logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नांगल चौधरी महेंद्रगढ़।कल सरस्वती स्कूल मंदिर नांगल चौधरी में 70 साल से ऊपर वालों का सम्मान व पुत्र अक्षत कुमार पिता श्री अमित यादव वह माता श्रीमती वंदना यादव वह पोता श्री दयाराम यादव अध्यक्ष सरस्वती स्कूल द्वारा आशीर्वाद सुबह /यज्ञ/ भजन /प्रवचन द्वारा किया गया सभी क्षेत्र के प्रमुख आर्य समाजों ने भाग लियाआर्य

15 hrs ago
user_Om Parkash
Om Parkash
Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
15 hrs ago

नांगल चौधरी महेंद्रगढ़।कल सरस्वती स्कूल मंदिर नांगल चौधरी में 70 साल से ऊपर वालों का सम्मान व पुत्र अक्षत कुमार पिता श्री अमित यादव वह माता श्रीमती वंदना यादव वह पोता श्री दयाराम यादव अध्यक्ष सरस्वती स्कूल द्वारा आशीर्वाद सुबह /यज्ञ/ भजन /प्रवचन द्वारा किया गया सभी क्षेत्र के प्रमुख आर्य समाजों ने भाग लियाआर्य

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला में शिवालयों में हुआ विशेष रुद्राभिषेक, श्री शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुख-समृद्धि की कामनाजिले में श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर भारी उत्साह और गहरी आस्था का माहौल देखने को मिला। अल सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव“ व “बम-बम भोले“ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कस्बे के सबसे प्रमुख और प्राचीन आस्था केंद्र तालाब वाले श्री शिव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लग गया। मंदिर में रविवार रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था, जो सुबह होते-होते लंबी-लंबी कतारों में तब्दील हो गया। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और विभिन्न पूजा सामग्रियों से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के मद्देनजर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे सभी ने शांतिपूर्वक दर्शन किए। एक तरफ जहां मंदिर के भीतर आस्था का सैलाब था, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के बाहर की अव्यवस्थाओं पर चिंता भी जाहिर की। दर्शनार्थियों ने बताया कि मंदिर के बाहर नियमित सफाई नहीं होने और आवारा सांडों के खुलेआम घूमने से विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है ताकि भविष्य में दर्शन सुगम और सुरक्षित हो सकें। जिले भर के शिवालयों में विशेष रुद्राभिषेक :- देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को जिले के विभिन्न प्रमुख महादेव मंदिरों में विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रबुद्ध समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिले के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। कोटपूतली के बावड़ी वाले महादेव मंदिर, विराटनगर के पंचखंड पीठबानसूर, भूतेष्वर महादेव मंदिर, नारायणपुर के ताल वृक्ष, बहरोड़ के वनखंडी महादेव मंदिर, नीमराना के श्री गिरवान सिंह मंदिर, पावटा के भूतेष्वर भोलेनाथ मंदिर में विषेष पूजन अर्चन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। इन सभी पवित्र स्थलों पर पंडितों और आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का दूध, जल और पंचामृत से अभिषेक कराया गया। उपस्थित जनसमुदाय और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से ईष्वर से प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली, अच्छी प्रगति और जनकल्याण की मंगल कामना की।
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ जिला में शिवालयों में हुआ विशेष रुद्राभिषेक, श्री शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुख-समृद्धि की कामनाजिले में श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर भारी उत्साह और गहरी आस्था का माहौल देखने को मिला। अल सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव“ व “बम-बम भोले“ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कस्बे के सबसे प्रमुख और प्राचीन आस्था केंद्र तालाब वाले श्री शिव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लग गया। मंदिर में रविवार रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था, जो सुबह होते-होते लंबी-लंबी कतारों में तब्दील हो गया। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और विभिन्न पूजा सामग्रियों से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के मद्देनजर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे सभी ने शांतिपूर्वक दर्शन किए। एक तरफ जहां मंदिर के भीतर आस्था का सैलाब था, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के बाहर की अव्यवस्थाओं पर चिंता भी जाहिर की। दर्शनार्थियों ने बताया कि मंदिर के बाहर नियमित सफाई नहीं होने और आवारा सांडों के खुलेआम घूमने से विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है ताकि भविष्य में दर्शन सुगम और सुरक्षित हो सकें।

जिले भर के शिवालयों में विशेष रुद्राभिषेक :- देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को जिले के विभिन्न प्रमुख महादेव मंदिरों में विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रबुद्ध समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिले के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। कोटपूतली के बावड़ी वाले महादेव मंदिर, विराटनगर के पंचखंड पीठबानसूर, भूतेष्वर महादेव मंदिर, नारायणपुर के ताल वृक्ष, बहरोड़ के वनखंडी महादेव मंदिर, नीमराना के श्री गिरवान सिंह मंदिर, पावटा के भूतेष्वर भोलेनाथ मंदिर में विषेष पूजन अर्चन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। इन सभी पवित्र स्थलों पर पंडितों और आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का दूध, जल और पंचामृत से अभिषेक कराया गया। उपस्थित जनसमुदाय और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से ईष्वर से प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली, अच्छी प्रगति और जनकल्याण की मंगल कामना की।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मुंडावर एसडीएम कार्यालय के बाहर विधायक ललित यादव का सांकेतिक धरना, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा मुंडावर, 3 अगस्त। मुंडावर विधायक ललित यादव के नेतृत्व में सोमवार को मुंडावर उपखंड कार्यालय (एसडीएम कार्यालय) के बाहर सांकेतिक धरना आयोजित किया गया। धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। धरने को संबोधित करते हुए विधायक ललित यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकार से जुड़े कई जनहित के मुद्दे उठाए। उन्होंने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याएं, बिजली व्यवस्था, डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों सहित क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि आम जनता लगातार महंगाई, प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाते हुए जनहित के मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
    1
    मुंडावर एसडीएम कार्यालय के बाहर विधायक ललित यादव का सांकेतिक धरना, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा
मुंडावर, 3 अगस्त। मुंडावर विधायक ललित यादव के नेतृत्व में सोमवार को मुंडावर उपखंड कार्यालय (एसडीएम कार्यालय) के बाहर सांकेतिक धरना आयोजित किया गया। धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
धरने को संबोधित करते हुए विधायक ललित यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकार से जुड़े कई जनहित के मुद्दे उठाए। उन्होंने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याएं, बिजली व्यवस्था, डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों सहित क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर चिंता व्यक्त की।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि आम जनता लगातार महंगाई, प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
धरना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाते हुए जनहित के मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नारायणपुर में लेपर्ड का आतंक, भैंस के बच्चे को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत नारायणपुर। सोमवार सुबह करीब 5 बजे नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित पाण्ड़ाला की ढाणी में एक लेपर्ड ने जमकर आतंक मचाया। किसान चौथमल सैनी के घर में घुसे लेपर्ड ने भैंस के बच्चे पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पशुपालक सहमे हुए हैं। सूचना मिलते ही किसान नेता राकेश दायमा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर हाल जाना। राकेश दायमा ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नारायणपुर नगरपालिका और आसपास के आबादी क्षेत्रों में लगातार लेपर्ड की आवाजाही और हमले हो रहे हैं लेकिन वन विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो निगरानी बढ़ाई गई और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई जिसके कारण लोगों और उनके मवेशियों की जान खतरे में है। राकेश दायमा ने राज्य सरकार और वन विभाग से मांग की है कि पीड़ित किसान को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए, प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ा जाए और आबादी वाले इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाकर वन्यजीवों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    नारायणपुर में लेपर्ड का आतंक, भैंस के बच्चे को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत
नारायणपुर। सोमवार सुबह करीब 5 बजे नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित पाण्ड़ाला की ढाणी में एक लेपर्ड ने जमकर आतंक मचाया। किसान चौथमल सैनी के घर में घुसे लेपर्ड ने भैंस के बच्चे पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पशुपालक सहमे हुए हैं। 
सूचना मिलते ही किसान नेता राकेश दायमा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर हाल जाना। राकेश दायमा ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नारायणपुर नगरपालिका और आसपास के आबादी क्षेत्रों में लगातार लेपर्ड की आवाजाही और हमले हो रहे हैं लेकिन वन विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो निगरानी बढ़ाई गई और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई जिसके कारण लोगों और उनके मवेशियों की जान खतरे में है।
राकेश दायमा ने राज्य सरकार और वन विभाग से मांग की है कि पीड़ित किसान को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए, प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ा जाए और आबादी वाले इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाकर वन्यजीवों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_Sandeep Kumar Gupta
    Sandeep Kumar Gupta
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हनुमानगढ़ में रोडवेज चालक की सूझबूझ से बची जच्चा-बच्चा की जान हनुमानगढ़। राजस्थान रोडवेज की चलती बस में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला की हालत बिगड़ते देख बस चालक और परिचालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। समय पर अस्पताल पहुंचने से जच्चा और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। चालक की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की यात्रियों तथा अस्पताल स्टाफ ने जमकर सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपात स्थिति में समय पर लिया गया सही निर्णय किसी की जिंदगी बचा सकता है। यात्रियों ने रोडवेज कर्मचारियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
    1
    हनुमानगढ़ में रोडवेज चालक की सूझबूझ से बची जच्चा-बच्चा की जान
हनुमानगढ़। राजस्थान रोडवेज की चलती बस में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला की हालत बिगड़ते देख बस चालक और परिचालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। समय पर अस्पताल पहुंचने से जच्चा और नवजात दोनों सुरक्षित हैं।
चालक की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की यात्रियों तथा अस्पताल स्टाफ ने जमकर सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपात स्थिति में समय पर लिया गया सही निर्णय किसी की जिंदगी बचा सकता है। यात्रियों ने रोडवेज कर्मचारियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department Khairthal, Alwar•
    12 hrs ago
  • मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 – आपसी झगड़ां नै आपस में सुलझाण का बढ़िया मौका"
    1
    मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 – आपसी झगड़ां नै आपस में सुलझाण का बढ़िया मौका"
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • चरखी दादरी में कांग्रेस का OBC कार्यकर्ता सम्मेलन | मनीषा सांगवान का BJP सरकार पर तीखा हमला! चरखी दादरी में कांग्रेस का OBC कार्यकर्ता सम्मेलन | मनीषा सांगवान का BJP सरकार पर तीखा हमला!
    1
    चरखी दादरी में कांग्रेस का OBC कार्यकर्ता सम्मेलन | मनीषा सांगवान का BJP सरकार पर तीखा हमला!

चरखी दादरी में कांग्रेस का OBC कार्यकर्ता सम्मेलन | मनीषा सांगवान का BJP सरकार पर तीखा हमला!
    user_8059423143
    8059423143
    दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • ईमानदार व निष्ठावान कार्यशैली के लिए शिक्षक रतनलाल मीणा का ग्रामीणों ने किया नागरिक अभिनंदन सोडावास । समीपवर्ती मुंडिया खेड़ा गांव में ग्रामीणों द्वारा अध्यापक रतनलाल मीणा का सम्मान समारोह आयोजित कर गर्मजोशी के साथ नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने रतनलाल मीणा की निष्ठावान, ईमानदार और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली कार्यशैली की जमकर सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में सरपंच बादाम मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्ण जोशी, प्रदीप शेरावत, बुधराम प्रजापति, राजकुमार मीणा, अनिल शर्मा, मुंशी राम मीणा और बाबूलाल मीणा ने साफा व दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति स्वरूप धार्मिक तस्वीर भेंट कर उनका बहुमान किया। तत्पश्चात उपस्थित ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर शिक्षक रतनलाल मीणा का अभिनंदन किया और उनके भावी जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    ईमानदार व निष्ठावान कार्यशैली के लिए शिक्षक रतनलाल मीणा का ग्रामीणों ने किया नागरिक अभिनंदन
सोडावास
।
समीपवर्ती मुंडिया खेड़ा गांव में ग्रामीणों द्वारा अध्यापक रतनलाल मीणा का सम्मान समारोह आयोजित कर गर्मजोशी के साथ नागरिक अभिनंदन किया गया।
समारोह के दौरान ग्रामीणों ने रतनलाल मीणा की निष्ठावान, ईमानदार और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली कार्यशैली की जमकर सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में सरपंच बादाम मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्ण जोशी, प्रदीप शेरावत, बुधराम प्रजापति, राजकुमार मीणा, अनिल शर्मा, मुंशी राम मीणा और बाबूलाल मीणा ने साफा व दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति स्वरूप धार्मिक तस्वीर भेंट कर उनका बहुमान किया।
तत्पश्चात उपस्थित ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर शिक्षक रतनलाल मीणा का अभिनंदन किया और उनके भावी जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    20 hrs ago
  • बेलगाम बेसहारा पशु बने जानलेवा, कैटल फ्री दादरी अभियान कागजों में सिमटा गांधीनगर के समीप स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर
    1
    बेलगाम बेसहारा पशु बने जानलेवा, कैटल फ्री दादरी अभियान कागजों में सिमटा
गांधीनगर के समीप स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर
    user_Sandeep sheoran
    Sandeep sheoran
    News Anchor दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • आर्मी जवान की पत्नी की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाए दहेज हत्या के आरोप आर्मी जवान की पत्नी की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाए दहेज हत्या के आरोप झुंझुनूं: जिले के सुलताना थाना क्षेत्र के किठाना गांव में 26 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रियंका का शव फंदे से लटका मिला। उसके पति टेकचंद इंडियन आर्मी में कार्यरत हैं। दंपती के दो बेटे हैं, जिनमें एक 3 साल और दूसरा 2 महीने का है। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है, जबकि घरडाना खुर्द निवासी पीहर पक्ष का आरोप है कि प्रियंका की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। सूचना पर सुलताना थाना प्रभारी रामनिवास अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
    1
    आर्मी जवान की पत्नी की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाए दहेज हत्या के आरोप

आर्मी जवान की पत्नी की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाए दहेज हत्या के आरोप
झुंझुनूं: जिले के सुलताना थाना क्षेत्र के किठाना गांव में 26 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रियंका का शव फंदे से लटका मिला। उसके पति टेकचंद इंडियन आर्मी में कार्यरत हैं। दंपती के दो बेटे हैं, जिनमें एक 3 साल और दूसरा 2 महीने का है।
ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है, जबकि घरडाना खुर्द निवासी पीहर पक्ष का आरोप है कि प्रियंका की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
सूचना पर सुलताना थाना प्रभारी रामनिवास अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
    user_खबर आस पास झुंझुनूं
    खबर आस पास झुंझुनूं
    Local News Reporter सूरजगढ़, झुंझुनू, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.