Shuru
Apke Nagar Ki App…
नर्सरी से कक्षा 2 तक बच्चों के लिए सुरक्षित, आनंददायक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा। खेल-खेल में पढ़ाई, अनुभवी शिक्षक और हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान। आज ही एडमिशन कराएँ और अपने बच्चे की मजबूत नींव बनाएं। 8503971426
Sandeep Kumar Gupta
नर्सरी से कक्षा 2 तक बच्चों के लिए सुरक्षित, आनंददायक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा। खेल-खेल में पढ़ाई, अनुभवी शिक्षक और हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान। आज ही एडमिशन कराएँ और अपने बच्चे की मजबूत नींव बनाएं। 8503971426
More news from Alwar and nearby areas
- मुंडावर: SDM कार्यालय के बाहर विधायक ललित यादव का सांकेतिक धरना, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा # मुंडावर # मुंडावर विधायक ललित यादव ने आज मुंडावर SDM ऑफिस के के बाहर सांकेतिक धरना आयोजित किया गया। धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। धरने के दौरान विधायक ललित यादव ने ने केंद्र और राज्य से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को उठाते हुए अपनी बात रखी। मंच से NEET पेपर लीक, महंगाई, बढ़ते भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याएँ, बिजली व्यवस्था, डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों सहित अन्य स्थानीय समस्याओं पर चिंता व्यक्त की गई। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि आम जनता लगातार महंगाई और प्रशासनिक समस्याओं से परेशान है। उन्होंने सरकार से जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जहाँ उपस्थित लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें प्रशासन तक पहुँचाने का प्रयास किया।1
- जयपुर जिले के शाहपुरा निवासी NSUI प्रदेश सचिव अक्षय सैनी को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में.... NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नैतृत्व में दिल्ली स्थित NSUI राष्ट्रीय कार्यालय से जंतर मंतर तक था आज पैदल मार्च केंद्र सरकार द्वारा छात्रों के साथ लगातार किये जा रहे अत्याचार के खिलाफ तथा पिछले दिनों जंतर मंतर पर प्रर्दशन कर रहे छात्र छात्राओं पर पैलेट गन का उपयोग तथा पुलिस एफआईआर दर्ज कर छात्रों को परेशान करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ आज दिल्ली में था विरोध प्रदर्शन... प्रर्दशन कारी जंतर मंतर पर लगे बैरिकेडिंग तोड संसद की ओर बढने पर NSUI प्रर्दशनकारियों को लिया हिरासत में... शाहपुरा नगरपरिषद क्षैत्र निवासी NSUI प्रदेश सचिव अक्षय सैनी को पुलिस हिरासत में लेकर प्रर्दशन स्थल से 45 किलोमीटर दूर जाफर कला थाने ले जाया गया... इससे पहले भी अक्षय सैनी NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ के साथ राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS द्वारा शस्त्र पूजन करने पर हुए विवाद में 8 दिन जैल जाकर जमानत पर छूटे थे...1
- दौसा आज सैथल उपखंड क्षेत्र में स्थित श्री वीर तेजाजी महाराज के स्थान पर गांव की सैकड़ो महिलाओं ने नाग पंचमी के पावन पर्व को लेकर आज नाग पंचमी पर नाग पूजन किया इस दौरान महिलाओं ने नाग पंचमी की पावन अवसर पर नाग देवता की पूजा अर्चना की इस दौरान महिलाओं ने मालपुआ पकवानों सहित चना,दाल सहित भोग लगाया गया सही था महिलाओं के द्वारा मंगल गीत भी गए गए तथा कथाएं भी सुनी गई इस दौरान सैकड़ो महिलाओं ने नाग पंचमी पर नाग पूजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नागदेव का पूजन किया इस दौरान पूनम अग्रवाल,सन्तोष गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल,मीनु गुप्ता,मोना अग्रवाल,मीनाक्षी शर्मा,कांता देवी गुप्ता , सहित कई महिलाएं शामिल हुई3
- अर्ध विछिप्त रूप से एक महिला को एंटी रोमियो पुलिस टीम ने बचाया एवं सुरक्षितअपना घर पहुंचा अमर दीप सैन डीग एक महिला जो शारीरिक रूप से मंद बुद्धि प्रतीत हो रही थी महल के गेट नंबर 2 पर पेड़ों के पास उसे कुछ मन चलो ने घेर रखा था एंटी रोमियो टीम के हेड कांस्टेबल जगन्नाथ वेदपाल को फोन पर सूचना मिलने पर पूरी टीम एक्शन में आकर चारों तरफ से घेरा पुलिस टीम को देखकर वहां से मनचले भाग खड़े हुए और महिला को अपने पास सुरक्षित लाकर शहर कोतवाली में लाया गया कालिका टीम की कास्टेबल कमलेश देवेन्द्री सुमन ने खाना खिलाकर राहत की सांस ली महिला से बात करने पर बताया वह अजमेर की बता रही हैऔर अपना नाम शिवानी ठाकुर पुत्री नानक चंद ठाकुर गली नंबर 2 पुष्कर अजमेर की बता रही है उसे कुछ याद आने पर अपना भाई का नाम देशराज बता रही है कोतवाली पुलिस ने अपना घर डीग इकाई को सूचना देकर सुरक्षित अपना घर भरतपुर भेज दिया जहां पर में एंटी रोमियो टीम की चर्चा एवं प्रशंसा की जा रही है3
- पूर्ण श्रद्धा व समर्पण के साथ निकली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा : उपायुक्त अखिल पिलानी -सभी धर्मों और समुदायों ने किया भव्य स्वागत, भाईचारे की मिसाल बनी यात्रा - उपायुक्त ने सभी समुदायों के लोगों, पंच-सरपंचों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों का सफल आयोजन के लिए जताया आभार नूंह, 3 अगस्त। सावन माह के प्रथम सोमवार को जिला नूंह में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अनुपम संगम देखने को मिला, जब ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक सद्भाव की कामना की। यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर से हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत यात्रा फिरोजपुर झिरका स्थित झिरकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची तथा अंत में गांव सिंगार (पुन्हाना) स्थित सिंगेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न हुई। तीनों प्रमुख मंदिरों सहित जिले के अन्य शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि यात्रा की सफलता जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय नागरिकों, विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों, पंच-सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। हालांकि जिले में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और लोगों के सहयोग के कारण इन व्यवस्थाओं का उपयोग न्यूनतम स्तर पर ही करना पड़ा। यात्रा के सुचारु संचालन के लिए भारी वाहनों के मार्ग परिवर्तित किए गए, जिनका आमजन ने पूर्ण सहयोग करते हुए पालन किया। उपायुक्त ने बताया कि यात्रा का जिले में 60 से अधिक स्थानों पर विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार और सेवा शिविरों के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। हिंदू एवं मुस्लिम समाज, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा ग्रामीणों ने मिलकर भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने स्वयं विभिन्न स्थलों का दौरा कर सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से सभी संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की तैनाती की गई थी, जबकि पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा मंदिरों में प्रसाद ग्रहण किया। जिले के तीनों प्रमुख शिव मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और धार्मिक अनुष्ठान पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुए। *सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी समुदायों का जताया आभार* उपायुक्त अखिल पिलानी ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समुदायों के नागरिकों, पंच-सरपंचों, प्रबुद्धजनों, मंदिर समितियों, आयोजनकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नूंह जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की परंपरा आज एक बार फिर पूरे प्रदेश के सामने प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरी है। इसी सामूहिक सहयोग और विश्वास के कारण ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी। बता दें कि उपायुक्त अखिल पिलानी व पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन, यात्रा की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति सहित जिला व पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी पूरा दिन मौके पर बने रहे और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।4
- ईमानदार व निष्ठावान कार्यशैली के लिए शिक्षक रतनलाल मीणा का ग्रामीणों ने किया नागरिक अभिनंदन सोडावास । समीपवर्ती मुंडिया खेड़ा गांव में ग्रामीणों द्वारा अध्यापक रतनलाल मीणा का सम्मान समारोह आयोजित कर गर्मजोशी के साथ नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने रतनलाल मीणा की निष्ठावान, ईमानदार और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली कार्यशैली की जमकर सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में सरपंच बादाम मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्ण जोशी, प्रदीप शेरावत, बुधराम प्रजापति, राजकुमार मीणा, अनिल शर्मा, मुंशी राम मीणा और बाबूलाल मीणा ने साफा व दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति स्वरूप धार्मिक तस्वीर भेंट कर उनका बहुमान किया। तत्पश्चात उपस्थित ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर शिक्षक रतनलाल मीणा का अभिनंदन किया और उनके भावी जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर शिवालय में उमड़ी आस्था दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर सावन के पावन माह में भगवान शिव की भक्ति का उत्साह चरम पर है। ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। रविवार को रवाना हुआ 20 से अधिक कांवड़ियों का जत्था सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। डीजे पर गूंजते शिव भजनों और भक्तों के उत्साह के बीच कांवड़ यात्रा पूरे गांव से होकर दांतली वाले शिवजी मंदिर पहुंची। यहां आचार्य के सान्निध्य में रुद्रपाठ के साथ शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं का गंगाजल से अभिषेक कराया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया और श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के 20 से अधिक श्रद्धालु रविवार को नारायणी माता धाम से गंगाजल लेने रवाना हुए थे। यात्रा में अनिल सैन, पुरोहिताकाबास गिल्लू, संजय शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, कुलदीप पांचाल, बिट्टू, आरूष, चिंटू चौधरी, मनुराज बंजारा सहित अनेक कांवड़िए शामिल रहे। गांव में कांवड़ यात्रा के पहुंचते ही "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर शिवालय में उमड़ी आस्था दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर सावन के पावन माह में भगवान शिव की भक्ति का उत्साह चरम पर है। ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। रविवार को रवाना हुआ 20 से अधिक कांवड़ियों का जत्था सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। डीजे पर गूंजते शिव भजनों और भक्तों के उत्साह के बीच कांवड़ यात्रा पूरे गांव से होकर दांतली वाले शिवजी मंदिर पहुंची। यहां आचार्य के सान्निध्य में रुद्रपाठ के साथ शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं का गंगाजल से अभिषेक कराया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया और श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के 20 से अधिक श्रद्धालु रविवार को नारायणी माता धाम से गंगाजल लेने रवाना हुए थे। यात्रा में अनिल सैन, पुरोहिताकाबास गिल्लू, संजय शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, कुलदीप पांचाल, बिट्टू, आरूष, चिंटू चौधरी, मनुराज बंजारा सहित अनेक कांवड़िए शामिल रहे। गांव में कांवड़ यात्रा के पहुंचते ही "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।2
- किसी भी भाई को बकरी खरीदनी है तो संपर्क करें हमारे यहां पर तोतापुरी बकरी है इच्छुक व्यक्ति कॉल करें किसी भी वाइफ को बढ़िया नस्ल की बकरी चाहिए तो संपर्क करें तोता परी बकरी1