ईमानदार व निष्ठावान कार्यशैली के लिए शिक्षक रतनलाल मीणा का ग्रामीणों ने किया नागरिक अभिनंदन सोडावास । समीपवर्ती मुंडिया खेड़ा गांव में ग्रामीणों द्वारा अध्यापक रतनलाल मीणा का सम्मान समारोह आयोजित कर गर्मजोशी के साथ नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने रतनलाल मीणा की निष्ठावान, ईमानदार और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली कार्यशैली की जमकर सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में सरपंच बादाम मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्ण जोशी, प्रदीप शेरावत, बुधराम प्रजापति, राजकुमार मीणा, अनिल शर्मा, मुंशी राम मीणा और बाबूलाल मीणा ने साफा व दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति स्वरूप धार्मिक तस्वीर भेंट कर उनका बहुमान किया। तत्पश्चात उपस्थित ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर शिक्षक रतनलाल मीणा का अभिनंदन किया और उनके भावी जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ईमानदार व निष्ठावान कार्यशैली के लिए शिक्षक रतनलाल मीणा का ग्रामीणों ने किया नागरिक अभिनंदन सोडावास । समीपवर्ती मुंडिया खेड़ा गांव में ग्रामीणों द्वारा अध्यापक रतनलाल मीणा का सम्मान समारोह आयोजित कर गर्मजोशी के साथ नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने रतनलाल मीणा की निष्ठावान, ईमानदार और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली कार्यशैली की जमकर सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में सरपंच बादाम मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्ण जोशी, प्रदीप शेरावत, बुधराम प्रजापति, राजकुमार मीणा, अनिल शर्मा, मुंशी राम मीणा और बाबूलाल मीणा ने साफा व दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति स्वरूप धार्मिक तस्वीर भेंट कर उनका बहुमान किया। तत्पश्चात उपस्थित ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर शिक्षक रतनलाल मीणा का अभिनंदन किया और उनके भावी जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- नर्सरी से कक्षा 2 तक बच्चों के लिए सुरक्षित, आनंददायक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा। खेल-खेल में पढ़ाई, अनुभवी शिक्षक और हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान। आज ही एडमिशन कराएँ और अपने बच्चे की मजबूत नींव बनाएं। 85039714261
- विराटनगर क्षेत्र के अन्नपूर्णा स्टैंड से बागावास चौरासी तक की सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश, BREAKING NEWS वर्ष 2022 में निर्मित सड़क की 5 वर्ष की गारंटी अवधि पूरी होने से पहले ही अन्नपूर्णा स्टैंड (एनएच-248ए) से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागावास चौरासी तक की सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का संकल्प है कि जब तक इस मार्ग का पुनर्न निर्माण नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष और न्याय की मांग जारी रहेगी,1
- नूंह जिला में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा, उपायुक्त अखिल पिलानी ने सभी समुदायों का जताया आभार नूंह जिले में सावन के प्रथम सोमवार पर ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा श्रद्धा, भक्ति और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यात्रा नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर झिरकेश्वर महादेव और सिंगेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंची। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि 60 से अधिक स्थानों पर विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने यात्रा के सफल आयोजन के लिए आमजन, पंच-सरपंचों, सामाजिक संगठनों, प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों का आभार जताते हुए कहा कि नूंह ने एक बार फिर सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की।1
- फरीदाबाद से नूंह जाने से पहले बिट्टू बजरंगी हाउस अरेस्ट, जलाभिषेक की नहीं मिली अनुमति, पुलिस तैनात । नूंह मेवात लियाकत अली : हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया है। बिट्टू बजरंगी आज नूंह के शिव मंदिर में जल चढ़ाने जाने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। देर रात से ही उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद बिट्टू बजरंगी ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। साल 2023 में नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रशासन इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। इसी के चलते नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को उनके घर पर ही रोक दिया गया। पुलिस की टीम देर रात से उनके घर के बाहर तैनात रही और उन्हें नूंह जाने की अनुमति नहीं दी गई। वीओ-2: गौरतलब है कि 31 जुलाई 2023 को नल्हड़ महादेव मंदिर की जलाभिषेक यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी। पथराव, आगजनी और फायरिंग की घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई थी, जिनमें दो होमगार्ड भी शामिल थे। इस मामले में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए थे और पुलिस ने 595 लोगों को गिरफ्तार किया था।1
- पूर्ण श्रद्धा व समर्पण के साथ निकली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा : उपायुक्त अखिल पिलानी -सभी धर्मों और समुदायों ने किया भव्य स्वागत, भाईचारे की मिसाल बनी यात्रा - उपायुक्त ने सभी समुदायों के लोगों, पंच-सरपंचों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों का सफल आयोजन के लिए जताया आभार नूंह, 3 अगस्त। सावन माह के प्रथम सोमवार को जिला नूंह में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अनुपम संगम देखने को मिला, जब ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक सद्भाव की कामना की। यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर से हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत यात्रा फिरोजपुर झिरका स्थित झिरकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची तथा अंत में गांव सिंगार (पुन्हाना) स्थित सिंगेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न हुई। तीनों प्रमुख मंदिरों सहित जिले के अन्य शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि यात्रा की सफलता जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय नागरिकों, विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों, पंच-सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। हालांकि जिले में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और लोगों के सहयोग के कारण इन व्यवस्थाओं का उपयोग न्यूनतम स्तर पर ही करना पड़ा। यात्रा के सुचारु संचालन के लिए भारी वाहनों के मार्ग परिवर्तित किए गए, जिनका आमजन ने पूर्ण सहयोग करते हुए पालन किया। उपायुक्त ने बताया कि यात्रा का जिले में 60 से अधिक स्थानों पर विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार और सेवा शिविरों के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। हिंदू एवं मुस्लिम समाज, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा ग्रामीणों ने मिलकर भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने स्वयं विभिन्न स्थलों का दौरा कर सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से सभी संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की तैनाती की गई थी, जबकि पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा मंदिरों में प्रसाद ग्रहण किया। जिले के तीनों प्रमुख शिव मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और धार्मिक अनुष्ठान पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुए। *सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी समुदायों का जताया आभार* उपायुक्त अखिल पिलानी ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समुदायों के नागरिकों, पंच-सरपंचों, प्रबुद्धजनों, मंदिर समितियों, आयोजनकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नूंह जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की परंपरा आज एक बार फिर पूरे प्रदेश के सामने प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरी है। इसी सामूहिक सहयोग और विश्वास के कारण ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी। बता दें कि उपायुक्त अखिल पिलानी व पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन, यात्रा की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति सहित जिला व पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी पूरा दिन मौके पर बने रहे और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।4
- ईमानदार व निष्ठावान कार्यशैली के लिए शिक्षक रतनलाल मीणा का ग्रामीणों ने किया नागरिक अभिनंदन सोडावास । समीपवर्ती मुंडिया खेड़ा गांव में ग्रामीणों द्वारा अध्यापक रतनलाल मीणा का सम्मान समारोह आयोजित कर गर्मजोशी के साथ नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने रतनलाल मीणा की निष्ठावान, ईमानदार और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली कार्यशैली की जमकर सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में सरपंच बादाम मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्ण जोशी, प्रदीप शेरावत, बुधराम प्रजापति, राजकुमार मीणा, अनिल शर्मा, मुंशी राम मीणा और बाबूलाल मीणा ने साफा व दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति स्वरूप धार्मिक तस्वीर भेंट कर उनका बहुमान किया। तत्पश्चात उपस्थित ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर शिक्षक रतनलाल मीणा का अभिनंदन किया और उनके भावी जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- जलाभिषेक यात्रा का मेवात में भव्य स्वागत, 36 बिरादरी ने पेश की भाईचारे की मिसाल सावन के पहले सोमवार को निकली जलाभिषेक यात्रा का मेवात की पावन धरा पर भव्य स्वागत किया गया। नल्हड़ के नल्हेश्वर मंदिर से शुरू हुई यात्रा झिरकेश्वर मंदिर होते हुए श्रृंगेश्वर मंदिर पहुंची, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। नूंह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने अपने आवास पर श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।1
- हरियाणा उदय अभियान: डीसी अनुपमा अंजली ने हाफ मैराथन की तैयारियों की ली बैठक | ₹1 लाख प्रथम पुरस्कार | महेंद्रगढ़1
- महेंद्रगढ़ ब्रह्मचारी आश्रममें 17 दिनों में तीसरी चोरी । cctv उखाड़े। दान पात्र तोड़कर नकदी चोरी। रेवाड़ी, हरियाणा ,महेंद्रगढ़ न्यूज़1