logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंत्री गौरव गौतम में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कई शिलान्यास और उद्घाटन किया पंचवटी के महाराज भी खेल मंत्री गौरव गौतम के साथ दिखाई दिए

17 hrs ago
user_खबरदार पलवल
खबरदार पलवल
पलवल, पलवल, हरियाणा•
17 hrs ago

मंत्री गौरव गौतम में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कई शिलान्यास और उद्घाटन किया पंचवटी के महाराज भी खेल मंत्री गौरव गौतम के साथ दिखाई दिए

More news from हरियाणा and nearby areas
  • हर वर्ष की भांति नूँह में महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। सावन महीने के पहले सोमवार का विशेष महत्व है। नूंह के नल्हड़ स्थित ईश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करती टीम गौरव गौतम: मोहित गौतम बिट्टू ने बताया सोमवार को पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक में सभी ने लिया हिस्सा। टीम गौरव गौतम ने शांति से जल अभिषेक किया
    2
    हर वर्ष की भांति नूँह में महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। सावन महीने के पहले सोमवार का विशेष महत्व है।
नूंह के नल्हड़ स्थित ईश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करती टीम गौरव गौतम: मोहित गौतम बिट्टू ने बताया सोमवार को पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक में सभी ने लिया हिस्सा।  टीम गौरव गौतम ने शांति से जल अभिषेक किया
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • पलवल में हुड्डा सेक्टर 2 पार्क के उद्घाटन में पहुंचे खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के विकास कार्यों को लेकर क्या-क्या कहा
    1
    पलवल में हुड्डा सेक्टर 2 पार्क के उद्घाटन  में पहुंचे खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के विकास कार्यों को लेकर क्या-क्या कहा
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • गांव दुधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आज जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा मामले और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल राज्य के जिला नादिया से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. दिनेश कुमार, उपायुक्त डॉ. डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला भी मौजूद थे। पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त भारत और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया है। जिसमें देश के युवाओं से जन भागीदारी की भावना के माध्यम से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ एक जन आंदोलन का नेतृत्व करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से आग्रह किया है कि नशा मुक्त भारत बनाना है। अगर कोई साथी नशे से ग्रस्त है तो उसे भी नशे के दलदल से बाहर लेकर आए। ताकि समाज की मुख्य धारा से जुडक़र समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। पलवल जिला के हजारों युवाओं ने नशे से दूर रहनेे का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यदि देश का युवा नशे से दूर रहेगा तो हमारा समाज व परिवार भी स्वस्थ बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश विकसित भारत के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 100 सप्ताहों तक प्रत्येक रविवार को, स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने, सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने और युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक राष्ट्र निर्माण की दिशा में निर्देशित करने के लिए देश भर में युवाओं के नेतृत्व में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होनें बताया कि इस पहल का उद्देश्य जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और निरंतर जन भागीदारी को बढ़ावा देकर नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए युवा नागरिकों को एक सामूहिक राष्ट्रीय मिशन में एकजुट करना है। इस अभियान में एमवाई भारत स्वयं सेवकों, एमवाई भारत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, युवा क्लबों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, गैर-सरकारी संगठनों, औद्योगिक संघों और आध्यात्मिक संगठनों की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिलेगी, जिससे यह देश में मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व वाले सबसे बड़े जन आंदोलनों में से एक बन जाएगा। अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह के पड़ावों पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिला के युवाओं और सामाजिक संगठनों से राष्ट्रीय हित में प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करने और इस ऐतिहासिक आंदोलन नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, संस्थानों और सामुदायिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों से एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक आंदोलन का निर्माण करना है जो व्यक्तियों को नशे की लत को त्यागने और एक स्वस्थ, मजबूत और अधिक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करे।
    2
    गांव दुधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आज जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा मामले और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल राज्य के जिला नादिया से राष्ट्रव्यापी  कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. दिनेश कुमार, उपायुक्त डॉ. डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला भी मौजूद थे।  

पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त भारत और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया है। जिसमें देश के युवाओं से जन भागीदारी की भावना के माध्यम से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ एक जन आंदोलन का नेतृत्व करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से आग्रह किया है कि नशा मुक्त भारत बनाना है। अगर कोई साथी नशे से ग्रस्त है तो उसे भी नशे के दलदल से बाहर लेकर आए। ताकि समाज की मुख्य धारा से जुडक़र समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। पलवल जिला के हजारों युवाओं ने नशे से दूर रहनेे का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यदि देश का युवा नशे से दूर रहेगा तो हमारा समाज व परिवार भी स्वस्थ बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश विकसित भारत के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 100 सप्ताहों तक प्रत्येक रविवार को, स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने, सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने और युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक राष्ट्र निर्माण की दिशा में निर्देशित करने के लिए देश भर में युवाओं के नेतृत्व में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होनें बताया कि इस पहल का उद्देश्य जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और निरंतर जन भागीदारी को बढ़ावा देकर नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए युवा नागरिकों को एक सामूहिक राष्ट्रीय मिशन में एकजुट करना है। इस अभियान में एमवाई भारत स्वयं सेवकों, एमवाई भारत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, युवा क्लबों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, गैर-सरकारी संगठनों, औद्योगिक संघों और आध्यात्मिक संगठनों की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिलेगी, जिससे यह देश में मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व वाले सबसे बड़े जन आंदोलनों में से एक बन जाएगा। अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह के पड़ावों पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिला के युवाओं और सामाजिक संगठनों से राष्ट्रीय हित में प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करने और इस ऐतिहासिक आंदोलन नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, संस्थानों और सामुदायिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों से एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक आंदोलन का निर्माण करना है जो व्यक्तियों को नशे की लत को त्यागने और एक स्वस्थ, मजबूत और अधिक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करे।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • अलीगढ़ रोड पलवल पर पीपली ,रायपुर के आस पास रोड का निर्माण कार्य प्रगति से चल रहा है एक साइड बंद करके दूसरी साइड से ही वाहनों का आना जाना हो रहा है आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है भाई दिन रोड पर एक्सीडेंट होता है विशेष सूत्रों से जानकारी देने पर मालूम हुआ के रोड का कर जल्दी ही बरसात से पहले ही पूर्ण कर लिया जाएगा
    1
    अलीगढ़ रोड पलवल पर पीपली ,रायपुर के आस पास रोड का निर्माण कार्य  प्रगति से चल रहा है एक साइड बंद करके दूसरी साइड से ही वाहनों का आना जाना हो रहा है आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है भाई दिन रोड पर एक्सीडेंट होता है विशेष सूत्रों से जानकारी देने पर मालूम हुआ के रोड का कर जल्दी ही बरसात से पहले ही पूर्ण कर लिया जाएगा
    user_NETRAPAL SINGH
    NETRAPAL SINGH
    Teacher पलवल, पलवल, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • पूर्ण श्रद्धा व समर्पण के साथ निकली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा : उपायुक्त अखिल पिलानी -सभी धर्मों और समुदायों ने किया भव्य स्वागत, भाईचारे की मिसाल बनी यात्रा - उपायुक्त ने सभी समुदायों के लोगों, पंच-सरपंचों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों का सफल आयोजन के लिए जताया आभार नूंह, 3 अगस्त। सावन माह के प्रथम सोमवार को जिला नूंह में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अनुपम संगम देखने को मिला, जब ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक सद्भाव की कामना की। यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर से हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत यात्रा फिरोजपुर झिरका स्थित झिरकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची तथा अंत में गांव सिंगार (पुन्हाना) स्थित सिंगेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न हुई। तीनों प्रमुख मंदिरों सहित जिले के अन्य शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि यात्रा की सफलता जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय नागरिकों, विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों, पंच-सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। हालांकि जिले में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और लोगों के सहयोग के कारण इन व्यवस्थाओं का उपयोग न्यूनतम स्तर पर ही करना पड़ा। यात्रा के सुचारु संचालन के लिए भारी वाहनों के मार्ग परिवर्तित किए गए, जिनका आमजन ने पूर्ण सहयोग करते हुए पालन किया। उपायुक्त ने बताया कि यात्रा का जिले में 60 से अधिक स्थानों पर विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार और सेवा शिविरों के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। हिंदू एवं मुस्लिम समाज, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा ग्रामीणों ने मिलकर भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने स्वयं विभिन्न स्थलों का दौरा कर सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से सभी संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की तैनाती की गई थी, जबकि पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा मंदिरों में प्रसाद ग्रहण किया। जिले के तीनों प्रमुख शिव मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और धार्मिक अनुष्ठान पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुए। *सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी समुदायों का जताया आभार* उपायुक्त अखिल पिलानी ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समुदायों के नागरिकों, पंच-सरपंचों, प्रबुद्धजनों, मंदिर समितियों, आयोजनकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नूंह जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की परंपरा आज एक बार फिर पूरे प्रदेश के सामने प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरी है। इसी सामूहिक सहयोग और विश्वास के कारण ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी। बता दें कि उपायुक्त अखिल पिलानी व पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन, यात्रा की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति सहित जिला व पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी पूरा दिन मौके पर बने रहे और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
    4
    पूर्ण श्रद्धा व समर्पण के साथ निकली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा : उपायुक्त अखिल पिलानी

-सभी धर्मों और समुदायों ने किया भव्य स्वागत, भाईचारे की मिसाल बनी यात्रा
- उपायुक्त ने सभी समुदायों के लोगों, पंच-सरपंचों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों का सफल आयोजन के लिए जताया आभार
नूंह, 3 अगस्त।
सावन माह के प्रथम सोमवार को जिला नूंह में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अनुपम संगम देखने को मिला, जब ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक सद्भाव की कामना की। यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर से हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत यात्रा फिरोजपुर झिरका स्थित झिरकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची तथा अंत में गांव सिंगार (पुन्हाना) स्थित सिंगेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न हुई। तीनों प्रमुख मंदिरों सहित जिले के अन्य शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि यात्रा की सफलता जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय नागरिकों, विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों, पंच-सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग और अनुशासन का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। हालांकि जिले में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और लोगों के सहयोग के कारण इन व्यवस्थाओं का उपयोग न्यूनतम स्तर पर ही करना पड़ा। यात्रा के सुचारु संचालन के लिए भारी वाहनों के मार्ग परिवर्तित किए गए, जिनका आमजन ने पूर्ण सहयोग करते हुए पालन किया।
उपायुक्त ने बताया कि यात्रा का जिले में 60 से अधिक स्थानों पर विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार और सेवा शिविरों के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। हिंदू एवं मुस्लिम समाज, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा ग्रामीणों ने मिलकर भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने स्वयं विभिन्न स्थलों का दौरा कर सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से सभी संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की तैनाती की गई थी, जबकि पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा मंदिरों में प्रसाद ग्रहण किया। जिले के तीनों प्रमुख शिव मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और धार्मिक अनुष्ठान पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुए।
*सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी समुदायों का जताया आभार*
उपायुक्त अखिल पिलानी ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समुदायों के नागरिकों, पंच-सरपंचों, प्रबुद्धजनों, मंदिर समितियों, आयोजनकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नूंह जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की परंपरा आज एक बार फिर पूरे प्रदेश के सामने प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरी है। इसी सामूहिक सहयोग और विश्वास के कारण ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी।
बता दें कि उपायुक्त अखिल पिलानी व पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन, यात्रा की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति सहित जिला व पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी पूरा दिन मौके पर बने रहे और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • नूंह जिला में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा, उपायुक्त अखिल पिलानी ने सभी समुदायों का जताया आभार नूंह जिले में सावन के प्रथम सोमवार पर ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा श्रद्धा, भक्ति और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यात्रा नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर झिरकेश्वर महादेव और सिंगेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंची। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि 60 से अधिक स्थानों पर विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने यात्रा के सफल आयोजन के लिए आमजन, पंच-सरपंचों, सामाजिक संगठनों, प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों का आभार जताते हुए कहा कि नूंह ने एक बार फिर सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की।
    1
    नूंह जिला में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा, उपायुक्त अखिल पिलानी ने सभी समुदायों का जताया आभार
नूंह जिले में सावन के प्रथम सोमवार पर ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा श्रद्धा, भक्ति और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यात्रा नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर झिरकेश्वर महादेव और सिंगेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंची। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि 60 से अधिक स्थानों पर विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने यात्रा के सफल आयोजन के लिए आमजन, पंच-सरपंचों, सामाजिक संगठनों, प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों का आभार जताते हुए कहा कि नूंह ने एक बार फिर सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • फरीदाबाद से नूंह जाने से पहले बिट्टू बजरंगी हाउस अरेस्ट, जलाभिषेक की नहीं मिली अनुमति, पुलिस तैनात । नूंह मेवात लियाकत अली : हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया है। बिट्टू बजरंगी आज नूंह के शिव मंदिर में जल चढ़ाने जाने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। देर रात से ही उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद बिट्टू बजरंगी ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। साल 2023 में नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रशासन इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। इसी के चलते नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को उनके घर पर ही रोक दिया गया। पुलिस की टीम देर रात से उनके घर के बाहर तैनात रही और उन्हें नूंह जाने की अनुमति नहीं दी गई। वीओ-2: गौरतलब है कि 31 जुलाई 2023 को नल्हड़ महादेव मंदिर की जलाभिषेक यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी। पथराव, आगजनी और फायरिंग की घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई थी, जिनमें दो होमगार्ड भी शामिल थे। इस मामले में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए थे और पुलिस ने 595 लोगों को गिरफ्तार किया था।
    1
    फरीदाबाद से नूंह जाने से पहले बिट्टू बजरंगी हाउस अरेस्ट, जलाभिषेक की नहीं मिली अनुमति, पुलिस तैनात ।

नूंह मेवात लियाकत अली : हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया है। बिट्टू बजरंगी आज नूंह के शिव मंदिर में जल चढ़ाने जाने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। देर रात से ही उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद बिट्टू बजरंगी ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। साल 2023 में नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रशासन इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। इसी के चलते नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को उनके घर पर ही रोक दिया गया। पुलिस की टीम देर रात से उनके घर के बाहर तैनात रही और उन्हें नूंह जाने की अनुमति नहीं दी गई।
वीओ-2: गौरतलब है कि 31 जुलाई 2023 को नल्हड़ महादेव मंदिर की जलाभिषेक यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी। पथराव, आगजनी और फायरिंग की घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई थी, जिनमें दो होमगार्ड भी शामिल थे। इस मामले में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए थे और पुलिस ने 595 लोगों को गिरफ्तार किया था।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • मंत्री गौरव गौतम में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कई शिलान्यास और उद्घाटन किया पंचवटी के महाराज भी खेल मंत्री गौरव गौतम के साथ दिखाई दिए
    1
    मंत्री गौरव गौतम में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कई शिलान्यास और उद्घाटन किया पंचवटी के महाराज भी खेल मंत्री गौरव गौतम के साथ दिखाई दिए
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.