*अधूरी नाली बनी हादसों का कारण, फिर घायल हुई छात्रा; आखिर कब जागेगा प्रशासन?* *बोडखी बंधा रोड पर महीनों से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य, स्कूली बच्चों और राहगीरों की जान जोखिम में* आमला। विकास कार्यों में लापरवाही का एक और मामला आमला के बोडखी बंधा रोड से मोक्षधाम जाने वाले मार्ग पर सामने आया है। यहां कई महीनों से निर्माणाधीन नाली आज भी अधूरी पड़ी है, जिससे यह मार्ग लोगों के लिए मुसीबत और हादसों का कारण बन गया है। सबसे ज्यादा परेशानी इस रास्ते से रोजाना आने-जाने वाले पैराडाइज स्कूल के छात्र-छात्राओं को हो रही है। शुक्रवार को एक बार फिर 11वीं कक्षा की एक छात्रा हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाली का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया। जहां नाली बनाई गई है, वहां किनारों पर मिट्टी की भराई भी नहीं की गई है। इससे सड़क पहले की तुलना में काफी संकरी हो गई है। एक ओर गहरी नाली और दूसरी ओर वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है। रोजाना सुबह और दोपहर स्कूल के समय इस मार्ग पर भारी भीड़ रहती है। बच्चों को नाली से बचते हुए वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन चालकों को भी अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बच्चे और राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों का प्रतिदिन इसी मार्ग से आना-जाना होता है, लेकिन अधूरे निर्माण और लोगों की सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाली निर्माण पूरा कर सड़क की भराई कर दी जाती, तो बार-बार होने वाले हादसों से बचा जा सकता था। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अधूरे पड़े निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए, सड़क के दोनों किनारों की भराई कर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए और निर्माण एजेंसी की लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। *नगर पालिका सीएमओ से नहीं हो सका संपर्क* मामले में नगर पालिका आमला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नितिन बिंजवे से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसलिए इस संबंध में उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। *इनका कहना है* "मामला मेरे संज्ञान में आया है। ठेकेदार को निर्देश देकर जल्द से जल्द अधूरा निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा, ताकि आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।" *नितिन गाडरे नगर पालिका अध्यक्ष*
*अधूरी नाली बनी हादसों का कारण, फिर घायल हुई छात्रा; आखिर कब जागेगा प्रशासन?* *बोडखी बंधा रोड पर महीनों से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य, स्कूली बच्चों और राहगीरों की जान जोखिम में* आमला। विकास कार्यों में लापरवाही का एक और मामला आमला के बोडखी बंधा रोड से मोक्षधाम जाने वाले मार्ग पर सामने आया है। यहां कई महीनों से निर्माणाधीन नाली आज भी अधूरी पड़ी है, जिससे यह मार्ग लोगों के लिए मुसीबत और हादसों का कारण बन गया है। सबसे ज्यादा परेशानी इस रास्ते से रोजाना आने-जाने वाले पैराडाइज स्कूल के छात्र-छात्राओं को हो रही है। शुक्रवार को एक बार फिर 11वीं कक्षा की एक छात्रा हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों
का कहना है कि नाली का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया। जहां नाली बनाई गई है, वहां किनारों पर मिट्टी की भराई भी नहीं की गई है। इससे सड़क पहले की तुलना में काफी संकरी हो गई है। एक ओर गहरी नाली और दूसरी ओर वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है। रोजाना सुबह और दोपहर स्कूल के समय इस मार्ग पर भारी भीड़ रहती है। बच्चों को नाली से बचते हुए वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन चालकों को भी अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों
का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बच्चे और राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों का प्रतिदिन इसी मार्ग से आना-जाना होता है, लेकिन अधूरे निर्माण और लोगों की सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाली निर्माण पूरा कर सड़क की भराई कर दी जाती, तो बार-बार होने वाले हादसों से बचा जा सकता था। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अधूरे पड़े निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए, सड़क के दोनों किनारों की भराई कर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए और निर्माण एजेंसी की लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों
एवं ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। *नगर पालिका सीएमओ से नहीं हो सका संपर्क* मामले में नगर पालिका आमला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नितिन बिंजवे से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसलिए इस संबंध में उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। *इनका कहना है* "मामला मेरे संज्ञान में आया है। ठेकेदार को निर्देश देकर जल्द से जल्द अधूरा निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा, ताकि आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।" *नितिन गाडरे नगर पालिका अध्यक्ष*
- अटल प्रगति समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए संपर्क सूत्र: निलेश कलसकर 8966053452,8989924244 अटल प्रगति समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए सभी सम्मानित पाठकों, व्यापारियों और संस्थाओं से अनुरोध है कि वे अपने व्यापार, प्रतिष्ठान, संस्था या शुभकामना संदेशों के विज्ञापन के लिए संपर्क करें। स्थानीय स्तर पर जन-जन तक अपनी बात पहुंचाने का यह सबसे बेहतरीन माध्यम है। विज्ञापन देने के लिए दिए गए संपर्क नंबर या ईमेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है। अटल प्रगति समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए संपर्क सूत्र: निलेश कलसकर व्हाट्सएप नंबर: 8966053452, 89899242441
- *स्थल निरीक्षण, केबल, कंडक्टर और ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन की गुणवत्ता की हुई जांच , रिपोर्ट का इंतजार* *शिवमन्दिर से नवापुर जोड़ तक विद्युत विस्तार कार्य की जांच कर बनाया संयुक्त पंचनामा , पोल की जांच बाकी* भैंसदेही नगर परिषद क्षेत्र में चड़क चौड़ीकर को लाकर परिषद द्वारा पोलसिप्टिंग विद्युत विस्तार का टेंडर जारी कर ठेकेदार से पोलसिप्टिंग विद्युत विस्तार का कार्य कराया जा रहा है , जिसे नगर के मुख्य द्वार से नगर के दूसरे छोर पर स्थित मुख्य द्वार तक किया जाना है, लगभग कार्य पूरा होने वाला है, परंतु किसान के बिना अनुमति के उसके खेत में पोल खड़ा करने के विवाद ने पूरी कार्य योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए, जिसकी खबरें मीडिया में प्रमुखता से सामने आने के बाद जिले से विद्युत विभाग का जांच दल 30 जुलाई को भैंसदेही पहुंचकर पोल , शिवमन्दिर से नवापुर जोड़ तक किए जा रहे विभागीय अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों की उपस्थिति में संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद सामग्री, केबल, कंडक्टर तथा ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन का सत्यापन किया गया और इसका पंचनामा तैयार किया गया। पंचनामा में दर्ज जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान 3×50+1×16 XLPE केबल, AAAC कंडक्टर सहित अन्य विद्युत सामग्री की जांच की गई। दस्तावेज़ में कुछ तकनीकी बिंदुओं पर आपत्तियाँ दर्ज करते हुए संबंधित कार्य एवं सामग्री की गुणवत्ता पर परीक्षण और सत्यापन की आवश्यकता बताई गई है। निरीक्षण रिपोर्ट में ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन से जुड़े कुछ तकनीकी मानकों, सामग्री के उपयोग तथा फिटिंग संबंधी बिंदुओं का भी उल्लेख किया गया है। विभागीय टीम ने मौके पर उपलब्ध सामग्री का माप एवं भौतिक सत्यापन कर पंचनामा तैयार किया, जिस पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के हस्ताक्षर भी लिए गए। वही विशेषज्ञों के अनुसार विद्युत वितरण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप होना आवश्यक है। गुणवत्ता परीक्षण और निरीक्षण का उद्देश्य भविष्य में तकनीकी खराबी तथा सुरक्षा संबंधी जोखिमों से बचाव करना होता है। *जांच अधिकारी ने कराया अवगत* शिकायत के आधार बिना अनुमति निजी भूमि में लगे पोल को हटाने के लिए कहा गया है, साथ ही विद्युत विस्तार कार्य में उपयोग की गई सामग्री की बिंदुवार जांच की गई , तकनीकी तौर पर सैंपल भी लिए गए । जिनकी रिपोर्ट एक सप्ताह में आने के बाद ही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी सामने आ सकती है , रही बात पोल वजन और लंबाई की तो उसे कटवाकर ही उसकी जांच की जाएंगी। सामग्री में स्टीमेट के आधार पर गुणवत्ता में कमी सामने आने पर गुणवत्ता पूर्ण दूसरे उपकरण ठेकेदार से लगवाए जाएंगे , हकीम सिंह बॉथम डीजीएम एसटीएम विद्युत विभाग बैतूल2
- सरकारी सिस्टम के कागजों में मरा...हकीकत में जिंदा...पिता बोले नाम ठीक कर दो साहब...एक साल से साबित कर रहा मेरा बेटा जिंदा हैं...रिकॉर्ड में मृत,घर में अनंत सरकारी सिस्टम के कागजों में मरा...हकीकत में जिंदा...पिता बोले नाम ठीक कर दो साहब...एक साल से साबित कर रहा मेरा बेटा जिंदा हैं...रिकॉर्ड में मृत,घर में अनंत1
- सुहागपुर के प्राचीन मंदिर में शिवलिंग से लिपटे साक्षात नागराज! 🐍✨ पुजारी माखन पंडित जी और मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ ने देखे अद्भुत दर्शन। पर असली भक्ति तो तब दिखी जब सर्प मित्र अबरार खान ने नागराज को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ा। आस्था, इंसानियत और जीव दया का यह अनूठा संगम! 🙏❤️ पूरी खबर के लिए 'इटारसी अपडेट' देखें। Hashtags: Trending & Local: #ItarsiUpdate #Soaghtpur #SohagpurNews #Hoshangabad #Narmadapuram #MPNews #ItarsiNews Aastha & Bhakti: #Mahadev #Shivling #Bholenath #HarHarMahadev #NaagDevta #ShivBhakti #SawanSpecial #Mandir #Aastha #Chamatkar Viral & Rescue: #SnakeRescue #AbrarKhan #SnakeLover #HumanityFirst #ViralReels #TrendingReels #ReelsIndia #JeevDaya #SocialMediaViral #ShivSmVaisnav सुहागपुर के प्राचीन मंदिर में शिवलिंग से लिपटे साक्षात नागराज! 🐍✨ पुजारी माखन पंडित जी और मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ ने देखे अद्भुत दर्शन। पर असली भक्ति तो तब दिखी जब सर्प मित्र अबरार खान ने नागराज को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ा। आस्था, इंसानियत और जीव दया का यह अनूठा संगम! 🙏❤️ पूरी खबर के लिए 'इटारसी अपडेट' देखें। Hashtags: Trending & Local: #ItarsiUpdate #Soaghtpur #SohagpurNews #Hoshangabad #Narmadapuram #MPNews #ItarsiNews Aastha & Bhakti: #Mahadev #Shivling #Bholenath #HarHarMahadev #NaagDevta #ShivBhakti #SawanSpecial #Mandir #Aastha #Chamatkar Viral & Rescue: #SnakeRescue #AbrarKhan #SnakeLover #HumanityFirst #ViralReels #TrendingReels #ReelsIndia #JeevDaya #SocialMediaViral #ShivSmVaisnav1
- ताप्ती वार्ड रामनगर को मिली नई सीसी सड़क की सौगात, लगभग 15 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण ताप्ती वार्ड रामनगर को मिली नई सीसी सड़क की सौगात, लगभग 15 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण मुलताई। नगर पालिका परिषद मुलताई के ताप्ती वार्ड (रामनगर) के रहवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है,वार्ड में आवागमन को सुगम और सुचारू बनाने के उद्देश्य से 250 मीटर लंबी नई सीसी (सीमेंट कंक्रीट) सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है किया। विकास कार्य की मुख्य बातें: स्थान: ताप्ती वार्ड, रामनगर (मुलताई) सड़क की लंबाई: 250 मीटर सड़क की चौड़ाई: 3.5 मीटर अनुमानित लागत: लगभग 15 लाख रुपये कार्य एजेंसी: नगर पालिका मुलताई ठेकेदार/कंपनी: माँ अम्बे कंस्ट्रक्शन कंपनी, भिंड मजबूत बेस और गुणवत्ता पर ध्यान सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क के लिए 4 इंच का कच्चा बेस तैयार किया जाएगा जिसमें 40 एमएम गिट्टा का उपयोग होगा। इसके ऊपर 8 इंच की मजबूत टॉप सीसी की ढलाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क बन जाने से वार्ड वासियों को कीचड़ और धूल-मिट्टी से मुक्ति मिलेगी और रामनगर क्षेत्र में आवागमन पहले से कहीं अधिक आसान और सुरक्षित हो जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने निर्माण ठेकेदार को तय समय सीमा और उच्च मानकों के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।1
- मूंग खरीदी पर सरकार ने किया वादाखिलाफी, किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे: संतोष पटवारे मूंग खरीदी पर सरकार ने किया वादाखिलाफी, किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे: संतोष पटवारे मूंग खरीदी को लेकर हाल ही में हुए किसान आंदोलन के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारे ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान सरकार और किसान नेताओं के बीच जो सहमति बनी थी, उसका पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे किसान स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पटवारे ने बताया कि आंदोलन के दौरान सरकार पहले खरीदी को प्रतिशत के आधार पर तय करने की बात कर रही थी। उन्होंने कहा, "हमें प्रतिशत की गणना समझ में नहीं आती, इसलिए हमने प्रति एकड़ खरीदी की मांग रखी। हमारी मांग साढ़े तीन क्विंटल प्रति एकड़ थी, जबकि सरकार तीन क्विंटल प्रति एकड़ पर सहमत हो गई थी।" उन्होंने दावा किया कि पहली बैठक बिना अंतिम सहमति के समाप्त हो गई थी, लेकिन बाद में मंत्री ने स्वयं फोन कर दोबारा चर्चा के लिए बुलाया। दूसरी बैठक में मंत्री ने स्पष्ट रूप से तीन क्विंटल प्रति एकड़ मूंग खरीदी का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद वर्तमान में किसानों के जो बिल जारी हो रहे हैं, उनमें लगभग 7 क्विंटल 15 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की खरीदी दिखाई दे रही है, जबकि चर्चा 7.5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के समतुल्य खरीदी को लेकर हुई थी। पटवारे ने कहा कि व्यवहारिक रूप से किसानों को इससे भी कम उपज का भुगतान मिलेगा, क्योंकि 50 किलो से कम की मात्रा का अलग बिल नहीं बनता। ऐसे में सरकार द्वारा किया गया आश्वासन पूरी तरह लागू होता दिखाई नहीं दे रहा है। खाद वितरण व्यवस्था पर भी उठाए सवाल संतोष पटवारे ने बताया कि आंदोलन की दूसरी प्रमुख मांग खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की परेशानी को देखते हुए 10 दिनों के लिए पोर्टल बंद कर वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब किसान आधार कार्ड और बही की प्रति के आधार पर भी खाद प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नौ महीने पहले शुरू किए गए पोर्टल में अब तक आवश्यक सुधार नहीं हो पाए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि व्यवस्था में सुधार की गति बेहद धीमी है। उनका कहना था कि यदि तकनीकी व्यवस्था किसानों के हित में बनाई गई है तो उसका लाभ भी किसानों को समय पर मिलना चाहिए। बार-बार आंदोलन समाधान नहीं पटवारे ने कहा कि किसान बार-बार आंदोलन नहीं करना चाहते। सरकार और किसान संगठनों के बीच जो सहमति बनी है, उसका ईमानदारी से पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व से भी चर्चा की जाएगी तथा क्षेत्र के सांसद और विधायकों से व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी पहल करने का आग्रह किया जाएगा।1
- बैतूल पुलिस ने की कार्यवाही प्रताड़ना से मौत मामले में पति बलराम यादव गिरफ्तार मामा ससुर जगदीश यादव फरार गंगा यादव मौत मामले में चिखलमाल की घटना1