बरेली: हनीट्रैप का हाईवोल्टेज ड्रामा — 22 लाख की डिमांड, झूठे रेप केस में फँसाने की धमकी, महिला गिरफ्तार बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में हनीट्रैप के जरिए लाखों रुपये की उगाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक युवक को दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप में झूठा फँसाने की धमकी देकर रकम वसूलने का आरोप है। कैसे हुआ पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के इन्द्रानगर निवासी मनीष गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक महिला ने पहले उनसे नज़दीकियां बढ़ाईं और फिर हनीट्रैप में फँसाकर संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर कथित तौर पर: पहले 10 लाख रुपये वसूले बाद में फिर 12 लाख रुपये की मांग की रकम न देने पर झूठे केस में फँसाने की धमकी दी पीड़ित ने खुद को ब्लैकमेलिंग का शिकार बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई मामले में थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। 14 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वीर सावरकर नगर, इज्जतनगर निवासी 37 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला के पास से: एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस तरह की वारदात में कोई गिरोह तो शामिल नहीं।

- Post by Firoz Idrisi1
- #बरेली में महिला से छेड़छाड़, पति पर जानलेवा हमला और 5 हज़ार की लूट का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप#1
- बरेली। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित त्रिवटी नाथ मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। मंदिर के पुजारी जी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन प्रातः काल से ही जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए जा रहे हैं, ताकि व्यवस्था बनी रहे। लंबी कतारों को संभालने के लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन की भी विशेष तैयारी चल रही है। प्रशासन के साथ समन्वय कर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर त्रिवटी नाथ मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।1
- जिला बरेली का जलवा देखिए1
- *थाना प्रेमनगर #bareillypolice द्वारा हनीट्रैप के माध्यम से लोगों को फँसाकर संगीन धाराओं में झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर धन वसूली करने वाली एक महिला अभियुक्ता की गिरफ्तारी के सम्बन्ध श्री आशुतोष शिवम CO CITY 1ST बरेली की बाइट।*1
- बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के गौकशी की फिराक में जुटे बदमाशों और पुलिस के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। जंगल में छिपकर वारदात की तैयारी कर रहे आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में चली गोली ने एक बदमाश को जमीन पर गिरा दिया, जबकि एक सिपाही की बांह को छूती हुई गोली निकल गई। थाना भोजीपुरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिघांई कायस्थान के जंगल में कुछ लोग गौकशी की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और जंगल की तरफ बढ़ी। जैसे ही पुलिस ने बदमाशों को घेरना चाहा, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 2:10 बजे शुरू हुई इस गोलीबारी में एक गोली कांस्टेबल रिंकू की बाजू को छूते हुए निकल गई। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान राजू पुत्र अली जान कुरैशी निवासी मोलागढ़ के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस और एक अवैध छुरी बरामद हुई। मौके से इकराम पुत्र छोटन निवासी वार्ड-9 धौराटांडा को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से गौकशी के उपकरण बरामद हुए। हालांकि बाकी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने जंगल और आसपास के इलाकों में कॉम्बिंग शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घायल राजू पर पहले से करीब 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना भोजीपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल बदमाश और घायल सिपाही को इलाज के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि फरार बदमाशों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- बरेली। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बारादरी थाना क्षेत्र स्थित बनखंडी नाथ मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर को भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के पुजारी जी ने बातचीत में बताया कि शिवरात्रि के दिन सुबह से ही रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई जा रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से भी समन्वय किया गया है। पुजारी जी ने कहा कि इस बार हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। महाशिवरात्रि पर बनखंडी नाथ मंदिर एक बार फिर आस्था, भक्ति और भव्यता का केंद्र बनने जा रहा है।1