logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोटर पम्प चोरी कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार थाना राजेपुर क्षेत्र में मोटर पम्प चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हरिहरपुर निवासी राजेश सिंह पुत्र कल्याण सिंह ने अपने खेत में लगे रोटोसोल कंपनी के मोटर पम्प (सीरियल नं. P2640819) के चोरी होने की तहरीर दी थी। पीड़ित ने बताया कि वह 19 नवंबर 2025 को एक शादी समारोह में गया हुआ था। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने उसके खेत से मोटर पम्प चोरी कर लिया। 20 नवंबर को वापस लौटने पर खेत में मोटर पम्प गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित को जानकारी मिली कि चोरी की घटना में निजामुद्दीन पुत्र साकिन निवासी मऊ शाहजहांपुर व रुस्तम पुत्र मुहम्मद वीर निवासी भाऊपुर चौरासी थाना राजेपुर शामिल हैं। इस संबंध में 16 जनवरी 2026 को थाना राजेपुर में सूचना दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 9/26, धारा 303(2) बीएनएसएस में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान उपनिरीक्षक सत्यदेव ओझा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। थाना पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी निजामुद्दीन की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया

4 hrs ago
user_Sarvjeet singh
Sarvjeet singh
5 ईयर अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
c5835e00-7f50-40f2-bdb1-fb86633775ff

मोटर पम्प चोरी कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार थाना राजेपुर क्षेत्र में मोटर पम्प चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हरिहरपुर निवासी राजेश सिंह पुत्र कल्याण सिंह ने अपने खेत में लगे रोटोसोल कंपनी के मोटर पम्प (सीरियल नं. P2640819) के चोरी होने की तहरीर दी थी। पीड़ित ने बताया कि वह 19 नवंबर 2025 को एक शादी समारोह में गया हुआ था। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने उसके खेत से मोटर पम्प चोरी कर लिया। 20 नवंबर को वापस लौटने पर खेत में मोटर पम्प गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित को जानकारी मिली कि चोरी की घटना में निजामुद्दीन पुत्र साकिन निवासी मऊ शाहजहांपुर व रुस्तम पुत्र मुहम्मद वीर निवासी भाऊपुर चौरासी थाना राजेपुर शामिल हैं। इस संबंध में 16 जनवरी 2026 को थाना राजेपुर में सूचना दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 9/26, धारा 303(2) बीएनएसएस में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान उपनिरीक्षक सत्यदेव ओझा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। थाना पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी निजामुद्दीन की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते रहे। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हनुमान जी की विशेष कृपा से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंदिर में मिलने वाले पवित्र जल के सेवन से बीमारियों में भी राहत मिलने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जल ग्रहण करने के लिए भी पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा और कुबेरपुर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।
    5
    थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते रहे। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हनुमान जी की विशेष कृपा से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंदिर में मिलने वाले पवित्र जल के सेवन से बीमारियों में भी राहत मिलने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जल ग्रहण करने के लिए भी पहुंचे।
भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा और कुबेरपुर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।
    user_Sarvjeet singh
    Sarvjeet singh
    5 ईयर अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाइक की टक्कर से दो युवक घायल, एक गंभीर नवाबगंज नगर के मुहल्ला नया गनीपुर निवासी राजीव कुमार उर्फ अंजू ठेली लगाकर पानी बतासे बेचने का काम करता है। मंगलवार देर रात राजीव कुमार अपनी ठेली लेकर चौराहे से घर लौट रहा था। राजीव जैसे ही नवाबगंज फर्रूखाबाद मार्ग पर स्थित मंडी के निकट पहुंचा। उसी दौरान नवाबगंज की ओर से तेज गति से आए बाइक सवार ने राजीव की ठेली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजीव कुमार उर्फ अंजू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। इस दौरान राजीव कुमार की ठेली क्षतिग्रस्त हो गई। और उसमें रखे पानी बतासे भी सड़क पर गिरकर बर्बाद हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन राजीव कुमार को उपचार हेतु फर्रुखाबाद ले गए। उधर बाइक सवार युवक को भी परिजनों ने नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घायल बाइक सवार युवक क्षेत्र के गांव हमीरपुर बांगर का बताया गया
    3
    बाइक की टक्कर से दो युवक घायल, एक गंभीर
नवाबगंज नगर के मुहल्ला नया गनीपुर निवासी राजीव कुमार उर्फ अंजू ठेली लगाकर पानी बतासे बेचने का काम करता है। मंगलवार देर रात राजीव कुमार अपनी ठेली लेकर चौराहे से घर लौट रहा था। राजीव जैसे ही नवाबगंज फर्रूखाबाद मार्ग पर स्थित मंडी के निकट पहुंचा। उसी दौरान नवाबगंज की ओर से तेज गति से आए बाइक सवार ने राजीव की ठेली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजीव कुमार उर्फ अंजू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। इस दौरान राजीव कुमार की ठेली क्षतिग्रस्त हो गई। और उसमें रखे पानी बतासे भी सड़क पर गिरकर बर्बाद हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन राजीव कुमार को उपचार हेतु फर्रुखाबाद ले गए। उधर बाइक सवार युवक को भी परिजनों ने नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घायल बाइक सवार युवक क्षेत्र के गांव हमीरपुर बांगर का बताया गया
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • “जब भगवान का दरबार ही सुरक्षित नहीं… तो फिर कौन है महफूज?” बाराबंकी से बड़ी खबर सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बेखौफ चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी। हद तो तब हो गई जब चोर पुजारी की मेहनत की सैलरी भी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटी दान पेटी और खाली पड़ा स्थान देखकर सभी के होश उड़ गए। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग इसे आस्था पर सीधा हमला मान रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची सतरिख थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि जब भगवान का घर ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे तय होगी? पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।
    4
    “जब भगवान का दरबार ही सुरक्षित नहीं… तो फिर कौन है महफूज?”
बाराबंकी से बड़ी खबर
सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बेखौफ चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी।
हद तो तब हो गई जब चोर पुजारी की मेहनत की सैलरी भी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटी दान पेटी और खाली पड़ा स्थान देखकर सभी के होश उड़ गए।
इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग इसे आस्था पर सीधा हमला मान रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सूचना पर पहुंची सतरिख थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
अब बड़ा सवाल ये है कि जब भगवान का घर ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे तय होगी?
पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    4
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Irshad sheikh
    1
    Post by Irshad sheikh
    user_Irshad sheikh
    Irshad sheikh
    Waiter/Waitress जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शेरखार मोड़ के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 25 देसी शराब के क्वार्टर नाजायज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रत्नेश पुत्र राम औतार, निवासी ग्राम ऊजरा मऊ थाना राजेपुर, उम्र करीब 30 वर्ष बताया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    3
    जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शेरखार मोड़ के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 25 देसी शराब के क्वार्टर नाजायज बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रत्नेश पुत्र राम औतार, निवासी ग्राम ऊजरा मऊ थाना राजेपुर, उम्र करीब 30 वर्ष बताया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Sarvjeet singh
    Sarvjeet singh
    5 ईयर अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.