logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाईवे पर रेत से फिसली बाइक, कॉलेज जा रहीं तीन बहनें घायल भिंड। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-719 पर क्वारी पुल के पास मंगलवार दोपहर सड़क किनारे पड़ी रेत तीन छात्राओं के लिए हादसे का कारण बन गई। बाइक फिसलने से तीनों बहनें सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार समन्ना गांव निवासी राधा बघेल (20), उसकी छोटी बहन संजना बघेल (18) और चचेरी बहन किरण बघेल (20) एमजेएस कॉलेज पढ़ने के लिए बाइक से जा रही थीं दोपहर करीब 1:24 बजे क्वारी पुल के पास सड़क किनारे फैली रेत पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल गई।हादसे में तीनों छात्राओं को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

1 hr ago
user_Praveen parihar
Praveen parihar
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
6621b6e9-e7cf-47d2-8a43-e432cded1f54

हाईवे पर रेत से फिसली बाइक, कॉलेज जा रहीं तीन बहनें घायल भिंड। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-719 पर क्वारी पुल के पास मंगलवार दोपहर सड़क किनारे पड़ी रेत तीन छात्राओं के लिए हादसे का कारण बन गई। बाइक फिसलने से तीनों बहनें सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार समन्ना गांव निवासी राधा बघेल (20), उसकी छोटी बहन संजना बघेल (18) और चचेरी बहन किरण बघेल (20) एमजेएस कॉलेज पढ़ने के लिए बाइक से जा रही थीं दोपहर करीब 1:24 बजे क्वारी पुल के पास सड़क किनारे फैली रेत पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल गई।हादसे में तीनों छात्राओं को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भिंड में चलते बाइक से निकला डेढ़ फीट का सांप, युवक घबराया; गिरकर घायल होने से बचा भिंड।शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित शहीद चौक पर मंगलवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। ऊमरी के खरिका मोतीपुरा निवासी सचिन सिंह राजपूत बाजार करने भिंड आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह बाइक से शहीद चौक पहुंचे तभी बाइक की हेडलाइट के भीतर से अचानक करीब डेढ़ फीट लंबा सांप निकलकर उनके हाथ पर चढ़ गया।अचानक सांप देखकर सचिन घबरा गए और बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और बाइक खड़ी कर बड़े पेचकश की मदद से हेडलाइट खोलकर सांप निकालने का प्रयास शुरू किया।करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद सांप बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद कर गौरी क्षेत्र में छोड़ दिया।
    1
    भिंड में चलते बाइक से निकला डेढ़ फीट का सांप, युवक घबराया; गिरकर घायल होने से बचा 
भिंड।शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित शहीद चौक पर मंगलवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। ऊमरी के खरिका मोतीपुरा निवासी सचिन सिंह राजपूत बाजार करने भिंड आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह बाइक से शहीद चौक पहुंचे तभी बाइक की हेडलाइट के भीतर से अचानक करीब डेढ़ फीट लंबा सांप निकलकर उनके हाथ पर चढ़ गया।अचानक सांप देखकर सचिन घबरा गए और बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और बाइक खड़ी कर बड़े पेचकश की मदद से हेडलाइट खोलकर सांप निकालने का प्रयास शुरू किया।करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद सांप बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद कर गौरी क्षेत्र में छोड़ दिया।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल* *19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद* एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल* *19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद*
    2
    एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल*
*19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद*
एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल*
*19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ई-रिक्शा में महिला का 17वीं बटालियन गेट के पास मंगलसूत्र चोरी, एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की रोज ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 17वीं बटालियन गेट के पास की बताई जा रही है। मामले में स्थानीय लोगों की मदद से एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय बॉबी पत्नी भूप सिंह जाटव, निवासी मातादीन का पुरा, थाना देहात, अपनी जेठानी शिवानी और देवरानी बसंती तथा बच्चों के साथ ई-रिक्शा से जा रही थीं। बताया गया है कि इंदिरा गांधी चौराहे से तीन महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं। उन्होंने चालक से बच्चों के लिए दवा लेने जाने की बात कही और 17वीं बटालियन गेट तक जाने को कहा।पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में तीनों महिलाओं में से एक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और इसके बाद महिलाएं भागने लगीं। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और तीन संदिग्ध महिलाओं में से एक को पकड़ लिया। बाद में उसे शहर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार, मंगलसूत्र करीब 6 ग्राम वजन का था, जिसमें सोने के मोती लगे हुए थे। घटना के दौरान तीन सोने के मोती गायब होने की बात भी सामने आई है। मंगलसूत्र की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही मंगलबार की रोज सुबह करीब 10 बजे से पुलिस पकड़ी गई संदिग्ध महिला से पूछताछ के आधार पर अन्य महिलाओं की भूमिका तथा चोरी गए आभूषण के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    ई-रिक्शा में महिला का 
17वीं बटालियन गेट के पास मंगलसूत्र चोरी, एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई
शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की रोज ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 17वीं बटालियन गेट के पास की बताई जा रही है। मामले में स्थानीय लोगों की मदद से एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय बॉबी पत्नी भूप सिंह जाटव, निवासी मातादीन का पुरा, थाना देहात, अपनी जेठानी शिवानी और देवरानी बसंती तथा बच्चों के साथ ई-रिक्शा से जा रही थीं। बताया गया है कि इंदिरा गांधी चौराहे से तीन महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं। उन्होंने चालक से बच्चों के लिए दवा लेने जाने की बात कही और 17वीं बटालियन गेट तक जाने को कहा।पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में तीनों महिलाओं में से एक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और इसके बाद महिलाएं भागने लगीं। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और तीन संदिग्ध महिलाओं में से एक को पकड़ लिया। बाद में उसे शहर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पीड़िता के अनुसार, मंगलसूत्र करीब 6 ग्राम वजन का था, जिसमें सोने के मोती लगे हुए थे। घटना के दौरान तीन सोने के मोती गायब होने की बात भी सामने आई है। मंगलसूत्र की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही मंगलबार की रोज सुबह करीब 10 बजे से पुलिस पकड़ी गई संदिग्ध महिला से पूछताछ के आधार पर अन्य महिलाओं की भूमिका तथा चोरी गए आभूषण के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_भिंड खबरें
    भिंड खबरें
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर इलाके में बाजार से घर लौट रही एक छात्रा के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ।
    1
    ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई...
ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई...
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर इलाके में बाजार से घर लौट रही एक छात्रा के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ।
    user_DUS Live
    DUS Live
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • साल से जलभराव, ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत, जसवंतनगर के नगला घनु गांव में पिछले करीब दो साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय से समाधान न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सबसे ज्यादा समस्या सुघर सिंह के मकान से लेकर राम गोपाल के मकान तक है। इस रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा होने के कारण आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और बदबू का माहौल है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब पर अवैध कब्जा होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। इसी वजह से बारिश या अन्य स्रोतों से आने वाला पानी लंबे समय तक रास्ते में जमा रहता है। रणवीर, पान सिंह, विशुन दयाल, राजवीर, हिम्मत सिंह, राजकुमारी, किरन देवी और छोटी देवी समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए टीम बनाई जाएगी और जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या को हल किया जाएगा।
    1
    साल से जलभराव, ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत,
जसवंतनगर के नगला घनु गांव में पिछले करीब दो साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय से समाधान न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सबसे ज्यादा समस्या सुघर सिंह के मकान से लेकर राम गोपाल के मकान तक है। इस रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा होने के कारण आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल है।
ग्रामीणों ने बताया कि पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और बदबू का माहौल है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब पर अवैध कब्जा होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। इसी वजह से बारिश या अन्य स्रोतों से आने वाला पानी लंबे समय तक रास्ते में जमा रहता है।
रणवीर, पान सिंह, विशुन दयाल, राजवीर, हिम्मत सिंह, राजकुमारी, किरन देवी और छोटी देवी समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए टीम बनाई जाएगी और जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या को हल किया जाएगा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा में रातभर चला गाड़ाबंदी और गश्त मिलान अभियान, एसएसपी ने किया निरीक्षण इटावा में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने रातभर गाड़ाबंदी और गश्त मिलान अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में 16 सितंबर की रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने निर्धारित प्वाइंटों पर गाड़ाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ही रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाते हुए संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी की गई। एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी और थाना इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर रात्रि पिकेट और पुलिस गश्त का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया और गश्त मिलान व्यवस्था को चेक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, रात्रि के समय अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, संदिग्ध लोगों और वाहनों की निगरानी तथा आमजन की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से गाड़ाबंदी, चेकिंग और रात्रिकालीन गश्त की जा रही है। इटावा पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
    1
    इटावा में रातभर चला गाड़ाबंदी और गश्त मिलान अभियान, एसएसपी ने किया निरीक्षण
इटावा में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने रातभर गाड़ाबंदी और गश्त मिलान अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में 16 सितंबर की रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने निर्धारित प्वाइंटों पर गाड़ाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ही रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाते हुए संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी की गई।
एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी और थाना इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर रात्रि पिकेट और पुलिस गश्त का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया और गश्त मिलान व्यवस्था को चेक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, रात्रि के समय अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, संदिग्ध लोगों और वाहनों की निगरानी तथा आमजन की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से गाड़ाबंदी, चेकिंग और रात्रिकालीन गश्त की जा रही है। इटावा पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Nafees Khan
    1
    Post by Nafees Khan
    user_Nafees Khan
    Nafees Khan
    Physiotherapist बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कलेक्टर के बंगले में निकला सर्प, सुरक्षित रेस्क्यू कर चंबल के बीहड़ में छोड़ा भिंड। शहर के इटावा रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना के सरकारी बंगले में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे धामन प्रजाति का सर्प दिखाई देने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यूलर जग्गू परिहार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।जग्गू परिहार ने बताया कि पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का था जो विषहीन होता है और खेतों व आबादी वाले क्षेत्रों में चूहों की संख्या नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से चंबल के बीहड़ों में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू के दौरान बंगले के कर्मचारी और आसपास के लोग मौजूद रहे।
    1
    कलेक्टर के बंगले में निकला सर्प, सुरक्षित रेस्क्यू कर चंबल के बीहड़ में छोड़ा
भिंड। शहर के इटावा रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना के सरकारी बंगले में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे धामन प्रजाति का सर्प दिखाई देने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यूलर जग्गू परिहार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।जग्गू परिहार ने बताया कि पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का था जो विषहीन होता है और खेतों व आबादी वाले क्षेत्रों में चूहों की संख्या नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से चंबल के 
बीहड़ों में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू के दौरान बंगले के कर्मचारी और आसपास के लोग मौजूद रहे।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.