logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्ण श्रद्धा व समर्पण के साथ निकली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा : उपायुक्त अखिल पिलानी -सभी धर्मों और समुदायों ने किया भव्य स्वागत, भाईचारे की मिसाल बनी यात्रा - उपायुक्त ने सभी समुदायों के लोगों, पंच-सरपंचों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों का सफल आयोजन के लिए जताया आभार नूंह, 3 अगस्त। सावन माह के प्रथम सोमवार को जिला नूंह में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अनुपम संगम देखने को मिला, जब ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक सद्भाव की कामना की। यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर से हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत यात्रा फिरोजपुर झिरका स्थित झिरकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची तथा अंत में गांव सिंगार (पुन्हाना) स्थित सिंगेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न हुई। तीनों प्रमुख मंदिरों सहित जिले के अन्य शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि यात्रा की सफलता जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय नागरिकों, विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों, पंच-सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। हालांकि जिले में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और लोगों के सहयोग के कारण इन व्यवस्थाओं का उपयोग न्यूनतम स्तर पर ही करना पड़ा। यात्रा के सुचारु संचालन के लिए भारी वाहनों के मार्ग परिवर्तित किए गए, जिनका आमजन ने पूर्ण सहयोग करते हुए पालन किया। उपायुक्त ने बताया कि यात्रा का जिले में 60 से अधिक स्थानों पर विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार और सेवा शिविरों के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। हिंदू एवं मुस्लिम समाज, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा ग्रामीणों ने मिलकर भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने स्वयं विभिन्न स्थलों का दौरा कर सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से सभी संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की तैनाती की गई थी, जबकि पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा मंदिरों में प्रसाद ग्रहण किया। जिले के तीनों प्रमुख शिव मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और धार्मिक अनुष्ठान पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुए। *सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी समुदायों का जताया आभार* उपायुक्त अखिल पिलानी ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समुदायों के नागरिकों, पंच-सरपंचों, प्रबुद्धजनों, मंदिर समितियों, आयोजनकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नूंह जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की परंपरा आज एक बार फिर पूरे प्रदेश के सामने प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरी है। इसी सामूहिक सहयोग और विश्वास के कारण ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी। बता दें कि उपायुक्त अखिल पिलानी व पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन, यात्रा की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति सहित जिला व पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी पूरा दिन मौके पर बने रहे और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।

4 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
4 hrs ago

पूर्ण श्रद्धा व समर्पण के साथ निकली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा : उपायुक्त अखिल पिलानी -सभी धर्मों और समुदायों ने किया भव्य स्वागत, भाईचारे की मिसाल बनी यात्रा - उपायुक्त ने सभी समुदायों के लोगों, पंच-सरपंचों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों का सफल आयोजन के लिए जताया आभार नूंह, 3 अगस्त। सावन माह के प्रथम सोमवार को जिला नूंह में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अनुपम संगम देखने को मिला, जब ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक सद्भाव की कामना की। यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर से हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत यात्रा फिरोजपुर झिरका स्थित झिरकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची तथा अंत में गांव सिंगार (पुन्हाना) स्थित सिंगेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न

8f8df938-f8af-477a-af50-bd51220e7dee

हुई। तीनों प्रमुख मंदिरों सहित जिले के अन्य शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि यात्रा की सफलता जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय नागरिकों, विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों, पंच-सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। हालांकि जिले में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और लोगों के सहयोग के कारण इन व्यवस्थाओं का उपयोग न्यूनतम स्तर पर ही करना पड़ा। यात्रा के सुचारु संचालन के लिए भारी वाहनों के मार्ग परिवर्तित किए गए, जिनका आमजन ने पूर्ण सहयोग करते हुए पालन किया। उपायुक्त ने बताया कि यात्रा का जिले में 60 से अधिक

a8aadfcf-db11-4235-ab49-50fb7d004c21

स्थानों पर विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार और सेवा शिविरों के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। हिंदू एवं मुस्लिम समाज, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा ग्रामीणों ने मिलकर भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने स्वयं विभिन्न स्थलों का दौरा कर सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से सभी संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की तैनाती की गई थी, जबकि पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा मंदिरों में प्रसाद ग्रहण किया। जिले के तीनों प्रमुख शिव मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और धार्मिक अनुष्ठान पूरे उत्साह एवं

c4cf675a-bfae-4964-9127-dc327a3df627

श्रद्धा के साथ संपन्न हुए। *सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी समुदायों का जताया आभार* उपायुक्त अखिल पिलानी ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समुदायों के नागरिकों, पंच-सरपंचों, प्रबुद्धजनों, मंदिर समितियों, आयोजनकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नूंह जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की परंपरा आज एक बार फिर पूरे प्रदेश के सामने प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरी है। इसी सामूहिक सहयोग और विश्वास के कारण ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी। बता दें कि उपायुक्त अखिल पिलानी व पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन, यात्रा की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति सहित जिला व पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी पूरा दिन मौके पर बने रहे और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • मंत्री गौरव गौतम में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कई शिलान्यास और उद्घाटन किया पंचवटी के महाराज भी खेल मंत्री गौरव गौतम के साथ दिखाई दिए
    1
    मंत्री गौरव गौतम में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कई शिलान्यास और उद्घाटन किया पंचवटी के महाराज भी खेल मंत्री गौरव गौतम के साथ दिखाई दिए
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • सहकारिता विभाग हरियाणा और हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ लिमिटेड (हरकोफैड) पंचकूला की ओर से रविवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा मामले और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि शिरकत की। सेमिनार में हरको बैंक के चेयरमैन हुकुम सिंह भाटी,उपायुक्त पलवल जयेन्द्र सिंह छिल्लर, जिला अध्यक्ष भाजपा पलवल विपिन बैंसला और प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल पलवल द्विजा, प्रबंध निदेशक हरकोफैड नरेश गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक सहभागिता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का प्रभावी मॉडल है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र को बढ़ाने में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का अहम योगदान है। देश की मिट्टी की सुगंध से जुड़ी हुई वस्तुओं का निर्माण कर दुनिया भर के देशों में बेचकर भारत को एक अलग पहचान दिलाने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को और किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सहकारिता विभाग का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत किसानों,महिलाओं,गरीब और मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहकारी समितियां बनाई गई है,जिनकी देखरेख में अंतिम पंक्ति में खडे हुए व्यक्ति को आगे लाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। किसानों को समय में खाद व बीज उपलब्ध करवाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे है। गौरव गौतम ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर देश बनाया जाए। भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का भी अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। सरकार द्वारा सहकारिता के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाई गई है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अनुसार देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्त किया गया है। सहकारिता के जरिये देश के लाखों लोगों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। सरकार स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण पर जोर दे रही है। पलवल जिला सहकारिता के क्षेत्र के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आमजन को सहकारिता आंदोलन के प्रति जागरूक करना, समाज में सहयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा सहकार से समृद्धि-समृद्धि से आत्मनिर्भरता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने जिले के नागरिकों से सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने तथा सहकार से समृद्धि-समृद्धि से आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा प्रदेश के खिलाडियों ने देश का नाम रोशन किया है। प्रदेश के खिलाडिय़ों ने तिरंगा की शान को बढ़ाने का कार्य किया है। हरियाणा मतलब खेल और खेल मतलब हरियाणा है। देश भर में हरियाणा की अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसआइआर प्रक्रिया चलाई गई है। जिसमें नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने एवं त्रुटियों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है। विपक्ष एसआइआर पर लोगों को गुमराह कर रही है।
    3
    सहकारिता विभाग हरियाणा और हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ लिमिटेड (हरकोफैड) पंचकूला की ओर से रविवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा मामले और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि शिरकत की। सेमिनार में हरको बैंक के चेयरमैन हुकुम सिंह भाटी,उपायुक्त पलवल जयेन्द्र सिंह छिल्लर, जिला अध्यक्ष भाजपा पलवल विपिन बैंसला और प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल पलवल द्विजा, प्रबंध निदेशक हरकोफैड नरेश गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक सहभागिता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का प्रभावी मॉडल है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र को बढ़ाने में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का अहम योगदान है। देश की मिट्टी की सुगंध से जुड़ी हुई वस्तुओं का निर्माण कर दुनिया भर के देशों में बेचकर भारत को एक अलग पहचान दिलाने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को और किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सहकारिता विभाग का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत किसानों,महिलाओं,गरीब और मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहकारी समितियां बनाई गई है,जिनकी देखरेख में अंतिम पंक्ति में खडे हुए व्यक्ति को आगे लाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। किसानों को समय में खाद व बीज उपलब्ध करवाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे है।
गौरव गौतम ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर देश बनाया जाए। भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का भी अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। सरकार द्वारा सहकारिता के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाई गई है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अनुसार देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्त किया गया है। सहकारिता के जरिये देश के लाखों लोगों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। सरकार स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण पर जोर दे रही है। पलवल जिला सहकारिता के क्षेत्र के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आमजन को सहकारिता आंदोलन के प्रति जागरूक करना, समाज में सहयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा सहकार से समृद्धि-समृद्धि से आत्मनिर्भरता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने जिले के नागरिकों से सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने तथा सहकार से समृद्धि-समृद्धि से आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा प्रदेश के खिलाडियों ने देश का नाम रोशन किया है। प्रदेश के खिलाडिय़ों ने तिरंगा की शान को बढ़ाने का कार्य किया है। हरियाणा मतलब खेल और खेल मतलब हरियाणा है। देश भर में हरियाणा की अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसआइआर प्रक्रिया चलाई गई है। जिसमें नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने एवं त्रुटियों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है। विपक्ष एसआइआर पर लोगों को गुमराह कर रही है।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • जलाभिषेक यात्रा का मेवात में भव्य स्वागत, 36 बिरादरी ने पेश की भाईचारे की मिसाल सावन के पहले सोमवार को निकली जलाभिषेक यात्रा का मेवात की पावन धरा पर भव्य स्वागत किया गया। नल्हड़ के नल्हेश्वर मंदिर से शुरू हुई यात्रा झिरकेश्वर मंदिर होते हुए श्रृंगेश्वर मंदिर पहुंची, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। नूंह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने अपने आवास पर श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
    1
    जलाभिषेक यात्रा का मेवात में भव्य स्वागत, 36 बिरादरी ने पेश की भाईचारे की मिसाल
सावन के पहले सोमवार को निकली जलाभिषेक यात्रा का मेवात की पावन धरा पर भव्य स्वागत किया गया। नल्हड़ के नल्हेश्वर मंदिर से शुरू हुई यात्रा झिरकेश्वर मंदिर होते हुए श्रृंगेश्वर मंदिर पहुंची, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। नूंह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने अपने आवास पर श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • *भ्रष्टाचार की गवाही देती सड़कें: ग्रेटर नोएडा UPSIDC साइट-4 में 20 दिन पहले बनी सड़क हाथों से उखड़ रही, व्यापारियों का फूटा गुस्सा! ​ग्रेटर नोएडा के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र UPSIDC साइट-4 (सूरजपुर) में सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की तस्वीर सामने आई है। लगभग 15 से 20 दिन पहले बनाई गई सड़क हाथों से छूने पर ही उखड़ रही है और उसकी गिट्टियां सड़क पर बिखरी पड़ी हैं। *​📌 मुख्य बातें व व्यापारियों का बयान:* ​हाथों में सिमट रही गिट्टी: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर डामर (तारकोल) की कोई पकड़ नहीं बची है। थोड़ी सी गिट्टी हाथ में उठाने पर पूरी सड़क रेती की तरह झड़ने लगती है। ​4 साल बाद बनी, पर 20 दिन भी नहीं टिकी: स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि करीब 4 साल के लंबे इंतजार के बाद यह सड़क बनी थी, लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से हुए घटिया काम के कारण निर्माण के अगले दिन से ही यह उखड़ने लगी थी। *​औद्योगिक क्षेत्र पर भारी नुकसान:* यह क्षेत्र भारी गाड़ियों और ट्रकों की आवाजाही वाला इंडस्ट्रियल ज़ोन है। ऐसे में घटिया सड़क से उद्यमियों और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। *​📣 मुख्यमंत्री जी और प्रशासन से कार्रवाई की मांग:* ​स्थानीय लोगों और उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी (@myogiadityanath) और यूपीएसआईडीसी/प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि इस घटिया निर्माण की तुरंत जांच कराई जाए और भ्रष्ट ठेकेदार व जिम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्रवाई हो। ​
    2
    *भ्रष्टाचार की गवाही देती सड़कें: ग्रेटर नोएडा UPSIDC साइट-4 में 20 दिन पहले बनी सड़क हाथों से उखड़ रही, व्यापारियों का फूटा गुस्सा!
​ग्रेटर नोएडा के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र UPSIDC साइट-4 (सूरजपुर) में सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की तस्वीर सामने आई है। लगभग 15 से 20 दिन पहले बनाई गई सड़क हाथों से छूने पर ही उखड़ रही है और उसकी गिट्टियां सड़क पर बिखरी पड़ी हैं।
*​📌 मुख्य बातें व व्यापारियों का बयान:*
​हाथों में सिमट रही गिट्टी: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर डामर (तारकोल) की कोई पकड़ नहीं बची है। थोड़ी सी गिट्टी हाथ में उठाने पर पूरी सड़क रेती की तरह झड़ने लगती है।
​4 साल बाद बनी, पर 20 दिन भी नहीं टिकी: स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि करीब 4 साल के लंबे इंतजार के बाद यह सड़क बनी थी, लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से हुए घटिया काम के कारण निर्माण के अगले दिन से ही यह उखड़ने लगी थी।
*​औद्योगिक क्षेत्र पर भारी नुकसान:* यह क्षेत्र भारी गाड़ियों और ट्रकों की आवाजाही वाला इंडस्ट्रियल ज़ोन है। ऐसे में घटिया सड़क से उद्यमियों और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
*​📣 मुख्यमंत्री जी और प्रशासन से कार्रवाई की मांग:*
​स्थानीय लोगों और उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी (@myogiadityanath) और यूपीएसआईडीसी/प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि इस घटिया निर्माण की तुरंत जांच कराई जाए और भ्रष्ट ठेकेदार व जिम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्रवाई हो।
​
    user_PANKAJ KUMAR
    PANKAJ KUMAR
    Journalist Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • IGP सिमरदीप सिंह, IPS ने संभाला झज्जर CP का अतिरिक्त कार्यभार आज झज्जर CP कार्यालय पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार IGP सिमरदीप सिंह, IPS ने संभाला झज्जर CP का अतिरिक्त कार्यभार आज झज्जर CP कार्यालय पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार #Breaking #Jhajjar #HaryanaPolice #SimardeepSinghIPS #CPJhajjar #HaryanaPost
    1
    IGP सिमरदीप सिंह, IPS ने संभाला झज्जर CP का अतिरिक्त कार्यभार

आज झज्जर CP कार्यालय पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार
IGP सिमरदीप सिंह, IPS ने संभाला झज्जर CP का अतिरिक्त कार्यभार
आज झज्जर CP कार्यालय पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार
#Breaking #Jhajjar #HaryanaPolice #SimardeepSinghIPS #CPJhajjar #HaryanaPost
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। हरियाणा लोकभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। #Haryana
    1
    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की।

हरियाणा लोकभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

#Haryana
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • गुर्जर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत राम तंवर ने गुर्जर आरक्षण को लेकर कहीं बड़ी बात आरक्षण का समर्थन करते हुए उन्होंने आरक्षण को बढ़ाने की मांग की
    1
    गुर्जर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत राम तंवर ने गुर्जर आरक्षण को लेकर कहीं बड़ी बात आरक्षण का समर्थन करते हुए उन्होंने आरक्षण को बढ़ाने की मांग की
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में उमड़ी आस्था, नल्हड़ेश्वर मंदिर पहुंचे खेल राज्य मंत्री नूंह के ऐतिहासिक नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम और विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्णलाल मिड्ढा ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। गौरव गौतम ने यात्रा को आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम बताया, जबकि कृष्णलाल मिड्ढा ने इसे भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बताया। दोनों नेताओं ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और श्रद्धालुओं को सावन के प्रथम सोमवार एवं ब्रजमंडल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
    1
    ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में उमड़ी आस्था, नल्हड़ेश्वर मंदिर पहुंचे खेल राज्य मंत्री 
नूंह के ऐतिहासिक नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम और विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्णलाल मिड्ढा ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। गौरव गौतम ने यात्रा को आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम बताया, जबकि कृष्णलाल मिड्ढा ने इसे भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बताया। दोनों नेताओं ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और श्रद्धालुओं को सावन के प्रथम सोमवार एवं ब्रजमंडल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • पति-पत्नी के विवाद में बच्चे का अपहरण पारिवारिक कलह का खौफनाक मंजर मथुरा जनपद के कोसीकला में पति-पत्नी के विवाद के बाद पति द्वारा अपने ही मासूम बच्चे का अपहरण करने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना पास लगे एक CCTV कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थान: कोसीकलां (मथुरा) मामला: पारिवारिक विवाद के चलते पति द्वारा बच्चे का अपहरण। दिल दहला देने वाली घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड। कार्रवाई: वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप; मामले की जांच जारी।
    1
    पति-पत्नी के विवाद में बच्चे का अपहरण
 पारिवारिक कलह का खौफनाक मंजर 
मथुरा जनपद के कोसीकला में पति-पत्नी के विवाद के बाद पति द्वारा अपने ही मासूम बच्चे का अपहरण करने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना पास लगे एक CCTV कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्थान: कोसीकलां (मथुरा)
मामला: पारिवारिक विवाद के चलते पति द्वारा बच्चे का अपहरण।
दिल दहला देने वाली घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड।
कार्रवाई: वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप; मामले की जांच जारी।
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.