logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी ने वृहद गो आश्रय स्थल कुड़वां का किया आकस्मिक निरीक्षण,व्यवस्थाओं में मिली खामियों पर जताई कड़ी नाराजगी जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज वृहद गो आश्रय स्थल कुड़वां का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल में साफ-सफाई एवं समुचित प्रबंधन की व्यवस्था खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भूसा एवं चारा स्टॉक पंजिका में उपलब्ध स्टॉक का समुचित अंकन न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी, डिप्टी सीवीओ तथा संबंधित सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गो आश्रय स्थल में कई पशुओं की ईयर टैगिंग नहीं पाए जाने पर भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सभी पशुओं की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी एनजीओ की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गो आश्रय स्थल पर पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, चारा एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था अनवरत रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही नियमित रूप से साफ-सफाई कराने, पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराने तथा बीमार पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार नहीं पाया गया तो संबंधित सेक्रेटरी, खंड विकास अधिकारी एवं डिप्टी सीवीओ के विरुद्ध और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए शासन के निर्देशों के अनुरूप पशुओं के संरक्षण एवं देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

3 hrs ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

जिलाधिकारी ने वृहद गो आश्रय स्थल कुड़वां का किया आकस्मिक निरीक्षण,व्यवस्थाओं में मिली खामियों पर जताई कड़ी नाराजगी जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज वृहद गो आश्रय स्थल कुड़वां का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल में साफ-सफाई एवं समुचित प्रबंधन की व्यवस्था खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भूसा एवं चारा स्टॉक पंजिका में उपलब्ध स्टॉक का समुचित अंकन न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी, डिप्टी सीवीओ तथा संबंधित सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गो आश्रय स्थल में कई पशुओं की ईयर टैगिंग नहीं पाए जाने पर भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सभी पशुओं की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी एनजीओ की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गो आश्रय स्थल पर पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, चारा एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था अनवरत रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही नियमित रूप से साफ-सफाई कराने, पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराने तथा बीमार पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार नहीं पाया गया तो संबंधित सेक्रेटरी, खंड विकास अधिकारी एवं डिप्टी सीवीओ के विरुद्ध और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए शासन के निर्देशों के अनुरूप पशुओं के संरक्षण एवं देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रधान जी थोड़ा ध्यान देकर बनवा दीजिए तक हम सभी लोग कुछ भला हो सके
    1
    प्रधान जी थोड़ा ध्यान देकर बनवा दीजिए  तक हम सभी लोग कुछ भला हो सके
    user_Vrijesh Singh Yadav
    Vrijesh Singh Yadav
    Teacher जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गाजीपुर। प्रोत्साहन राशि को मानदेय में शामिल करने की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरजू पांडे पार्क में जुटीं। आंगनबाड़ी सहायिका संगठन के बैनर तले महिलाओं ने प्रदर्शन कर शासन से प्रोत्साहन राशि को नियमित मानदेय का हिस्सा बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम वेद सिंह चौहान को सौंपा गया। संगठन की जिलाध्यक्ष आशा पटेल ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय 12 हजार रुपये किया गया है। इसमें ढाई हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाने की व्यवस्था है। उनका कहना है कि यह राशि प्रत्येक महीने नियमित रूप से नहीं मिलती। विभागीय स्तर पर भुगतान को लेकर मनमानी किए जाने से कार्यकर्ताओं में असंतोष है। उनकी मांग है कि प्रोत्साहन राशि को अलग से देने के बजाय मानदेय में ही शामिल किया जाए, जिससे भुगतान नियमित और सुनिश्चित हो सके। आशा पटेल के मुताबिक करीब नौ वर्षों से कार्यकर्ता प्रोत्साहन राशि को लेकर इंतजार कर रही थी लेकिन अब लागू होने के बाद उनका आरोप है कि राशि जारी करने में विभागीय अधिकारियों का रवैया एक समान नहीं रहता। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर संगठन की ओर से लखनऊ जाकर आंदोलन किया जाएगा। सदर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रप्रभा सिंह ने आरोप लगाया कि कई कार्यकर्ताओं को लंबे समय से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। उनका कहना है कि योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए विभागीय स्तर पर परेशान किया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीएलआई लगाने के नाम पर विभागीय कर्मचारियों की ओर से पैसे की मांग की जाती है। कार्यकर्ताओं ने इस व्यवस्था की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं। महिलाओं ने कहा कि नियमित मानदेय के साथ प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें बार-बार विभागीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
    1
    गाजीपुर। प्रोत्साहन राशि को मानदेय में शामिल करने की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरजू पांडे पार्क में जुटीं। आंगनबाड़ी सहायिका संगठन के बैनर तले महिलाओं ने प्रदर्शन कर शासन से प्रोत्साहन राशि को नियमित मानदेय का हिस्सा बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम वेद सिंह चौहान को सौंपा गया।
संगठन की जिलाध्यक्ष आशा पटेल ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय 12 हजार रुपये किया गया है। इसमें ढाई हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाने की व्यवस्था है। उनका कहना है कि यह राशि प्रत्येक महीने नियमित रूप से नहीं मिलती। विभागीय स्तर पर भुगतान को लेकर मनमानी किए जाने से कार्यकर्ताओं में असंतोष है। उनकी मांग है कि प्रोत्साहन राशि को अलग से देने के बजाय मानदेय में ही शामिल किया जाए, जिससे भुगतान नियमित और सुनिश्चित हो सके।
आशा पटेल के मुताबिक करीब नौ वर्षों से कार्यकर्ता प्रोत्साहन राशि को लेकर इंतजार कर रही थी लेकिन अब लागू होने के बाद उनका आरोप है कि राशि जारी करने में विभागीय अधिकारियों का रवैया एक समान नहीं रहता। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर संगठन की ओर से लखनऊ जाकर आंदोलन किया जाएगा।
सदर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रप्रभा सिंह ने आरोप लगाया कि कई कार्यकर्ताओं को लंबे समय से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। उनका कहना है कि योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए विभागीय स्तर पर परेशान किया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीएलआई लगाने के नाम पर विभागीय कर्मचारियों की ओर से पैसे की मांग की जाती है। कार्यकर्ताओं ने इस व्यवस्था की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई।
प्रदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं। महिलाओं ने कहा कि नियमित मानदेय के साथ प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें बार-बार विभागीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महावीरी झंडा पर सपा नेता राजेश पासवान कराएंगे विशाल भंडारा बिल्थरारोड, बलिया। महावीरी झंडा के उपलक्ष्य में मंगलवार को सपा नेता राजेश पासवान के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया है। भंडारे में श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए खिचड़ प्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजक राजेश पासवान ने महावीर झंडा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे विशाल भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का कष्ट करें।
    1
    महावीरी झंडा पर सपा नेता राजेश पासवान कराएंगे विशाल भंडारा
बिल्थरारोड, बलिया। महावीरी झंडा के उपलक्ष्य में मंगलवार को सपा नेता राजेश पासवान के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया है। भंडारे में श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए खिचड़ प्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजक राजेश पासवान ने महावीर झंडा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे विशाल भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का कष्ट करें।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    5 hrs ago
  • गाजीपुर मोहल्ला सुजावलपुर में गंदा पानी नाले का अब आ चुका है लोगों के घर में जनता में भारी आक्रोश जनता जनार्दन ने क्या कहा सभासद को लेकर Repoting Moinuddin Ghazipur गाजीपुर मोहल्ला सुजावलपुर में गंदा पानी नाले का अब आ चुका है लोगों के घर में जनता में भारी आक्रोश जनता जनार्दन ने क्या कहा सभासद को लेकर Repoting Monu ghazipur
    1
    गाजीपुर मोहल्ला सुजावलपुर में गंदा पानी नाले का अब आ चुका है लोगों के घर में जनता में भारी आक्रोश जनता जनार्दन ने क्या कहा सभासद को लेकर Repoting Moinuddin Ghazipur 
गाजीपुर मोहल्ला सुजावलपुर में गंदा पानी नाले का अब आ चुका है लोगों के घर में जनता में भारी आक्रोश जनता जनार्दन ने क्या कहा सभासद को लेकर Repoting Monu ghazipur
    user_Moinuddin
    Moinuddin
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र द्वारा विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम। ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र द्वारा विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम। तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष- जनक प्रसाद। विश्वकर्मा पूजनोत्सव गाजीपुर मे। महिला बिल, निशा विश्वकर्मा ह*त्या कांड और जाति जनगणना पर चर्चा। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....
    1
    ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र द्वारा विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम।
ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र द्वारा विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम।
तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष- जनक प्रसाद।
विश्वकर्मा पूजनोत्सव गाजीपुर मे।
महिला बिल, निशा विश्वकर्मा ह*त्या कांड और जाति जनगणना पर चर्चा।
Neelam Express
रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध
बात सच की ....
    user_Prahlad Baudh
    Prahlad Baudh
    News Anchor गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बलिया में ट्रैक्टर ट्राली से 4.5 लाख की अवैध शराब बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार बलिया। दुबहड़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 70 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, कुल करीब 600 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 4.5 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की। मौके से एक ट्रैक्टर और प्रेशर ट्राली भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक शुभेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अंडरपास, बसरिकापुर के पास ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 40 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस तथा 30 पेटी 8 PM अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल 70 पेटियों में 3360 पाउच पाए गए। प्रत्येक पाउच में 180 एमएल शराब थी। पुलिस ने मौके से रोहित कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो, निवासी फुलवरियां, पोस्ट फेरूसा, थाना गोरखा, जिला सारण, बिहार, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुबहड़ थाने में मु0अ0सं0 102/2026, धारा 60(1)/63/72 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। बरामदगी: 70 पेटी अवैध शराब, करीब 600 लीटर; एक लाल रंग का ट्रैक्टर स्टैंडर्ड DI 355 और एक नीले रंग की प्रेशर ट्राली। गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक शुभेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल रवि मौर्या, सत्येन्द्र यादव, आयुष जायसवाल तथा होमगार्ड रविशंकर ठाकुर शामिल रहे।
    1
    बलिया में ट्रैक्टर ट्राली से 4.5 लाख की अवैध शराब बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार
बलिया। दुबहड़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 70 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, कुल करीब 600 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 4.5 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की। मौके से एक ट्रैक्टर और प्रेशर ट्राली भी बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक शुभेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अंडरपास, बसरिकापुर के पास ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 40 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस तथा 30 पेटी 8 PM अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब की कुल 70 पेटियों में 3360 पाउच पाए गए। प्रत्येक पाउच में 180 एमएल शराब थी। पुलिस ने मौके से रोहित कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो, निवासी फुलवरियां, पोस्ट फेरूसा, थाना गोरखा, जिला सारण, बिहार, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुबहड़ थाने में मु0अ0सं0 102/2026, धारा 60(1)/63/72 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
बरामदगी: 70 पेटी अवैध शराब, करीब 600 लीटर; एक लाल रंग का ट्रैक्टर स्टैंडर्ड DI 355 और एक नीले रंग की प्रेशर ट्राली।
गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक शुभेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल रवि मौर्या, सत्येन्द्र यादव, आयुष जायसवाल तथा होमगार्ड रविशंकर ठाकुर शामिल रहे।
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन का अधिवेशन, 29 सितंबर को मांगों को लेकर प्रदर्शन का ऐलान मऊ के कृषि भवन सभागार में सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन एवं गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेंशनरों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। वहीं, पेंशनरों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर संगठन ने आगामी 29 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उन्हें बुके, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की। संगठन पदाधिकारी: “सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर 29 सितंबर को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन अपने हक और अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा।”
    1
    सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन का अधिवेशन, 29 सितंबर को मांगों को लेकर प्रदर्शन का ऐलान
मऊ के कृषि भवन सभागार में सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन एवं गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेंशनरों ने हिस्सा लिया।
अधिवेशन के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। वहीं, पेंशनरों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर संगठन ने आगामी 29 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उन्हें बुके, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की।
संगठन पदाधिकारी:
“सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर 29 सितंबर को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन अपने हक और अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा।”
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • यहां स्कूल पर जाने के लिए रास्ता नहीं है बहुत परेशान है ह्म सभी लोग
    1
    यहां स्कूल पर जाने के लिए रास्ता नहीं है  बहुत परेशान है ह्म सभी लोग
    user_Vrijesh Singh Yadav
    Vrijesh Singh Yadav
    Teacher जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • BREAKING GHAZIPUR मोहल्ला सुजावलपुर वार्ड नंबर 14 गलियों में लगा है गंदा पानी बीमारियां दे रही है दस्तक जनता में भारी आक्रोश गाजीपुर मोहल्ला सुजावलपुर वार्ड नंबर 14 गलियों में लगा है गंदा पानी बीमारियां दे रही है दस्तक जनता में भारी आक्रोश Repoting Moinuddin CRIME Repoter up
    2
    BREAKING GHAZIPUR मोहल्ला सुजावलपुर वार्ड नंबर 14 गलियों में लगा है गंदा पानी बीमारियां दे रही है दस्तक जनता में भारी आक्रोश
गाजीपुर मोहल्ला सुजावलपुर वार्ड नंबर 14 गलियों में लगा है गंदा पानी बीमारियां दे रही है दस्तक जनता में भारी आक्रोश Repoting Moinuddin CRIME Repoter up
    user_Moinuddin
    Moinuddin
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.