Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसी भी भाई को बकरी खरीदनी है तो संपर्क करें हमारे यहां पर तोतापुरी बकरी है इच्छुक व्यक्ति कॉल करें किसी भी वाइफ को बढ़िया नस्ल की बकरी चाहिए तो संपर्क करें तोता परी बकरी
Govind 9649415322 rajput
किसी भी भाई को बकरी खरीदनी है तो संपर्क करें हमारे यहां पर तोतापुरी बकरी है इच्छुक व्यक्ति कॉल करें किसी भी वाइफ को बढ़िया नस्ल की बकरी चाहिए तो संपर्क करें तोता परी बकरी
More news from Rajasthan and nearby areas
- 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर दौसा, 3 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 4 अगस्त को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दौसा की जौपाड़ा, बांदीकुई की ऊनबड़ागांव, बसवा की गुढा कटला, सिकराय की पांचोली व गढ़, महवा की सांथा, मंडावर की ढिगारिया भीम, लालसोट की कांकरिया, नांगल राजावतान की लाडली का बास, रामगढ़ पचवारा की बिडोली तथा सैंथल की काली पहाड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *5 अगस्त को इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर* बुधवार को दौसा की कालाखो, बांदीकुई की बडियाल कलां, सिकराय की मरियाड़ा व जयसिंहपुरा, महवा की खेड़ला गदाली, मंडावर की जटवाड़ा, लालसोट की शिवसिंहपुरा, रामगढ़ पचवारा की जीतपुर तथा लवाण की रजवास ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।1
- श्रावण के पहले सोमवार को रिमझिम बारिश से भीगा शहर, जलभराव ने बढ़ाई राहगीरों की आफत..... हिंडौन सिटी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को अल सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया, वहीं दूसरी ओर शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। दिन भर रुक-रुक कर हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण शहर के मुख्य चौराहों और निचले इलाकों की सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला। इसके चलते श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंदिरों में उमड़ी भीड़, रास्तों पर लोगों की आवाजाही हुई कम : सावन के पहले सोमवार के अवसर पर तड़के से ही शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी, लेकिन सुबह से शुरू हुए बारिश के सिलसिले ने कटरा बाजार, मंडावरा रोड, अस्पताल रोड़, तहसील रोड, तहसील कार्यालय, शीतला चौराहा आदि प्रमुख बाजार और रास्तों पर पानी भर गया। सड़कों पर पानी जमा हो जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन बंद होने के कारण लोगों को अपने वाहन पैदल खींचने पड़े। नाले-नालियों की सफाई पर उठे सवाल: हर साल मानसून से पहले जल निकासी के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन दिनभर हुई रिमझिम बारिश में ये दावे हवा होते दिखाई दिए। नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही फैल गया। शहर के लोगों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन को मानसून पूर्व सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए था ताकि लोगों को इस तरह की असुविधा न झेलनी पड़ती। 4
- जयपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर फिर धरने पर बैठे महिपाल सिंह मकराना, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े जयपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर फिर धरने पर बैठे महिपाल सिंह मकराना, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े जयपुर (राजस्थान) / सोशल मीडिया: राजधानी जयपुर के कलेक्ट्रेट चौराहे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना कार्यकर्ताओं के साथ एक बार फिर कलेक्ट्रेट चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज/हल्के बल प्रयोग के बाद माहौल गर्मा गया। महिपाल सिंह मकराना का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और युवाओं पर पुलिस ने बेवजह लाठीचार्ज किया।1
- महापंचायत गावड़ा मीणा की सावन भूमि पर 84 गांव डाक क्षेत्र महापंचायत गांव बड़ा मीणा की पावन भूमि 84 डांग क्षेत्र बिहार स्वागत मा समारोह गाड़ी मीणा समाज संस्कृति कार्यक्रम खूबसूरत नजारा देखा भाई क्या-क्या तरीके से स्वागतकिया1
- दौसा सैंथल उपखंड क्षेत्र में देवस्थान विभाग के निर्देशो पर सावन महीने में सोमवार को सैंथल उपखंड अधिकारी नव ज्योति कांवरिया ने किया शिव जी का रुद्राभिषेक आज सैथल कस्बे में स्थित नदी वाले महादेव जी मंदिर पर सावन मास के पवित्र महीने एवं आज सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सैंथल उपखंड अधिकारी नवज्योति कांवरिया सहित ग्राम विकास अधिकारी राजवीर सिंह तंवर एवं सैंथल सरपंच कांता देवी मामोडिया ने भाग लिया इस दौरान सैंथल उपखंड अधिकारी नवज्योति कांवरिया ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा एवं देव संस्थान विभाग के द्वारा सभी अधिकारियों को शिवजी का रुद्राभिषेक करने के निर्देश दिए गए थे उन्हें निर्देशों की पालना करते हुए आज सैंथल में नदी वाले महादेव जी मंदिर पर ग्रामीणों के साथ रुद्राभिषेक किया और क्षेत्र में अमन चैन व शांति की मन्नतें मांगी इस दौरान सैकड़ो ग्रामीणों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने में उपखंड अधिकारी का सहयोग किया इस दौरान गिर्राज प्रसाद मीणा हनुमान सहाय,महादेव सैनी, कमलेश सैनी, कुंडल मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर , लक्ष्मण योगी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे2
- करौली स्काउट-गाइड ने नशामुक्ति की ली शपथ राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में स्थानीय जिला स्काउट-गाइड भवन में 1 से 5 अगस्त तक आयोजित राज्यपाल पुरस्कार स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के दौरान शिविरार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा एवं तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली। सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य मुख्यालय जयपुर के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार करौली जिले के लिए 1 से 5 अगस्त तक राज्यपाल पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का संचालन प्रेमराज मीणा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रवेश स्तर से लेकर राज्यपाल पुरस्कार तक के संपूर्ण पाठ्यक्रम की जानकारी स्काउट-गाइड को प्रदान की जा रही है। शिविर संचालक प्रेमराज मीणा ने बताया कि शिविर में करौली जिले के लगभग 80 स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को पायनियरिंग विषय में विभिन्न प्रकार की गांठें (Knots), लशिंग (Lashing) तथा रस्सी के सिरों को स्थायी करने की विधियों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व शिविरार्थियों को प्राथमिक उपचार, स्काउट नियम एवं प्रतिज्ञा, दिशा ज्ञान, चिन्ह, सैल्यूट, हाथ मिलाना, ध्वज गीत, प्रार्थना, राष्ट्रगान तथा स्काउट-गाइड आंदोलन के इतिहास की भी जानकारी प्रदान की जा चुकी है। सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि युवाओं को नशे की बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से सभी स्काउट-गाइड को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण मनोयोग से नशा नहीं करने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सहायक शिविर संचालकों एवं प्रशिक्षण काउंसलर्स ने कहा कि "नशा, नाश की जड़ है।" नशे से व्यक्ति के तन, मन और धन तीनों का नुकसान होता है तथा उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। इसलिए प्रत्येक स्काउट-गाइड का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशामुक्त रहे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करे। कार्यक्रम में रोवर लीडर तेजस गिरी, धर्मराज गुर्जर, राष्ट्रपति रोवर मान प्रकाश शर्मा, राज्यपाल पुरस्कार रोवर केशव शर्मा सहित स्काउट-गाइड स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।2
- आज दिनांक 3 अगस्त सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करौली शहर एवं देहात की मीटिंग कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल माली की अध्यक्षता में आयोजित हुई मीटिंग में करौली विधान सभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को लेकर फीडबैक लिया पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड़ ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिताऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में प्राथमिकता देगी उन्होंने कहा कि समय काफी कम है आप सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और अच्छे पार्टी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने और ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने कांग्रेस पार्टी का शहर में बोर्ड बनाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प लेने की अपील की उन्होंने कहा कि आज भाजपा राज में महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं में भारी रोष है मेरा आप सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध कि अभी से आमजनता के बीच में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने का काम करना है इस अवसर पर1
- हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती1