Shuru
Apke Nagar Ki App…
वाराणसी मे आयोजित विश्व हिंदू महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह वाराणसी मे आज विश्व हिंदू महासंघ जिला इकाई का गठन किया गया जिसमे श्री चंदन तिवारी जी को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया इस मौके पर भारी हुजूम एकत्र हुआ और एक शानदार आयोजन के बीच चंदन तिवारी सहित और भी पदाधिकारी ने शपथ लिया। प्रोग्राम का संचालन स्वर्णिम कश्यप जी ने किया। Varanasi Breking News
आवाज News
वाराणसी मे आयोजित विश्व हिंदू महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह वाराणसी मे आज विश्व हिंदू महासंघ जिला इकाई का गठन किया गया जिसमे श्री चंदन तिवारी जी को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया इस मौके पर भारी हुजूम एकत्र हुआ और एक शानदार आयोजन के बीच चंदन तिवारी सहित और भी पदाधिकारी ने शपथ लिया। प्रोग्राम का संचालन स्वर्णिम कश्यप जी ने किया। Varanasi Breking News
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बेटावर में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद, पैमाइश की मांग को लेकर एसडीएम से लगाई गुहार जनता न्यूज टीवी संवाददाता अजीत कुमार पाण्डेय वाराणसी बेटावर में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद, पैमाइश की मांग को लेकर एसडीएम से लगाई गुहार1
- भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने 6 नवंबर 2026 की रात को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक भावुक वीडियो और संदेश साझा करके क्रिकेट के इस सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कहा। दिलचस्प बात यह है कि शमी ने 6 नवंबर 2013 को ही वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू के ठीक 13 साल बाद उसी तारीख को टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया। टेस्ट करियर के मुख्य आंकड़े मोहम्मद शमी का 13 साल का टेस्ट करियर बेहद शानदार रहा है: • मैच: 64 टेस्ट • विकेट: 229 विकेट (27.71 की औसत से) • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: एक मैच में 118 रन देकर 9 विकेट (अपने डेब्यू मैच में) • 5 विकेट हॉल: टेस्ट पारी में 6 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए。 • वह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 12वें सबसे ज्यादा और तेज गेंदबाजों में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल खेला था। आगे की योजना शमी ने स्पष्ट किया है कि वे वनडे (ODI) और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए खेलना जारी रखेंगे। इसके साथ ही वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और घरेलू प्रतियोगिताओं (जैसे रणजी ट्रॉफी या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) में सीमित ओवरों के क्रिकेट में नजर आते रहेंगे।1
- उत्तर प्रदेश अलर्ट किस जिला में भारी अलर्ट 3 लाख से 3000 तक आदमी आत्महत्या और सड़क मार्ग पर कहीं भी जा सकते हैं आप लोग से रिक्वेस्ट है इसमें सरकार का कोई दोस्त नहीं रहेगा इसमें खुद ही लोगों का दोस्त रहेगा आप लोग सावधानी सावधान होकर चलिए1
- धनतेरस पर वाराणसी में सड़कों पर उतरे पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडुवाडीह से रथयात्रा तक किया पैदल गश्त न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी।धनतेरस के अवसर पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ एवं वाहनों के दबाव के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल स्वयं सड़कों पर उतरे। पुलिस आयुक्त ने मंडुवाडीह चौराहा, महमूरगंज, सिगरा एवं रथयात्रा तक पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था,पार्किंग प्रबंधन, अतिक्रमण एवं सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं शोरूम के सामने वाहनों के अनियोजित खड़े होने तथा ग्राहकों की भीड़ के कारण उत्पन्न हो रहे यातायात अवरोधों का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को मौके पर ही कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों की भी जिम्मेदारी है।माँ अन्नपूर्णा मंदिर का भी किया निरीक्षण माँ अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन हेतु दिनांक 06.11.2026 से 10.11.2026 तक पांच दिनों के लिए मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए हैं। प्रतिदिन प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 11:15 बजे तक दर्शन की व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त ने मैदागिन से रामापुरा चौराहा तक पैदल गश्त कर माँ अन्नपूर्णा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था,भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं के आवागमन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं मंदिर के महन्त शंकरपुरी महाराज जी से संवाद कर सुरक्षा एवं दर्शन व्यवस्था पर चर्चा की।पुलिस आयुक्त ने दिए 10 बड़े निर्देश- 1.बड़े शोरूम,मॉल व प्रतिष्ठान अपने सामने जाम न लगने दें, अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करें। 2.अनियंत्रित पार्किंग व अतिक्रमण न होने दिया जाए, वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था हो।3.प्रत्येक थाने की 80% पुलिस फोर्स सड़क पर रहेगी। 4.मंडुवाडीह, महमूरगंज, सिगरा, रथयात्रा पर सतत निगरानी व डायवर्जन की व्यवस्था हो। 5. माँ अन्नपूर्णा मंदिर में बैरिकेडिंग, एकल मार्ग व्यवस्था, बुजुर्गों, दिव्यांगों व बच्चों को विशेष सहायता मिले। 6. सीसीटीवी व ड्रोन से सतत निगरानी, महिला पुलिस बल की तैनाती हो। 7.पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को 'सर' व 'मैडम' कहकर संबोधित करें, विनम्र व्यवहार करें।8.सभी अधिकारी स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। 9. गलत दिशा में वाहन, नो-पार्किंग पर कार्रवाई हो, एम्बुलेंस का रास्ता बाधा मुक्त रहे।10. राजपत्रित अधिकारी सतत निगरानी रखें, लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।1
- वाराणसी मे आयोजित विश्व हिंदू महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह वाराणसी मे आज विश्व हिंदू महासंघ जिला इकाई का गठन किया गया जिसमे श्री चंदन तिवारी जी को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया इस मौके पर भारी हुजूम एकत्र हुआ और एक शानदार आयोजन के बीच चंदन तिवारी सहित और भी पदाधिकारी ने शपथ लिया। प्रोग्राम का संचालन स्वर्णिम कश्यप जी ने किया। Varanasi Breking News1
- नीचीबाग स्थित मां धन्वंतरि मंदिर में धनतेरस पर उमड़ी भीड़ निरोग रहने की है मान्यता वाराणसी से न्यूज टू इंडिया से संवाददाता सोनू सेठ की खास रिपोर्ट वाराणसी के नीचीबाग सुड़िया स्थित प्राचीन मां धन्वंतरि मंदिर में धनतेरस के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी मान्यता है कि धनतेरस के दिन मां धन्वंतरि के दर्शन करने से व्यक्ति निरोगी रहता है और उसे किसी प्रकार का रोग नहीं होता। इसी आस्था के चलते सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही।1
- धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा जनपद चन्दौली में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा। श्री वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा श्री आकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक, चन्दौली एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज पर्व के दृष्टिगत थाना मुगलसराय क्षेत्र के प्रमुख एवं संवेदनशील बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान बाजारों में पुलिस बल की तैनाती, पिकेट ड्यूटी एवं सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता का निरीक्षण किया गया। साथ ही सर्राफा व्यवसायियों, दुकानदारों एवं आमजनमानस से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। इस दौरान आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन योजना की समीक्षा करते हुए पार्किंग व्यवस्था, वैकल्पिक मार्गों एवं वन-वे यातायात व्यवस्था की व्यवहार्यता का परीक्षण किया गया। साथ ही विगत 10 वर्षों में दीपावली एवं भैया दूज पर घटित लूट एवं डकैती की घटनाओं की समीक्षा कर सक्रिय अपराधियों पर सतर्क निगरानी एवं प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीआईजी द्वारा संबंधित अधिकारियों को बाजारों में नियमित पैदल गश्त, प्रभावी चेकिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं व्यापारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।1
- कालीचरण पी.जी. कॉलेज में स्वतंत्रता आंदोलन में अंडमान निकोबार का महत्व पर परिचर्चा, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा बोले न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ। कालीचरण पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में आज दिनांक 6 नवंबर 2026 को स्वतंत्रता आंदोलन में अंडमान निकोबार का महत्व विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल,पूर्व सांसद राज्यसभा एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री उ.प्र. डॉ. दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन और माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। उपराज्यपाल बनने के बाद उनका कालीचरण पी.जी. कॉलेज में यह प्रथम आगमन था। अपने संबोधन में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अंडमान निकोबार अब काला पानी नहीं है, वहाँ का पानी अब अमृत पानी है। दुनिया का सबसे बड़ा इतिहास यहाँ मिलता है। वीर शहीदों पर अंग्रेजों के अत्याचार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने स्वतंत्रता सेनानियों के नाखून उखाड़े,कोड़े मारे,आँखें फोड़ दीं,शायद ही कोई ऐसा अत्याचार हो जो अंग्रेजों ने न किया हो।लेकिन सेल्युलर जेल की यातनाएं भारतीयों को डिगा नहीं पाईं। वन्दे मातरम’ गाते-गाते वे शहीद हो गए लेकिन झुके नहीं।1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में लखनऊ और अंडमान की भूमिका पर उन्होंने कहा कि एक ओर लखनऊ स्वतंत्रता संग्राम का ऐसा गढ़ रहा,जिसने अंग्रेजों के दाँत खट्टे कर दिए थे,तो वहीं अंडमान निकोबार ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का जो उद्घोष किया था,वह चिराग आजादी तक बुझने नहीं दिया। लखनऊ के भी 18 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अंग्रेज कैदी बनाकर अंडमान ले गए थे। आज अंडमान मिनी भारत है,जहाँ सम्पूर्ण भारत के लोग रहते हैं।कालीचरण महाविद्यालय से अपने आत्मीय संबंधों पर बात करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि शायद ही कोई ऐसा कार्यक्रम हो महाविद्यालय का,जिसमें मैं न आया हूँ। बाबूजी श्री लाल जी टण्डन मेरे अभिभावक की भाँति थे। उनका सपना था कि महाविद्यालय में छात्र और छात्राएँ दोनों पढ़ें। महाविद्यालय के वातावरण को देखकर लगता है कि उनका वह सपना साकार हो गया है।महाविद्यालय के प्रबंधक ई. वी.के.मिश्र ने पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के पद पर आपका आसीन होना शुभ संकेत है।कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक प्रो.वी.एन. मिश्र ने विषय की महत्ता बताई। प्राचार्य प्रो.चन्द्रमोहन उपाध्याय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रो. एम.पी. सिंह, इण्टर कॉलेज के प्राचार्य अनिल मिश्र,पार्षद अनुराग मिश्रा,मनीष रस्तोगी, सी.वी.सिंह के साथ-साथ लुआक्टा के अध्यक्ष प्रो.मनोज कुमार पाण्डेय,महासचिव प्रो.अंशू केड़िया एवं विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हिन्दी विभाग प्रभारी प्रो. मनोज कुमार पाण्डेय ने किया।1