logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति फेज-6 का शुभारंभ, डीएम-एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर सहारनपुर जोगेंद्र कल्याण सहारनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6 का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन से जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन ने पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैदल मार्च पुलिस लाइन से चंद्रनगर चौकी होते हुए कोर्ट रोड तक निकाला गया। इसमें पुलिस, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कर्मचारियों के साथ छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। डीएम ने बताया कि अभियान के तहत तहसील, थाना और ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं, एसएसपी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान जागरूकता अभियान जारी रहेगा। एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को भी बेहतर बनाया जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

16 hrs ago
user_जोगेन्द्र कल्याण
जोगेन्द्र कल्याण
Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

मिशन शक्ति फेज-6 का शुभारंभ, डीएम-एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर सहारनपुर जोगेंद्र कल्याण सहारनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6 का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन से जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन ने पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैदल मार्च पुलिस लाइन से चंद्रनगर चौकी होते हुए कोर्ट रोड तक निकाला गया। इसमें पुलिस, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कर्मचारियों के साथ छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। डीएम ने बताया कि अभियान के तहत तहसील, थाना और ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं, एसएसपी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान जागरूकता अभियान जारी रहेगा। एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को भी बेहतर बनाया जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • साहरनपुर के मेला गुघाल में संविधान निर्माता के नाम सजी शाम,डॉ अजय बोले, बाबा साहेब के संविधान ने दिलाई महापौर की कुर्सी सहारनपुर में मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत जीआईसी सभागार में नगर निगम ने ‘एक शाम संविधान निर्माता के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान की शक्ति से ही उन्हें महापौर की कुर्सी तक पहुंचने का अवसर मिला। सोमवार शाम सात बजे कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और रिबन काटकर किया गया। भंते धम्म सागर ने बुद्ध वंदना की। महापौर ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को विशेष स्थान दिलाया। अपर जिला जज सुंदरलाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। सतीश आजाद और राहुल भारती ने भी उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम संयोजक पार्षद स्वराज सिंह और सह संयोजक नितिन जाटव ने अतिथियों का पगड़ी व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। मनजीत मेहरा और सविता अंबेडकर ने बाबा साहेब के विचारों पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। संचालन रविप्रकाश बौद्ध और संजय जाटव ने किया।
    1
    साहरनपुर के मेला गुघाल में संविधान निर्माता के नाम सजी शाम,डॉ अजय बोले, बाबा साहेब के संविधान ने दिलाई महापौर की कुर्सी
सहारनपुर में मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत जीआईसी सभागार में नगर निगम ने ‘एक शाम संविधान निर्माता के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान की शक्ति से ही उन्हें महापौर की कुर्सी तक पहुंचने का अवसर मिला। सोमवार शाम सात बजे कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और रिबन काटकर किया गया। भंते धम्म सागर ने बुद्ध वंदना की। महापौर ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को विशेष स्थान दिलाया। अपर जिला जज सुंदरलाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। सतीश आजाद और राहुल भारती ने भी उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम संयोजक पार्षद स्वराज सिंह और सह संयोजक नितिन जाटव ने अतिथियों का पगड़ी व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। मनजीत मेहरा और सविता अंबेडकर ने बाबा साहेब के विचारों पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। संचालन रविप्रकाश बौद्ध और संजय जाटव ने किया।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पुलिस ने 4.16 करोड़ रुपये की अवैध स्मैक के साथ दबोचे दो शातिर नशा तस्कर तीतरों (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक पाउडर बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 4 करोड़ 16 लाख रूपए बताई जा रही है। परिक्षेत्र डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर तीनों जनपदों की पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आपरेशन सवेरा-नशे अंधकार से जीवन के उजाले की ओर चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जनपद सहारनपुर के थाना तीतरों पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर गश्त व चैकिंग के दौरान, थाना क्षेत्र के गढ़ीपुख्ता रोड से दो शातिर नशा तस्करों शोएब पुत्र साजिद निवासी जनपद शामली और आस मोहम्मद उर्फ आशु निवासी जनपद सहारनपुर के कब्जे से तकरीबन 2 किलो 83 ग्राम अवैध स्मैक, 2 मोबाइल फोन और ₹5,600 नकद बरामद किए गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब ₹4.16 करोड़ बताई जा रही है। वहीं पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया की वे यह खेप बरेली से लाए थे। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क के बारे में जांच कर रही है। तथा उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया। बाईट वीडियो
    1
    पुलिस ने 4.16 करोड़ रुपये की अवैध स्मैक के साथ दबोचे दो शातिर नशा तस्कर

तीतरों (सहारनपुर)। 
थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक पाउडर बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 4 करोड़ 16 लाख रूपए बताई जा रही है।
परिक्षेत्र डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर तीनों जनपदों की पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आपरेशन सवेरा-नशे अंधकार से जीवन के उजाले की ओर चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जनपद सहारनपुर के थाना तीतरों पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर गश्त व चैकिंग के दौरान, थाना क्षेत्र के गढ़ीपुख्ता रोड से दो शातिर नशा तस्करों शोएब पुत्र साजिद निवासी जनपद शामली और आस मोहम्मद उर्फ आशु निवासी जनपद सहारनपुर के कब्जे से तकरीबन 2 किलो 83 ग्राम अवैध स्मैक, 2 मोबाइल फोन और ₹5,600 नकद बरामद किए गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब ₹4.16 करोड़ बताई जा रही है। वहीं पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया की वे यह खेप बरेली से लाए थे। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क के बारे में जांच कर रही है। तथा  उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।
बाईट वीडियो
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • *एतिहासिक मेला गुघाल में ‘‘एक शाम संविधान निर्माता के नाम’’ आयोजित* *बाबा साहेब के संविधान की शक्ति से ही मिली महापौर की कुर्सी: डॉ अजय सिंह* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम संविधान निर्माता के नाम’’ कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के देश और समाज के प्रति स्थापित मूल्यों को उजागर कर उन्हें जीवन में अपने का आह्वान किया । सहारनपुर के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष अपर जिला जज बिजनौर सुंदरलाल, सतीश आजाद, सपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती व जाटव महासभा के अध्यक्ष सुदेश जाटव, कार्यक्रम संयोजक पार्षद स्वराज सिंह व सह संयोजक नितिन जाटव, उपसभापति मयंक गर्ग, मेला अयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, पार्षद मनोज प्रजापति, संजीव कर्णवाल व पार्षद प्रतिनिधि नीरज दिवाकर, राकेश कल्याण और परविंद्र तोमर ने दीप प्रज्वलन तथा रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भंते धम्म सागर ने तथागत बुद्ध की वंदना की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और शांति के संदेश को आगे बढ़ाया और मानवता व सामाजिक विकास में शिक्षा को आधार बनाया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने भी तथागत बुद्ध और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शो के प्रति श्रृद्धा व्यक्त की। डॉ अजय सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब का योगदान अद्वितीय है। बाबा साहेब ने स्वतंत्रता, समानता, और बंधुत्व के मूल्यों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विशेष स्थान दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के संविधान की शक्ति ने ही उन्हें महापौर की कुर्सी तक पहुंचाया हैं। सपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने कहा कि बाबा साहेब ने भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और शांति के संदेश को आगे बढ़ाया और मानवता व सामाजिक विकास में शिक्षा को आधार बनाया। अपर जिला जज सुंदरलाल ने कहा कि डॉ.अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, न्याय और वंचित वर्ग के अधिकारों के प्रति समर्पित किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया। उनके विचार आज भी समानता, स्वतंत्रता, और बंधुत्व पर आधारित समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। सतीश आजाद ने कहा कि बाबा साहेब एक विचार है। बाबा साहेब ने एक ऐसे समाज की कल्पना की, जहां किसी व्यक्ति के साथ जाति या सामाजिक स्थिति के कारण भेदभाव न हो। उनका संघर्ष न्यायपूर्ण मानवीय समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। राहुल भारती ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, ज्ञान और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को अधिकारों के प्रति जागरुक रहने की मिसाल देता रहेगा। कार्यक्रम संयोजक स्वराज सिंह व सह संयोजक नितिन जाटव ने सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया। मनजीत मेहरा व सविता अंबेडकर ने बाबा साहब के आदर्शो और विचारों पर आधारित गीतों ने बार-बार सभागार की तालिया बटोरी। संचालन रविप्रकाश बौद्ध व संजय जाटव ने किया, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट
    4
    *एतिहासिक मेला गुघाल में ‘‘एक शाम संविधान निर्माता के नाम’’ आयोजित*
*बाबा साहेब के संविधान की शक्ति से ही मिली महापौर की कुर्सी: डॉ अजय सिंह*
*जनावेश न्यूज़*
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में  नगर निगम द्वारा  आयोजित ‘‘एक शाम संविधान निर्माता के नाम’’ कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के देश और समाज के प्रति स्थापित मूल्यों को उजागर कर उन्हें जीवन में अपने का आह्वान किया । 
सहारनपुर के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष अपर जिला जज बिजनौर सुंदरलाल, सतीश आजाद, सपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती व जाटव महासभा के अध्यक्ष सुदेश जाटव, कार्यक्रम संयोजक पार्षद स्वराज सिंह व सह संयोजक नितिन जाटव, उपसभापति मयंक गर्ग, मेला अयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, पार्षद मनोज प्रजापति, संजीव कर्णवाल व पार्षद प्रतिनिधि नीरज दिवाकर, राकेश कल्याण और परविंद्र तोमर ने दीप प्रज्वलन तथा रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भंते धम्म सागर ने तथागत बुद्ध की वंदना की।  उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और शांति के संदेश को आगे बढ़ाया और मानवता व सामाजिक विकास में शिक्षा को आधार बनाया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने भी तथागत बुद्ध और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शो के प्रति श्रृद्धा व्यक्त की।     
डॉ अजय सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब का योगदान अद्वितीय है। बाबा साहेब ने स्वतंत्रता, समानता, और बंधुत्व के मूल्यों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विशेष स्थान दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के संविधान की शक्ति ने ही उन्हें महापौर की कुर्सी तक पहुंचाया हैं। 
सपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने कहा कि बाबा साहेब ने भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और शांति के संदेश को आगे बढ़ाया और मानवता व सामाजिक विकास में शिक्षा को आधार बनाया।
अपर जिला जज सुंदरलाल ने कहा कि डॉ.अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, न्याय और वंचित वर्ग के अधिकारों के प्रति समर्पित किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया। उनके विचार आज भी समानता, स्वतंत्रता, और बंधुत्व पर आधारित समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। 
सतीश आजाद ने कहा कि बाबा साहेब एक विचार है। बाबा साहेब ने एक ऐसे समाज की कल्पना की, जहां किसी व्यक्ति के साथ जाति या सामाजिक स्थिति के कारण भेदभाव न हो। उनका संघर्ष न्यायपूर्ण मानवीय समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है।  राहुल भारती ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, ज्ञान और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को अधिकारों के प्रति जागरुक रहने की मिसाल देता रहेगा। 
कार्यक्रम संयोजक स्वराज सिंह व सह संयोजक नितिन जाटव ने सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया। मनजीत मेहरा व सविता अंबेडकर ने बाबा साहब के आदर्शो और विचारों पर आधारित गीतों ने बार-बार  सभागार की तालिया बटोरी।  संचालन रविप्रकाश बौद्ध व संजय जाटव ने किया, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट
    user_Rakesh Thakur
    Rakesh Thakur
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मिशन शक्ति फेज-6 का शुभारंभ, डीएम-एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर सहारनपुर जोगेंद्र कल्याण सहारनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6 का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन से जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन ने पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैदल मार्च पुलिस लाइन से चंद्रनगर चौकी होते हुए कोर्ट रोड तक निकाला गया। इसमें पुलिस, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कर्मचारियों के साथ छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। डीएम ने बताया कि अभियान के तहत तहसील, थाना और ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं, एसएसपी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान जागरूकता अभियान जारी रहेगा। एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को भी बेहतर बनाया जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    मिशन शक्ति फेज-6 का शुभारंभ, डीएम-एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर
सहारनपुर 
जोगेंद्र कल्याण 
सहारनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6 का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन से जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन ने पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पैदल मार्च पुलिस लाइन से चंद्रनगर चौकी होते हुए कोर्ट रोड तक निकाला गया। इसमें पुलिस, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कर्मचारियों के साथ छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
डीएम ने बताया कि अभियान के तहत तहसील, थाना और ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं, एसएसपी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान जागरूकता अभियान जारी रहेगा। एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को भी बेहतर बनाया जाएगा।
इस दौरान एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सहारनपुर:: मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ से ही जनपद सहारनपुर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन्स सहारनपुर से घण्टाघर चौक तक आज एक भव्य मिशन शक्ति फ्लैग मार्च निकाला गया।जिसके सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा दी गई बाईट
    1
    सहारनपुर:: मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ से ही जनपद सहारनपुर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन्स सहारनपुर से घण्टाघर चौक तक आज एक भव्य मिशन शक्ति फ्लैग मार्च निकाला गया।जिसके सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा दी गई बाईट
    user_Qazi Azeem Akhtar
    Qazi Azeem Akhtar
    Local News Reporter सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • भारत की मिट्टी का खेल है कबड्डी, इससे जुड़ा है देश का जीवन दर्शन: त्रिवेंद्र सिंह रावत इमलीखेड़ा में शहीद सोनित सैनी एवं विकास सैनी की स्मृति में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का समापन, गुरुकुल कांगड़ी और गुरु प्रथ अकादमी ने जीती ट्रॉफी रुड़की/इमलीखेड़ा, हरिद्वार। नगर पंचायत इमलीखेड़ा स्थित फीनिक्स यूनिवर्सिटी में शहीद सोनित सैनी एवं शहीद विकास सैनी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का समापन ट्रॉफी और मेडल वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार और बालिका वर्ग में गुरु प्रथ अकादमी, हरिद्वार की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
    1
    भारत की मिट्टी का खेल है कबड्डी, इससे जुड़ा है देश का जीवन दर्शन: त्रिवेंद्र सिंह रावत
इमलीखेड़ा में शहीद सोनित सैनी एवं विकास सैनी की स्मृति में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का समापन, गुरुकुल कांगड़ी और गुरु प्रथ अकादमी ने जीती ट्रॉफी
रुड़की/इमलीखेड़ा, हरिद्वार। नगर पंचायत इमलीखेड़ा स्थित फीनिक्स यूनिवर्सिटी में शहीद सोनित सैनी एवं शहीद विकास सैनी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का समापन ट्रॉफी और मेडल वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार और बालिका वर्ग में गुरु प्रथ अकादमी, हरिद्वार की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • राहुल गांधी पर बरसे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले—जनता ने नकारा तो चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल मुजफ्फरनगर: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न यानी SIR को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रहा है और संवैधानिक व्यवस्थाओं पर टिप्पणी कर जनता का अपमान कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को जोकर बताते हुए कहा कि उनके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई मुद्दा। वहीं, विपक्ष की याचिका में SIR से जुड़े फैसलों के रिकॉर्ड सार्वजनिक करने, मतदाताओं के नाम हटाने में उचित प्रक्रिया अपनाने और पूरी प्रक्रिया की न्यायिक निगरानी की मांग की गई है। इस पूरे मामले पर योगी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल राहुल गांधी पर तंज कसते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि देखो राहुल गांधी और अन्य विपक्ष के नेता लगातार निर्वाचन आयोग पर टिप्पणी करने का काम करना है अब जानकारी में आया है कि न्यायालय में अपील कर रहे हैं चुनाव हारने के बाद लगातार जनता के दूदकरने के बाद उनको धरती चटाए जाने के बाद उनको SIR ओर निर्वाचन आयोग पर टिप्पणी करके जो मर्यादित व्यवस्थाएं हैं जो लोकतंत्र में जनता ने एक तरीके से फैसला करने का काम किया यह पूरी जनता का अपमान करने का काम कर रहे हैं धरातल पर उनके पैर नहीं है जनता की भावनाओं को यह समझते नहीं है और हुड़दंग करके लोगों को भड़का करके संविधान का अपमान करके संवैधानिक व्यवस्थाओं को धता बता करके और जनता को भटकाना चाहते हैं जनता इनके बहकावे में आने वाले नहीं है पूरा देश जान रहा है कि कि राहुल गांधी सिर्फ एक जोकर बनकर रह गए हैं कोई एजेंडा उनके पास नहीं ही कोई मुद्दा उनके प
    1
    राहुल गांधी पर बरसे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले—जनता ने नकारा तो चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल
मुजफ्फरनगर: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न यानी SIR को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रहा है और संवैधानिक व्यवस्थाओं पर टिप्पणी कर जनता का अपमान कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को जोकर बताते हुए कहा कि उनके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई मुद्दा। वहीं, विपक्ष की याचिका में SIR से जुड़े फैसलों के रिकॉर्ड सार्वजनिक करने, मतदाताओं के नाम हटाने में उचित प्रक्रिया अपनाने और पूरी प्रक्रिया की न्यायिक निगरानी की मांग की गई है।
इस पूरे मामले पर योगी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल राहुल गांधी पर तंज कसते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि देखो राहुल गांधी और अन्य विपक्ष के नेता लगातार निर्वाचन आयोग पर टिप्पणी करने का काम करना है अब जानकारी में आया है कि न्यायालय में अपील कर रहे हैं चुनाव हारने के बाद लगातार जनता के दूदकरने के बाद उनको धरती चटाए जाने के बाद उनको SIR ओर निर्वाचन आयोग पर टिप्पणी करके जो मर्यादित व्यवस्थाएं हैं जो लोकतंत्र में जनता ने एक तरीके से फैसला करने का काम किया यह पूरी जनता का अपमान करने का काम कर रहे हैं धरातल पर उनके पैर नहीं है जनता की भावनाओं को यह समझते नहीं है और हुड़दंग करके लोगों को भड़का करके संविधान का अपमान करके संवैधानिक व्यवस्थाओं को धता बता करके और जनता को भटकाना चाहते हैं जनता इनके बहकावे में आने वाले नहीं है पूरा देश जान रहा है कि कि राहुल गांधी सिर्फ एक जोकर बनकर रह गए हैं कोई एजेंडा उनके पास नहीं ही कोई मुद्दा उनके प
    user_Sudheer choudhary
    Sudheer choudhary
    Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मिशन शन शक्ति फेज-6 के तहत सहारनपुर में निकला भव्य फ्लैग मार्च, महिला सुरक्षा और सम्मान का दिया संदेश सहारनपुर। शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही जनपद सहारनपुर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रिजर्व पुलिस लाइन्स से घंटाघर चौक तक मिशन शक्ति फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा पुलिस सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने बाइट देकर अभियान की जानकारी दी।
    1
    मिशन शन शक्ति फेज-6 के तहत सहारनपुर में निकला भव्य फ्लैग मार्च, महिला सुरक्षा और सम्मान का दिया संदेश
सहारनपुर। शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही जनपद सहारनपुर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रिजर्व पुलिस लाइन्स से घंटाघर चौक तक मिशन शक्ति फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा पुलिस सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने बाइट देकर अभियान की जानकारी दी।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.