logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

न्यायालय चंदौली में वृद्धाश्रम का निरीक्षण एवं हिंदी पखवाड़ा दिवस 2026 का जागरूकता कार्यक्रम चंदौली / जनपद में।माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देश व माननीय कार्यकारी जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली अशोक कुमार -XI के निर्देशन में आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली निकिता गौड़ द्वारा वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया एवं हिंदी पखवाड़ा 2026 के बारे में जागरूक किया गया । जिसमें प्रबन्धक गिरीजेश राय, लेखाकार राहुल विश्वकर्मा,केयर टेकर विवेक श्रीवास्तव,केयर टेकर प्रतिभा सिंह, केयर टेकर संजय सिंह यादव, गार्ड रामनिवास यादव, राकेश यादव, व कैलाश, रसोईया तीजा देवी एवं पी०एल०वी० उपस्थित रहे। सचिव द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को Maintenance and Wennnlfare of parents and Senior Citizens Act, 2007 के संदर्भ में बताते हुए कहा गया कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 एक ऐसा भारतीय कानून है जो बच्चों और उत्तराधिकारियों के लिए माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल करने का कानूनी दायित्व तय करता है। यह अधिनियम वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा, कल्याण और संरक्षण प्रदान करता है और सरकार को वृद्धाश्रम और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके तहत, माता-पिता के भरण-पोषण के लिए मासिक भत्ता देने, और कानूनी रूप से उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यवस्था बनाई गई है। साथ ही सचिव महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि ढलती उम्र की समस्याओं की गंभीरता को महसूस करते हुए भारत सरकार ने इनसे निपटने के लिए कई नीतियां और योजनाएं बनायी है। सरकार वयोवृद्धता से संबंधित मैड्रिड अन्तराष्ट्रीय कार्य योजना सहित वयोवृद्धता के बारे में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भी प्रतिबद्ध है।अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण से संबंधित कानून 2014, इस कानून में माता-पिता दादा-दादी को उनके बच्चों से आवश्यकतानुसार गुजारा भत्ता दिलवाने की व्यवस्था है। कानून में वरिष्ठ नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा, बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और हर जिले में वृद्ध सदनों की स्थापना जैसी व्यवस्थाएं हैं। कानून के बारे में पूरी जानकारी न होने और विभिन्न स्तरों पर ठीक तरह से कानून लागू न होने के कारण बड़ी संख्या में वृद्धजन इस कानून के अंतर्गत मिलने वाले लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय जगदीशसराय चंदौली में हिंदी पखवाड़ा 2026 दिनांक 14 सितंबर 2026 से 28.09.2026 तक मनाया जाएगा जिसके बारे में सचिव महोदया द्वारा जागरूक किया गया जिसमें बताया गया कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं है बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है । हिंदी पखवाड़े का उद्देश्य केवल 15 दिनों तक हिंदी मनाना नहीं, बल्कि वर्षभर अपने कार्यों में हिंदी को प्राथमिकता देना है।

23 hrs ago
user_Uday Kumar Ray
Uday Kumar Ray
Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
49eb1aea-efe9-49fc-8a64-a5280e34093a

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हृदय गति रुकने से पंच तत्व में विलीन हुए पूर्व सूबेदार सोभनाथ गुप्ता 🇮🇳हृदय गति रुकने से पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व हवलदार {भारतीय सेना} सोभनाथ गुप्ता🇮🇳 चहनियाँ विकास खंड के अंतर्गत स्थित रामगढ़ निवासी शोभनाथ जी का आज हेरिटेज हास्पिटल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। शोभनाथ गुप्ता को विगत रात से सीने में दर्द हुआ परिवार के सदस्य उनको आनन फानन में साधन की ब्यवस्था कर बनारस स्थित हेरिटेज हास्पिटल ले गये जहाँ उनका ईलाज चालू हुआ। परिवार के लोग और डाक्टर ने इनको बचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया लेकिन सारा कोशिश शोभनाथ जी को जीवन दान न दे सकी अंततः उनकी हृदय गति रुकने से अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। परिवार के लोग आज उनको लेकर घर आये और बडे सम्मान और सौहार्द के साथ अंतिम संस्कार के लिए तैयारी में लग गए। आपको बताते चलें कि शोभनाथ गुप्ता जी भारतीय सेना में एक मजबूत सिपाही के पद पर आसीन होकर देश सेवा काम लगे रहें उनकी कुशल और बीर गाथा से उनका प्रमोशन हवलदार पद तक गया और हवलदार पद से सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत होकर घर आने पर भी उनके देश भक्ति का जज्बा नहीं रुका वह हमेशा सामाजिक और देश से संबंधित सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थें। शोभनाथ जी के दो बेटे हैं ओमप्रकाश गुप्ता जो भारतीय सेना में सूबेदार पद से रिटायरमेंट हुए हैं और दूसरे सारनाथ गुप्ता जो अपना स्वरोजगार करते हैं और उनके बेटे अमित गुप्ता विशाल गुप्ता और सूरज गुप्ता हैं।और शोभनाथ गुप्ता जी की पत्नी का नाम रामवती देवी है जिनका रो रो कर बुरा हाल है। आज सुबह जब उनका शव गांव में पहुंचातो लोगों की काफी भीड़ थी उन्हें तिरंगा में लपेटकर तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा तथा उनके विभाग से संबंधित सभी अधिकारियों व गांव के पूर्व सेना के लोगों ने उनको सलामी दीऔर उनका अंतिम संस्कार के लिए बलुआ घाट पर लाया गया और उनका दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर गांव के बहुत से लोग उपस्थित थें सभी लोगों ने मिलकर इस भारतीय सेना के जवान को अंतिम सलामी दी और जय हिंद के घोष से साथ दाह संस्कार किया। रौशन जो वतन का नाम करते हैं 🇮🇳 बाद मरने के उन्हें सब सलाम करते हैं🇮🇳 तारीख उन्हीं की याद रहती है 🇮🇳 जो वतन के लिए खुद को कुर्बान कर देते हैं.🇮🇳।
    3
    हृदय गति रुकने से पंच तत्व में विलीन हुए पूर्व सूबेदार सोभनाथ गुप्ता
🇮🇳हृदय गति रुकने से पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व हवलदार {भारतीय सेना} सोभनाथ गुप्ता🇮🇳 
चहनियाँ विकास खंड के अंतर्गत स्थित रामगढ़ निवासी शोभनाथ जी का आज हेरिटेज हास्पिटल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।
शोभनाथ गुप्ता को विगत रात से सीने में दर्द हुआ परिवार के सदस्य उनको आनन फानन में साधन की ब्यवस्था कर बनारस स्थित हेरिटेज हास्पिटल ले गये जहाँ उनका ईलाज चालू हुआ। परिवार के लोग और डाक्टर ने इनको बचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया लेकिन सारा कोशिश शोभनाथ जी को जीवन दान न दे सकी अंततः उनकी हृदय गति रुकने से अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। परिवार के लोग आज उनको लेकर घर आये और बडे सम्मान और सौहार्द के साथ अंतिम संस्कार के लिए तैयारी में लग गए।
आपको बताते चलें कि शोभनाथ गुप्ता जी भारतीय सेना में एक मजबूत सिपाही के पद पर आसीन होकर देश सेवा काम लगे रहें उनकी कुशल और बीर गाथा से उनका प्रमोशन हवलदार पद तक गया और हवलदार पद से सेवानिवृत हुए।
सेवानिवृत होकर घर आने पर भी उनके देश भक्ति का जज्बा नहीं रुका वह हमेशा सामाजिक और देश से संबंधित सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थें।
शोभनाथ जी के दो बेटे हैं ओमप्रकाश गुप्ता जो भारतीय सेना में सूबेदार पद से रिटायरमेंट हुए हैं और दूसरे सारनाथ गुप्ता जो अपना स्वरोजगार करते हैं और उनके बेटे अमित गुप्ता विशाल गुप्ता और सूरज गुप्ता हैं।और शोभनाथ गुप्ता जी की पत्नी का नाम रामवती देवी है जिनका रो रो कर बुरा हाल है।
आज सुबह जब उनका शव गांव में पहुंचातो लोगों की काफी भीड़ थी उन्हें  तिरंगा में लपेटकर तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा तथा उनके विभाग से संबंधित सभी अधिकारियों व गांव के पूर्व सेना के लोगों ने उनको सलामी दीऔर उनका अंतिम संस्कार के लिए बलुआ घाट पर लाया गया और उनका दाह संस्कार किया गया।
इस मौके पर गांव के बहुत से लोग उपस्थित थें सभी लोगों ने मिलकर इस भारतीय सेना के जवान को अंतिम सलामी दी और जय हिंद के घोष से साथ दाह संस्कार किया।
रौशन जो वतन का नाम करते हैं 🇮🇳
बाद मरने के उन्हें सब सलाम करते हैं🇮🇳
तारीख उन्हीं की याद रहती है 🇮🇳
जो वतन के लिए खुद को कुर्बान कर देते हैं.🇮🇳।
    user_Mohammad Rafeeque
    Mohammad Rafeeque
    Electrician चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 60 बच्चे, शौचालय और पानी की भी व्यवस्था नहीं 13 साल में ही जर्जर हो गया 2011-12 में बना भवन, टूटी चहारदीवारी से विद्यालय में असामाजिक तत्वों और पशुओं का प्रवेश धीना। बरहनी विकासखंड के सेवखरी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में जर्जर भवन के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय में करीब 60 बच्चे नामांकित हैं, जबकि प्रतिदिन लगभग 18 से 22 बच्चों की ही उपस्थिति रहती है। वर्ष 2011-12 में निर्मित विद्यालय भवन निर्माण के करीब 13-14 वर्ष में ही जर्जर हो गया। भवन की हालत ऐसी है कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। पेयजल की भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं विद्यालय की चहारदीवारी करीब दो वर्षों से टूटी हुई है। इससे विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों के आने-जाने के साथ ही पशु-पक्षियों का भी बसेरा बना हुआ है। ग्रामीण जयप्रकाश उपाध्याय, सुनील कुमार, अनिल यादव और मनोज गौड़ आदि ने बताया कि चहारदीवारी टूटने के बाद विद्यालय परिसर असुरक्षित हो गया है। छात्र-छात्राओं के शौचालय भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। कई बार समस्या की जानकारी अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानाध्यापक दीपक सिंह ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी अजीत पाल ने बताया कि जर्जर भवन के संबंध में लिखा-पढ़ी कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। धन उपलब्ध होते ही विद्यालय का ध्वस्तीकरण कराकर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।
    2
    जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 60 बच्चे, शौचालय और पानी की भी व्यवस्था नहीं

13 साल में ही जर्जर हो गया 2011-12 में बना भवन, टूटी चहारदीवारी से विद्यालय में असामाजिक तत्वों और पशुओं का प्रवेश
धीना। बरहनी विकासखंड के सेवखरी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में जर्जर भवन के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय में करीब 60 बच्चे नामांकित हैं, जबकि प्रतिदिन लगभग 18 से 22 बच्चों की ही उपस्थिति रहती है। वर्ष 2011-12 में निर्मित विद्यालय भवन निर्माण के करीब 13-14 वर्ष में ही जर्जर हो गया। भवन की हालत ऐसी है कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है।
विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। पेयजल की भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं विद्यालय की चहारदीवारी करीब दो वर्षों से टूटी हुई है। इससे विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों के आने-जाने के साथ ही पशु-पक्षियों का भी बसेरा बना हुआ है।
ग्रामीण जयप्रकाश उपाध्याय, सुनील कुमार, अनिल यादव और मनोज गौड़ आदि ने बताया कि चहारदीवारी टूटने के बाद विद्यालय परिसर असुरक्षित हो गया है। छात्र-छात्राओं के शौचालय भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। कई बार समस्या की जानकारी अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्रधानाध्यापक दीपक सिंह ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी अजीत पाल ने बताया कि जर्जर भवन के संबंध में लिखा-पढ़ी कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। धन उपलब्ध होते ही विद्यालय का ध्वस्तीकरण कराकर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।
    user_Faridu ddin
    Faridu ddin
    Local News Reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चंदौली के धानापुर प्रजापति के कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
    1
    चंदौली के धानापुर प्रजापति के कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सोनबरसा टांडाकला में धूमधाम से मनाई गई श्री विश्वकर्मा जयंती, बाबा भोलेनाथ ने किया उद्घाटन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    1
    सोनबरसा टांडाकला में धूमधाम से मनाई गई श्री विश्वकर्मा जयंती, बाबा भोलेनाथ ने किया उद्घाटन

जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • वाराणसी के नगर आयुक्त और मेयर पर लगा आरोप बेहद गंभीर जांच कब समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और मेयर अशोक तिवारी द्वारा कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम अब लुट का नया हब बन गया है। रिपोर्ट Varanasi Breking News
    1
    वाराणसी के नगर आयुक्त और मेयर पर लगा आरोप बेहद गंभीर जांच कब
समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और मेयर अशोक तिवारी द्वारा कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम अब लुट का नया हब बन गया है।
रिपोर्ट 
Varanasi Breking News
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आयुष मलिक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में 16 सितंबर 2026 को सुनवाई हुई। कोर्ट के सामने आयुष ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्लाम अपनाया और उन पर किसी तरह का दबाव, धमकी या लालच नहीं था। अदालत ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को महत्वपूर्ण मानते हुए कहा कि एक बालिग व्यक्ति अपने धर्म और जीवनसाथी को लेकर कानून के दायरे में स्वयं निर्णय ले सकता है। #AyushMalik #AllahabadHighCourt #HighCourt
    1
    आयुष मलिक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में 16 सितंबर 2026 को सुनवाई हुई। कोर्ट के सामने आयुष ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्लाम अपनाया और उन पर किसी तरह का दबाव, धमकी या लालच नहीं था। अदालत ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को महत्वपूर्ण मानते हुए कहा कि एक बालिग व्यक्ति अपने धर्म और जीवनसाथी को लेकर कानून के दायरे में स्वयं निर्णय ले सकता है।

#AyushMalik #AllahabadHighCourt #HighCourt
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    2 hrs ago
  • वाराणसी ब्यूरो रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है मोदी 76 साल के हो गए हैं
    1
    वाराणसी ब्यूरो रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है मोदी 76 साल के हो गए हैं
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sadar, Varanasi•
    3 hrs ago
  • चंदौली के विकास पुरुष की बात करते कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान
    1
    चंदौली के विकास पुरुष की बात करते कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.