logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विजयदशमी पर अमदेवा में गूंजे जय श्री राम के जयकारे अखंड रामायण पाठ के बाद विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमदेवा में विजयादशमी के पावन अवसर पर ग्राम देवता काली चौरा के स्थान पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू संगठन के पदाधिकारी जीतूमल सोनी, प्रतिष्ठित पत्रकार राजबहादुर जी तथा आशा देवी पत्नी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। अखंड रामायण पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। वहीं, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अंकित कुमार, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, प्रभात विश्वकर्मा, ईश्वर दत्त गुप्ता, उजीत, आदित्य निषाद सहित अन्य लोगों ने पूरी श्रद्धा, मेहनत और उत्साह के साथ सहयोग किया। सभी ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला और श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान दिया।

14 hrs ago
user_पत्रकार पांडे
पत्रकार पांडे
Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

विजयदशमी पर अमदेवा में गूंजे जय श्री राम के जयकारे अखंड रामायण पाठ के बाद विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमदेवा में विजयादशमी के पावन अवसर पर ग्राम देवता काली चौरा के स्थान पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू संगठन के पदाधिकारी जीतूमल सोनी, प्रतिष्ठित पत्रकार राजबहादुर जी तथा आशा देवी पत्नी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। अखंड रामायण पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। वहीं, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अंकित कुमार, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, प्रभात विश्वकर्मा, ईश्वर दत्त गुप्ता, उजीत, आदित्य निषाद सहित अन्य लोगों ने पूरी श्रद्धा, मेहनत और उत्साह के साथ सहयोग किया। सभी ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला और श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शुभ दशहरा दर्शन मात्र से मिलती है शुभता और आशीर्वाद की मान्यता आप सभी को दशहरे के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! विजयादशमी के शुभ अवसर पर जन-जन को सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संदेश देते हुए सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। ऐसी मान्यता है कि दशहरे के दिन मेरे दर्शन करना बेहद शुभ होता है। मैं अपनी ओर से समस्त मानव समाज को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करता हूं। मेरी कामना है कि हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आए, परिवार में खुशहाली बनी रहे और सभी के कष्ट दूर हों। बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा सभी के जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा और सफलता लेकर आए।
    1
    शुभ दशहरा दर्शन मात्र से मिलती है शुभता  और आशीर्वाद की मान्यता
आप सभी को दशहरे के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
विजयादशमी के शुभ अवसर पर जन-जन को सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संदेश देते हुए सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
ऐसी मान्यता है कि दशहरे के दिन मेरे दर्शन करना बेहद शुभ होता है। मैं अपनी ओर से समस्त मानव समाज को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करता हूं। मेरी कामना है कि हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आए, परिवार में खुशहाली बनी रहे और सभी के कष्ट दूर हों।
बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा सभी के जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा और सफलता लेकर आए।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सुल्तानपुर जनपद के कल्पवृक्ष परिसर में विश्व हिंदू परिषद का शस्त्र पूजन कार्यक्रम,, हुआ संपन्न सुल्तानपुर जनपद में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का शस्त्र पूजन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ पदाधिकारी द्वारा संपन्न किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी द्वारा शस्त्र और शास्त्र के बारे में विस्तार से सभी पदाधिकारी को पूर्ण रूप से जानकारियां दी, जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग एक जुट होकर अचार पद्धति के साथ पूजा अर्चना की, और कार्यक्रम का समापन किया गया
    1
    सुल्तानपुर जनपद के कल्पवृक्ष परिसर में विश्व हिंदू परिषद का शस्त्र पूजन कार्यक्रम,, हुआ संपन्न
सुल्तानपुर जनपद में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का शस्त्र पूजन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ पदाधिकारी द्वारा संपन्न किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी द्वारा शस्त्र और शास्त्र के बारे में विस्तार से सभी पदाधिकारी को पूर्ण रूप से जानकारियां दी, जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग एक जुट होकर अचार पद्धति के साथ पूजा अर्चना की, और कार्यक्रम का समापन किया गया
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • थाना धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम माधवपुर आचार्य में बेकरी पार्टनरशिप के विवाद को लेकर लाइसेंसी असलहे से हुई *दिनांक 20-10-2026 को थाना धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम माधवपुर आचार्य में बेकरी पार्टनरशिप के विवाद को लेकर लाइसेंसी असलहे से हुई फायरिंग की घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। के संबंध में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री आशुतोष कुमार द्वारा दी गयी बाइट।*
    1
    थाना धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम माधवपुर आचार्य में बेकरी पार्टनरशिप के विवाद को लेकर लाइसेंसी असलहे से हुई
*दिनांक 20-10-2026 को थाना धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम माधवपुर आचार्य में बेकरी पार्टनरशिप के विवाद को लेकर लाइसेंसी असलहे से हुई फायरिंग की घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। के संबंध में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री आशुतोष कुमार द्वारा दी गयी बाइट।*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    18 min ago
  • *बीच बचाव करना युवक को पड़ा महँगा लगी गोली,हालत गंभीर,लखनऊ रेफेर* सुल्तानपुर में आज बीच बचाव करना युवक को महंगा पड़ गया। हाल ये रहा कि बीच बचाव के दौरान प्रधान के लाइसेंसी असलहे से युवक को गोली लग गई। हालत गंभीर देख उसे अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों से घायल युवक को लखनऊ रेफर कर दिया है। दरअसल मामला है धनपतगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर आचार्य गांव का। यहीं पर कुड़वार थाना क्षेत्र के मढ़हा गांव के प्रधान राम मानव वर्मा और उनके भाई से अभिनव यादव के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे प्रभुनाथ निषाद ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए बीच बचाव करना शुरू कर दिया। लेकिन इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि प्रधान राम मिलन वर्मा ने अपने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दिया तो प्रभुनाथ निषाद को गोली लग गई। गोली लगता देख प्रधान राम मिलन वर्मा मौके से नदारद हो गए। वहीं घायल प्रभुनाथ निषाद को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रभुनाथ निषाद को लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची हुई है। हमलावर ग्राम प्रधान की तलाश करने के साथ साथ मामले की पड़ताल की जा रही है बाइट-बृज नारायण सिंह एएसपी सुल्तानपुर
    1
    *बीच बचाव करना युवक को पड़ा महँगा लगी गोली,हालत गंभीर,लखनऊ रेफेर*
सुल्तानपुर में आज बीच बचाव करना युवक को महंगा पड़ गया। हाल ये रहा कि बीच बचाव के दौरान प्रधान के लाइसेंसी असलहे से युवक को गोली लग गई। हालत गंभीर देख उसे अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों से घायल युवक को लखनऊ रेफर कर दिया है।
दरअसल मामला है धनपतगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर आचार्य गांव का।  यहीं पर कुड़वार थाना क्षेत्र के मढ़हा गांव के प्रधान राम मानव वर्मा और उनके भाई से अभिनव यादव के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे प्रभुनाथ निषाद ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए बीच बचाव करना शुरू कर दिया। लेकिन इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि प्रधान राम मिलन वर्मा ने अपने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दिया तो प्रभुनाथ निषाद को गोली लग गई। गोली लगता देख प्रधान राम मिलन वर्मा मौके से नदारद हो गए। वहीं घायल प्रभुनाथ निषाद को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रभुनाथ निषाद को  लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची हुई है। हमलावर ग्राम प्रधान की तलाश करने के साथ साथ मामले की पड़ताल की जा रही है 
बाइट-बृज नारायण सिंह एएसपी सुल्तानपुर
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नवरात्र मेले में पुलिस का पहरा, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही जहांगीरगंज पुलिस सीओ जितेंद्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रितेश पांडे ने मयफोर्स किया पैदल भ्रमण, ट्रिपल सवारी करने वालों को दी हिदायत*।। *आलापुर अम्बेडकरनगर*/- शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर नगर पंचायत जहांगीरगंज में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडालों और रास्तों को रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जहांगीरगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। *सीओ आलापुर जितेंद्र कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष रितेश पांडे ने पुलिस बल के साथ मेले में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसएसआई जितेंद्र प्रताप सिंह, अन्य उपनिरीक्षक और कांस्टेबल मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते दिखाई दिए*।। *मेले में ट्रिपल सवारी कर रहे बाइक सवार युवकों को थानाध्यक्ष ने रोककर सख्त हिदायत दी*। उन्होंने दो से अधिक व्यक्तियों को बाइक पर न बैठने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस की सक्रियता से मेले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    नवरात्र मेले में पुलिस का पहरा, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही जहांगीरगंज पुलिस
सीओ जितेंद्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रितेश पांडे ने मयफोर्स किया पैदल भ्रमण, ट्रिपल सवारी करने वालों को दी हिदायत*।।
*आलापुर अम्बेडकरनगर*/- शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर नगर पंचायत जहांगीरगंज में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडालों और रास्तों को रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जहांगीरगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई।
*सीओ आलापुर जितेंद्र कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष रितेश पांडे ने पुलिस बल के साथ मेले में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसएसआई जितेंद्र प्रताप सिंह, अन्य उपनिरीक्षक और कांस्टेबल मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते दिखाई दिए*।।
*मेले में ट्रिपल सवारी कर रहे बाइक सवार युवकों को थानाध्यक्ष ने रोककर सख्त हिदायत दी*। उन्होंने दो से अधिक व्यक्तियों को बाइक पर न बैठने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस की सक्रियता से मेले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • विजयदशमी पर अमदेवा में गूंजे जय श्री राम के जयकारे अखंड रामायण पाठ के बाद विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमदेवा में विजयादशमी के पावन अवसर पर ग्राम देवता काली चौरा के स्थान पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू संगठन के पदाधिकारी जीतूमल सोनी, प्रतिष्ठित पत्रकार राजबहादुर जी तथा आशा देवी पत्नी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। अखंड रामायण पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। वहीं, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अंकित कुमार, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, प्रभात विश्वकर्मा, ईश्वर दत्त गुप्ता, उजीत, आदित्य निषाद सहित अन्य लोगों ने पूरी श्रद्धा, मेहनत और उत्साह के साथ सहयोग किया। सभी ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला और श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान दिया।
    1
    विजयदशमी पर अमदेवा में गूंजे जय श्री राम के जयकारे अखंड रामायण पाठ के बाद विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमदेवा में विजयादशमी के पावन अवसर पर ग्राम देवता काली चौरा के स्थान पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू संगठन के पदाधिकारी जीतूमल सोनी, प्रतिष्ठित पत्रकार राजबहादुर जी तथा आशा देवी पत्नी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। अखंड रामायण पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। वहीं, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अंकित कुमार, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, प्रभात विश्वकर्मा, ईश्वर दत्त गुप्ता, उजीत, आदित्य निषाद सहित अन्य लोगों ने पूरी श्रद्धा, मेहनत और उत्साह के साथ सहयोग किया। सभी ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला और श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान दिया।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुल्तानपुर में विवाद बचाने गए युवक को पेट में लगी गोली, लखनऊ रेफर सुल्तानपुर में अचनाक हुई फायरिंग में एक युवक को पेट में गोली लग गई। परिवार वाले उसे सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में मंगलवार रात करीब 8 बजे के आसपास हुई है। पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, धनपतगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर आचार्य निवासी प्रभुनाथ (35) पुत्र जगदेव के घर के पास रास्ते में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। तभी प्रभुनाथ बीच-बचाव के लिए दौड़े थे। झगड़ा छुड़ाने गए प्रभु नाथ को किसी ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, किसी से पहले से कोई पुरानी दुश्मनी या रंजिश नहीं थी। किसने और क्यों गोली मारी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है और न ही हमलावरों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी मिली है। प्रत्यक्षदर्शी सोनू ने बताया कि वह अपनी गाड़ी लेकर मौके पर खड़े थे और वहां अन्य लोग भी इकट्ठे थे। उसी दौरान अचानक वहां फायरिंग शुरू हो गई और गोली सीधे जाकर एक व्यक्ति को लग गई। सोनू के अनुसार, फायरिंग से पहले उनका या पीड़ित पक्ष का किसी से कोई विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, "किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था, हम सब बस वहीं खड़े थे कि अचानक फायरिंग हो गई।" सोनू ने बताया कि वे हमलावरों के नाम नहीं जानते हैं, लेकिन वे लोग दूसरे गांव के थे। सोनू ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति को गोली लगी है, वे रिश्ते में उनके गांव के चाचा लगते हैं। घटना के बाद पीड़ित को इलाज के लिए ले जाया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया मामले की जांच की जा रही है। झगड़े के बीच विवाद हुआ है ऐसा शुरुआती जांच में सामने आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
    1
    सुल्तानपुर में विवाद बचाने गए युवक को पेट में लगी गोली, लखनऊ रेफर 


सुल्तानपुर में अचनाक हुई फायरिंग में एक युवक को पेट में गोली लग गई। परिवार वाले उसे सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में मंगलवार रात करीब 8 बजे के आसपास हुई है। पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, धनपतगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर आचार्य निवासी प्रभुनाथ (35) पुत्र जगदेव के घर के पास रास्ते में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। तभी प्रभुनाथ बीच-बचाव के लिए दौड़े थे।
झगड़ा छुड़ाने गए प्रभु नाथ को किसी ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, किसी से पहले से कोई पुरानी दुश्मनी या रंजिश नहीं थी। किसने और क्यों गोली मारी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है और न ही हमलावरों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी मिली है।
प्रत्यक्षदर्शी सोनू ने बताया कि वह अपनी गाड़ी लेकर मौके पर खड़े थे और वहां अन्य लोग भी इकट्ठे थे। उसी दौरान अचानक वहां फायरिंग शुरू हो गई और गोली सीधे जाकर एक व्यक्ति को लग गई। सोनू के अनुसार, फायरिंग से पहले उनका या पीड़ित पक्ष का किसी से कोई विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, "किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था, हम सब बस वहीं खड़े थे कि अचानक फायरिंग हो गई।"
सोनू ने बताया कि वे हमलावरों के नाम नहीं जानते हैं, लेकिन वे लोग दूसरे गांव के थे। सोनू ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति को गोली लगी है, वे रिश्ते में उनके गांव के चाचा लगते हैं। घटना के बाद पीड़ित को इलाज के लिए ले जाया गया है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया मामले की जांच की जा रही है। झगड़े के बीच विवाद हुआ है ऐसा शुरुआती जांच में सामने आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग ● वाराणसी - रामनगर की रामलीला में बेकाबू हुआ हाथी, महावत को पटककर किया घायल, कई दुकानों, मकानों, वाहनों और बिजली के खंभों को पहुंचाया नुकसान, इलाके में घंटों मची रही अफरा-तफरी, हाथी को काबू करने के लिए गोरखपुर चिड़ियाघर की टीम ने ट्रैंक्विलाइजर का इस्तेमाल किया घायल, कई दुकानों, मकानों, वाहनों और बिजली के खंभों को पहुंचाया नुकसान, इलाके में घंटों मची रही अफरा-तफरी, हाथी को काबू करने के लिए गोरखपुर चिड़ियाघर की टीम ने ट्रैंक्विलाइजर का इस्तेमाल किया
    1
    ब्रेकिंग 
● वाराणसी - रामनगर की रामलीला में बेकाबू हुआ हाथी, महावत को पटककर किया
घायल, कई दुकानों, मकानों, वाहनों और बिजली के खंभों को पहुंचाया नुकसान, इलाके में घंटों मची रही अफरा-तफरी, हाथी को काबू करने के लिए गोरखपुर चिड़ियाघर की टीम ने ट्रैंक्विलाइजर का इस्तेमाल किया घायल, कई दुकानों, मकानों, वाहनों और बिजली के खंभों को पहुंचाया नुकसान, इलाके में घंटों मची रही अफरा-तफरी, हाथी को काबू करने के लिए गोरखपुर चिड़ियाघर की टीम ने ट्रैंक्विलाइजर का इस्तेमाल किया
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.