logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बरगी क्रूज हादसा दोषियों पर सख्त कार्यवाही उच्च स्तरीय जांच समिति गठित:- सीएम डॉ मोहन यादव *बरगी क्रूज हादसा दोषियों पर सख्त कार्यवाही उच्च स्तरीय जांच समिति गठित:- सीएम डॉ मोहन यादव* *जबलपुर :- बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।* उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। *मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।* उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनकी क्षति अपूरणीय है, लेकिन इस कठिन समय में सरकार उनके साथ खड़ी है। *उच्च स्तरीय जांच के आदेश* घटना की गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है, जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। यह समिति दुर्घटना के कारण, क्रूज़ संचालन नियमों और अन्य पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्रूज़ संचालन हेतु नई एसओपी (SOP) तैयार की जाएगी। *तत्काल कार्यवाही* लापरवाही के आरोप में कई जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही की गई है *क्रूज पायलट महेश पटेल,हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं समाप्त होटल मैकल रिसॉर्ट एवं बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी निलंबित रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच* कर विभागीय जांच शुरू राहत और सम्मान की घोषणा मुख्यमंत्री ने बचाव कार्य में जुटे श्रमिकों को 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही रेस्क्यू टीम के सभी जवानों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। *हादसे में 9 की मौत 28 सुरक्षितगुरुवार को हुए इस हादसे में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।* कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। राहत-बचाव में जुटी एजेंसियां घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), जिला प्रशासन और सेना के गोताखोरों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। *आर्थिक सहायता का ऐलान* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और राज्य सरकार ने 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

3 hrs ago
user_Journalist Bhupendra Kumar
Journalist Bhupendra Kumar
सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जियावन/सिंगरौली। जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक बिना नंबर के स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़कर जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और वाहन स्वामी दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में जियावन थाना पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेषनारायण दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नीले रंग के एक स्वराज ट्रैक्टर को रोका, जिसमें अवैध रूप से रेत लोड थी। वाहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने उसे तत्काल जब्त कर लिया। आरोपी और कानूनी धाराएं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है: बुद्धसेन कोल (चालक) - निवासी सहुआआर, थाना जियावन। अनिल द्विवेदी (वाहन स्वामी) - निवासी सहुआआर, थाना जियावन। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 222/26 के तहत धारा 303(2), 317(5) बीएनएस (BNS), 4/21 खनिज अधिनियम और 51/177, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। जब्त सामग्री की कीमत पुलिस द्वारा जब्त किए गए बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर और उसमें लोड अवैध रेत की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में शामिल टीम इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी शेषनारायण दुबे के साथ सहायक उप निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश रावत, आशीष द्विवेदी, आरक्षक अमित कुमार, बबलू यादव, दिनेश कुमार और खूम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    2
    जियावन/सिंगरौली। जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक बिना नंबर के स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़कर जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और वाहन स्वामी दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में जियावन थाना पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेषनारायण दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नीले रंग के एक स्वराज ट्रैक्टर को रोका, जिसमें अवैध रूप से रेत लोड थी। वाहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने उसे तत्काल जब्त कर लिया।
आरोपी और कानूनी धाराएं
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है:
बुद्धसेन कोल (चालक) - निवासी सहुआआर, थाना जियावन।
अनिल द्विवेदी (वाहन स्वामी) - निवासी सहुआआर, थाना जियावन।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 222/26 के तहत धारा 303(2), 317(5) बीएनएस (BNS), 4/21 खनिज अधिनियम और 51/177, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
जब्त सामग्री की कीमत
पुलिस द्वारा जब्त किए गए बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर और उसमें लोड अवैध रेत की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी शेषनारायण दुबे के साथ सहायक उप निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश रावत, आशीष द्विवेदी, आरक्षक अमित कुमार, बबलू यादव, दिनेश कुमार और खूम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Mithilesh Kumar Yadav
    Mithilesh Kumar Yadav
    Newspaper publisher सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    2 hrs ago
  • Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    1
    Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    user_पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    Robertsganj, Sonbhadra•
    5 hrs ago
  • Post by Manish Dev
    2
    Post by Manish Dev
    user_Manish Dev
    Manish Dev
    युवा समाजसेवी सोनभद्र उत्तर पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    10 hrs ago
  • नारी शक्ति बंदनअधिनियम, संसद में 33 परसेंट आरक्षण न मिलने पर पूरे भारत में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, जगह जगह पर पुतला फूंके, जमकर नारे बाजी इसी क्रम में रेणुकूट सोनभद्र में महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन , प्रस्तुत है कुछ झलकियां , ऐसे ही खबरें देखने के लिए चैनल को शासक्रब जरूर करे
    1
    नारी शक्ति बंदनअधिनियम,  संसद में 33 परसेंट आरक्षण न मिलने पर पूरे भारत में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, जगह जगह पर पुतला फूंके, जमकर नारे बाजी इसी क्रम में रेणुकूट सोनभद्र में महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन , प्रस्तुत है कुछ झलकियां , ऐसे ही खबरें देखने के लिए चैनल को शासक्रब जरूर करे
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    15 hrs ago
  • बभनी में सनसनी: तालाब किनारे पलाश के पेड़ से लटका मिला युवती का शव, एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने दी जानकारी
    1
    बभनी में सनसनी: तालाब किनारे पलाश के पेड़ से लटका मिला युवती का शव, एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने दी जानकारी
    user_GYAN PRAKASH
    GYAN PRAKASH
    Local News Reporter Robertsganj, Sonbhadra•
    18 hrs ago
  • सिंगरौली (विन्ध्यनगर): सी.डब्ल्यू.एस (CWS) कॉलोनी जयंत में बीती रात दहशत फैलाने वाले शातिर चोर को विन्ध्यनगर पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी, एक अन्य मोटरसाइकिल, चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 1 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। क्या था पूरा मामला? दिनांक 27 अप्रैल 2026 की रात, फरियादी विजय कुमार शर्मा को सूचना मिली कि कॉलोनी के कुछ बंद घरों में सब्बल से दरवाजा तोड़कर चोरी की जा रही है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि चोर ने एक के बाद एक तीन घरों (क्वार्टर नंबर MQ-484, 449 और MQ-431) को निशाना बनाया था। इन घरों के मालिक शादी समारोह में शामिल होने अपने पैतृक गांव गए हुए थे। चोरों ने न केवल कीमती सामान पार किया, बल्कि क्वार्टर नंबर 449 के अंदर खड़ी एक्टिवा स्कूटी (MP66ZF0807) भी चोरी कर ली। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (IPS) के निर्देशन और सीएसपी विन्ध्यनगर श्री उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में जयंत चौकी पुलिस ने जाल बिछाया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बबलू बंसल (26 वर्ष), निवासी गोलाई बस्ती को इंडियन ऑयल कॉलोनी के पास से हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने CWS कॉलोनी के तीनों घरों में चोरी की बात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया: वाहन: एक एक्टिवा स्कूटी और बैढ़न बिलौंजी से चोरी की गई एक हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल। जेवरात: चांदी का बिस्किट और 6 नग चांदी की बिछिया। नकदी: चोरी किए गए नगद रुपए। इनकी रही सराहनीय भूमिका इस अंधे कत्ल और चोरी के खुलासे में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, सउनि राजेश द्विवेदी, रवि गोस्वामी, जिवेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुनील मिश्रा, सुबोध तोमर, बीरेन्द्र पटेल, सिरदेलाल उईके और आरक्षक महेश पटेल, भीम सिंह, जीवन सिंह, प्रदीप राठौर सहित सैनिक कृष्ण कुमार गोस्वामी की मुख्य भूमिका रही। आरोपी बबलू बंसल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश कर दिया गया है।
    2
    सिंगरौली (विन्ध्यनगर): सी.डब्ल्यू.एस (CWS) कॉलोनी जयंत में बीती रात दहशत फैलाने वाले शातिर चोर को विन्ध्यनगर पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी, एक अन्य मोटरसाइकिल, चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 1 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।
क्या था पूरा मामला?
दिनांक 27 अप्रैल 2026 की रात, फरियादी विजय कुमार शर्मा को सूचना मिली कि कॉलोनी के कुछ बंद घरों में सब्बल से दरवाजा तोड़कर चोरी की जा रही है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि चोर ने एक के बाद एक तीन घरों (क्वार्टर नंबर MQ-484, 449 और MQ-431) को निशाना बनाया था। इन घरों के मालिक शादी समारोह में शामिल होने अपने पैतृक गांव गए हुए थे। चोरों ने न केवल कीमती सामान पार किया, बल्कि क्वार्टर नंबर 449 के अंदर खड़ी एक्टिवा स्कूटी (MP66ZF0807) भी चोरी कर ली।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (IPS) के निर्देशन और सीएसपी विन्ध्यनगर श्री उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में जयंत चौकी पुलिस ने जाल बिछाया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बबलू बंसल (26 वर्ष), निवासी गोलाई बस्ती को इंडियन ऑयल कॉलोनी के पास से हिरासत में लिया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने CWS कॉलोनी के तीनों घरों में चोरी की बात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया:
वाहन: एक एक्टिवा स्कूटी और बैढ़न बिलौंजी से चोरी की गई एक हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल।
जेवरात: चांदी का बिस्किट और 6 नग चांदी की बिछिया।
नकदी: चोरी किए गए नगद रुपए।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस अंधे कत्ल और चोरी के खुलासे में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, सउनि राजेश द्विवेदी, रवि गोस्वामी, जिवेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुनील मिश्रा, सुबोध तोमर, बीरेन्द्र पटेल, सिरदेलाल उईके और आरक्षक महेश पटेल, भीम सिंह, जीवन सिंह, प्रदीप राठौर सहित सैनिक कृष्ण कुमार गोस्वामी की मुख्य भूमिका रही।
आरोपी बबलू बंसल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश कर दिया गया है।
    user_Mithilesh Kumar Yadav
    Mithilesh Kumar Yadav
    Newspaper publisher सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    2 hrs ago
  • ये शनि देव मंदिर कहा पर है कमेंट लिखें
    1
    ये शनि देव मंदिर कहा पर है कमेंट लिखें
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.