Shuru
Apke Nagar Ki App…
विराटनगर क्षेत्र के अन्नपूर्णा स्टैंड से बागावास चौरासी तक की सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश, BREAKING NEWS वर्ष 2022 में निर्मित सड़क की 5 वर्ष की गारंटी अवधि पूरी होने से पहले ही अन्नपूर्णा स्टैंड (एनएच-248ए) से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागावास चौरासी तक की सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का संकल्प है कि जब तक इस मार्ग का पुनर्न निर्माण नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष और न्याय की मांग जारी रहेगी,
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
विराटनगर क्षेत्र के अन्नपूर्णा स्टैंड से बागावास चौरासी तक की सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश, BREAKING NEWS वर्ष 2022 में निर्मित सड़क की 5 वर्ष की गारंटी अवधि पूरी होने से पहले ही अन्नपूर्णा स्टैंड (एनएच-248ए) से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागावास चौरासी तक की सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का संकल्प है कि जब तक इस मार्ग का पुनर्न निर्माण नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष और न्याय की मांग जारी रहेगी,
More news from राजस्थान and nearby areas
- नर्सरी से कक्षा 2 तक बच्चों के लिए सुरक्षित, आनंददायक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा। खेल-खेल में पढ़ाई, अनुभवी शिक्षक और हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान। आज ही एडमिशन कराएँ और अपने बच्चे की मजबूत नींव बनाएं। 85039714261
- मुंडावर: SDM कार्यालय के बाहर विधायक ललित यादव का सांकेतिक धरना, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा # मुंडावर # मुंडावर विधायक ललित यादव ने आज मुंडावर SDM ऑफिस के के बाहर सांकेतिक धरना आयोजित किया गया। धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। धरने के दौरान विधायक ललित यादव ने ने केंद्र और राज्य से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को उठाते हुए अपनी बात रखी। मंच से NEET पेपर लीक, महंगाई, बढ़ते भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याएँ, बिजली व्यवस्था, डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों सहित अन्य स्थानीय समस्याओं पर चिंता व्यक्त की गई। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि आम जनता लगातार महंगाई और प्रशासनिक समस्याओं से परेशान है। उन्होंने सरकार से जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जहाँ उपस्थित लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें प्रशासन तक पहुँचाने का प्रयास किया।1
- कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर शिवालय में उमड़ी आस्था दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर सावन के पावन माह में भगवान शिव की भक्ति का उत्साह चरम पर है। ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। रविवार को रवाना हुआ 20 से अधिक कांवड़ियों का जत्था सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। डीजे पर गूंजते शिव भजनों और भक्तों के उत्साह के बीच कांवड़ यात्रा पूरे गांव से होकर दांतली वाले शिवजी मंदिर पहुंची। यहां आचार्य के सान्निध्य में रुद्रपाठ के साथ शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं का गंगाजल से अभिषेक कराया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया और श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के 20 से अधिक श्रद्धालु रविवार को नारायणी माता धाम से गंगाजल लेने रवाना हुए थे। यात्रा में अनिल सैन, पुरोहिताकाबास गिल्लू, संजय शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, कुलदीप पांचाल, बिट्टू, आरूष, चिंटू चौधरी, मनुराज बंजारा सहित अनेक कांवड़िए शामिल रहे। गांव में कांवड़ यात्रा के पहुंचते ही "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर शिवालय में उमड़ी आस्था दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर सावन के पावन माह में भगवान शिव की भक्ति का उत्साह चरम पर है। ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। रविवार को रवाना हुआ 20 से अधिक कांवड़ियों का जत्था सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। डीजे पर गूंजते शिव भजनों और भक्तों के उत्साह के बीच कांवड़ यात्रा पूरे गांव से होकर दांतली वाले शिवजी मंदिर पहुंची। यहां आचार्य के सान्निध्य में रुद्रपाठ के साथ शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं का गंगाजल से अभिषेक कराया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया और श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के 20 से अधिक श्रद्धालु रविवार को नारायणी माता धाम से गंगाजल लेने रवाना हुए थे। यात्रा में अनिल सैन, पुरोहिताकाबास गिल्लू, संजय शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, कुलदीप पांचाल, बिट्टू, आरूष, चिंटू चौधरी, मनुराज बंजारा सहित अनेक कांवड़िए शामिल रहे। गांव में कांवड़ यात्रा के पहुंचते ही "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।2
- 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर दौसा, 3 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 4 अगस्त को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दौसा की जौपाड़ा, बांदीकुई की ऊनबड़ागांव, बसवा की गुढा कटला, सिकराय की पांचोली व गढ़, महवा की सांथा, मंडावर की ढिगारिया भीम, लालसोट की कांकरिया, नांगल राजावतान की लाडली का बास, रामगढ़ पचवारा की बिडोली तथा सैंथल की काली पहाड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *5 अगस्त को इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर* बुधवार को दौसा की कालाखो, बांदीकुई की बडियाल कलां, सिकराय की मरियाड़ा व जयसिंहपुरा, महवा की खेड़ला गदाली, मंडावर की जटवाड़ा, लालसोट की शिवसिंहपुरा, रामगढ़ पचवारा की जीतपुर तथा लवाण की रजवास ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।1
- बस्सी चक पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर टोल प्रशासन द्वारा हटवाने को लेकर बस्सी एसीपी हरजीलाल यादव ने बताया4
- दौसा सैंथल उपखंड क्षेत्र में देवस्थान विभाग के निर्देशो पर सावन महीने में सोमवार को सैंथल उपखंड अधिकारी नव ज्योति कांवरिया ने किया शिव जी का रुद्राभिषेक आज सैथल कस्बे में स्थित नदी वाले महादेव जी मंदिर पर सावन मास के पवित्र महीने एवं आज सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सैंथल उपखंड अधिकारी नवज्योति कांवरिया सहित ग्राम विकास अधिकारी राजवीर सिंह तंवर एवं सैंथल सरपंच कांता देवी मामोडिया ने भाग लिया इस दौरान सैंथल उपखंड अधिकारी नवज्योति कांवरिया ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा एवं देव संस्थान विभाग के द्वारा सभी अधिकारियों को शिवजी का रुद्राभिषेक करने के निर्देश दिए गए थे उन्हें निर्देशों की पालना करते हुए आज सैंथल में नदी वाले महादेव जी मंदिर पर ग्रामीणों के साथ रुद्राभिषेक किया और क्षेत्र में अमन चैन व शांति की मन्नतें मांगी इस दौरान सैकड़ो ग्रामीणों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने में उपखंड अधिकारी का सहयोग किया इस दौरान गिर्राज प्रसाद मीणा हनुमान सहाय,महादेव सैनी, कमलेश सैनी, कुंडल मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर , लक्ष्मण योगी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे2
- ईमानदार व निष्ठावान कार्यशैली के लिए शिक्षक रतनलाल मीणा का ग्रामीणों ने किया नागरिक अभिनंदन सोडावास । समीपवर्ती मुंडिया खेड़ा गांव में ग्रामीणों द्वारा अध्यापक रतनलाल मीणा का सम्मान समारोह आयोजित कर गर्मजोशी के साथ नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने रतनलाल मीणा की निष्ठावान, ईमानदार और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली कार्यशैली की जमकर सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में सरपंच बादाम मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्ण जोशी, प्रदीप शेरावत, बुधराम प्रजापति, राजकुमार मीणा, अनिल शर्मा, मुंशी राम मीणा और बाबूलाल मीणा ने साफा व दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति स्वरूप धार्मिक तस्वीर भेंट कर उनका बहुमान किया। तत्पश्चात उपस्थित ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर शिक्षक रतनलाल मीणा का अभिनंदन किया और उनके भावी जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- किसी भी भाई को बकरी खरीदनी है तो संपर्क करें हमारे यहां पर तोतापुरी बकरी है इच्छुक व्यक्ति कॉल करें किसी भी वाइफ को बढ़िया नस्ल की बकरी चाहिए तो संपर्क करें तोता परी बकरी1