शामिल होने की अपील भी की जाएगी। पदयात्रा कर्वी से शुरू होकर बनकट, बन्धुओं, छिपनी होते हुए लोढ़वारा गांव पहुंची, जहां जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान कामरेड कमलेश यादव, कामरेड हनुमान यादव, रामनरेश मिश्र सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता, दर्जनों महिलाएं एवं मजदूर उपस्थित रहे। 📲 ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए "चित्रकूट न्यूज लाइव" को फॉलो करें। 👍 पोस्ट को लाइक करें | शेयर करें | अपनी राय कमेंट में दें। #ChitrakootNewsLive #चित्रकूट #CPI #जनजागरण_पदयात्रा #महंगाई #बेरोजगारी #किसान #मजदूर #BreakingNews #UttarPradesh

11 hrs ago
user_Chitrakootnewslive
Chitrakootnewslive
News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

भाकपा ने महंगाई, बेरोजगारी मुद्दों पर बारिश में पदयात्रा निकाली। 🚨 चित्रकूट न्यूज लाइव | बड़ी खबर 🚨 🌧️ बरसते पानी में महंगाई, बेरोजगारी व शिक्षा-स्वास्थ्य के मुद्दों पर भाकपा की निकली जनजागरण पदयात्रा चित्रकूट। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की चित्रकूट इकाई ने गुरुवार को जिला सचिव कामरेड अमित यादव के नेतृत्व में बारिश के बीच जनजागरण पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों एवं मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर जनता को जागरूक करना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिलाएं एवं मजदूर शामिल रहे। कामरेड अमित यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, किसानों-मजदूरों की समस्याएं और भ्रष्टाचार के कारण आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने युवाओं के रोजगार संकट पर चिंता जताते हुए जनजागरूकता की आवश्यकता बताई। भाकपा के अनुसार, यह जनजागरण पदयात्रा 15 अगस्त तक जिले के सभी ब्लॉकों, तहसीलों और गांवों में निकाली जाएगी। अभियान के दौरान लोगों को उनके अधिकारों और जनहित के मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विशाल रैली में शामिल होने की अपील भी की जाएगी। पदयात्रा कर्वी से शुरू होकर बनकट, बन्धुओं, छिपनी होते हुए लोढ़वारा गांव पहुंची, जहां जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान कामरेड कमलेश यादव, कामरेड हनुमान यादव, रामनरेश मिश्र सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता, दर्जनों महिलाएं एवं मजदूर उपस्थित रहे। 📲 ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए "चित्रकूट न्यूज लाइव" को फॉलो करें। 👍 पोस्ट को लाइक करें | शेयर करें | अपनी राय कमेंट में दें। #ChitrakootNewsLive #चित्रकूट #CPI #जनजागरण_पदयात्रा #महंगाई #बेरोजगारी #किसान #मजदूर #BreakingNews #UttarPradesh

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिला स्वास्थ्य समिति, चित्रकूट राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने हेतु मीडिया ब्रीफिंग कार्यशाला आयोजित: सीएमओ डॉ. महेंद्र त्रिपाठी चित्रकूट, 07 अगस्त 2026। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति, चित्रकूट द्वारा मीडिया ब्रीफिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के नेतृत्व में डॉ. महेंद्र जटारिया ने की। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं इसकी उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र जटारिया ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 अगस्त, 2026 को आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़ों से बचाव हेतु कृमिनाशक दवा (एल्बेंडाजोल) निःशुल्क खिलाई जाएगी। यह दवा जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर कृमिनाशक दवा अवश्य दिलाएं। यदि कोई बच्चा 10 अगस्त को किसी कारणवश दवा लेने से वंचित रह जाता है, तो उसे 14 अगस्त, 2026 को आयोजित मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। कार्यशाला में अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र जटारिया एवं डी सी पी एम विकास कुशवाहा ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के पोषण, शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नियमित रूप से कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों को स्वस्थ रखने और उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यशाला में मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे इस जनहितकारी अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर जन-जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें, ताकि जिले का कोई भी पात्र बच्चा इस अभियान के लाभ से वंचित न रहे। स्लोगन: "पेट के कीड़ों से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा।"
    2
    जिला स्वास्थ्य समिति, चित्रकूट

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने हेतु मीडिया ब्रीफिंग कार्यशाला आयोजित: सीएमओ डॉ. महेंद्र त्रिपाठी
चित्रकूट, 07 अगस्त 2026।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति, चित्रकूट द्वारा मीडिया ब्रीफिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के नेतृत्व में  डॉ. महेंद्र जटारिया ने की। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं इसकी उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र जटारिया ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 अगस्त, 2026 को आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़ों से बचाव हेतु कृमिनाशक दवा (एल्बेंडाजोल) निःशुल्क खिलाई जाएगी। यह दवा जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर कृमिनाशक दवा अवश्य दिलाएं। यदि कोई बच्चा 10 अगस्त को किसी कारणवश दवा लेने से वंचित रह जाता है, तो उसे 14 अगस्त, 2026 को आयोजित मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी।
कार्यशाला में अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र जटारिया एवं डी सी पी एम विकास कुशवाहा ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के पोषण, शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नियमित रूप से कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों को स्वस्थ रखने और उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यशाला में मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे इस जनहितकारी अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर जन-जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें, ताकि जिले का कोई भी पात्र बच्चा इस अभियान के लाभ से वंचित न रहे।
स्लोगन:
"पेट के कीड़ों से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा।"
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राष्ट्रीय कृमि दिवस 10 अगस्त को मनाया जाएगा, तीन लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा राष्ट्रीय कृमि दिवस 10 अगस्त को मनाया जाएगा, तीन लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा सीएमओ कार्यालय में मीडिया कार्यशाला आयोजित, नोडल अधिकारी महेंद्र कुमार जातारिया ने दी जानकारी चित्रकूट। आगामी 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सभागार में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के जनपद नोडल अधिकारी महेंद्र कुमार जातारिया ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत जिले के 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इससे खून की कमी, कुपोषण, कमजोरी, पढ़ाई में ध्यान न लगना तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में नियमित अंतराल पर कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। महेंद्र कुमार जातारिया ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य माध्यमों से पात्र बच्चों तक दवा पहुंचाई जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त को दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी ताकि कोई भी पात्र बच्चा अभियान से वंचित न रहे। मीडिया कार्यशाला में पत्रकारों से अपील की गई कि वे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, जिससे अभिभावकों में जागरूकता बढ़े और सभी बच्चे इस अभियान का लाभ उठा सकें। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर कृमिनाशक दवा अवश्य दिलवाएं और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
    1
    राष्ट्रीय कृमि दिवस 10 अगस्त को मनाया जाएगा, तीन लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा
राष्ट्रीय कृमि दिवस 10 अगस्त को मनाया जाएगा, तीन लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा
सीएमओ कार्यालय में मीडिया कार्यशाला आयोजित, नोडल अधिकारी महेंद्र कुमार जातारिया ने दी जानकारी
चित्रकूट। आगामी 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सभागार में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के जनपद नोडल अधिकारी महेंद्र कुमार जातारिया ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत जिले के 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इससे खून की कमी, कुपोषण, कमजोरी, पढ़ाई में ध्यान न लगना तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में नियमित अंतराल पर कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
महेंद्र कुमार जातारिया ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य माध्यमों से पात्र बच्चों तक दवा पहुंचाई जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त को दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी ताकि कोई भी पात्र बच्चा अभियान से वंचित न रहे।
मीडिया कार्यशाला में पत्रकारों से अपील की गई कि वे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, जिससे अभिभावकों में जागरूकता बढ़े और सभी बच्चे इस अभियान का लाभ उठा सकें। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर कृमिनाशक दवा अवश्य दिलवाएं और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
    user_RATAN PATEL
    RATAN PATEL
    Local News Reporter करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सतना। सोहावल मोड पर एसडीएम राहुल सिलाड़िया कर रहे कार्रवाई। संयुक्त प्रशासनिक दल की कार्रवाई में नेशनल हाईवे पर खड़े वाहनों पर हो रहा चालान। जांच टीम में यातायात पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी भी शामिल। 14 गाड़ियों के चालान काटे
    1
    सतना। सोहावल मोड पर एसडीएम राहुल सिलाड़िया कर रहे कार्रवाई। संयुक्त प्रशासनिक दल की कार्रवाई में नेशनल हाईवे पर खड़े वाहनों पर हो रहा चालान। जांच टीम में यातायात पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी भी शामिल।
14 गाड़ियों के चालान काटे
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने बिरहुली रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य 31 अगस्त तक पूरा न होने पर रेल रोको आंदोलन का हुआ आगाज सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी सतना रेल प्रबंधक के यहां जाकर 31 अगस्त तक कर को पूर्ण करने पर बिरहुली ओवर ब्रिज आम नागरिकों को सौंपने का कार्य नहीं किया जाता है तो भारतीय जन मोर्चा पार्टी 1 सितंबर को रेल रोको आंदोलन करेगी । शहर की जनता लगातार डाबट रूट में न जाने कई तो गिर के किसी का टांग किसी का हाथ टूट चुका है रास्ते सही नहीं है लगभग 5 किलोमीटर जाने के लिए मजबूर है। सतना शहर के सांसद विधायक उनकी उदासीनता ने लगातार समय पर समय बढ़ाया जा रहा है जिसे भारतीय जन मोर्चा पार्टी विरोध कर रही है भारतीय जन मोर्चा पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय का कहना है कि जिसने भी समय सीमा बताई थी और समय सीमा में कार्य करने के लिए टेंडर हुआ था तो दोनों अयोग्यता के कारण समय को लगातार बढ़ाने का काम हो रहा है। यदि ऐसे इंजीनियर को यह भी नहीं मालूम कि कितने समय में कार्य पूरा होगा किसी बिसम स्थितियों को छोड़कर लेकिन देखने में आया है कि ऐसे आयोग्ग इंजीनियरों के कारण ही समय पर समय लगातार बढ़ता चला जाता है और भ्रष्टाचार अपने आप होता चला जाता है जो लागत 300 की होती है वह बढ़ते बढ़ते 3000 तक भी पहुंच जाती है जो आम जनमानस की जेब से लूटने जैसा है। समय पर कार्य न करने वाले ठेकेदार का पैसा काटकर उसको दण्ड की जगह समय इंटेंशन के नाम पर लगातार प्रमोशन करने का काम हो रहा है।आम जनमानस के टैक्स के पैसे को लूटते हुए देखता रह जाता है। सांसद और विधायक भारतीय जन मोर्चा पार्टी का होता तो एक वर्ष पूर्व काम पूरा हो जाता है।
    1
    भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने बिरहुली रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य 31 अगस्त तक पूरा न होने पर रेल रोको आंदोलन का हुआ आगाज 
 सतना 
भारतीय जन मोर्चा पार्टी सतना रेल प्रबंधक के यहां जाकर 31 अगस्त तक कर को पूर्ण करने पर बिरहुली ओवर ब्रिज आम नागरिकों को सौंपने का कार्य नहीं किया जाता है तो भारतीय जन मोर्चा पार्टी 1 सितंबर को रेल रोको आंदोलन करेगी ।  शहर की जनता लगातार डाबट रूट में न जाने कई तो गिर के किसी का टांग किसी का हाथ टूट चुका है रास्ते सही नहीं है लगभग 5 किलोमीटर जाने के लिए मजबूर है।
 सतना शहर के सांसद विधायक उनकी उदासीनता ने लगातार समय पर समय बढ़ाया जा रहा है जिसे भारतीय जन मोर्चा पार्टी विरोध कर रही है भारतीय जन मोर्चा पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय का कहना है कि जिसने भी समय सीमा बताई थी और समय सीमा में कार्य करने के लिए टेंडर हुआ था तो दोनों अयोग्यता के कारण समय को लगातार बढ़ाने का काम हो रहा है। यदि ऐसे इंजीनियर  को यह भी नहीं मालूम कि कितने समय में कार्य पूरा होगा किसी बिसम  स्थितियों को छोड़कर लेकिन देखने में आया है कि ऐसे आयोग्ग इंजीनियरों के कारण ही समय पर समय लगातार बढ़ता चला जाता है और भ्रष्टाचार अपने आप होता चला जाता है जो लागत 300 की होती है वह बढ़ते बढ़ते 3000 तक भी पहुंच जाती है जो आम जनमानस की जेब से लूटने जैसा है।
 समय पर कार्य न करने वाले ठेकेदार का पैसा काटकर उसको दण्ड की जगह समय इंटेंशन के नाम पर लगातार प्रमोशन करने का काम  हो रहा है।आम जनमानस के टैक्स के पैसे को लूटते हुए देखता रह जाता है।
सांसद और विधायक  भारतीय जन मोर्चा पार्टी का होता तो एक वर्ष पूर्व काम पूरा हो जाता है।
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। पूड़ी-सब्जी और माला लेकर निगम पहुंचे अधिवक्ता, अनोखा विरोध। रीवा नगर निगम में गुरुवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। अवैध अतिक्रमण नहीं हटाने से नाराज एक अधिवक्ता थाली में पूड़ी-सब्जी और फूलों की माला लेकर निगम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। अधिवक्ता विनय गुप्ता का आरोप है कि वार्ड क्रमांक-26 छत्रपति नगर में उनके घर के सामने शासकीय रास्ते पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। कई शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि अतिक्रमणकारी ने सड़क और नाली पर भी निर्माण कर लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न कर दी है। विरोध दर्ज कराने के लिए अधिवक्ता पूड़ी-सब्जी की थाली और फूलों की माला लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के बजाय अतिक्रमणकारियों का पक्ष ले रहे हैं। अधिवक्ता ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    लोकेशन रीवा।

पूड़ी-सब्जी और माला लेकर निगम पहुंचे अधिवक्ता, अनोखा विरोध।

रीवा नगर निगम में गुरुवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। अवैध अतिक्रमण नहीं हटाने से नाराज एक अधिवक्ता थाली में पूड़ी-सब्जी और फूलों की माला लेकर निगम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। अधिवक्ता विनय गुप्ता का आरोप है कि वार्ड क्रमांक-26 छत्रपति नगर में उनके घर के सामने शासकीय रास्ते पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। कई शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि अतिक्रमणकारी ने सड़क और नाली पर भी निर्माण कर लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न कर दी है। विरोध दर्ज कराने के लिए अधिवक्ता पूड़ी-सब्जी की थाली और फूलों की माला लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के बजाय अतिक्रमणकारियों का पक्ष ले रहे हैं। अधिवक्ता ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सतना। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारियों की कलमबंद हड़ताल लगातार जारी है। सतना। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारियों की कलमबंद हड़ताल लगातार जारी है। अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी शासन के खिलाफ लामबंद हैं और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। पटवारियों की प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू एवं पदोन्नति, समयमान वेतनमान का लाभ, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा का नियमित आयोजन, जॉब प्रोटेक्शन एक्ट में पटवारियों को शामिल किया जाना, लंबित वित्तीय भुगतानों का तत्काल निराकरण तथा पदाधिकारियों के नियमविरुद्ध स्थानांतरण पर रोक शामिल हैं। आंदोलनरत पटवारियों का कहना है कि जिला प्रशासन के अधिकांश राजस्व एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पटवारियों पर होती है। उनका कहना है कि कलेक्टर के अधीन 56 विभागों का कार्य संचालित होता है, जिनमें से अनेक विभागों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का दायित्व पटवारी निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। पटवारी संघ ने भर्ती और पदोन्नति व्यवस्था को लेकर भी असंतोष जताया। उनका कहना है कि कलेक्टर पद तक पहुंचने वाले अधिकारियों को सेवा के दौरान कई पदोन्नतियां मिलती हैं, जबकि पटवारी भर्ती के लिए स्नातक के साथ सीपीसीटी और कंप्यूटर योग्यता जैसी अतिरिक्त पात्रताएं आवश्यक होने के बावजूद अधिकांश कर्मचारी पूरी सेवा एक ही पद पर रहकर सेवानिवृत्त हो जाते हैं। संघ का आरोप है कि राजस्व विभाग में चपरासी से लेकर कलेक्टर तक पदोन्नति की व्यवस्था है, लेकिन पटवारी संवर्ग को इससे वंचित रखा गया है। पटवारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेश के लगभग 25 हजार पटवारी अपनी-अपनी जरीब (माप की चेन) लेकर भोपाल में प्रदर्शन करते हुए अनोखे ढंग से विरोध दर्ज कराएंगे
    1
    सतना। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारियों की कलमबंद हड़ताल लगातार जारी है।
सतना। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारियों की कलमबंद हड़ताल लगातार जारी है। अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी शासन के खिलाफ लामबंद हैं और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
पटवारियों की प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू एवं पदोन्नति, समयमान वेतनमान का लाभ, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा का नियमित आयोजन, जॉब प्रोटेक्शन एक्ट में पटवारियों को शामिल किया जाना, लंबित वित्तीय भुगतानों का तत्काल निराकरण तथा पदाधिकारियों के नियमविरुद्ध स्थानांतरण पर रोक शामिल हैं।
आंदोलनरत पटवारियों का कहना है कि जिला प्रशासन के अधिकांश राजस्व एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पटवारियों पर होती है। उनका कहना है कि कलेक्टर के अधीन 56 विभागों का कार्य संचालित होता है, जिनमें से अनेक विभागों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का दायित्व पटवारी निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
पटवारी संघ ने भर्ती और पदोन्नति व्यवस्था को लेकर भी असंतोष जताया। उनका कहना है कि कलेक्टर पद तक पहुंचने वाले अधिकारियों को सेवा के दौरान कई पदोन्नतियां मिलती हैं, जबकि पटवारी भर्ती के लिए स्नातक के साथ सीपीसीटी और कंप्यूटर योग्यता जैसी अतिरिक्त पात्रताएं आवश्यक होने के बावजूद अधिकांश कर्मचारी पूरी सेवा एक ही पद पर रहकर सेवानिवृत्त हो जाते हैं। संघ का आरोप है कि राजस्व विभाग में चपरासी से लेकर कलेक्टर तक पदोन्नति की व्यवस्था है, लेकिन पटवारी संवर्ग को इससे वंचित रखा गया है।
पटवारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेश के लगभग 25 हजार पटवारी अपनी-अपनी जरीब (माप की चेन) लेकर भोपाल में प्रदर्शन करते हुए अनोखे ढंग से विरोध दर्ज कराएंगे
    user_Shivam Gupta
    Shivam Gupta
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *देवांगना स्थित पंपापुर तीर्थकोट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने आज देवांगना स्थित पंपापुर तीर्थकोट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी, कर्वी को निर्देशित किया कि तीर्थस्थल पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक सप्ताह लिखित रूप से कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित की जाए, जिससे परिसर की स्वच्छता एवं व्यवस्थाएं निरंतर बनी रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि पंपापुर तीर्थकोट एक सुंदर एवं रमणीय धार्मिक स्थल है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तीर्थकोट के ऋषि का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा भगवान श्री हनुमान जी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। स्थानीय नागरिकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड निर्माण की मांग किए जाने पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही कराते हुए शेड का निर्माण कराने तथा मंदिर परिसर की सीढ़ियों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं एवं भंडारा आयोजकों से अपील की कि भोजन उपरांत प्रयुक्त पत्तल एवं अन्य अपशिष्ट निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा परिसर में इधर-उधर न फैलाएं, जिससे तीर्थस्थल की स्वच्छता एवं पवित्रता बनी रहे।
    1
    *देवांगना स्थित पंपापुर तीर्थकोट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश*
जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने आज देवांगना स्थित पंपापुर तीर्थकोट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी, कर्वी को निर्देशित किया कि तीर्थस्थल पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक सप्ताह लिखित रूप से कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित की जाए, जिससे परिसर की स्वच्छता एवं व्यवस्थाएं निरंतर बनी रहें।
जिलाधिकारी ने कहा कि पंपापुर तीर्थकोट एक सुंदर एवं रमणीय धार्मिक स्थल है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तीर्थकोट के ऋषि का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा भगवान श्री हनुमान जी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
स्थानीय नागरिकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड निर्माण की मांग किए जाने पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही कराते हुए शेड का निर्माण कराने तथा मंदिर परिसर की सीढ़ियों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं एवं भंडारा आयोजकों से अपील की कि भोजन उपरांत प्रयुक्त पत्तल एवं अन्य अपशिष्ट निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा परिसर में इधर-उधर न फैलाएं, जिससे तीर्थस्थल की स्वच्छता एवं पवित्रता बनी रहे।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने किया चित्रकूट के पौराणिक तीर्थ कोटितीर्थ पम्पापुर धाम का अवलोकन *चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने पौराणिक तीर्थ कोटितीर्थ पम्पापुर धाम का किया अवलोकन। तीर्थ स्थल के विकास के डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश।रिपोर्ट - रतन पटेल, ब्यूरो KNEWS INDIA सेटेलाइट न्यूज चैनल जनपद - चित्रकूट*
    1
    जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने किया चित्रकूट के पौराणिक तीर्थ कोटितीर्थ पम्पापुर धाम का अवलोकन
*चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने पौराणिक तीर्थ कोटितीर्थ पम्पापुर धाम का किया अवलोकन। तीर्थ स्थल के विकास के डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश।रिपोर्ट - रतन पटेल, ब्यूरो KNEWS INDIA सेटेलाइट न्यूज चैनल जनपद - चित्रकूट*
    user_RATAN PATEL
    RATAN PATEL
    Local News Reporter करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *बड़ी खबर गुढ़* *गुढ़ बस स्टैंड में पियक्कड़ का आतंक, राहगीरों से गाली-गलौज, घंटों तक मचा रहा उत्पात* गुढ़। गुढ़ बस स्टैंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे से एक नशे में धुत व्यक्ति द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त व्यक्ति राह चलते लोगों को रोककर गाली-गलौज कर रहा है तथा आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर से शुरू हुआ यह उत्पात शाम लगभग 6:00 बजने को आया लेकिन अभी भी पियागी का ड्रामा जारी है जिससे बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि नशे में धुत व्यक्ति की हरकतों के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और कई राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि बस स्टैंड क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की घटनाएं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं। फिलहाल क्षेत्रीय लोगों की नजरें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं
    1
    *बड़ी खबर गुढ़*

*गुढ़ बस स्टैंड में पियक्कड़ का आतंक, राहगीरों से गाली-गलौज, घंटों तक मचा रहा उत्पात*


गुढ़। गुढ़ बस स्टैंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे से एक नशे में धुत व्यक्ति द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त व्यक्ति राह चलते लोगों को रोककर गाली-गलौज कर रहा है तथा आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा है।

बताया जा रहा है कि दोपहर से शुरू हुआ यह उत्पात शाम लगभग 6:00 बजने को आया लेकिन अभी भी पियागी का ड्रामा जारी है जिससे बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि नशे में धुत व्यक्ति की हरकतों के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और कई राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि बस स्टैंड क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की घटनाएं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं।

फिलहाल क्षेत्रीय लोगों की नजरें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.